गाजियाबाद जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में एक इंजीनियरिंग छात्र की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी ।
पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ''बीटेक छात्र विपुल (25) की एक सेवानिवृत्त सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।''
आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
कांग्रेस ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से उनके खिलाफ शिकायत की।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की एक चुनावी सभा अपमानजनक भाषण दिया है जो आचार संहिता का उल्लंघन है।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि अगर सातारा से उनकी पार्टी के उम्मीदवार शशिकांत शिंदे को गिरफ्तार किया गया तो वह महाराष्ट्र के हर तालुका में लोकतांत्रिक विरोध सुनिश्चित करेंगे।
पवार ने यहां एक रैली में कहा कि शिंदे के खिलाफ शुक्रवार रात ‘एपीएमसी एफएसआई प्रकरण’ में मामला दर्ज किया गया था।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव के सिलसिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 834 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री पकड़ी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग एजेंसियों ने मार्च की शुरुआत से अब तक कुल 932.41 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाइयां, शराब, कीमती धातु, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुएं (फ्रीबीज) और अवैध नकदी जब्त की है।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबियों के बयानों से स्पष्ट हो गया है कि उनका मकसद संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह करने और दलितों, पिछड़ों एवं आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करने का है।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
मशहूर टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अभिनय कर चुके गुरुचरण सिंह के लापता होने पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अपहरण का मामला दर्ज किया और पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की टीम ने उनके आवास का दौरा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सिंह धारावाहिक में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ का किरदार निभाते थे।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
मुंबई पुलिस ने 14 अप्रैल को बांद्रा स्थित अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना को लेकर शनिवार को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कथित शूटर विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के अलावा सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) के साथ-साथ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई पर भी मकोका लगाया गया है।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम के महापौर का चुनाव स्थगित किये जाने के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार विरोध प्रदर्शन के दौरान महापौर पद के उम्मीदवार महेश खीची के साथ विधायक राखी बिरला और अजय दत्त सहित एक दर्जन से अधिक आप विधायकों और स्वयंसेवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के नाम पर कथित तौर पर लोगों को ठगने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों को प्रतिबिम्ब ऐप (देश भर में साइबर धोखाधड़ी के मामलों से जुड़े मोबाइल नंबरों के भौगोलिक स्थानों को प्रकट करने के लिए डिज़ाइन किया गया) का उपयोग करके शुक्रवार को सेक्टर 31 से गिरफ्तार किया गया था।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमें इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतर रहीं हैं।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के बशीरहाट विधानसभा क्षेत्र में एक भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर पर एक शक्तिशाली बम विस्फोट के बाद कई लोग घायल हो गए।
तृणमूल नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि विस्फोट से हसनाबाद पंचायत क्षेत्र में भाजपा नेता निमाई दास के एक रिश्तेदार के घर की छत उड़ गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। उन्होंने सवाल किया कि घटना की जांच के लिए सीबीआई या एनएसजी को हस्तक्षेप क्यों नहीं करना चाहिए।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का शीर्ष नेतृत्व भले ही अभी इस बात से इनकार करने का दिखावा कर रहा हो, लेकिन यदि बीजेपी सत्ता में फिर से आ गई तो यह संविधान बदल देगी।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
स्क्रैप माफिया रवि काना को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शनिवार को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसकी रिमांड मांगी थी, माना जा रहा है कि आने वाले सोमवार को रिमांड पर सुनवाई हो सकती है।
रवि काना व उसकी गर्लफ्रेंड से पुलिस ने 80 से ज्यादा सवाल पूछे। दोनों पर 50 हजार का इनाम घोषित था। गैंगरेप और गैंगस्टर के मामले में फरार रवि काना दो दिन पहले ही थाईलैंड में पकड़ा गया, जिसके बाद उसकी महिला मित्र के साथ दोनों को भारत डिपोर्ट किया गया और दिल्ली एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
जापान के बोनिन द्वीप समूह या ओगासावारा द्वीप समूह में शनिवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में शनिवार एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, रूपहथा गांव में महादलित बस्ती में झोपड़ीनुमा घर में दोपहर को आग लग गई। इस घटना में झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों के घायल हो गए हैं।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार के लिए लोकसभा चुनाव का अपना पहला रोड शो किया।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
