हालात

बड़ी खबर LIVE: पश्चिम बंगाल में SIR के कारण मारे गए 39 लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को उन 39 लोगों के परिवारों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की, जिनके बारे में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी मृत्यु राज्य में “विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से उत्पन्न भय” के कारण हुई जिनमें कुछ आत्महत्याएं भी शामिल हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

संचार साथी ऐप निजता को नष्ट करने का मोदी सरकार का एक और प्रयास: ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को संचार साथी ऐप को लेकर केंद्र को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि यह नागरिकों की निजता को नष्ट करने और भारतीयों को जोखिम में डालने का नरेन्द्र मोदी सरकार का एक और प्रयास है।

हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘संचार साथी ऐप मोदी सरकार द्वारा नागरिकों की निजता को नष्ट करने और भारतीयों को जोखिम में डालने का एक और प्रयास है। यह तथ्य कि परिपत्र को सार्वजनिक भी नहीं किया गया, सरकार की छवि को खराब करता है। ऐप को अनिवार्य और न हटाने लायक बनाने से हमारे हर उपकरण पर सरकारी जासूसी का खतरा बढ़ जाएगा।’’

Published: 02 Dec 2025, 7:53 AM IST

नेपाल: जेन-जी हिंसा में भागे 4,552 कैदी अब भी फरार, सरकार के लिए बड़ी चुनौती

नेपाल में सितंबर में हुई जेन-जी हिंसा के दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों, इमारतों और जेलों को काफी नुकसान पहुंचा था। उस मौके का फायदा उठाकर नेपाल की विभिन्न जेलों में बंद हजारों कैदी फरार हो गए थे, जिनमें से अब भी 4,500 से अधिक कैदी फरार हैं। उनके बारे में सरकार के पास कोई जानकारी नहीं है। यह जानकारी नेपाल के गृह मंत्री ओमप्रकाश आर्याल ने मंगलवार को दी।

बता दें कि आठ और नौ सितंबर को हुए जेन-जी विरोध प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। इस दौरान उग्र भीड़ ने कई जेलों पर धावा बोल दिया और नेपाल पुलिस के अनुसार करीब 15,000 कैदी भाग निकले थे। ये सभी विभिन्न मामलों में दोषी या आरोपी पाए गए थे।

Published: 02 Dec 2025, 7:53 AM IST

‘संचार साथी’ एक जासूसी ऐप, देश में तानाशाही लागू करने का प्रयास: कांग्रेस 

कांग्रेस ने नये मोबाइल हैंडसेट में ‘संचार साथी’ ऐप पहले से मौजूद होने संबंधी दूरसंचार विभाग के निर्देश को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि यह एक ‘जासूसी ऐप’ है तथा सरकार देश में तानाशाही लागू करने का प्रयास कर रही है।

दूरसंचार विभाग ने मोबाइल हैंडसेट विनिर्माताओं और आयातकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सभी नये मोबाइल उपकरणों में धोखाधड़ी की सूचना देने वाला ऐप ‘संचार साथी’ पहले से मौजूद होना चाहिए।

Published: 02 Dec 2025, 7:53 AM IST

राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और असम कांग्रेस के नेताओं ने एक बैठक की

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और असम कांग्रेस के नेताओं ने 1नई दिल्ली में एक बैठक की।

Published: 02 Dec 2025, 7:53 AM IST

पश्चिम बंगाल: एसआईआर के कारण मारे गए 39 लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को उन 39 लोगों के परिवारों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की, जिनके बारे में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी मृत्यु राज्य में “विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से उत्पन्न भय” के कारण हुई जिनमें कुछ आत्महत्याएं भी शामिल हैं।

बनर्जी ने कहा कि चार बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) सहित इन 39 शोक संतप्त परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि एसआईआर के दौरान बीमार पड़ने वाले 13 अन्य लोगों के परिवारों को भी एक-एक लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इन 13 में तीन बीएलओ भी शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर “अत्यधिक कार्यभार” का सामना करना पड़ा।

Published: 02 Dec 2025, 7:53 AM IST

दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से पांच आरोपी गिरफ्तार, ट्रेनों में यात्रा के दौरान करते थे चोरी नई

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ महाराष्ट्र के मिराज रेलवे स्टेशन पर ज्वेलरी चोरी का मामला दर्ज है। सभी आरोपी 'सांसी गैंग' के सदस्य हैं। पुलिस के अनुसार, 30 नवंबर को क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर दलीप कुमार को मिराज रेलवे थाना, पुणे से 5 वांछित आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी।

Published: 02 Dec 2025, 7:53 AM IST

दिल्ली: TMC MP कल्याण बनर्जी ने कहा, "... ऐप तब तक कोई भी एन्यूमरेशन फॉर्म स्वीकार नहीं करेगा जब तक उसमें माता-पिता का नाम न हो। सवाल यह है कि क्या ऐप मेरे कानूनी अधिकार तय करेगा, या कानून?

