हालात

बड़ी खबर LIVE: अरावली और मनरेगा पर क्यों भड़का जनआक्रोश? भूपेश बघेल का मोदी सरकार से सवाल

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा अरावली पहाड़ियों का मामला और मनरेगा बड़े मुद्दे हैं, अगर सरकार सच में इतनी पारदर्शी है, तो लोग सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

इंदिरा भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चल रही है।

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा अरावली पहाड़ियों का मामला और मनरेगा बड़े मुद्दे हैं, अगर सरकार सच में इतनी पारदर्शी है, तो लोग सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? 

कांग्रेस नेता हरीश रावत कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए AICC मुख्यालय पहुंचे 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला CWC की बैठक में शामिल होने के लिए AICC मुख्यालय 

दिल्ली- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "मनरेगा खत्म कर दिया गया है,  राज्य सरकार को बजट देना होगा, जबकि पहले मनरेगा को पूरी तरह से केंद्र सरकार फंड करती थी।"

दिल्ली- अरावली खनन मुद्दे पर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "जितनी जल्दी हो सके, इसकी समीक्षा की जानी चाहिए। मैं इसे सिद्धांत के तौर पर सही नहीं मानता।"

गुवाहाटी में सुबह कोहरे की चादर छाई रही, IMD ने शहर में न्यूनतम तापमान 14°C रहने का अनुमान लगाया है  

AIIMS इलाके से ड्रोन विज़ुअल्स, जिसमें शहर पर स्मॉग की मोटी परत छाई हुई दिख रही है 

पेरिस मेट्रो स्टेशनों पर तीन महिलाओं पर चाकू से हमला, संदिग्ध गिरफ्तार

पेरिस के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर तीन महिलाओं पर चाकू से हमला किया गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो लाइन 3 पर ये हमले कुछ ही समय के अंतराल में हुए

Published: 27 Dec 2025, 7:52 AM IST

दिल्ली की हवा फिर खराब, कई इलाकों में AQI 400 पार

Published: 27 Dec 2025, 7:52 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो चुकी है। शनिवार सुबह कई इलाकों में 400 के ऊपर AOI दर्ज किया गया है।

Published: 27 Dec 2025, 7:52 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 27 Dec 2025, 7:52 AM IST