
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया गया है और उन्होंनेकेंद्र से विशेष राहत पैकेज प्राप्त करने की अपील की।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अलग-अलग स्थानों से तीन महिलाओं समेत 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि वे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए विभिन्न इलाकों में विस्फोटक लगाने की योजना बना रहे थे।
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में मंगलवार शाम भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कि इस धंसाव के कारण यातायात बाधित हुआ तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रभावित हिस्से को बैरिकेड से घेर दिया गया।
आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा, "प्रधानमंत्री ठीक बोल रहे हैं। किसी को किसी की माता या बहन को गाली देने का अधिकार नहीं है। लेकिन यही बात उन पर भी लागू होती है, जब वे सोनिया गांधी और कांग्रेस की महिलाओं के लिए भद्दी बातें बोल रहे थे। इसके लिए तो प्रधानमंत्री ने आज तक माफी नहीं मांगी... क्या बीजेपी के नेताओं ने माफी मांगी?... क्या इसके लिए बिहार की जनता उन्हें छोड़ देगी?"
भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर, छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गौतम बुद्ध नगर में सभी सरकारी और निजी स्कूल (नर्सरी से कक्षा 12 तक) कल बंद रहेंगे।
पंजाब: क्षेत्र में भारी बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है।
मनोज जारंगे पाटिल ने आंदोलन खत्म किया। जरांगे पिछले चार दिनों से मुंबई में भूख हड़ताल पर बैठे थे। आज उनके अनशन का पांचवां दिन था।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुग्राम जलभराव पर कहा, "गुड़गांव की बदहाली के लिए बीजेपी की सरकार जिम्मेदार है। गुड़गांव जो देश और प्रदेश की शान थी आज उस गुरुग्राम को कूड़ाग्राम कहा जा रहा है...साइबर सिटी को क्राइम सिटी कहा जा रहा है, जलभराव, गंदगी, सारे सड़के टूटी हुई है, हर बारिश में जाम लग जाता है इसके लिए बीजेपी ही जिम्मेदार है। सरकार आंख बंद करके नहीं बैठ सकती है गुरुग्राम की जनता जाग चूकी है, जवाब मांगेगी।"
अफगानिस्तान में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1,400 से अधिक हो गई, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्गम भूभाग के कारण देश के पूर्वी पर्वतीय क्षेत्र के अलग-थलग गांवों में बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
उत्तराखंड में मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग ने देहरादून, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों में तीव्रत से अति तीव्र स्तर की वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
राज्य में अधिकांश नदियां उफान पर हैं। गंगा और उसकी सहायक नदियां जैसे मंदाकिनी और अलकनंदा समेत कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर चला गया है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में उमर खालिद, शरजील इमाम और 8 अन्य को जमानत देने से इनकार कर दिया
मुंबई के आजाद मैदान में मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस मैदान खाली कराने की कार्रवाई कर रही है, वहीं मनोज जरांगे पाटिल के समर्थक इसका विरोध कर रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
मुंबई में आजाद मैदान और आरक्षण कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई है। दरअसल पुलिस आजाद मैदान खाली कराने पहुंची है। इससे आजाद मैदान में तनाव का माहौल है।
अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप से हालात भयावह हो गए हैं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता के अनुसार अब तक 900 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और राहत-बचाव अभियान जारी है।
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि कई जिलों में सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गए हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल रात-दिन जुटे हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है, जहां अब भी कई परिवारों का पता नहीं चल पाया है।
इंडिगो का एक विमान उड़ान भरने के बाद ही पक्षी से टकरा गया। इस टक्कर में विमान के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। विमान में 272 यात्रियों सवार थे, पक्षी से टक्कर के बाद विमान उड़ान भरने के बाद वापस नागपुर एयरपोर्ट पर वापस लौट आया। उसकी सुरक्षित लैंडिंग हो गई है।
मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल को नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया है। अदालत के आदेशों के बाद उन्हें प्रदर्शन की अनुमति से इनकार कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने कोर्ट और पुलिस द्वारा तय की गई शर्तों का पालन नहीं किया।
आजाद मैदान पुलिस ने जरांगे पाटिल की कोर कमेटी को नोटिस देकर मैदान खाली करने के लिए कहा है। पुलिस ने नोटिस में पाटिल के मीडिया बयानों का भी जिक्र किया है और इसे गंभीरता से लिया है।
मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटील के अनशन का आज पांचवां दिन है। मुंबई के आज़ाद मैदान में भूख हड़ताल जारी है। अब तक सरकार का कोई मंत्री उनके आंदोलन में मंच पर मिलने नहीं आया है। साथ ही आज मराठा आरक्षण उपसमिति की अहम बैठक होगी।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। मंगलवार सुबह से ही आसमान पर घने बादलों का डेरा है और कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 Sep 2025, 7:59 AM IST