कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि क्या आपने कभी ऐसी सरकार देखी है जिसका विपक्ष के साथ संवाद नहीं होता? मैं जानना चाहता हूं किस विषय पर है यह विशेष सत्र। उन्होंने यह सत्र क्यों बुलाया है?
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन के फ्लोर नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि संसद का यह विशेष सत्र क्यों बुलाया गया है? केंद्र की ओर से अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। हमारी मांग है कि बीजेपी को थोड़ी पारदर्शिता दिखानी चाहिए और देश की जनता को इस विशेष सत्र के एजेंडे के बारे में बताना चाहिए। बीजेपी इंडिया गठबंधन से डरी हुई है।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
एमडीएमके नेता वाइको ने कहा कि पीएम इस देश को राष्ट्रपति शासन वाली सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यही उनका अंतिम उद्देश्य है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें इससे लड़ना होगा। तो, हम उस पर चर्चा करेंगे।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
केंद्र द्वारा भारत का नाम बदलकर इंडिया करने की चर्चाओं पर बिहार के उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन बनने के बाद से बीजेपी घबराई हुई है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कहां-कहां नाम बदलेंगे। तेजस्वी ने कहा कि देश में जब से इंडिया गठबंधन बना है इनको बेचैनी है, जबकि हमारा नारा है कि ‘जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया’।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बीजेपी इंडिया गठबंधन से घबरा गई है। संविधान का अनुच्छेद 1 कहता है, 'इंडिया, दैट इज़ भारत'...हमारा गठबंधन कहता है- जुड़ेगा भारत, जीतेगा भारत। तो भारत और इंडिया एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्हें कौन अलग कर सकता है? बीजेपी हमारे गठबंधन से घबरा गई है इसलिए ये सब कह रही है।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने पार्टी की संसदीय दल की बैठक के बारे में बताया कि हमारी चर्चा 5 दिवसीय विशेष सत्र को लेकर हुई। हमारे मुद्दे क्या होने चाहिए, लोगों के मुद्दे क्या होने चाहिए और देश आज किन मुद्दों का सामना कर रहा है। हमने इन सभी मुद्दों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन के दलों के नेताओं की बैठक होगी। इन सभी मुद्दों को वहां अंतिम रूप दिए जाने के बाद उनके सामने रखा जाएगा, हम उन मुद्दों को 5 दिवसीय सत्र में उठाएंगे।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हम पहली बार देख रहे हैं कि पीएम मोदी और उनके सहयोगियों ने इंडिया बैठक से ध्यान भटकाने के लिए 5 दिन के विशेष सत्र की घोषणा की है। इस सत्र के दौरान कौन-कौन से मामले उठाए जाएंगे, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। आज कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि हम इस विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे, लेकिन चर्चा जनता के मुद्दों पर होनी चाहिए।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
मराठा आंदोलन के नेता मनोज जारांगे पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार से प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद आरक्षण पर फैसले के लिए शिवसेना-बीजेपी सरकार को चार दिन का समय दिया है।जारांगे पाटिल ने कहा कि हम सरकार को चार दिन और दे रहे हैं क्योंकि सरकार को समिति की सिफारिश देखनी है। मेरी भूख हड़ताल और विरोध जारी रहेगा, हम सरकारी प्रस्ताव (जीआर) प्राप्त करने के लिए चार और दिन इंतजार करेंगे।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि इंडिया हमारे देश के नाम के रूप में स्वीकार्य है। इसे बदलकर 'भारत' करने की जरूरत नहीं है। संविधान में 'इंडिया' शब्द शामिल किया गया, इसीलिए इसे 'भारत का संविधान' कहा जाता है।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में एक कट्टर आतंकवादी को मार गिराया गया। मुठभेड़ के बाद तलाशी के दौरान मैगजीन के साथ एक एके सीरीज असॉल्ट राइफल सहित युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए। भारतीय सेना ने 3 सितंबर को इसी क्षेत्र में एक IED को ध्वस्त कर दिया था।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