SIR को लेकर संसद में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित 

SIR को लेकर संसद के बाहर और अंदर विपक्ष का प्रदर्शन हो रहा है। शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। विपक्ष की तरफ से SIR पर चर्चा की मांग की जा रही है। संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई

Published: 02 Dec 2025, 7:53 AM IST

दिल्ली- मोबाइल हैंडसेट पर संचार साथी ऐप पहले से इंस्टॉल करने के DoT के निर्देशों पर राहुल गांधी ने कहा, "मैं सदन में बहस में बोलूंगा...मैं अभी कोई कमेंट नहीं करूंगा।"

"मेरा मानना ​​है कि आज कुत्ता मेन टॉपिक है। बेचारे कुत्ते ने क्या किया?, रेणुका चौधरी द्वारा संसद में कुत्ता लाकर मचे बवाल पर बोले राहुल गांधी

कांग्रेस MP रेणुका चौधरी के कल पार्लियामेंट में कुत्ता लाकर बवाल मचाने के बाद, लोकसभा के LoP राहुल गांधी ने कहा, "मुझे लगता है कि आजकल इंडिया इन्हीं चीज़ों पर चर्चा कर रहा है..."

"मेरा मानना ​​है कि आज कुत्ता मेन टॉपिक है। बेचारे कुत्ते ने क्या किया? क्या कुत्तों को यहाँ अलाउड नहीं है? उसे अंदर अलाउड है...शायद यहाँ पालतू जानवरों को अलाउड नहीं है...मुझे लगता है कि आजकल इंडिया इन्हीं चीज़ों पर चर्चा कर रहा है।"

Published: 02 Dec 2025, 7:53 AM IST

हम पिछले सेशन से ही एयर पॉल्यूशन और दूसरे कई मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार नहीं हैं, तो क्या हमें चुप रहना चाहिए?- प्रियंका गांधी

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

एसआईआर पर विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Published: 02 Dec 2025, 7:53 AM IST

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

संसद के बाहर और अंदर दोनों जगह विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। सदन के भीतक विपक्ष ने एसआईआर पर चर्चा की मांग की और नारेबाजी की, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Published: 02 Dec 2025, 7:53 AM IST

संसद में SIR को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, सदन में भी नारेबाजी 

SIR को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन हो रहा है। यह प्रदर्शन मकर द्वार के पास किया जा रहा है। शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। विपक्ष की तरफ से SIR पर चर्चा की मांग की जा रही है।

Published: 02 Dec 2025, 7:53 AM IST

चेन्नई- साइक्लोन दितवाह के कारण भारी बारिश से चेन्नई के कई इलाकों में पानी भर गया है

कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई 

कांग्रेस MP मनिकम टैगोर ने "इलेक्टोरल रोल की ईमानदारी में राष्ट्रीय संकट और SIR का मिसमैनेजमेंट" विषय पर चर्चा के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करने का प्रस्ताव रखा।

बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके 

दिल्ली-NCR की हवा में फिर से बढ़ा प्रदूषण, गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा, सांस लेना हुआ दूभर, AQI 400 पार

1 दिसंबर 2025 के जारी आकंड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 443 रहा है जो बेहद ही गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं एनसीआर की स्थिति और भी ज्यादा गंभीर है। नोएडा में AQI 524, गाजियाबाद में 424 और ग्रेटर नोएडा में AQI 466 रिकॉर्ड किया गया।  वहीं उत्तर भारत के अन्य प्रमुख शहरों में भी प्रदूषण की स्थिति गंभीर है, लखनऊ में AQI 264, देहरादून में 154 ‘मध्यम’ स्तर पर दर्ज किया गया। 

Published: 02 Dec 2025, 7:53 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 02 Dec 2025, 7:53 AM IST

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...