
दिल्ली के बाहरी इलाके में एक घर में पटाखे के लिए इस्तेमाल होने वाले सल्फर और पोटाश पाउडर के भंडार में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में श्री राजा सत्यवादी हरिश्चंद अस्पताल (एसआरएचसी) से दो व्यक्तियों की जलकर मौत होने के संबंध में मेडिकल-लीगल केस रिपोर्ट प्राप्त हुई।
पूछताछ करने पर मृतकों की पहचान टिकरी खुर्द गांव निवासी 20 वर्षीय गौरव और नजफगढ़ निवासी साहिल के रूप में हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "साहिल गौरव का दोस्त है और कल (शनिवार) उससे मिलने आया था। माता-पिता और पड़ोसियों के बयानों के अनुसार, गौरव दिवाली की वस्तुओं जैसे दिए, रूई, आदि की रेहड़ी लगाता था और उसने दिवाली के दौरान पटाखे के लिए अपने घर पर पोटाश और सल्फर का भंडार करके रखा था।''
अधिकारी ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पोटाश और सल्फर के मिश्रण से विस्फोट हुआ है। आईपीसी की धारा 285,286, 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।"
इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच इजरायल के मंत्री अमीचाई एलियाहू के एक बयान से हड़कंप मच गया है। मंत्री ने रविवार को बयान में कहा कि गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराना भी हमारे लिए एक विकल्प है। उनके इस बयान पर उठे बवाल के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने उन्हें सरकारी बैठकों से निलंबित कर दिया है।
कोलकाता में खेले गए वर्ल्ड कप के मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अफ्रीकी टीम रविंद्र जडेजा की फिरकी में बुरी तरह फंस गई, जिन्होंने अकेले आधी अफ्रीकी टीम को पवेलियन भेजकर भारत की जीत आसान कर दी।
कोलकाता में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप के मैच में टीम इंडिया के 327 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे साउथ अफ्रीका को 8वां झटका लगा है। कुलदीप यादव मार्को जेनसेन को जडेजा के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया है। अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट पर 79 रन है।
कोलकाता में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप के मैच में टीम इंडिया के 327 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे साउथ अफ्रीका को 7वां झटका लगा है। रविंद्र जडेजा ने केशव महाराज को आउट कर अपना चौथा विकेट लिया है। अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट पर 67 रन है।
कोलकाता में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप के मैच में टीम इंडिया के 327 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम लड़खड़ा गई है। महज 64 रन पर टीम के 6 खिलाड़ी आउट हो गए हैं। रविंद्र जडेजा ने 3 और शमी ने 2 विकेट लेकर अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ दी है।
कोलकाता में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप के मैच में टीम इंडिया के 327 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की आधी टीम 55 रन पर आउट हो गई है। शमी और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लेकर अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ दी।
कोलकाता में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप के मैच में टीम इंडिया के 327 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम लड़खड़ाती दिख रही है। शमी ने एडेन मार्करम को आउट कर अफ्रीका को तीसरा झटका दिया है।
कोलकाता में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप के मैच में टीम इंडिया के 327 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम को पहला झटका लगा है। दूसरे ओवर में सिराज ने क्विंटन डि कॉक को आउट कर दिया है।
कोलकाता में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप के मैच में टीम इंडिया ने विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की दमदार बैटिंग के दम पर अफ्रीका को 327 रन का लक्ष्य दिया है। विराट कोहली ने शानदार शतक जड़कर सचिन तेंदुल्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप के मैच में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा है। यह कोहली के वनडे इंटरनेशनल करियर का 49वां शतक है। इस शतक के साथ कोहली ने अब सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया का स्कोर 300 के पार हो गया है।
