
आईपीएल 2023 के अपने शुरुआती मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया है। मुंबई ने आरसीबी को जीत के लिए 172 रनों का टारगेट दिया था, जिसे फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की शानदारी बैटिंग के दम पर आसानी से हासिल कर लिया।
कांग्रेस ने 3 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे संसद में पार्टी के संसदीय दल के कार्यालय में अपने सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। सांसदों को काले कपड़े पहनने के लिए कहा गया है। इस बैठक में संसद में पार्टी की अंतिम रणनीति पर चर्चा होगी।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में महा विकास अघाड़ी की मेगा रैली में उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी मेरे पिता को चुराने की कोशिश कर रही है। अगर उनमें दम है तो वे नरेंद्र मोदी के साथ महाराष्ट्र आएं और मैं अपने पिता के नाम के साथ आऊंगा। वोटिंग के बाद बीजेपी नहीं बचेगी।
अमेरिका के अरकंसास, टेनेसी, इलिनोइस, इंडियाना, अलबामा और मिसिसिपी सहित कई राज्यों और शहरों में सिलसिलेवार बवंडर और घातक तूफान से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है। बीबीसी ने बताया कि कई राज्यों में भारी तूफान की तबाही से घर नष्ट हो गए और हजारों लोग बिजली के बिना रह रहे हैं। अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, शुक्रवार से अब तक 80 से अधिक बवंडर की सूचना मिली है।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने आज रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात की और रूस द्वारा अमेरिकी नागरिक पत्रकार की अस्वीकार्य हिरासत पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पत्रकार की रिहाई के साथ गलत तरीके से हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिक पॉल व्हेलन की रिहाई की भी मांग की।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में महा विकास अघाड़ी की मेगा रैली में उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर पीएम मोदी से कुछ कहा जाता है तो ओबीसी का अपमान होता है। पीएम कहते हैं कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है तो हमारी छवि का क्या? विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है, छापेमारी की जा रही है और गिरफ्तार किया जा रहा है। बीजेपी ने विपक्षी दलों के भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में लिया।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे डबल हेडर मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 5 विकेट पर 203 रन बनाए थे। जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 विकेट पर 131 रन ही बना सकी।
अफगानिस्तान के प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता युसूफ इसरार ने रविवार को बताया कि पूर्वी वर्दक प्रांत में पिछले युद्धों से बची मोर्टार बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से दो बच्चों की मौत हो गई।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा डबल हेडर आज हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान 5 विकेट पर 203 रन बनाए था। जिसके जवाब में सनराइजर्स की हालत खराब है। टीम के 81 रन पर 7 विकेट गिर चुके हैं।
बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने कहा कि सासाराम और बिहारशरीफ हिंसा में 109 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। किसी भी असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा, उनसे कानून के मुताबिक निपटा जाएगा। यह शांति भंग करने का प्रयास था लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन ने इसे नाकाम कर दिया।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच होनी चाहिए लेकिन ईडी के अधिकारी लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं और उनके खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं। अगर आपके पास लोगों के खिलाफ सबूत है तो जांच करवाएं और कार्रवाई करें, मारपीट करने की क्या जरूरत है? मैं इस बारे में गृह मंत्री अमित शाह को लिखूंगा और जब मैं पीएम से मिला था तो मैंने उनसे भी इसका जिक्र किया था।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी के बाद सासाराम और नालंदा के बिहारशरीफ में हुई हिंसा को लेकर आज उच्च स्तरीय बैठक की और पुलिस को अलर्ट रहने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
उत्तराखंड की मसूरी पुलिस ने बताया कि मसूरी-देहरादून रूट पर रोडवेज बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरी थी, जिसमें दो लड़कियों की मौत हुई है। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। बाकी के घायलों का इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोरोना को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अन्य राज्यों में कोविड के मरीज़ों की संख्या ज्यादा है, यूपी में कम है। हमारी पूरी तैयारी है। जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं वे घरों में इलाज करा रहे हैं। खतरे की स्थिति नहीं है।
