
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की राजुरा तहसील में बृहस्पतिवार को एक ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर हो जाने से तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि राजुरा-गडचंदूर रोड पर कपाणगांव के पास शाम करीब चार बजे हुए इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए। दुर्घटना के समय ऑटोरिक्शा में सात यात्री सवार थे।
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "...अगर मैं प्रधानमंत्री पर रोज आरोप लगा रहा हूं कि तुम 'वोट चोर' हो तो प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? प्रधानमंत्री एक शब्द क्यों नहीं बोल रहा? 'क्योंकि प्रधानमंत्री वोट चोर है और वो जानता है कि हमने उसको पकड़ लिया है।''
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस तीर्थंकर घोष की सिंगल बेंच ने आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले से खुद को अलग कर लिया है। जस्टिस घोष ने गुरुवार को कहा कि आरजी कर अस्पताल की घटना में फैसले को चुनौती देने वाले दो मामलों की सुनवाई पहले से ही खंडपीठ में चल रही है, इसलिए इस मामले की भी सुनवाई वहीं होनी चाहिए।
जस्टिस तीर्थंकर घोष की पीठ ने कहा, "चूंकि सीबीआई और दोषी संजय रॉय ने पहले ही हाईकोर्ट में एक नई अपील दायर कर दी है, जिसकी सुनवाई डिवीजन बेंच में चल रही है, इसलिए इस मामले की सुनवाई सिंगल बेंच के बजाय डिवीजन बेंच में ही होनी चाहिए।"
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
महाराष्ट्र के नांदेड़ और लातूर जिलों में भारी बारिश के बीच 2200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मुखेड़, कंधार और नयागांव के 17 राजस्व क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश नांदेड़ के बिलोली और नरसी क्षेत्रों में दर्ज की गई, जहां 115 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि लातूर के 29 क्षेत्रों में 65 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
महाराष्ट्र में पुणे जिले के जुन्नार के निकट मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के 40 वर्षीय एक समर्थक की बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जरांगे और उनके समर्थक आरक्षण के मुद्दे पर प्रदर्शन करने के लिए मुंबई की ओर कूच कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बीड जिले के रहने वाले सतीश देशमुख के रूप में हुई है और वह जरांगे के साथ मुंबई जा रहे समूह का हिस्सा थे।
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
केरल में बृहस्पतिवार को भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए, बांधों का जलस्तर बढ़ गया और भूस्खलन की घटनाएं हुईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के लिए छह जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
50% अमेरिकी टैरिफ पर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, "ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है क्योंकि बड़ी-बड़ी बाते कही जाती थी कि हमारे संबंध आस-पास के देशों से और पूरे विश्व से सुधर रहे हैं लेकिन ये जो टैरिफ लगी है ये दर्शाता है कि कही न कही भारत की विदेश नीति पूरी तरह से नाकामयाब रही है।
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
उत्तराखंड के धराली में पांच अगस्त को आई बाढ़ के कारण तीन सप्ताह से अधिक समय तक बाधित रहने के बाद उत्तरकाशी और हर्षिल के बीच सड़क संपर्क बहाल कर दिया गया है ।
हांलांकि, गंगोत्री यात्रा अब भी बाधित है क्योंकि हर्षिल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से अब भी क्षतिग्रस्त हैं या पानी में डूबे हुए हैं ।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि गंगोत्री यात्रा को पूरी तरह से शुरू किया जा सके । मार्ग को दुरूस्त करने के लिए बीआरओ युद्धस्तर पर काम कर रहा है ।
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मोतिहारी में 'मतदाता अधिकार यात्रा' निकाली।
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
उत्तर रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए बृहस्पतिवार को जम्मू स्टेशन से नयी दिल्ली तक की एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उत्तर रेलवे ने बुधवार को रिकॉर्ड बारिश से हुई तबाही के कारण जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली 58 ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया था जबकि 64 ट्रेनों को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर या तो बीच में ही रोक दिया गया था फिर गंतव्य बदल दिये गये थे।
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधिमंडल भवन पर हमला किया है। यूक्रेन का कहना है कि रूस ने कीव पर बड़े पैमाने पर हमले में किए हैं, जिनमें कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है और 48 घायल हुए हैं
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
बिहार के मोतीहारी में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जिन्होंने पिछले 11 सालों में हमारी मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों को बर्बाद किया, वे अब स्वदेशी की सलाह दे रहे हैं। क्या उन्हें नोटबंदी या जीएसटी लागू करते समय स्वदेशी याद नहीं आया? क्या दो-तीन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां पेश करते समय और एमएसएमई सेक्टर को बर्बाद करते समय स्वदेशी याद नहीं आया? बीजेपी सरकार ने इस देश का मजाक बनाकर रख दिया है।
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
सुरत से दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर सामने आई है, जिसके बाद प्लेन को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया है।
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
50% अमेरिकी टैरिफ पर, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 50% टैरिफ लगाया है, तो हमें अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए.
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
बिहार में नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुसे हैं। बिहार पुलिस ने इसे लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इनकी पहचान हसनैन अली, आदिल हुसैन, और मोहम्मद उस्मान के रूप में हुई है। हसनैन अली रावलपिंडी का, आदिल हुसैन उमरकोट का और मोहम्मद उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है।
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीतामढ़ी में जानकी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं। उनके साथ तेजस्वी यादव भी हैं। आज उनकी यात्रा का 12वां दिन हैं।
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
जम्मू में भारी बारिश के बाद की तबाही में अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी है। श्राइन बोर्ड ने शवों को उनके परिवारों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है।
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 28 Aug 2025, 7:58 AM IST