हालात

बड़ी खबर LIVE: मनरेगा को हटाया जाना है ग्रामीण विरोधी, कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा प्रदर्शन: सुक्खू

मनरेगा के स्थान पर अन्य कानून लाने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार को यहां रिज ग्राउंड में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण 128 उड़ानें रद्द, आठ का मार्ग बदला गया 

दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण सोमवार को कम से कम 128 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि आठ का मार्ग बदल दिया गया। इसके अलावा लगभग 470 उड़ानों के संचालन में देरी हुई।

एक अधिकारी ने कहा कि घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण हवाई अड्डे से जाने और आने वाली 64-64 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा आठ उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया।

‘फ्लाइट रडार 24’ नामक वेबसाइट पर प्रकाशित जानकारी के अनुसार 470 उड़ानों के संचालन में देरी हुई।

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

दिल्ली: स्मॉग की एक परत ने राष्ट्रीय राजधानी को घेर लिया है

दिल्ली: स्मॉग की एक परत ने राष्ट्रीय राजधानी को घेर लिया है। वीडियो ITO इलाके के आस-पास की है। CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के अनुसार, इलाके में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 407 है, जिसे 'गंभीर' कैटेगरी में रखा गया है।

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

कांग्रेस ने बीएमसी चुनाव के लिए 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

कांग्रेस ने 15 जनवरी को होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव के लिए सोमवार को अपने 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। यह सूची नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले जारी की गई है।

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

राजस्थान: जेसीबी सर्विस सेंटर में आग लगी

राजस्थान: जेसीबी सर्विस सेंटर में आग लगी। फायर ऑफिसर हिमांशु कुमावत ने कहा, "आग लगने की सूचना मिलते ही कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची...आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं... "

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

आतंकी खतरे को देखते हुए बिहार में पांच क्षेत्रीय केंद्रों पर तैनात होंगी एटीएस की टीमें

राज्य में बढ़ते आतंकी खतरों की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार ने किसी भी आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटने के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की टीमों को राज्य के पांच क्षेत्रीय केंद्रों पर तैनात करने का निर्णय लिया है। इनमें सीमावर्ती इलाकों और हिंदू एवं बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थस्थल गया जी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

एटीएस की टीमें पटना, गया जी, पूर्णिया, दरभंगा और मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में तैनात की जाएंगी। वर्तमान में एटीएस की टीम केवल राज्य की राजधानी पटना में स्थित है और आवश्यकता पड़ने पर वहीं से भेजी जाती है।

एटीएस के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पंकज कुमार दराद ने सोमवार को पत्रकारों को बताया, “पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने राज्य के गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा है कि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एटीएस की टीमों को राज्य के पांच स्थानों पर तैनात किया जाए। क्षेत्रीय केंद्रों पर तैनात टीमों का नेतृत्व उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे। इन टीमों को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा ताकि आतंकी स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।”

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

मनरेगा को हटाया जाना है ग्रामीण विरोधी, कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा प्रदर्शन: सुक्खू

मनरेगा के स्थान पर अन्य कानून लाने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार को यहां रिज ग्राउंड में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।

इस कदम को ‘ग्रामीण विरोधी’ और लाखों ग्रामीण परिवारों की आजीविका सुरक्षा के लिए ‘हानिकारक’ बताते हुए, सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस इस निर्णय के जनविरोधी स्वरूप को उजागर करने के लिए राज्य भर में जिला और प्रखंड स्तर पर विरोध प्रदर्शन करके अपना विरोध तेज करेगी।

मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों-- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, अनिरुद्ध सिंह, राजेश धरमानी और यादविंदर गोमा ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान तख्तियां ले रखी थी। उन्होंने नारे भी लगाए।

एक तख्ती पर लिखा था,‘‘पहले उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या की, अब वे उनके नाम को मिटा रहे हैं।’’

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

गौतम गंभीर की जगह टेस्ट फॉर्मेट में नया हेड कोच नियुक्त करने की खबरों को खारिज करते हुए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा- यह अटकलें पूरी तरह से गलत हैं

गौतम गंभीर की जगह टेस्ट फॉर्मेट में नया हेड कोच नियुक्त करने की खबरों को खारिज करते हुए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "मीडिया में गौतम गंभीर को लेकर जो स्पेक्युलेशन चलाया गया, मैं इस मामले में स्पष्ट कह देना चाहता हूं और BCCI सचिव(देवजीत सैकिया) ने भी स्पष्ट कहा है कि कोच को हटाने की कोई बात नहीं है...यह अटकलें पूरी तरह से गलत हैं..."

