
पश्चिमी दिल्ली में नकदी इकट्ठा कर अपने कार्यालय लौट रहे एक व्यवसायी के दो कर्मचारियों से तीन बाइक सवार हमलावरों ने 17 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने शनिवार को अकाली दल नेता जरनैल सिंह वाहिद, उनकी पत्नी और बेटे को 600 गन्ना उत्पादकों से 40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में फगवाड़ा के पास उनके आवास से गिरफ्तार किया।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
गुरुग्राम में एक निजी कंपनी के वित्त प्रमुख पर कंपनी में निवेश के बहाने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये का गबन करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
आरजेडी सांसद मनोज झा के राज्यसभा में एक कविता पढ़ने के बाद प्रदेश की राजनीति में मचे घमासान के बीच उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने झा का समर्थन किया है। उन्होंने सवाल उठाने वाले अपने दल के विधायक चेतन आनंद को नसीहत भी दी है। तेजस्वी ने शनिवार को कहा कि मनोज झा खुद एक प्रोफेसर हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद चुना गया था। उन्होंने ओम प्रकाश वाल्मिकी द्वारा लिखी गई एक कविता पढ़ी थी। उसका किसी जाति से कोई संबंध नहीं था। कई जातियों का उपनाम ठाकुर है।
उन्होंने आरजेडी के विधायक चेतन आनंद द्वारा इस पर सवाल उठाए जाने से संबंधित सवाल किए जाने पर कहा कि अगर चेतन को कोई आपत्ति थी, तो पहले पार्टी फोरम पर बात रखनी चाहिए थी, न कि ट्वीट करना चाहिए था। अगर कोई बात होगी तो हम लोग बात करेंगे।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
गुरुग्राम पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 'क्रित्विक' गिरोह का एक कथित सरगना भी शामिल है, जो डेटिंग साइट 'ग्रिंडर' पर लोगों से दोस्ती करके पहले आपत्तिजनक वीडियो बनाता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था।
पुलिस ने कहा कि संदिग्ध पीड़ितों को पैसे न देने पर उनके वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलते थे।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान को 10-2 से हरा दिया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा चार गोल दागे। वहीं वरुण कुमार ने दो गोल स्कोर किया। मंदीप सिंह, ललित उपाध्याय, सुमित और शमशेर सिंह ने भी एक-एक गोल दागा। पाकिस्तान के लिए एमएस खान और अब्दुल वहीद राणा ने एक-एक गोल दागे।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में झड़प के बाद लगी चोटों के कारण शनिवार को 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान वेलकम इलाके के जनता मजदूर कॉलोनी निवासी काशिफ के रूप में हुई। पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की ने कहा कि शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे गली नंबर 5 में काशिफ और कुछ लोगों के बीच विवाद और हाथापाई हुई। डीसीपी ने कहा, "काशिफ घायल हो गया और उसे बाद में जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।"
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 7 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश में जो भी आपदा आई है इसके लिए हिमाचल सरकार ने अपने संसाधनों से 3500 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की घोषणा की है...16000 परिवारों के पुनरुत्थान के लिए ये विशेष पैकेज दिया गया है
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
आरबीआई ने 2000 के नोट जमा कराने का समय बढ़ा दिया है। अब आमजन 7 अक्टूबर तक 2000 के नोट जमा करा सकेंगे। पहले आरबीआई ने 30 सितंबर 2023 नोट जमा कराने की डेडलाइन तय कर रखी थी।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
मुंबई के गिरगांव इलाके में एक 14 मंजिला इमारत में आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद थीं. करीब 27 लोगों को बचाया गया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
TMC पश्चिम बंगाल के महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि आगामी 2-3 अक्टूबर को तृणमूल कांग्रेस दिल्ली जा रही है, हम वहां पश्चिम बंगाल की बकाया राशि और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी इसका नेतृत्व करेंगे। 3 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 100 दिन रोजगार के लोगों को उनके पैसे नहीं दिए गए हैं, प्रदर्शन में वे भी हमारे साथ मौजूद रहेंगे।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मनोज झा सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में चुने गए हैं। जो चर्चा हो रही है कि महिला आक्षरण के समय में जो उन्होंने बात रखी थी कि OBC महिलाओं को इसमें आरक्षण सुनिश्चित करना चाहिए ताकि गांव की महिलाएं, पिछड़े समाज की महिलाएं, अति पिछड़े समाज की महिलाएं या अल्पसंख्यक की महिलाएं इस आरक्षण का लाभ उठा सके इसी विषय पर उन्होंने ओम प्रकाश वाल्मीकि जी के पाठ पढ़ा को दोहराया। ये उन्होंने कोई जात की बात नहीं बोली। उनका मतलब किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था बल्कि सबको बराबरी का मौका मिले।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि जनता ने अपना मन बना लिया है। हर घर में आपको सरकारी योजना का लाभ उठाने वाला लाभार्थी मिलेगा... हमने सिर्फ गरीबों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए 100 यूनिट बिजली मुफ्त की है। गरीबों का बिल जीरो कर दिया। राजस्थान की चर्चा हर राज्य में हो रही है इससे ये बौखलाए हुए हैं।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
