
जेएमएम नेता चंपई सोरेन को पार्टी और गठबंधन विधायकों ने विधायक दल का नेता चुन लिया है। इसके बाद राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। संभावना है कि आज उनका शपथ ग्रहण होगा।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने एक शिष्या का यौन शोषण करने के मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती को गुरुवार को दोषमुक्त कर दिया। चिन्मयानंद के वकील फिरोज हसन खान ने बताया कि एमपी एमएलए कोर्ट ने कोई सबूत न होने कारण उन्हें बरी कर दिया है।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
ओलंपिक खेलों में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस की राजधानी में होने वाले 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए मशाल वाहक चुना गया है।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
झारखंड में राज्यपाल की ओर से हो रही देरी से नई सरकार के गठन पर गहराते सस्पेंस के बीच जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन के नेता चंपई सोरेन ने सभी 43 विधायकों की परेड करवाते हुए वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के बाद राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो जारी करते हुए मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि यह एकजुटता झारखंड की अस्मिता के लिए है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है। अराजकता/तानाशाही/निरंकुशता को थामने के लिए है।अश्वमेध का घोड़ा पकड़ा गया है। माननीय हेमंत सोरेन जी ने घोड़े की लगाम थामी है।लड़ाई जारी रहेगी…अंतिम सांस तक।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
हिमाचल प्रदेश का लाहौल स्पीति भारी बर्फबारी के बाद मोटी बर्फ की चादर में ढंक गया। भारी बर्फबारी के कारण लाहौल स्पीति में स्कूल और कॉलेज 3 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
गुरुग्राम के पटौदी इलाके के हेलीमंडी में एक महिला की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी नफे उर्फ खमाई नाथ (70) के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि उन्हें बुधवार को पटौदी इलाके के मिर्जापुर गांव में एक महिला (50) झोपड़ी में मिली। उसका गला कटा हुआ था।
पुलिस ने कहा, "इसके बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।" आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि महिला उससे झगड़ा करती थी। बुधवार को उनके बीच बहस इतनी बुरी हो गई कि गुस्से में आकर उसने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौके से भाग गया। पुलिस ने कहा कि पटौदी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
झारखंड के राजनीतिक स्थिति के बीच झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, "हमारे पास नंबर पूरे हैं, हम समझते हैं कि जितनी संख्या होनी चाहिए उससे बहुत ज्यादा है। भरोसा बीजेपी, केंद्र सरकार और उनके गुलाम एजेंसियों का नहीं है कब क्या करेगी किसी को नहीं पता होता।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
प्रचलन में 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 31 जनवरी 2024 को कारोबार की समाप्ति पर घटकर महज 8,897 करोड़ रुपये रह गया है। आरबीआई ने गुरुवार को कहा कि इस प्रकार 19 मई 2023 को प्रचलन में मौजूद 2,000 रुपये नोटों में से 97.50 प्रतिशत वापस आ गए हैं।
पिछले साल 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने पर 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों पर 2,000 रुपये के बैंक नोटों को बदलने की सुविधा 19 मई 2023 से शुरू की गई है।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की उस अर्जी पर ईडी को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने मौजूदा संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए 4 से 10 फरवरी तक अंतरिम जमानत की मांग की थी।
राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सांसद के आवेदन पर ईडी को 3 फरवरी तक अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को संजय सिंह की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
सुप्रीम कोर्ट की सात सदस्यीय संविधान पीठ ने गुरुवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अल्पसंख्यक दर्जे के मुद्दे पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली संविधान पीठ ने केंद्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ कानून अधिकारियों अटॉर्नी जनरल (एजी) आर. वेंकटरमणी तथा सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता और अपीलकर्ताओं की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ताओं राजीव धवन, कपिल सिब्बल, और अन्य की मौखिक दलीलों की सुनवाई पूरी की।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर पिछले कई हफ्तों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों की वार्ता अथॉरिटी के अधिकारियों और पुलिस से असफल होती जा रही है। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है कि 2 फरवरी को नोएडा अथॉरिटी के बाहर और 7 फरवरी को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के बाहर महापंचायत की जाएगी, जिसमें सभी 105 गांव के लोग शामिल होंगे।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
दिल्ली में निजी दुश्मनी को लेकर कथित तौर पर चार लोगों ने दो लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में 19 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
मृतक की पहचान उस्मानपुर निवासी मयंक चौधरी के रूप में हुई। घायल लव कुश (24) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात 1:37 बजे जेपीसी अस्पताल से सूचना मिली कि अस्पताल में दो घायल लोग भर्ती हैं।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
झारखंड के राज्यपाल से मिलने के बाद चंपई सोरेन ने कहा, हमें सरकार बनाने के लिए बहुमत का दावा किए हुए 22 घंटे हो गए हैं। राज्यपाल ने कहा कि जल्द ही निर्णय लेंगे। हालांकि राज्यपाल ने अभी तक शपथ ग्रहण का समय नहीं दिया है।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। उसके बाद शनिवार और 5 फरवरी को यह क्षेत्र बारिश से प्रभावित हो सकता है।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने राजभवन पहुंचे। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उन्होंने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा है।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
नोएडा के सेक्टर-104 में स्टर्लिंग मॉल के बगल में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली का तार और पोल टूट गया। गनीमत यह रही कि किसी के जान को नुकसान नहीं पहुंचा।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
गुजरात के कच्छ क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग घबराकर घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट के आदेश पर एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्हें रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा ले जाया जा रहा है। सोरेन को ईडी ने बुधवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ के बाद रात 8.30 बजे गिरफ्तार किया था।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लंबे अंतराल के बाद गुरुवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे इसका नजारा मनोरम हो गया। अधिकारियों ने यहां बताया कि ऊपरी शिमला जिले के कस्बों का संपर्क सड़कों पर भारी बर्फ की चादर बिछने से कट गया है।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन के नए नेता चंपई सोरेन सरकार बनाने का दावा लेकर गुरुवार की शाम एक बार फिर राजभवन जाएंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें 5.30 बजे का वक्त दिया है। चंपई सोरेन के साथ-साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता भी रहेंगे।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपने स्कूल से एडमिट कार्ड जाकर ले सकते हैं। स्कूल एडमिट कार्ड को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आज 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का 19वां दिन है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जी बीड़ी श्रमिकों से मिले और इन श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की। आज जिस तरह से राहुल जी का यहां स्वागत हुआ, वह अभूतपूर्व है।यह दर्शाता है कि यात्रा का संदेश लोगों तक पहुंच रहा है। हम आज और कल पश्चिम बंगाल में रहेंगे। फिर यहां से बहरामपुर होते हुए झारखंड में प्रवेश करेंगे।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
ED द्वारा पूछताछ के संबंध में झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी से पहले का एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा, "ऐसे विषय पर मुझे गिरफ़्तार करने का फैसला सुनाया गया जो चीजें मुझसे जुड़ी ही नहीं। जाली कागज़ बनाकर, फर्जी शिकायत के आधार पर मुझे गिरफ़्तार किया जा रहा है, आज नहीं तो कल सत्य की विजय होगी। हाल ही में एक राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बिहार हुआ है, अब ये दूसरा शिकार झारखंड को बनाना चाहते हैं।"
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
अंतरिम बजट पेश होने से पहले देश की जनता को महंगाई का करेंट लगा है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया है। इजाफा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में किया गया है। दिल्ली में आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम 14 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़कर 1769.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर आ गए हैं। घरेलू रसोई गैस यानी सब्सिडी वाले 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 01 Feb 2024, 8:01 AM IST