सुप्रीम कोर्ट में आर्टिकल 370 को लेकर सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर से जुड़े आर्टिकल-370 हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 16 दिनों तक चली।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
राष्ट्रपति भवन में G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजे जाने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "हमारे संविधान के आर्टिकल 1 में साफ तौर पर लिखा गया है कि हमारा नाम इंडिया भी होगा और भारत भी। मोदी जी और संघ के लोग लगातार हमारे संविधान के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। इनको बाबा साहब के संविधान से दिक्कत है। आपकी नफरत आपका डर आपकी बौखलाहट साफ है, आप INDIA से घबराते हैं। अब ये सनक बन चुका है, अपने देश और अपनी मां का नाम कौन बदलता है...मोदी जी हमसे डरते हैं हमें अपना शत्रु मानते हैं, लेकिन दुश्मनी आज आप देश से निभाने लगे। वे अच्छे से जानते हैं उनके पास राज्य सभा में बहुमत नहीं है।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
हैदराबाद और उपनगरों में मंगलवार तड़के हुई भारी बारिश से कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इतना ही नहीं बारिश का असर ट्रैफिक पर भी दिखाई दिया।
निचले रिहायशी इलाकों और झीलों तथा बरसाती नालों के करीब के इलाकों में पानी भर गया। नालों के उफान पर आने से कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया, जिससे घरेलू सामान खराब हो गया और लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
अधिकारियों ने भारी बारिश के बाद और बारिश की भविष्यवाणी को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी।
भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई, जिससे आमतौर पर व्यस्त रहने वाले इलाकों में वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। दफ्तरों और कार्यस्थलों पर जाने वाले लोग ट्रैफिक जाम में फंस गए।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि वे (बीजेपी) 'इंडिया' नाम से इतना डरे क्यों हुए हैं? यह दिखाता है कि PM मोदी INDIA गठबंधन से डरे हुए हैं। हमारे नारे में ही है "जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया"। कुछ दिन पहले तक यह 'वोट फॉर इंडिया' बोलते थे और अब भारत लिख रहे हैं। यह कहां-कहां से हटाएंगे? प्रधानमंत्री के जहाज में भी 'इंडिया' है। इनको हर योजना, मंत्रालय से नाम हटाना होगा। एक राज्य का बजट बन जाए वे इतना खर्चा नाम बदलने में करेंगे।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
राष्ट्रपति भवन में 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजे गए G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि संविधान कहता है कि इंडिया दैट इज 'भारत'। मैं संविधान का हवाला दे रहा हूं- इंडिया दैट इज 'भारत'।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
राष्ट्रपति भवन में G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजे जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "आज तो उन्होंने(भाजपा) 'इंडिया' का नाम बदल दिया। राष्ट्रपति ने G20 शिखर सम्मेलन रात्रिभोज के लिए जो निमंत्रण भेजा है उसमें भारत लिखा है। अंग्रेजी में हम 'इंडिया' और 'इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन' कहते हैं और हिंदी में भारत का संविधान कहते हैं। इसमें नया क्या है? लेकिन 'इंडिया' नाम तो दुनिया जानती है। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें देश का नाम बदलना पड़ा?"