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

उन्नाव रेप केस: संजय सिंह ने कहा- इस मामले में लुका छुपी का खेल चल रहा है

AAP सांसद संजय सिंह ने उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर की उम्रकैद की सज़ा पर रोक लगाने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे लगाने पर कहा, "इस मामले में लुका छुपी का खेल चल रहा है। CBI ने सारे तथ्य क्यों नहीं रखे हाई कोर्ट के सामने? इस केस में एक कत्ल और पीड़िता पर हमला हो चुका है और अगर CBI ने ठीक ढ़ंग से केस लड़ा होता तो शायद जमानत नहीं मिल पाती। मैं नहीं जानता कि ऐसा सरकार के इशारे पर किया गया या किसी और तरीके से। इसका लाभ कुलदीप सेंगर को मिला। पूरे देश में इसे लेकर आंदोलन हुआ। आज सर्वोच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप करके फैसला दिया है तो इससे न्याय व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास जगा है..."

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

केंद्र को राज्य सरकारों पर दबाव डालना चाहिए कि वे अपने इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा रोकें: फारूक अब्दुल्ला

उन्नाव केस: आज न्याय की जीत हुई है, लेकिन न्याय का हक मिलने तक ये लड़ाई जारी रहेगी- अलका लांबा 

नरेंद्र मोदी कहते थे कि नाबालिग के बलात्कारियों को दोषी साबित होते ही फांसी दी जाएगी, लेकिन सभी ने देखा कि कैसे बलात्कारियों और अपराधियों को बचाया जा रहा है- अलका लांबा

'सीबीआई ने इस केस में हमें पक्षकार भी नहीं बनाया' इसलिए इस फैसले को पीड़िता की जीत के रूप में नहीं देखा जा सकता', उन्नाव केस में SC के फैसले पर पीड़िता का वकील

उन्नाव रेप पीड़िता के वकील महमूद प्राचा ने कहा, मैं पीड़िताओं को यह भरोसा दिला सकता हूं कि हमें इस मामले में थोड़ी राहत जरूर मिली है। इसे जीत नहीं कहा जा सकता, लेकिन हमें थोड़ा सा सांस लेने का वक्त मिला है। सीबीआई ने अदालत में बेहद सीमित बिंदुओं पर ही अपना पक्ष रखा और हमारे सबसे मजबूत तर्कों को सामने नहीं रखा। सीबीआई ने हमसे कोई परामर्श नहीं किया।

पीड़िता के पक्ष में इतना ठोस सबूत मौजूद है कि कोई भी अदालत उसके समर्थन में फैसला दे सकती है। लेकिन अदालत ने मामले के मुख्य तथ्यों और मेरिट पर हमारी बात नहीं सुनी। सीबीआई ने सिर्फ मामले के एक छोटे हिस्से पर चर्चा की है, जबकि पूरा मामला हमारे पास है।

सीबीआई ने इस केस में हमें पक्षकार भी नहीं बनाया। इसलिए इस फैसले को पीड़िता की जीत के रूप में नहीं देखा जा सकता।

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पीड़िता की मां ने कहा, सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद , मैं चाहती हूं कि आरोपी को मौत की सज़ा दी जाए।" 

अरावली मामले में अपने ही फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र-राज्यों को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली मामले पर 20 नवंबर के अपने ही फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई की। अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी।

अरावली मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, संबंधित दोनों राज्यों और एमिकस क्यूरी रहे श्री परमेश्वर को नोटिस जारी किया है।

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

उन्नाव केस: अब हमें उम्मीद है कि उन्नाव पीड़िता को न्याय मिलेगा- कांग्रेस नेता मुमताज पटेल

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा, "अब हमें उम्मीद है कि उन्नाव पीड़िता को न्याय मिलेगा। कुलदीप सेंगर को मौत की सज़ा मिलनी चाहिए। एक नया कानून आना चाहिए जिसमें रेप करने वालों को मौत की सज़ा दी जाए..."

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, HC के 'जमानत' आदेश पर लगी रोक

उन्नाव रेप केस में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट द्वारा दिए गए जमानत के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सेंगर को तत्काल राहत नहीं मिल सकी है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा?

