कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। तमाम राज्यों के लिए नियुक्त किये गए एआईसीसी सचिव और संयुक्त सचिव संबंधित राज्यों के प्रभारी महासचिव के साथ मिलकर काम करेंगे। आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह का सचिव गणेश कुमार यादव और संयुक्त सचिव डॉ पलक वर्मा को बनाया गया है। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम का सचिव शुभंकर सरकार और संयुक्त सचिव मैथ्यू एंटनी को बनाया गया है।
वहीं असम का सचिव असम पृथ्वीराज साठे और जीतेन्द्र बघेल को बनाया गया है। बिहार का सचिव देवेन्द्र यादव, सुशील कुमार पासी और शाहनवाज आलम को बनाया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य का सचिव एस.ए. संपत कुमार, सजारिता लैटफ्लांग और संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ को बनाया गया है। गोवा, दादरा एवं नगर हवेली दमन और दीव का सचिव डॉ. अंजलि निंबालकर को बनाया गया है। गुजरात का राष्ट्रीय सचिव रामकिशन ओझा, उषा नायडू, भूपेन्द्र मरावी और सुभाषिनी यादव को बनाया गया है। चुनावी राज्य हरियाणा का सचिव मनोज चौहान और प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे को बनाया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का सचिव चेतन चौहान और विदित चौधरी को बनाया गया है।
चुनावी राज्य झारखण्ड का सचिव जिम्मेदारी सप्तगिरि संकर उलाका और डॉ सिरिवेला प्रसाद को बनाया गया है। रोजी एम. जॉन, मयूरा एस. जयकुमार, अभिषेक दत्त, पी. गोपी को कर्नाटक का सेक्रेटरी न्युक्त किया गया है। केरल और लक्षद्वीप का सचिव पी.वी. मोहन, मंसूर अली खान को बनाया गया है। मध्य प्रदेश में संजय दत्त, चंदन यादव, आनंद चौधरी को सचिव और संयुक्त सचिव रणविजय सिंह लोचव को बनाया गया है। महाराष्ट्र का सचिव बी.एम. संदीप, क़ाज़ी निज़ामुद्दीन, कुणाल चौधरी, यू.बी. वेंकटेश तो वहीं मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम का सचिव क्रिस्टोफर तिलक को बनाया गया है। ओडिशा का सचिव मोहम्मद शाहनवाज चौधरी और रोज़ेलिना तिर्की को तो वहीं पंजाब का सचिव आलोक शर्मा और रवीन्द्र दलवी को बनाया गया है।
राजस्थान का सचिव चिरंजीव राव, रुत्विक मकवाना, पुनम पासवान को बनाया गया है। वहीं दक्षिण भारत राज्य तमिलनाडु और पुदुच्चेरी का सतिव सूरज हेगड़े और तेलंगाना का सचिव पी.सी. विष्णुनाथ और पी. विश्वनाथन को बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल और नीलांशु चतुवेर्दी को सचिव बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड में परगट सिंह और सुरेंद्र शर्मा को सचिव बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में अम्बा प्रसाद और असफ अली खान तो वहीं दिल्ली में दानिश अबरार और सुखविंदर सिंह डैनी को सचिव बनाया गया है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख का सचिव दिव्या मदेरणा और मनोज यादव को बनाया गया है।
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बीजेपी राज्य सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों को 100 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "विधायक रविकुमार गौड़ा ने मुझे बताया कि बीजेपी हमारे विधायकों को 100 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। बीजेपी कर्नाटक में केवल 'ऑपरेशन लोटस' के माध्यम से सत्ता में आई है। वो कभी भी लोगों के आशीर्वाद से सत्ता में नहीं आई है। 2008 और 2019 में वे 'ऑपरेशन लोटस' के तहत पिछले दरवाजे से से सत्ता में आई थी।"
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले पर डीसीपी सेंट्रल इंदिरा मुखर्जी कहती हैं, "हमने देखा है कि एक खास न्यूज़ चैनल ने सेमिनार हॉल का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें दिखाई हैं, जो इस मामले की घटना का स्थान है। वहाँ देखा गया है कि घेरे गए क्षेत्र के अंदर कई लोग खड़े होकर बात कर रहे हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग कौन हैं। यह आरोप लगाया गया है कि शायद कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें वहाँ नहीं होना चाहिए था और सबूतों के साथ कुछ छेड़छाड़ की गई है। हमने उस वीडियो से एक तस्वीर ली है... हम इस तस्वीर में मौजूद हर व्यक्ति की पहचान करने में सक्षम हैं... घेरे के ठीक पीछे शव है... इसमें जासूसी विभाग का एक वीडियोग्राफर, पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त सीपी-1, महिला पुलिस और फोरेंसिक अधिकारी हैं। हम सभी को जानते हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। एक और तस्वीर और लोगों का एक नया समूह भी है। हमारे पास गवाह डॉक्टर, एफएसएल, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ, जासूसी विभाग के एसीपी, वीडियोग्राफर, अतिरिक्त सीपी-1 और फोरेंसिक अधिकारी हैं। यह तस्वीर या वीडियो उस समय का है जब जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी... किसी भी समय इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता था जो अधिकृत न हो। कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता था जो जांच प्रक्रिया से जुड़ा न हो।"
