
कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने सिल्कयारा सुरंग हादसे पर कहा कि सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों की सुरक्षा के लिए पूरे उत्तराखंड में लोग प्रार्थना कर रहे हैं। ये श्रमिक राज्य के विकास में मदद करने के लिए यहां आए थे, उन्हें बचाना हमारा कर्तव्य है। हमें उम्मीद है कि उन्हें कल तक बचा लिया जाएगा।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर कहा कि हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार ऐसा करेगी। अगर वे नहीं करेंगे तो हम नरेंद्र मोदी को (सत्ता से) हटा देंगे, फिर ऐसा करेंगे।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
तमिलनाडु के करूर जिले के वेलायुथमपालयम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पर्यटक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो बच्चों समेत 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे 41 मजदूर कभी भी बाहर आ सकते हैं। सुरंग के बाहर हलचल तेज हो गई है। एनडीआरएफ की टीम ऑक्सीजन सिलेंडर और स्ट्रेचर्स लेकर टनल में गई है। वहीं, टनल के बाहर एंबुलेंस की तैनाती कर दी गई है और डॉक्टर्स रेडी हैं।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि प्रगति भवन को अंबेडकर प्रजा भवन कहा जाएगा। कांग्रेस के सत्ता में आते ही प्रगति भवन के गेट हटा दिए जाएंगे। इसका नाम डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर 'प्रजा भवन' रखा जाएगा। यह लोगों के लिए 24x7 खुला रहेगा। किसी भी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने और समाधान पाने के लिए किसी भी समय प्रजा भवन में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यहां कोई उद्योग नहीं आ रहा है...इसलिए सीएम ममता बनर्जी को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) का फुल फॉर्म बदलकर बम गोला बारुद समिट (बीजीबीएस) कर देना चाहिए।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से निकाले जाने के बाद फंसे श्रमिकों की चिकित्सा जांच और देखभाल के लिए चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया गया है।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
झारखंड के गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी प्रखंड के कई गांवों में बच्चों में फैली अज्ञात बीमारी से लोग दहशत में हैं। एक हफ्ते के दौरान बीमारी से सात बच्चों की मौत हो गई है। सभी बच्चे पहाड़िया नामक आदिम जनजाति परिवारों के थे।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
बिहार में सरकारी सेवकों और पेंशन भोगियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। बिहार मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई।
प्रदेश में पहले राज्यकर्मियों को महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत मिलता था जो अब बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रमुख सचिव एस सिद्धार्थ ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक कुल 38 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर किताबों की दुनिया सजेगी। 27वां सीआरडी पटना पुस्तक मेला 1 से 12 दिसम्बर तक गांधी मैदान में होने जा रहा है। पिछले 38 वर्षों से लगने वाला बिहार का लोकप्रिय सांस्कृतिक महोत्सव इस बार अनेक राष्ट्रीय विद्वानों-संस्कृतिकर्मियों और साहित्यकारों से गुलजार होगा।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि विधानसभा राज्य की सबसे बड़ी पंचायत होती है। यहां सिर्फ आम जन के लिए ही नहीं बल्कि राज्य के जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए भी महापंचायत लगती है।
यहां से नीतियां बनती है। हजारों-लाखों लोग बड़ी उम्मीद के साथ यहां अपना जनप्रतिनिधि चुनकर भेजते हैं। इसके सही संचालन में पक्ष और विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लोकतंत्र की इस महापंचायत को हर हाल में टूटने और किसी भी नुकसान से बचाना होगा।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को एक देशी बम विस्फोट में तीन बच्चे घायल हो गए। घटना फरक्का थाना क्षेत्र के इमामनगर में घटी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्चे - एहदीना परवीन, महमूदा खातून और वसीम शेख - गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें पास के जंगीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इलाके के स्थानीय लोगों के अनुसार, यह देशी बम तब फटा, जब बच्चे इसे गेंद समझकर इससे खेल रहे थे।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
दिल्ली पुलिस ने नीतू दाबोदा और सोनू दरियापुर गिरोह के 27 वर्षीय शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि वह बिहार, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित है।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
तेलंगाना के सूर्यापेट में जनसभा को संबोधित करते हुए बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात की गई है, उसमें SC, ST व OBC वर्ग की महिलाओं को अलग से कोई भी आरक्षण नहीं दिया गया है।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
उत्तरकाशी सुरंग बचाव पर PMO के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 6 मीटर की अगली लंबाई सफलतापूर्वक हासिल कर ली गई है और उम्मीद है कि अगले 2 घंटे अगले प्रयास के लिए संयोजन और उसे हासिल करने के लिहाज से अच्छे होंगे।"
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
राजस्थान के सवाई माधोपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अगर हम पिछड़ों को भागीदारी देना चाहते हैं तो हमें यह जानना पड़ेगा कि पिछड़े हैं कितने?
