हालात

बड़ी खबर LIVE: डबल इंजन सरकार से त्रस्त है बिहार की जनता, बदलाव का मन बना चुकी है- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि नामांकन दाखिले का काम पूरा हो गया है और अब चुनाव प्रचार का समय आ गया है। इस बार बिहार की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। बिहार की जनता मौजूदा डबल इंजन सरकार से त्रस्त है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

पंजाब: अमृतसर के रय्या गांव में एक खेत में पराली जलाई गई।

SIR : निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से मुलाकात की

निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारी बुधवार को यहां राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, ताकि मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कवायद शुरू करने की अपनी योजना को अंतिम रूप दिया जा सके। दो दिवसीय यह बैठक सितम्बर के बाद से दूसरी बार हो रही है।

Published: 22 Oct 2025, 8:00 AM IST

मुंबई में आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढहने से सात लोग घायल

मध्य मुंबई में बुधवार को एक पुरानी आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से सात लोग घायल हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा मदनपुरा इलाके में स्थित एक मंजिला ‘फानूसवाला बिल्डिंग’ में हुआ। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसकी पहली मंजिल का एक हिस्सा अपराह्न 12 बजकर 48 मिनट पर ढह गया।

Published: 22 Oct 2025, 8:00 AM IST

स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं।

दुर्गापुर में एमबीबीएस छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया

नीरज चोपड़ा को मिली मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को बुधवार को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में नीरज को यह सम्मान चिन्ह औपचारिक रूप से प्रदान किया।

Published: 22 Oct 2025, 8:00 AM IST

पथानामथिट्टा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबरीमाला मंदिर में प्रार्थना की

'NDA को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने पिछले 5 वर्षों में क्या किया', बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु

मुंबई में आवासीय इमारत का एक हिस्सा गिरा, दो वरिष्ठ नागरिक घायल

दक्षिण मुंबई में बुधवार सुबह एक आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से दो बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना चिरा बाजार इलाके में जे एस एस रोड पर आत्माराम बिल्डिंग में हुई और इसकी सूचना सुबह 6.23 बजे दमकल विभाग को दी गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पहली मंजिल पर स्थित एक घर में रसोई का एक हिस्सा गिरकर भूतल पर आ गिरा।

इस हादसे में दो निवासी ठक्करजी गाला (75) और गुणवंती गाला (71) घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि गुणवंती गाला को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Published: 22 Oct 2025, 8:00 AM IST

अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज सुबह 11:36 बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए

पटना: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत और बिहार के एआईसीसी प्रभारी कृष्णा अल्लावरू तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे 

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब चुनाव प्रचार शुरू होगा, हम 24 अक्टूबर से अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगे- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब चुनाव प्रचार शुरू होगा। हम 24 अक्टूबर से अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगे।"

Published: 22 Oct 2025, 8:00 AM IST

बिहार को आर्थिक न्याय की जरूरत, MAA (मकान, अन्न, आमदनी) योजना लाएंगेः तेजस्वी यादव

जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी, 5 लाख तक बीमा, चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है, आपको कल सभी जवाब मिल जाएंगे-तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर किसी विवाद के बारे में पूछे जाने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "कोई विवाद नहीं है। आपको कल सभी जवाब मिल जाएंगे।"

Published: 22 Oct 2025, 8:00 AM IST

महाराष्ट्र- ठाणे में एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई, दमकल विभाग की गाड़ियाँ घटनास्थल पर मौजूद हैं 

इस बार बिहार की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। बिहार की जनता मौजूदा डबल इंजन सरकार से त्रस्त है। इस डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है-तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि नामांकन दाखिले का काम पूरा हो गया है और अब चुनाव प्रचार का समय आ गया है। इस बार बिहार की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। बिहार की जनता मौजूदा डबल इंजन सरकार से त्रस्त है। इस डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है। लोग बेरोजगारी और पलायन से तंग आ चुके हैं। मौजूदा सरकार ने हमारी पहले की घोषणाओं की नकल करके जनता को गुमराह किया है।

Published: 22 Oct 2025, 8:00 AM IST

उत्तराखंड में चारों धाम के कपाट बंद होने का ऐलान

उत्तराखंड में चारों धाम के कपाट बंद होने की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। गंगोत्री धाम के कपाट आज बुधवार सुबह 11:36 बजे बंद होंगे। जबकि कल 23 अक्टूबर की सुबह केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। कल ही यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:30 बजे बंद होंगे। जबकि 25 नवंबर को 2:56 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

Published: 22 Oct 2025, 8:00 AM IST

तमिलनाडु: चेन्नई के चूलैमेदु इलाके में कल रात भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़ गए।

दिल्ली में GRAP-2 लागू होने के बाद एम्स की तस्वीर

दिल्ली में GRAP-2 लागू होने के बाद धौला कुआँ के पास की तस्वीर

मथुरा, उत्तर प्रदेश: आगरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर कल रात एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई।

लगातार दूसरे दिन दिल्ली का AQI 400 पार, सांस लेना भी हुआ दुश्वार

दिल्ली में AQI बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने 22 से 24 अक्टूबर तक वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में ही रहने की आशंका जताई है। एक-दो जगहों को छोड़कर दिल्ली के लगभग सभी शहरों में AQI 300 से 400 के बीच बना हुआ है। यही नहीं कुछ जगहों पर तो AQI 400 के पार भी पहुंच गया है।

Published: 22 Oct 2025, 8:00 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 22 Oct 2025, 8:00 AM IST