
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता के रिकॉर्ड नीचे पहुंचने पर दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी एमसीडी स्कूल और प्राइमरी और उसके नीचे के सभी सरकारी और निजी स्कूल अगले दो के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारांगे पाटिल ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। हमारे प्रतिनिधिमंडल ने मनोज जारांगे पाटिल से मुलाकात की। मैंने उनसे कॉल पर बात की और उनके साथ मुद्दों पर चर्चा की। मैंने उनसे कहा कि मराठों को आरक्षण देने के मामले में सरकार बहुत सकारात्मक है। हम मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र प्रदान कर रहे हैं। हमने जस्टिस शिंदे की समिति की रिपोर्ट स्वीकार कर ली है और मैंने मराठों को पहले ही आश्वासन दिया है कि मैं आपके साथ हूं और आपको आरक्षण मिलेगा। एक सरकार के रूप में हम जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले सकते, हमें समय लगता है और उचित निर्णय लेते हैं। हम युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे लिए और मराठा आरक्षण के लिए एक खिड़की खोली है।
विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत के 357 रन के जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम ने भारतीय गेंदबाजों के आगे सरेंडर कर दिया और 55 रन पर आलआउट हो गई। शमी ने 5 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे विश्व कप के मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। शमी ने 5 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी है। श्रीलंका के 9 विकेट सिर्फ 50 रन पर गिर गए हैं।
विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। शमी ने 4 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी है। श्रीलंका के 8 विकेट सिर्फ 36 रन पर गिर गए हैं।
विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। श्रीलंका ने सिर्फ 22 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। शमी-सिराज को 3-3 और बुमराह को एक सफलता मिली है।
विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। श्रीलंका ने सिर्फ 14 रन पर 6 विकेट गिर गए हैं।
हरियाणा के जींद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल के खिलाफ 60 से अधिक छात्राओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।
राज्य सरकार ने जांच के बाद आरोपी करतार सिंह को निलंबित कर दिया है। वह अभी भी फरार है। हरियाणा राज्य महिला आयोग दो छात्राओं के आरोपों की जांच कर रही है, जिन्होंने प्रिंसिपल द्वारा यौन उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की। आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने मीडिया को बताया कि 60 लड़कियों ने प्रिंसिपल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पटना में 'बीजेपी हटाओ, देश बचाओ' रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कांग्रेस, भाकपा (माले) और माकपा के नेता पहुंचे। विराट रैली को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। बुमराह और सिराज के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज बेबस नजर आ रहे हैं। सिर्फ 3 रनों पर 4 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं। सिराज ने 3 और बुमराह को 1 सफलता मिली है।
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में पिछले 36 घंटों के दौरान करंट लगने से दो हाथियों की मौत हो गई। इनकी मौत का कारण जंगलों में कम ऊंचाई पर झूलते बिजली के तार बने हैं। वन विभाग का कहना है कि बार-बार की शिकायत के बावजूद बिजली विभाग हाथियों के विचरण वाले इलाकों में बिजली के खंभों की ऊंचाई नहीं बढ़ा रहा है।
तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी.के. रवि गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कुछ महीने पहले वोलंटरी रिटायरमेंट ली थी। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य सैयद नसीर हुसैन ने कहा, "रवि हमारी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह पहले तमिलनाडु पुलिस के डीजीपी थे और उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए रिटायरमेंट ली है।"
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आईआईटी की छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में बीएचयू के छात्रों ने सड़क पर उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। बीएचयू के छात्रों ने कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बैनर और पोस्टर के साथ धरना प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार आईआईटी बीएचयू कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़ की और उसका वीडियो भी बनाया था। इसके बाद कैंपस को बंद कर दिया गया है। इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।
आईसीसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका और भारत के बीच मैच जारी है। श्रीलंका की टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही है। भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है। भारत को लगातार दो बड़े झटके लगे हैं। राहुल के बाद सूर्या भी आउट हो गए हैं। सूर्या सिर्फ 12 रन ही बना सके। भारत ने 41.3 ओवर में 276 रन बना लिए हैं।
आईसीसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका और भारत के बीच मैच जारी है। श्रीलंका की टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही है। भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है। भारत 40वें ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 21 रन बनाकर आउट हुए।
37 ओवरों के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 240 रन है। केएल राहुल 17 और श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आईसीसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका और भारत के बीच मैच जारी है। भारत को तीसरा झटका लगा है। गिल 92 रन बनाकर चलते बने हैं। विराट कोहली 88 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कोहली को दिलशान मदुशंका ने चलता किया।
आईसीसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका और भारत के बीच मैच जारी है। भारत को दूसरा झटका लगा है। गिल 92 रन बनाकर चलते बने हैं।
इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में गुरुवार को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि सुनामी की संभावना नहीं है। एजेंसी ने पहले भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप सुबह 4.04 बजे आया। इसमें कहा गया है कि भूकंप का केंद्र प्रांत के कुपांग शहर से 15 किमी दक्षिण पूर्व में और 25 किमी की गहराई में था।
आईसीसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका और भारत के बीच मैच जारी है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। विराट कोहली के बाद शुभमन गिल ने भी फिफ्टी जड़ा है। गिल ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मार अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनका इस वर्ल्ड कप का दूसरा अर्धशतक है।
विराट कोहली ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। कोहली ने 8 चौके की मदद से 50 गेंदों पर ये उपलब्धि हासिल की। भारत का स्कोर 16.4 ओवरों में एक विकेट पर 104 रन है।
9.2 ओवरों में भारत का स्कोर दो विकेट पर 59 रन पर पहुंच गया है। विराट कोहली 27 और गिल 22 रन पर खेल रहे हैं। गिल-विराट के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई है।
आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच मैच जारी है। भारत को दूसरी ही गेंद पर झटका लगा है। दिलशान मदुशंका ने रोहित शर्म को बोल्ड कर दिया है। रोहित ने पहली गेंद पर चौका लगाया था। रोहित ने दो गेंदों पर चार रन बनाए। पांच ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 25 रन है। विराट कोहली 10 और शुभमन गिल 9 रन पर खेल रहे हैं।
आईसीसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है। श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। धनंजय डिसिल्वा की जगह दुशान हेमंथा आज मुकाबला खेल रहे हैं। वहीं भारत ने कोई बदलाव नहीं किया है।
झारखंड के रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के परिसर में मदन नामक एक मेडिकल छात्र का आंशिक रूप से जला हुआ शव बरामद किया गया है। वह फॉरेंसिक और मेडिसिन विभाग का द्वितीय वर्ष का छात्र था। मदन तमिलनाडु का रहने वाला था, आगे की जांच चल रही है।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा संसद पहुंच गई हैं। लोकसभा की आचार समिति ने उनके खिलाफ कैश फॉर क्वेरी मामले में लगे आरोप के सिलसिले में उन्हें आज पेश होने के लिए कहा है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ED के सामने पेश नहीं होंगे। ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज पेश होने के लिए बुलाया है।
दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के कहने पर नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा, नोटिस इसलिए भेजा गया ताकि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार न कर पाऊं। ईडी को अपना नोटिस तुरंत वापस लेना चाहिए।
दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज पेश होने के लिए बुलाया है।
दिल्ली के राजघाट के बाहर भारी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। पुलिस की ओर से घोषणा की जा रही है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के ED कार्यालय के लिए रवाना होने से पहले सुबह 10 बजे के आसपास राजघाट जाने की उम्मीद है।
ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज पेश होने के लिए बुलाया है।
ईडी के सामने सीएम केजरीवाल की पेशी से पहले दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ED की छापेमारी चल रही है। आज सुबह से ही सर्च जारी है। उनसे जुड़े 9 परिसरों पर छापेमारी चल रही है।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 343 'बहुत खराब' श्रेणी में है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 Nov 2023, 7:55 AM IST