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
उत्तर प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने की कड़ी में बागपत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बागपत में पुलिस ने अवैध नशे की तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 8 क्विंटल गांजे की बड़ी खेप बरामद की।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
अभिनय से राजनीति में आईं दिव्यवाणी बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। टॉलीवुड अभिनेत्री का यहां कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी महासचिव माणिकराव ठाकरे ने पार्टी में स्वागत किया।वह पिछले साल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से इस्तीफा देने के बाद से राजनीति से दूर हैं। हालांकि तेलंगाना विधानसभा चुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले सक्रिय हो गई हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। हालाँकि, दिव्यवाणी पार्टी में कौन सी भूमिका निभाएंगी, यह स्पष्ट नहीं है।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
एक दिल दहला देने वाली घटना में, 300 रुपये का कर्ज नहीं चुकाने और उस पर कथित तौर पर आरोप लगाने पर दो व्यक्तियों ने 17 वर्षीय एक लड़के को नग्न कर दिया, उसे सड़क पर घुमाया और बेल्ट से हमला किया। यह घटना मंगलवार दोपहर ठाणे के कलवा उपनगर में जामा मस्जिद के पास सार्वजनिक रूप से हुई, जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गृहनगर है।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
राजस्थान के भरतपुर के नदबई में एक नजसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जेब कतरा कभी अकेला नहीं आता, तीन लोग होते हैं। एक सामने से आता है, एक पीछे से आता है और एक दूर से देखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम आपके ध्यान को इधर-उधर करने का है। वे सामने से टी.वी. में आते हैं और हिंदू-मुस्लिम, नोटबंदी, GST कहते हैं। पीछे से अडानी आता है और आपका पैसा उठाकर ले जाता है। दूसरी तरफ से अमित शाह देखते हैं कि किसी को पता न लग जाए, दबाकर लाठी मारूंगा।"
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस की फिर से शुरुआत कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पिछले दो महीने से कनाडाई नागरिकों के लिए भारत ने इलेक्ट्रॉनिक वीजा सर्विस पर रोक लगाई हुई थी। ऐसे में एक बार फिर से वीजा सर्विस बहाल होने के बाद कनाडाई नागरिक भारत की यात्रा कर पाएंगे।
कनाडा ने सितंबर में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारतीय एजेंट्स पर लगाया था। इस वजह से दोनों देशों के संबंध काफी खराब हो गए थे। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो ने संसद में कहा था कि कनाडाई नागरिक निज्जर की जून में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में गुरुद्वारे के बाहर हुई हत्या के पीछे भारत का हाथ था। इसके बाद 21 सितंबर को भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस पर रोक लगा दी थी।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप पेट्रोल भरवाते हैं, लेकिन उस पेट्रोल का आधा पैसा अडानी जी के पास चला जाता है। आप बिजली का बिल भरते हैं, लेकिन उसमें भी थोड़ा पैसा अडानी जी की जेब में चला जाता है।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