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
भारत ने विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यों वाली टीम की ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया में अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है। हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी टीम का हिस्सा हैं। विराट कोहली, शुभमन गिल और सूर्यकुमार को भी जगह दी गई है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मौका मिला है. शार्दुल ठाकुर भी जगह बनाने में सफल हुए हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम - रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
राष्ट्रपति भवन में जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम पर भेजे जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी पार्टी का गठबंधन 'INDIA' बन जाता है तो वे (भाजपा) देश का नाम बदल देंगे? देश 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का नहीं। अगर कल INDIA गठबंधन का नाम बदलकर भारत रख लिया जाता तो क्या वे (भाजपा) भारत का नाम भी बदल देंगे? भाजपा के वोट कम ना हो जाएं इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं। यह देश के साथ गद्दारी है।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
महिला आरक्षण बिल पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "महिला आरक्षण बिल काफी समय से लंबित है। हमारी पार्टी का मानना है कि महिला आरक्षण बिल का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना होना चाहिए। जब हम आरक्षण सुनिश्चित करें तो उसमें ST/ST और OBC महिलाओं के लिए आरक्षण के भीतर आरक्षण होना चाहिए। नहीं तो हमें अगले 25 सालों तक एक और लड़ाई लड़नी पड़ेगी। हमें यह तय करना होगा हम इसी सत्र में 'आरक्षण के भीतर आरक्षण' के साथ महिला आरक्षण विधेयक लाएं और उसे पारित करें।"
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को मेरा सादर नमन। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। गुरु का स्थान जीवन में बहुत ऊंचा होता है, जो आपके जीवन के मार्ग को प्रकाशित कर, सही दिशा में चलने की प्रेरणा देते हैं।
राहुल गांधी ने आगे कहा, "महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध, श्री नारायण गुरु जैसे महापुरुषों को गुरु मानता हूं, जिन्होंने हम सबको समाज में सर्वजन की समानता, और हर किसी के प्रति करुणा और प्रेम का ज्ञान दिया। भारत के लोग भी गुरु समान है, जो हमारे देश की विविधता में एकता का उदाहरण देते हैं, हर समस्या से हिम्मत के साथ लड़ जाने की प्रेरणा देते हैं, जो विनम्रता और तपस्या का साक्षात रूप हैं।"
उन्होंने कहा, "अपने विरोधियों को भी मैं अपना गुरु ही मानता हूं, जो अपने आचरण से, अपने झूठों से, अपनी बातों से मुझे ये सिखाते हैं की मैं जिस रास्ते पर चल रहा हूं वो बिल्कुल सही है - और इस पर आगे बढ़ते रहने के लिए हर कीमत कम है।"
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
घोसी विधानसभा उपचुनाव पर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बीजेपी का शुरू से चुनाव को प्रभावित करने का काम रहा है चाहे फिर वह धनबल, सरकारी तंत्र या फिर अन्य संसाधन हो। बीजेपी घोसी में अपने उम्मीदवार को लेकर असहज है क्योंकि उनका उम्मीदवार कभी सपा, बसपा तो कभी बीजेपी में शामिल हुआ है। इसलिए आम जनता में उम्मीदवार के प्रति अच्छा भाव नहीं है। आम जनता में उम्मीदवार और भाजपा को लेकर आक्रोश है।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ''तो ये खबर वाकई सच है. राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए सामान्य 'President Of India' की बजाय 'President Of Bharat' के नाम पर निमंत्रण भेजा है। संविधान के अनुच्छेद 1 में लिखा है कि 'भारत, जो इंडिया है, राज्यों का एक समूह होगा', लेकिन अब इस 'राज्यों के समूह' पर भी हमला हो रहा है।''
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर निशाना साधा। हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि पूरा देश मांग कर रहा है कि हमें इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने इंडिया शब्द को एक गाली के तौर पर हमारे लिए इस्तेमाल किया, जबकि भारत शब्द हमारी संस्कृति का प्रतीक है। हरनाथ सिंह यादव ने इसे लेकर संविधान में बदलाव की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि संविधान में बदलाव होना चाहिए और भारत शब्द को इसमें जोड़ना चाहिए।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत वोटिंग जारी है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने दादनपुर प्राथमिक विद्यालय जाकर वोट डाला। मतदान करने के बाद प्रशासन समेत बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन समाजवादी पार्टी के वोटर्स को परेशान कर रहा है। दारा सिंह चौहान के साथी खुलेआम पैसा बांट रहे हैं और चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की 'सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए' वाली टिप्पणी पर कहा, "अगर 10 करोड़ रुपये उनका सिर काटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, तो मैं इनाम बढ़ा दूंगा, लेकिन 'सनातन धर्म' का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश में जो भी विकास हुआ है वह 'सनातन धर्म' की वजह से हुआ है। उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देश के 100 करोड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।"
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
हैदराबाद के कुछ हिस्सों में भारी बारिश बारिश हुई है। भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़कों पर जलजमाव हो गया है।
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 05 Sep 2023, 7:59 AM IST