मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों और नयी दिल्ली में शनिवार को कुकी-जो समुदाय के लोगों ने रैलियां निकालीं तथा मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के खिलाफ उस ऑडियो क्लिप को लेकर कार्रवाई की मांग की जिसमें वह कथित रूप से राज्य में ‘हिंसा को बढ़ावा देने में अपनी संलिप्तता का जिक्र कर रहे हैं।’
इन प्रदर्शनकारियों ने कुकी-जो समुदाय के लिए अलग प्रशासन की भी मांग की। मणिपुर में चुराचांदपुर जिले, कांगपोकपी जिले और तेंग्नौपाल के सीमावर्ती शहर मोरेह में उन्होंने रैलियां निकालीं।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
जिले के नाजरथ के निकट एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम में शनिवार शाम विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और एक महिला समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार पटाखों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय अचानक विस्फोट हो गया। पुलिस ने कहा कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान कन्नन और विजय के रूप में हुई है, जबकि तीन अन्य लोगों को इलाज के लिए तिरुनेलवेली सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
नगर के सिविल लाइंस थाना और महिला पुलिस थाना की संयुक्त टीम ने सिविल लाइंस बस अड्डे के पास पी-स्क्वायर मॉल में कथित तौर पर ‘स्पा सेंटर’ की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ कर 13 महिलाओं समेत 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी (नगर) दीपक भूकर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को देर रात मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबिश दी गई तो जंक्शन स्पा सेन्टर, न्यू ग्रीन स्पा सेन्टर, पैराडाइज स्पा सेन्टर, वेव्स स्पा सेन्टर समेत विभिन्न ‘स्पा सेंटर’ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होती पायी गयीं।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति शनिवार को राजधानी रांची पहुंची। पार्टी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
समिति अपने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव सहित अन्य के साथ बैठक कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों तथा विधानसभा क्षेत्रों की भौगोलिक स्थितियों सहित विभिन्न कारकों का मूल्यांकन कर रहे हैं।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर के साथ बलात्कार एवं उसकी हत्या के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने शनिवार को यहां विरोध मार्च निकाला।
प्रदर्शनकारियों ने सियालदह स्टेशन से श्यामबाजार तक मार्च निकाला, जिसके पास सरकारी अस्पताल स्थित है। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने ‘‘हमें न्याय चाहिए’’ और ‘‘आर जी कर मामले में न्याय चाहिए’’ जैसे नारे लगाए।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश के बाद, भारत में सितंबर में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, तथा उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि भारत के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, सुदूर उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों, दक्षिणी प्रायद्वीप के कई भागों, उत्तरी बिहार और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने डिजिटल माध्यम से आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है, जो 167.9 मिमी के लंबी अवधि के औसत का 109 प्रतिशत है।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के तरीखों में बदलाव किया है। हरियाणा में अब एक अक्टूबर के बजाय पांच अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना अब चार अक्टूबर के बजाय आठ अक्टूबर को होगी।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने शनिवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का गिरना महाराष्ट्र पर एक धब्बा है तथा यह राज्य सरकार के भ्रष्ट तौर-तरीकों को दर्शाता है।
कांग्रेस की यहां हुयी एक बैठक के बाद चव्हाण ने संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश की महायुति सरकार पर राज्य को ‘पूर्ण दिवालियेपन’ की ओर धकेलने का आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय में लगातार गिरावट आ रही है।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को एक हादसा हुआ, जहां एक पिकअप गाड़ी टोल बूथ में जा घुसी। हादसे में टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
घटना के समय टोल के कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर टोल बूथ में घुस गई। बूथ में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी पिछड़ा और आदिवासी विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी रविवार को आरक्षण के मुद्दे पर राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने कहा, "पूरे छत्तीसगढ़ और देश ने देखा कि किस तरह से सरकार के इशारे पर प्रशासन, पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए और सतनामी समाज पर कार्रवाई की। पूरे छत्तीसगढ़ की तरफ से समस्याओं को लेकर हमें जो ज्ञापन दिए गए हैं उसके संबंध में हमारी रैली है। यह हमारी यात्रा का प्रथम चरण है। चार चरण में पूरी यात्रा होगी।"
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में कई आम आदमी पार्टी के नेता कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर देवेंद्र यादव ने कहा, "आज से लगभग 11 साल पहले आंदोलन से उत्पन्न हुई एक पार्टी जिसने अपना नाम आम आदमी पार्टी रखा और यह जाहिर करने की कोशिश की कि यह आम लोगों की पार्टी रहेगी, 11 सालों में उनकी पोल खुल चुकी है। आम आदमी पार्टी की नींव कमजोर हुई है, लोगों का विश्वास उनसे उठ चुका है। यही कारण है कि आज बहुत सारे साथी कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।"