भाजपा ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद पूनम महाजन के स्थान पर वकील उज्ज्वल निकम को अपना उम्मीदवार बनाया।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
जैक फ्रेसर मैकगुर्क के 27 गेंद में 84 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में चार विकेट पर 257 रन बनाये ।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया लेकिन दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों ने उसे गलत साबित करते हुए पहले विकेट के लिये 114 रन की साझेदारी की ।
ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में नाबाद 48, शाई होप ने 17 गेंद में 41 और अभिषेक पोरेल ने 27 गेंद में 36 रन बनाये ।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी पार्टी के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप होने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावे को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि ‘‘मोदी की झूठ की फैक्टरी’’ हमेशा नहीं चलेगी।
असम में बारपेटा जिले के कायकुची में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है और 65 प्रतिशत शिक्षित युवाओं के पास नौकरियां नहीं हैं।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का एक विमान शनिवार दोपहर को लैंडिंग गियर में खराबी पाए जाने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर लौट आया।
सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 129 का विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर दोपहर लगभग 12.40 बजे सुरक्षित उतर आया। विमान में लगभग 170 लोग सवार थे।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
नोएडा के सेक्टर-62 में एक निर्माणाधीन इमारत की 20वीं मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर बाघराय थाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक किशोर और एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय ने बताया कि थाना बाघराय क्षेत्र के बिहार सकरदहा मोड़ पर शुक्रवार रात डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
उत्तर प्रदेश के इटावा में आर्थिक तंगी परेशान मां-बेटे ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, 55 साल की महिला और उसके बेटे ने वित्तीय समस्याओं की वजह से जान दे दी।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों का कहना है कि इस बार अन्य मुद्दों के साथ आवारा पशुओं की समस्या भी उनके लिये सबसे प्रमुख मुद्दों में से है।
हाथरस के पिलखना गांव के खेतों में काम करने वाले श्रमिक केशव कुमार ने कहा, ‘‘ जब मैं सुबह खेतों में काम करने जाता हूं तो यहां आवारा पशु हमला करने के लिए तैयार खड़े रहते हैं। एक बार मुझे चोटिल भी कर दिया था और मैं एक हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती रहा।’’
उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी कई बार गाय और नीलगाय उन्हें दौड़ा चुकी हैं।
फिरोजाबाद के अकिलाबाद गांव के किसान धर्मेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘खेत में आवारा पशुओं के घुस जाने से मेरी 30 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। सूखा, बेमौसम बारिश और अब आवारा पशुओं का आतंक। हम क्या करें ?’’
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
झारखंड की राजधानी रांची में सदर उपखंड के मंदार सीडी ब्लॉक में एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में कम से कम 15 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 30 बच्चों से भरी बस मंदार के सेंट मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल बच्चों में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कुछ बच्चों को ज्यादा चोटें आई है।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी की तरफ से कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव में न उतारने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "वहां तीन पार्टियों की अघाड़ी है। तीनों पार्टियां मिलकर फैसला लेती हैं। कुछ गलतफहमी भी होती है। उन्हें राज्यसभा और विधानसभा सीटों में कंपनसेट किया जाएगा। हमारी तरफ से कोई समस्या नहीं है।"
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
गुजरात के वलसाड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र की इस बार बहुत चर्चा है। इस बार हमने इसे 'न्यायपत्र' का नाम दिया है क्योंकि हम देख रहे हैं कि पिछले 10 सालों से बड़ी-बड़ी बातें की गई है लेकिन आपके जीवन में कुछ भी बदलाव नहीं हुए हैं। राहुल गांधी ने एक न्याय यात्रा निकाली। ये कहने के लिए कि अब देश को न्याय चाहिए। क्योंकि आपके साथ अन्याय हो रहा है।"
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, ''दरभंगा के अलीनगर प्रखंड के अंटोर गांव में बारात के दौरान आग लगने की घटना में 6 लोगों की मृत्यु दुःखद। घायलों के समुचित इलाज के लिए निर्देश दिये गए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।”
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
मणिपुर में हिंसा जारी है। कुकी उग्रवादियों ने शुक्रवार की आधी रात सीआरपीएफ बटालियन पर हमला कर दिया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए। यह दोनों जवान मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात CRPF की 128 वीं बटालियन के थे।
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 27 Apr 2024, 7:42 AM IST