आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने 13 रन से हरा दिया है। अर्शदीप ने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ दो रन देकर दो विकेट चटकाए।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
तिब्बत के निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के इस साल अक्टूबर-नवंबर में अरुणाचल प्रदेश का दौरा करने की संभावना है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया : "शांति के दूत, करुणा के अवतार, ज्ञान के सागर, परम पावन 14वें दलाई लामा के साथ आज सुबह अपने परिवार के सदस्यों के साथ दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस साल अक्टूबर-नवंबर तक। राज्य और इसके लोगों के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।"
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
कोलकाता के तिलजला इलाके में शनिवार को एक दुखद घटना में एक तेल टैंकर में गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संभवत: तेल के स्तर को मापने के लिए दोनों मजदूर तेल टैंकर पर चढ़ गए, लेकिन इस दौरान दोनों टैंकर के अंदर गिर गए और उनकी मौत हो गई।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने रविवार को तमिलनाडु के 15 जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आरएमसी ने एक बयान में कहा, नीलगिरी, कोयम्बटूर, तिरुपुर, इरोड, थेनी, डिंडीगुल, तिरुनेलवेली, तेनकासी, धर्मपुरी, सलेम, कल्लाकुरिची, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुप्पतुर और तिरुवन्नामलाई जिलों में 23 अप्रैल को भारी बारिश होने की संभावना है।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में तकलीफ होने पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने एक मीडिया बुलेटिन में कहा, "प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल आईसीयू में उनकी कड़ी निगरानी की जा रही है।"
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
केरल में कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ ने शनिवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से राज्य में सड़कों पर 726 एआई कैमरे लगाने के लिए 236 करोड़ रुपये खर्च किए जाने पर सफाई देने को कहा। नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीसन ने कहा कि इस परियोजना के बारे में संदेह जताया गया है, क्योंकि एक कैमरा लगाने की लागत लगभग 33 लाख रुपये बताया गया है, जो अविश्वसनीय राशि है।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
IPL में आज रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने लखनऊ की टीम को 7 रनों से मात दी। मोहित शर्मा के आखिरी ओवर में लखनऊ के 4 विकेट गिरे।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी कुछ भी करे हम सत्ता में आएंगे। यहां तक कि बीजेपी के कुछ लोग बीजेपी से तंग आ चुके हैं। अब बीजेपी बंटी हुई है।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगले को सैंपा
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
दिल्ली में सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये घर 19 साल के लिए देश की जनता ने मुझे दिया। मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं इसे खाली कर रहा हूं। सच्चाई बोलने की आजकल कीमत है, मैं वो कीमत चुकाता रहूंगा। सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को हिरासत में लेने वाली खबरों पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उन्होंने उनको हिरासत में नहीं लिया है।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोग तंग आ चुके हैं क्योंकि इन 5 सालों में बीजेपी सरकार ने जो कुछ भी किया कमोबेश भ्रष्टाचार को बढ़ावा ही दिया। वे खुलेआम 40 फीसदी कमीशन ले रहे थे, जिसे खुद ठेकेदारों ने साबित कर दिया। मुझे लगता है कि इतना ही काफी है। लोग एकजुट हैं, वे चाहते हैं कि कांग्रेस सत्ता में आए।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
इसरो ने सिंगापुर के दो सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। ये सैटेलाइट श्रीहरिकोटा से लॉन्च किए गए हैं। ये सैटेलाइट समुद्री सुरक्षा और मौसम की जानकारी देंगे।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कर्नाटक में हम पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। सबसे बड़ा असंतोष कांग्रेस में नहीं बीजेपी में है...मेरा मुख्य एजेंडा कांग्रेस को सत्ता में लाना है।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई के नोटिस पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कांग्रेस कर कहा कि हैरानी इस बात की नहीं है कि सीबीआई को सत्यपाल मलिक के पीछे छोड़ दिया। लेकिन हैरानी इस बात की हुई कि ये करने में साहब ने 10 दिन क्यों लगा दिए।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
भोपाल में शनिवार की सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग भोपाल के अनुसार, इंदौर, जबलपुर, शहडोल, देवास, नरसिंहपुर, शाजापुर सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों और कुछ और जिलों में आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
भोपाल में दिन के समय अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
दिल्ली साकेत कोर्ट परिसर में महिला पर फायरिंग करने की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति कामेश्वर सिंह को क्राइम ब्रांच ने अपनी हिरासत में लिया।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
देश में कोरोना के 12193 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 67, 556 हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 42 लोगों की मौत हो गई है। इसमें से 10 मौतें अकेले केरल से हैं।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
देशभर में आज धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज ने देशवासियों को ईद-उल-फित्र की ईद की बधाई दी है।
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 22 Apr 2023, 7:46 AM IST