बिहार के नालंदा के जिलाधिकारी ने बताया कि बैठक में शांति समिति के गठन का निर्णय लिया गया है और वह सभी संवेदनशील जगाहों पर केंद्रीय, स्थानीय बल के साथ फ्लैग मार्च करेंगे। हमें केंद्र से अभी 9 कंपनी मिली है जिसमें से 4 कंपनी यहां पहुंच गई हैं और 5 कंपनी आ रही हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हैं और जांच होनी चाहिए। लेकिन वह तय करें कि वे छापा पकड़ने के उद्दश्य से डाल रहे हैं या राजनैतिक उद्दश्य से। एक महिने में उन्होंने 50 जगह पर छापा मारा, उससे कितने पैसे, संपत्ति जब्त हुईं? वह मारपीट कर लिखवा रहे हैं। अगर आपके पास प्रमाण हैं तो मारने की क्या जरूरत है? आप कार्रवाई करें।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। भूकंप के झटके पचमढ़ी से 218 किमी दूर महसूस किए गए। हालांकि भूकंप की वजह से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
कर्नाटक नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम के लिए पीएम कर्नाटक कैसे जा सकते हैं? क्या चुनाव आयोग ने इस कार्यक्रम की अनुमति दी है? अगर चुनाव आयोग ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है, तो यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
हरियाणा के रोहतक ज़िले में कल हुई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो चुकी है। एक किसान ने बताया, "यह कल दोपहर 3 बजे ओले पड़े थे और सुबह 8 बजे तक यह ऐसे ही पड़े हैं। हमारा पूरा का पूरा नुकसान हो चुका है। सरकार हमें उचित मुआवाज़ा दे।"
बिहार के नालंदा के बिहारशरीफ में हिंसा में मारे गए लड़के की बुआ ने कहा कि वह राशन लाने गया था और राशन लेने पहुंचा भी नहीं था कि उसे रास्ते में ही गोली मार दी गई।
बिहारशरीफ में हालिया हिंसा पर नालंदा पुलिस ने कहा कि अब तक कुल 77 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। सभी से अनुरोध है कि शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
रामनवमी पर देश के अलग-अलग राज्यों में हुई हिंसा की घटनाओं पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि रामनवमी पर सालों से जुलूस निकल रहे हैं लेकिन कभी कुछ नहीं हुआ। अब क्योंकि 2024 में लोकसभा होने वाले हैं इसलिए बीजेपी ही यह सब करवा रही है जिससे समाज में तनाव पैदा हो।
बिहार के रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने बतया कि शहर भर में छापेमारी जारी है। अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और फ्लैग मार्च किया गया है।
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि जो लोग वीर सावरकर की गौरव यात्रा कर रहे हैं क्या उनको सावरकर के बारे में पता है कि वह क्या हैं? सावरकर और RSS की वीचारधारा का कोई मेल नहीं था। RSS सावरकर का हिंदुत्वाद नहीं मानते थे। सावरकर दाड़ी बढ़ाने वालों के ख़िलाफ़ थे। क्या एकनाथ शिंदे दाड़ी काटकर घूमेंगे?
बिहार के नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि एक शव (पिछली रात ताजा हिंसा में मारे गए व्यक्ति का) को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बीती रात की गई छापेमारी में 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 8 एफआईआर दर्ज। अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा।
बिहार के नालंदा के डीएम के शशांक शुभंकर ने कहा कि रात में 2-3 जगहों पर घटनाएं हुई लेकिन फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों को चिह्नित कर 80 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की गई है। कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, धारा 144 लगाई गई है। आज बाहर से 9 कंपनियां बुलाई गई हैं।
बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में बीती रात झड़प हुई। बिहारशरीफ के ASI सुरेंद्र पास्वान ने बताया, "बिहारशरीफ में धारा 144 लगा दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात है। मामले में जांच की जा रही है।"
उत्तर प्रदेश के कानपुर के बांसमंडी इलाके में दुकानों में लगी आग को बुझाने का कार्य 3 दिन से जारी है। लखन सिंह, ADCP पश्चिम ने बताया, "दमकल विभाग, NDRF, SDRF व पुलिस टीम आग को बुझाने में जुटी है। बाहर से आग को बुझा दिया गया है, कई जगह अब भी आग सुलग रही है उसे बुझाने की कोशिश जारी है।"
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में पड़ने वाले लट्टी तहसील के पट्टन गढ़ पंचायत के सरोटे गांव की तवी नदी पर ब्रिज के आभाव से लोगों को दिक़्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोग एक लकड़ी के पुल से काम चलाने पर मजबूर हैं।उसके गिरने के बाद,स्थानीय लोग मुश्किल से उसको लगाते हैं।
बिहार के सासाराम में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद शनिवार रात हुए बम धमाके में 6 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर जांच कर रही है। दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं।
वहीं, बिहार शरीफ के पहाड़पुर में शनिवार शाम को ताजा हिंसा हुई। इस दौरान 12 राउंड गोलियां चलीं, जबकि काशी तकिया में 6 राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद पूरा शहर में पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती हो चुकी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 Apr 2023, 8:03 AM IST