सीजेआई ने कहा कि तमाम सवाल हैं कि जिनका जवाब बाद में भी लिया जा सकता है। फ़िलहाल इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की ज़रूरत है। लोकसेवक हैं या नहीं, इस व्याख्या पर भी विचार करेंगे।

सीजेआई ने कहा कि फिलहाल हम आदेश पर रोक लगाने के पक्ष में है। सामान्यतः सिद्धांत यह है कि चूंकि व्यक्ति अदालत से बाहर चला गया है, इसलिए अदालत उसकी स्वतंत्रता नहीं छीनती। लेकिन, यहां स्थिति विशिष्ट है क्योंकि वह एक अन्य मामले में जेल में है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने क्या दी दलील?

सीबीआई की ओर से एसजी तुषार मेहता ने दलील देना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा- हाईकोर्ट ने कई पहलुओं पर गौर नहीं किया जबकि यह नाबालिग पीड़िता का मामला है। सुनवाई के दौरान भी सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन हो रहा है। यही वजह है कि यहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

एसजी ने कहा कि बच्ची की उम्र महज 15 साल 10 माह कुछ दिन थी जब यह अपराध किया गया। भयानक रेप नाबालिग का हुआ और हाईकोर्ट ने 376 IPC और पॉक्सो के section-5 पर गौर नहीं किया। पॉक्सो को तामील करने की वजह पीड़िता का नाबालिग होना था।

एसजी ने कहा कि धारा 376 के दो भाग हैं। उसे बलात्कार के तहत दोषी ठहराया गया है, जो धारा 375 के अंतर्गत आता है। फिर, यदि बलात्कार किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किया गया है जो प्रभुत्वशाली स्थिति में है, तो न्यूनतम कारावास 20 वर्ष है या इसे जीवन भर के लिए बढ़ाया जा सकता है।

आगे कहा कि आप कहते हैं कि यह धारा 376(2)(i) के अंतर्गत आता है। यदि पीड़ित नाबालिग नहीं है, तब भी धारा 376 i के तहत न्यूनतम सजा लागू होगी।

एसजी ने सेंगर के वकील की हाईकोर्ट में दी गई दलील में सुप्रीम कोर्ट के एआर अंतुले मामले के फैसले के हवाले के बारे में बताया। साथ ही ये भी बताया कि उनकी ओर से कहा गया कि वह भ्रष्टाचार का मामला था और यह पॉक्सो का है। इसलिए लोकसेवक नहीं माना जा सकता है।सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की।

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

कुलदीप सेंगर पर सुनवाई जारी, सुप्रीम कोर्ट के बाहर महिला कांग्रेस का प्रोटेस्ट

उन्नाव रेप केस में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को राहत देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा निलंबित कर दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की याचिका पर आज सुनवाई होगी।

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

जम्मू- कश्मीर: हिल स्टेशन गुलमर्ग में भारी बर्फबारी

दिल्ली-NCR में कोहरे की चादर, 50 से ज्यादा ट्रेन लेट, 128 उड़ानें रद्द

दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की चादर छा जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबह से ही विजिबिलिटी बेहद कम रहने के कारण रेल, सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। कोहरे की वजह से 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि 128 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच में कुलदीप सिंह सेंगर की ज़मानत के खिलाफ CBI की अपील पर सुनवाई

फ्यूचर्स ट्रेड में चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं, 2.54 लाख रुपये प्रति किलोग्राम 

दिल्ली: करूर भगदड़ मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए TVK के जनरल सेक्रेटरी आधव अर्जुन और निर्मल कुमार दिल्ली में CBI ऑफिस पहुंचे

दिल्ली में विजिबिलिटी कम, पूरे शहर में ज़हरीली धुंध की एक परत छाई

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 2026 के गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल चल रही है 

उत्तर प्रदेश- नोएडा में कोहरे की चादर छाने से विजिबिलिटी प्रभावित हुई है।

दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर के कारण, घने कोहरे की वजह से IGI एयरपोर्ट पर कुछ फ्लाइट्स लेट हो गई हैं

आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा, टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग, 2 बोगियां जलकर खाक, एक मौत

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में टाटाएर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189) के बी-1 और एम-2 एसी कोच में देर रात आग लग गई। हादसे में एक यात्री की जलकर मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए।

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 29 Dec 2025, 7:56 AM IST