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
दक्षिणी फिलीपींस के सारंगनी प्रांत में एक सड़क दुर्घटना हुई। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की सिल्वर सेडान में चालक सहित आठ लोग सवार थे। गुरुवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3 बजे उत्तर की ओर जाते समय मालुंगन शहर में एक चट्टान से कार टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि चालक ने कथित तौर पर वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गई और राजमार्ग के नीचे एक चट्टान से जा टकराई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पीड़ितों के साथ यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे जनरल सैंटोस शहर में एक पारिवारिक पुनर्मिलन समारोह में भाग लेने के बाद दावाओ ओरिएंटल प्रांत में अपने घर लौट रहे थे। बता दें कि फिलीपींस में जानलेवा सड़क दुर्घटनाएं आम बात है। यहां ड्राइवर अक्सर नियमों का उल्लंघन करते हैं। फिलीपींस में अक्सर वाहनों का रख-रखाव ठीक से नहीं होता और वे ओवरलोड होते हैं।
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
उत्तर प्रदेश में आगामी उपचुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "...जो लोग जाति और धर्म के नाम पर अफसरों को हटा रहे हैं, वही लोग जाति और धर्म के आधार पर झूठे मुकदमे भी दर्ज कर रहे हैं। यह कैसा लोकतंत्र है? इसके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। इसके बावजूद पीडीए उन्हें (बीजेपी को) हराएगा...।"
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक फर्जी रॉ एजेंट को गिरफ्तार किया है। वह अपने-आप को रॉ का अधिकारी बताकर होटल में रुका था। बिल के पैसे मांगने पर फर्जी आईडी दिखाकर धमकाता था। वह स्टाफ और मैनेजर को होटल सील करवाने की धमकी देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी आईडी और आधार कार्ड बरामद किया है। आरोपी अपनी बेटी और अपनी पत्नी के साथ पिछले काफी दिनों से होटल में रुका था।
एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को थाना 49 पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले का रहने वाला इन्द्रानील रॉय नोएडा के सेक्टर-51 में एक होटल में अपने परिवार के साथ रुका हुआ है। होटल का किराया मांगने पर वह रॉ में तैनात डीआईजी लेवल का आईपीएस अधिकारी होने का दावा कर रहा था और एक फर्जी आईडी दिखाकर बिल का भुगतान करने की बजाय होटल के कर्मचारियों को अपने पद का रौब दिखा रहा था। बार-बार किराया मांगे जाने पर भी उसने पैसे नहीं दिये और कर्मचारियों को प्रलोभन देने लगा कि वह सही पैसे मिलने पर उनकी सरकारी नौकरी लगवा सकता है।
होटल के मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। एडीसीपी के मुताबिक, सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस तत्काल क्वाडिस एच 22 सेक्टर-51 नोएडा होटल पर पहुंची, जहां अभियुक्त इन्द्रानील राय पुत्र तपन कुमार राय (55) के पास से फर्जी आईडी बरामद हुई और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह पहले एक ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता था लेकिन कुछ साल से उसके बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा था। उसने निजी स्वार्थ के लिए फर्जी आईडी खुद बनवाई ताकि जरूरत पड़ने पर इसका फायदा उठा सके।
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
असम विधानसभा में 2 घंटे का जुम्मा अवकाश खत्म होने पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "असम के सीएम सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा कर रहे हैं। वह कौन हैं? उन्हें बस सस्ती लोकप्रियता चाहिए। बीजेपी ने मुसलमानों को आसान निशाना बनाया है। वे किसी न किसी तरह से मुसलमानों को परेशान करना चाहते हैं और समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं। बीजेपी को समझना चाहिए कि मुसलमानों ने भी स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी थी।"
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
असम विधानसभा मुस्लिम विधायकों को शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए दिए जाने वाले दो घंटे के अवकाश को खत्म करेगी । मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इसकी जानकारी दी। विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि यह नियम अगले सत्र से लागू किया जाएगा। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शर्मा ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘दो घंटे के जुम्मा ब्रेक को खत्म करके, असम विधानसभा ने उत्पादकता को प्राथमिकता दी है और औपनिवेशिक बोझ के एक और निशान को समाप्त किया है। यह प्रथा मुस्लिम लीग के सैयद सादुल्ला ने 1937 में शुरू की थी।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक फैसले के लिए विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी और हमारे विधायकों का आभार।’’