कोलकाता से बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता और जॉब कार्ड धारक बस से दिल्ली जाएंगे। वे 2 और 3 अक्टूबर को टीएमसी के निर्धारित विरोध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वहां जाएंगे।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "आपने देखा होगा, पिछले हफ्ते दो महत्वपूर्ण दौरे थे। दरअसल, वे कोई महत्वपूर्ण दौरे नहीं थे, बस कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति टाइमपास के लिए जाने वाला था। हमारे अवैध मुख्यमंत्री जर्मनी और लंदन जाने वाले थे, लेकिन जब मैंने ट्वीट कर यात्रा का कार्यक्रम पूछा तो 30 मिनट में ही दौरा रद्द हो गया क्योंकि कोई शेड्यूल और एजेंडा नहीं था। वो तो सिर्फ छुट्टियां बिताने जा रहे थे। छुट्टियां मनाने जाना है तो अपने पैसे से जाओ।"
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
मध्य प्रदेश के शाजापुर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "अब वह समय आ गया है कि हमें हिंदूस्तान का एक्स-रे करना है। यह पता लगाना है कि अगर 90 अफसर देश को चला रहे हैं और उसमें OBC की भागीदारी 5% है तो क्या OBC की आबादी 5% है? देश में एक ही मुद्दा है जातिगत जनगणना। OBC कितने हैं और उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए, यही सबसे बड़ा सवाल है।"
उन्होंने कहा कि कानून RSS वाले लोग बनाते हैं, कानून अफसर बनाते हैं, कानून बीजेपी के सांसद और विधायक नहीं बनाते। एक और सच्चाई यह है कि हिंदूस्तान को 90 अफसर चलाते हैं। मैं हिंदूस्तान के सभी OBC से पूछता हूं नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सरकार में आपकी भागीदारी है। आप बताइए इन 90 अफसरों में OBC कितने हैं?
मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश हिंदूस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है। जितना भ्रष्टाचार बीजेपी के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया। BJP ने बच्चों के फंड, मिड-डे मील और स्कूल यूनिफॉर्म के फंड के साथ महाकाल कॉरिडोर में पैसा चोरी किया। व्यापम स्कैम में 1 करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया। यहां MBBS की सीट्स बेची जाती है और पेपर लीक किया जाता है।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
पंजाब में जारी तीन दिन के रेल रोको आंदोलन में अपने किसान साथियों का साथ देने के लिए हरियाणा में भी किसान संगठनों ने अंबाला के पास रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक अंबाला में रेलवे ट्रैक को जाम रखा जाएगा। किसानों का कहना है कि बाढ़ की वजह से किसानों का काफी नुकसान हुआ है और उसका मुआवजा अब तक केंद्र सरकार के द्वारा नहीं दिया गया है और ना ही कोई स्पेशल बाढ़ राहत पैकेज दिया गया है।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर हवाई अड्डे पहुंचे, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को कुछ कट्टरपंथियों ने ग्लासगो गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया। बहस में पड़ने के बजाय भारतीय उच्चायुक्त ने वहां से चले जाने का फैसला किया। इस मुद्दे को ब्रिटेन के विदेश कार्यालय और पुलिस के समक्ष भी उठाया गया है
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
शिवाजी पार्क में दशहरा समारोह पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा, "एक ही शिवसेना है जो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में है, जिसकी स्थापना बाला साहेब ठाकरे ने की थी। अगर कोई कहता है कि मैं असली शिवसेना या NCP या कांग्रेस हूं, तो क्या ये चलता है? यदि आपके पास शक्ति और चुनाव आयोग है, तो इसका मतलब ये है कि आप जो चाहें कर सकते हैं? शिवजोई पार्क में शिवसेना की दशहरा रैली होगी।"
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
चीन के हांगझोउ में जारी एशियाई खेलों भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में चीनी जोड़ी से हारने के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
किसानों के विरोध के कारण प्रभावित ट्रेन सेवाओं पर उत्तर रेलवे DRM राजकुमार सिंह, मुरादाबाद ने कहा कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन का मुरादाबाद मंडल के परिचालन पर भी प्रभाव पड़ा है। लगभग 10 लोकल ट्रेन को रद्द और 12 लोकल ट्रेन को गंतव्य से पहले रोकना पड़ा है। यात्रियों को SMS के माध्यम से प्रभावित ट्रेन की सूचना दी जा रही है।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
पंजाब के अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष समिति द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून और लंबे समय से लंबित कई उपायों को लागू करने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का रेल रोको विरोध प्रदर्शन जारी है। आज प्रदर्शन का तीसरा दिन है।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
मध्य प्रदेश के इंदौर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांधी नगर थाना इलाके में गिट्टी खदान में भरे पानी में मूर्ति विसर्जन करने पहुंचे 5 किशोर डूब गए। इनमें से 3 की मौत हो गई। बाकी दो को एसडीएफआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लिया।
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 30 Sep 2023, 7:46 AM IST