तमिलनाडु: सेलम के सरकारी मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लग गई। सलेम कलेक्टर एस कर्मेगाम ने बताया, "आज सुबह लगभग 8.47 बजे बिजली के कारण मोहन कुमारमंगलम सरकारी कॉलेज और अस्पताल में ट्रॉमा आईसीयू और ऑर्थो पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड की पहली मंजिल पर आग लग गई। ट्रॉमा और ऑर्थो वार्ड में मरीजों को शिफ्ट किया गया। अग्निशमन सेवा ने स्थिति का निरीक्षण किया। बिजली की समस्या का कारण जानने के लिए पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल और सिविल कार्यकारी अभियंता मौके पर थे...मैंने सभी मंजिलों का निरीक्षण किया है और सब कुछ सामान्य और नियंत्रण में है। विद्युत निरीक्षक स्थिति पर नजर रखेंगे। हमने मरीजों के इलाज के लिए निजी सहित आसपास के अस्पताल से बात की है, इसलिए सेवा प्रभावित नहीं होगी।"
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
उत्तरकाशी सुरंग हादसा पर पीड़ित श्रमिक के परिवार के सदस्य सुनीता हेम्ब्रम ने बताया, "मैंने अपने बहनोई से बातचीत की है, जो वहां फंसे हुए हैं। वह स्थिर और स्वस्थ हैं। श्रमिकों को भोजन, कपड़े और अन्य सामान मिल गए हैं। उम्मीद है कि उन्हें कल सुबह तक बचा लिया जाएगा।''
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों पर अपर सचिव तकनीकी, सड़क एवं परिवहन महमूद अहमद ने कहा, "सुरंग के अंदर 21 मीटर अंदर एक अतिरिक्त 800 मिमी पाइप भी डाला गया है। देर रात करीब 12:45 बजे हमने मशीन के माध्यम से ड्रिलिंग शुरू की और अब तक हमने तीन और पाइप डाले हैं। जब तक हम सुरंग के अंदर 45-50 मीटर तक नहीं पहुंचते हैं तब तक हम आपको इतना कुछ नहीं बता पाएंगे। हम बड़कोट से क्षैतिज ड्रिलिंग भी कर रहे हैं, हम वहां से भी लगभग 8 मीटर अंदर प्रवेश कर चुके हैं।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "उनका(PM मोदी) 9 किलोमीटर का रोड शो था। वे(भाजपा) इतने घबराए हुए थे कि सारा रूट खत्म करके, बाहर के लोगों को बुलाकर और शहर में रोड शो किया जहां पहले से ही भीड़ रहती है। वे हमारे राज्य के मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। इनके जितने नेता आ रहे हैं सभी भड़काने वाली बातें कर रहे हैं।"
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को बीजेपी दिल्ली के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किए गए अपमानजनक पोस्ट पर चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद सचदेवा को नोटिस मिला है। उन्हें 23 नवंबर रात 8 बजे तक इसका जवाब देना है।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद अपनी भूमिका पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "मेरी भूमिका वही रहेगी जो हाईकमान ने कहा है। मैं खुद की भूमिका तय नहीं करता। जो भूमिका हाईकमान देगी मैं उसी दिशा में चलूंगा।"
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम संगम सरत थिएटर के पास एक ऑटो और लॉरी के बीच भीषण टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना में 8 छात्र घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "इस राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन बहुत गंभीर होती जा रही है। इस राज्य के गृह मंत्री और गृह मंत्रालय को मालूम है कि राज्य में क्या हो रहा है। हमारे गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को 5 राज्यों की चिंता है लेकिन हमारा राज्य जल रहा है। ये परिस्थिति बहुत ही खतरनाक और गंभीर है।"
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक मशीन जो कल सड़क संकरी होने के कारण फंस गई थी, अब सिलक्यारा सुरंग स्थल पर पहुंच गई है, जहां फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। अशोक विहार में AQI 405, जहांगीरपुरी में 428, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 404, द्वारका सेक्टर 8 में 403 दर्ज किया गया है।
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 22 Nov 2023, 7:46 AM IST