अधिकारी ने बताया कि आखिरी बार दो घंटे का यह ब्रेक शुक्रवार को दिया गया, जो विधानसभा के शरदकालीन सत्र का अंतिम दिन था। सदन में प्रसारित एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विधानसभा की नियम समिति ने सर्वसम्मति से इस प्रथा को त्यागने पर सहमति व्यक्त की है। इस बयान की एक प्रति पत्रकारों को उपलब्ध कराई गई है। बयान में कहा गया है, ‘‘तदनुसार, आज सदन ने इस नियम में संशोधन करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया, ताकि शुक्रवार को सदन की कार्यवाही अन्य दिनों की तरह ही संचालित हो सके।’’
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "जब सदमा लग जाता है तो लोग भी कुछ कहते हैं। लाल रंग को समझना होगा। यह लाल रंग क्रांति का है, मेल-मिलाप का है। लाल रंग भाव का है। हमारे मुख्यमंत्री भावनाओं को नहीं समझ सकते हैं। ये टोपी उन लोगों के काम भी आ सकती है जो गंजे हों। हमारा लाल रंग खुशी, त्यौहार का है। आखिर इस रंग से नाराजगी क्या है? वे(योगी आदित्यनाथ) हार के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं इसलिए उन्हें हर जगह लाल रंग दिखाई दे रहा है।"
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
मध्य प्रदेश पुलिस ने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर कहा, "हमने कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए हैं, जो ड्रोन उड़ाया जा रहा है वह GI मैपिंग सर्वे के लिए पूरे शिमला में उड़ रहा है, हम उनकी जासूसी क्यों करेंगे, वे पूर्व मुख्यमंत्री हैं, फिर भी अगर उन्होंने ये कहा है तो मैं पता लगाऊंगा। लेकिन हर छोटे मुद्दे पर सनसनी फैलाना और सदन से वॉकआउट करना ठीक नहीं है। बीजेपी को मुद्दों पर बात करनी चाहिए, वे मुद्दों पर बात नहीं करते और वॉकआउट करते हैं।"
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
IMD वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया, "पिछले 24 घंटे में कच्छ में बहुत भारी बारिश हुई है। गुजरात में 1 जून से लेकर अब तक 882 मिमी बारिश दर्ज हुई है, यह सामान्य से 50% ज्यादा है। सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में भी सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। आज अहमदाबाद और गांधीनगर के लिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।"
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और पत्र लिखकर बलात्कार और हत्या के जघन्य अपराधों पर 'कड़े' केंद्रीय कानून और सजा तथा एक निश्चित समय सीमा में मामलों के निपटारे की मांग की।
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
पहलवान और बीजेपी नेता योगेश्वर दत्त ने कहा, "हमने मुख्यमंत्री व केंद्रीय नेतृत्व से गोहाना से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। मैं पहले भी बीजेपी से चुनाव लड़ा हूं, मैं चाहता हूं कि इस बार मुझे गोहाना से लड़ने का मौका मिले।"
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा, "पिछले 2 सालों में हमने 17 हज़ार से ज़्यादा नियुक्ति पत्र बांटे हैं, आज 628 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं जिनमें विभिन्न विभागों के लोग शामिल हैं। मार्च 2025 तक हमारा लक्ष्य विभिन्न विभागों में रिक्तियों के तहत करीब 20 हज़ार भर्तियां करना है। हम हर विभाग के लिए तेज़ी से काम कर रहे हैं। दिल्ली देश की राजधानी है, हमें दिल्ली को हमेशा संवार कर रखना है।"
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
मूसलाधार बारिश और बाढ़ से जूझ रहे गुजरात में हालात और बिगड़ सकते हैं। जिस डीप डिप्रेशन की वजह से गुजरात में भारी बारिश हो रही थी वो अरब सागर में दाखिल होने जा रहा है। इससे कच्छ और सौराष्ट्र में तूफानी बारिश के आसार हैं। पिछले 80 साल में ये ऐसा चौथा तूफान है जो जमीन के ऊपर पैदा हुआ है, अरब सागर के ऊपर कहर बरपाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, ये एक बेहद दुर्लभ घटना है।
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
वक्फ संशोधन विधेयक जेपीसी अध्यक्ष और बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक के लिए पहुंचे।
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
सीमा विवाद सुलझाने को लेकर भारत-चीन के बीच गुरुवार को बीजिंग में 'वर्किंग मैकेनिज्म ऑन कंसल्टेंशन एंड कोऑर्डिनेशन' (डब्ल्यूएमसीसी) की 31वें दौर की बैठक हुई। इसमें चीन, भारत के साथ सीमा समझौते को मानने के लिए तैयार हो गया है। बॉर्डर पर तनाव कम करने पर भी सहमति बनी है।
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य गतिरोध को पूरी तरह से हल करने के लिए दोनों देशों के राजनयिकों के बीच बैठक हुई। इस दौरान चीन ने दावा किया कि उसने भारत के साथ मतभेदों को कम किया है। बैठक के बाद भारत का कहना है कि चीन के साथ वार्ता स्पष्ट, रचनात्मक और दूरदर्शी रही है। बीजिंग नई दिल्ली के साथ अपने सीमा-संबंधी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर भी सहमत हुआ।
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 30 Aug 2024, 7:45 AM IST