हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "यहां बहुत भयंकर घटना घटी है। मैंने घटनास्थल का दौरा किया है। कई घरों और परिवारों को नुकसान पहुंचा है। 3 शव बरामद हुए हैं, बाकी शवों को खोजने का काम तेज किया जाएगा। नुकसान की भरपाई की जाएगी..."
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने GST सुधारों पर कहा, "हमारे नेता ने बहुत पहले ही कहा था GST जनता को परेशान करेगी और व्यापार खत्म हो जाएगा। व्यापारी खत्म हो गया... "
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए। वीडियो मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से है।
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग पर कटाक्ष करते हुए उसे "जुगाड़ आयोग" करार दिया और कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे को लेकर सवाल खड़े किए।
अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से कहा, "अगर कुंदरकी (उपचुनाव) के आंकड़ों पर गौर किया जाए, तो 77 प्रतिशत वोट उन्हें (भाजपा उम्मीदवार) मिले थे, जबकि भाजपा का वोट प्रतिशत 26 प्रतिशत से 36 प्रतिशत है।"
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
धनबाद के कतरास में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के खदान क्षेत्र में शुक्रवार को जमीन धंसने के कारण दो बड़े हादसे हुए हैं। पहली घटना 4 नंबर खदान एरिया की है, जहां आउटसोर्सिंग के आधार पर खनन करने वाली मां अम्बे कंपनी की एक सर्विस वैन भू-धंसान के कारण करीब 100 फीट गहरी पानी से भरी खाई में जा गिरी। वैन में सवार सभी छह मजदूरों के मारे जाने की आशंका है।
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार सुविधा देने के बजाए उल्टा वसूली में लगी हुई है। उन्होंने दावा किया कि उनकी गाड़ी का ओवर स्पीडिंग के कारण आठ लाख रुपए का चालान कर दिया।
प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बीजेपी के लोग पूरा सिस्टम चला रहे हैं। पुलिस पैसा वसूल रही है। सरकार की तरफ से जो गाड़ी हमें दी गई है वो चलने की हालत में नहीं है। मेरी गाड़ी का आगरा एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग के कारण आठ लाख रुपये का चालान कर दिया।
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "जब GST लागू किया जा रहा था तब यही लोग कहते थे कि उपभोक्ता राज्य होने के नाते बिहार को फायदा होगा। बदलाव पर भी कह रहे हैं कि फायदा होगा। ये लोग कन्फ्यूज हैं।"
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिले में मानसूनी बारिश के कारण बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया।
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है... हमारी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि एक भी वोट डिलीट न हो... राज्य सरकार जानती है कि वह सत्ता में नहीं रहने वाली है
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
GSTReforms पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि "इसका मतलब यह है कि 2016 से 2025 तक, बीजेपी देश की जनता को लूटती रही...छोटे व्यापारी बर्बाद हो गए। लोगों की खरीदने की क्षमता कम हो गई। 2017 में राहुल गांधी ने कहा था कि यह टैक्स अच्छा नहीं है, यह 'गब्बर सिंह टैक्स' है। राहुल गांधी ने जो कहा, 8 साल बाद उसे बदल दिया गया। वे राहुल गांधी की हर बात मानते हैं, लेकिन देर से।
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ले जा रहा एक विमान शुक्रवार सुबह खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर में नहीं उतर सका और उसे कोलकाता भेज दिया गया। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। धमकी में दावा किया गया कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसे हैं और शहर भर में 34 वाहनों में 'मानव बम' लगाए गए हैं।
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
दिल्ली में यमुना नदी का पानी लगातार बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं और राहत शिविरों तक में पानी घुस गया है। इससे वहां रह रहे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। अब उन पर वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 05 Sep 2025, 7:57 AM IST