कोलकाता के ईडन गार्डन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के मैच में टीम इंडिया मजबूत स्कोर की तरफ बढ़ रही है। टीम का स्कोर 46 ओवर के बाद 285/5 है। विराट कोहली क्रीज पर हैं और शतक के करीब हैं।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और अनुभवी नेता हैं। उनके आने के बाद से हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में सरकार बनी है। अब हम मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में सरकार बनाने जा रहे हैं। ये जो लोग ED का दुरुपयोग कर रहे हैं, इनकी पोल खुल रही है। हम भी चाहते हैं कि बड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही हो। इनके लिए तो सिर्फ ED, CBI और IT का गठन किया गया है। आपने सुना ही होगा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने क्या कहा, यह चिंता की बात है जब एक मुख्यमंत्री को यह कहना पड़े कि ईडी के लोग पैसे ले जा रहे हैं।
मिजोरम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी है जो मिजोरम में शांति और स्थिरता लेकर आई। आज, एमएनएफ शासन के तहत राज्य का बुनियादी ढांचा जर्जर है। युवा शिक्षा और रोजगार चाहते हैं। एमएनएफ-बीजेपी शासन के तहत, भ्रष्टाचार जीवन का एक तरीका बन गया है। हमारे पास सुरक्षा, स्थिरता और सेवा सुनिश्चित करने का ट्रैक रिकॉर्ड है।
कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप के मैच में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है। विराट कोहली के साथ शतक की ओर बढ़ रहे श्रेयस अय्यर 77 रन पर आउट हो गए हैं। टीम का स्कोर 37 ओवर में 232/3 हो गया है।
कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप के मैच में टीम इंडिया का स्कोर 36 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 227 रन हो गया है। भारत की ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर दोनों शानजार अर्द्धशतक जड़कर क्रीज पर हैं।
विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कोहली ने 67 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें पांच चौके शामिल रहे। भारत का स्कोर 29 ओव में दो विकेट पर 170 रन है।
27 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 153 रन है। विराट कोहली ने 49 रन बनाए हैं, जिसमें पांच चौके शामिल रहे। वहीं श्रेयस अय्यर ने दो चौके की मदद से 27 रन बनाए हैं।
कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप का मुकाबला जारी है। दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 20 ओवर में 124 रन है। विराट कोहली 37 और श्रेयस 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
13.2 ओवर में भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट पर 100 रन है। विराट कोहली 22 और श्रेयस अय्यर 4 रन पर खेल रहे हैं।
भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। केशव महाराज ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया। गिल ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक सिक्स शामिल रहा। 11 ओवर्स में भारत का स्कोर दो विकेट पर 94 रन है।
टीम इंडिया को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा आउट
टीम इंडिया का पहला विकेट गिर गया है। कप्तान रोहित शर्मा 40 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रोहित को कगिसो रबाडा ने कप्तान टेम्बा बावुमा के हाथों कैच आउट कराया। रोहित शर्मा ने 24 गेंदों की पारी में 6 चौके और दो छक्का लगाया। अब विराट कोहली बैटिंग करने आए हैं। 6 ओवर्स के बाद भारत- 62/1
तीन ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 35 रन है। शुभमन गिल 15 और रोहित शर्मा 12 रन पर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर है। साउथ अफ्रीका की ओर से पहला ओवर लुंगी एनिगडी ने किया है। पहले ओवर के बाद भारत- 5/0
प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली फायर सर्विसेज ने दिल्ली सरकार से हाथ मिलाया है। राष्ट्रीय राजधानी के हॉटस्पॉट इलाकों में दमकल की गाड़ियां पानी का छिड़काव कर रही हैं।
आईसीसी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "फोर्स के दवाब के कारण नक्सली बहुत पीछे हो गए हैं। अब लोग आराम से अंदरूनी क्षेत्र में जा रहे हैं। पहले और अब की स्थिति में जमीन आसमान का अंतर है।"
वायु प्रदूषण पर नोएडा प्राधिकरण के CEO लोकेश एम ने बताया, "पिछले 15 दिन से हमने सड़कों से धूल कण साफ करने के निर्देश दिए हैं। एयर गन और वाटर स्प्रिंकलर लगातार चल रहे हैं। निर्माण कार्यों को रोक दिया गया है। निर्माण में निकले मलबे को ढक दिया गया है। GRAP के नियमों का पालन किया जा रहा है। जहां-जहां नियम उल्लंघन हुए हैं, वहां अभी तक 48 लाख के चालान काटे गए हैं।"
नेपाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.6 बताई गई है। नेपाल से अफगानिस्तानी धरती हिली। हालांकि नेपाल में आए भूकंप का असर भारत में महसूस नहीं किया गया।
अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 05 Nov 2023, 8:05 AM IST