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है। लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब उन्होंने गरीबों के लिए काम किया था। हर बजट में वे रेलवे का किराया कम करते थे, जो गरीब AC में यात्रा नहीं कर पाते थे उनके लिए उन्होंने गरीब रथ जैसी ट्रेन शुरू की। लेकिन अब प्रधानमंत्री ने ऐसी स्थिति कर दी है कि ट्रेन समय पर चले या न चले लेकिन समय पर रेल हादसा जरूर हो जाता है।"
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
महाराष्ट्रक के बदलापुर में नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के मामले में SIT ने मामले में आरोपियों की शिनाख्त परेड कराने का अनुरोध कोर्ट से किया है। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया है। आरोपियों की शिनाख्त परेड आज कराई जाएगी।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
तमिलनाडु पुलिस ने चेन्नई के पास पोथेरी में निजी कॉलेज के छात्रों के छात्रावासों में छापेमारी की। एक महिला समेत 32 कॉलेज छात्रों को हिरासत में लेकर एक निजी मैरिज हॉल में रखा गया है और उनसे अलग से जांच की जा रही है।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
पहलवान विनेश फोगाट शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन स्थल पर पहुंचीं, जहां आंदोलन को 200 दिन पूरे हो गए। उन्होंने कहा, "200 दिन हो गए हैं जब से वे यहां बैठे हैं। यह देखकर दुख होता है। वे सभी इस देश के नागरिक हैं। किसान देश को चलाते हैं। उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है, एथलीट भी नहीं - अगर वे हमें खाना नहीं खिलाएंगे, तो हम प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। कई बार हम असहाय होते हैं और कुछ नहीं कर पाते हैं, हम इतने बड़े स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन हम अपने परिवार के लिए कुछ नहीं कर पाते हैं, भले ही हम उन्हें दुखी देखते हों। मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि उन्हें सुनना चाहिए। उन्होंने पिछली बार अपनी गलती स्वीकार की थी, उन्हें अपने वादे पूरे करने चाहिए। अगर लोग इस तरह सड़कों पर बैठे रहेंगे तो देश आगे नहीं बढ़ेगा।"
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
दिल्ली पुलिस ने बताया कि शाहदरा इलाके में 6 दिन की बच्ची का शव उसके पड़ोसी घर की छत पर एक बैग में मिला। उसकी मां शिवानी (28) को तब गिरफ्तार कर लिया गया जब उसने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने बच्चे को छत पर फेंक दिया क्योंकि यह उसकी चौथी लड़की थी, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी। उसने यह भी कहा कि वह निश्चित नहीं थी कि परिवार को क्या बताए, इसलिए उसने उन्हें बताया कि बच्चा गायब है। उसके बयान को सत्यापित करने और मौत के कारण का पता लगाने के लिए, हमें शव के पोस्टमॉर्टम तक इंतजार करना होगा, जो आज किया जाएगा।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, "मैं शंभू मोर्चा के मंच से बोल रहा हूं। 200 दिन पूरे होने पर सभी तैयारियां चल रही हैं। लाखों किसान यहां और खनौरी व अन्य बॉर्डर पर जुटेंगे। हमें विनेश फोगाट का संदेश मिला है, वह भी यहां पहुंचेंगी, हम उनका सम्मान करेंगे। आज हम केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि यह रास्ता खोला जाए और हमें दिल्ली जाने दिया जाए, जहां हम शांतिपूर्वक एमएसपी की कानूनी गारंटी के साथ-साथ अन्य मांगें भी कर सकें। इस मंच से नई घोषणाएं भी की जाएंगी।"
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
केदारनाथ में मरम्मत कार्य के लिए एमआई-17 विमान से गौचर हवाई पट्टी पर लाया जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 24 मई 2024 को तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर को एयरलिफ्ट किया जा रहा था, लेकिन उसे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे का कहना है, "शनिवार को एमआई-17 विमान की मदद से हेलीकॉप्टर को मरम्मत के लिए गौचर हवाई पट्टी पर ले जाने की योजना थी। थोड़ी दूरी तय करते ही हेलीकॉप्टर के वजन और हवा के कारण एमआई-17 का संतुलन बिगड़ने लगा, जिसके कारण हेलीकॉप्टर को थारू कैंप के पास उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर में कोई यात्री या सामान नहीं था। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। टीम स्थिति का निरीक्षण कर रही है।"
SDRF ने बताया, "आज SDRF बचाव दल को पुलिस चौकी लिनचोली के माध्यम से सूचना मिली कि एक निजी कंपनी का खराब हेलीकॉप्टर, जिसे श्री केदारनाथ हेलीपैड से दूसरे हेलीकॉप्टर द्वारा गोचर हेलीपैड तक ले जाया जा रहा था, थारू कैंप के पास लिनचोली में नदी में गिर गया है। SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। SDRF की टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है।"
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची ने बताया कि श्रवण शिपिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से कंटेनर में लोड करते समय रासायनिक पाउडर का एक बैग फटने के बाद तीन महिलाओं सहित पांच श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार श्रमिकों की हालत स्थिर है और एक को सिम्हागिरी अस्पताल गजुवाका के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। कच्छ के ऊपर छाए असना चक्रवात के बादल छट रहे हैं, असना चक्रवात का रुख पाकिस्तान की ओर चला गया है। राज्य पर चक्रवात का खतरा भले ही टल गया हो, लेकिन बारिश और तेज हवाओं का दौर फिलहाल जारी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का कारण बना एक गहरा दबाव कच्छ के तट और पाकिस्तान के आसपास के इलाकों में चक्रवात ‘असना’ में बदल गया है। साल 1976 के बाद अगस्त में अरब सागर में यह पहला चक्रवाती तूफान है।
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 31 Aug 2024, 7:42 AM IST