
तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने रायथु बंधु योजना के तहत अब तक 27 लाख किसानों को वित्तीय सहायता राशि वितरित की है।
कृषि मंत्री थमाला नागेश्वर राव ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रायथु बंधु के तहत रिलीज की स्थिति की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि लगभग 40 प्रतिशत किसानों को रायथु बंधु योजना के तहत वित्तीय सहायता जारी कर दी गई है।
Published: 06 Jan 2024, 8:02 AM IST
नागपुर शहर के उप्पलवाड़ी इलाके में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बर्फ बनाने वाली बालाजी आइस फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कथित तौर पर अमोनिया गैस टैंक में रिसाव के कारण हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और पास में खड़े कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
Published: 06 Jan 2024, 8:02 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके शनिवार को लगातार तीसरे दिन कड़ाके की ठंड से जूझते रहे। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।
आईएमडी के पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि शहर में रविवार को भी ठंडा दिन रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि शनिवार और रविवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में गंभीर ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है। सोमवार 8 जनवरी भी ठंड रहेगी।
Published: 06 Jan 2024, 8:02 AM IST
बिहार के पटना के बिहटा में शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में धावा बोलकर कर्मचारियों को बंधक बनाया और 8.50 लाख रुपए लूटकर आराम से चलते बने। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिहटा बाजार के डोमिनिया पुल के पास स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी कार्यालय में सात-आठ की संख्या में हथियारबंद अपराधी घुस आए।
सभी स्टाफ को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद काउंटर और लॉकर में रखे गए 8.50 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Published: 06 Jan 2024, 8:02 AM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "हम अपना काम कर रहे हैं वे क्या बोल रहे हैं इसे बेहतर वही जानेंगे। उन्हें (सुशील मोदी) पहले अपना भविष्य बताना चाहिए। आज भी खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। हम लोग अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। आने वाले 12 जनवरी को लाखों की तादाद में दूसरे चरण के नवनियुक्त शिक्षकों को राजकीय दर्जा दिया जाएगा।"
Published: 06 Jan 2024, 8:02 AM IST
दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस से बात की। इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उनकी पार्टी इस यात्रा को निकालने जा रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, "मणिपुर में बीते साल मई महीने में दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, उसके बाद लगातार घटनाएं घटती रहीं। रात दिन मोदी जी, कभी समुंद्र में जाकर तैरते हैं, उसकी तस्वीरें आती हैं। अभी मंदिर का निर्माण हो रहा है, वहां जाते हैं, तस्वरें खिंचवाते हैं। कभी केरल जाते हैं, कभी मुंबई जाते हैं। हर जगह जाते हैं, नए-नए कपड़े पहनते, वहां से तस्वीरें आती हैं। सावल यह है ये महापुरुष (पीएम मोदी) मणिपुर क्यों नहीं गए, जहां लोग मर रहे हैं। जहां महिलाओं का रेप किया जा रहा है, जहां लोग सर्दी में मर रहे हैं। वहां पीएम मोदी लोगों का हाल-चाल जानने के लिए क्यों नहीं जा रहे हैं। क्या मणिपुर देश का हिस्सा नहीं है?"
खड़गे ने कहा कि आप (पीएम मोदी) लक्षद्वीप में जाकर पानी में उतरते हो। क्या आप मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते। पूरी सत्ता आपके पास है। वह (पीएम मोदी) कहते हैं कि मैं देश में अकेला ऐसा हूं, जिसे कोई विपक्ष मुझे रोक नहीं सकता है। जब एक मोदी ही काफी है, पूरे विपक्ष के लिए तो आप मणिपुर में जाइए और देखिए क्या हाल है, वहां क्यों ऐसा हो रहा है, कया वो देश हिस्सा नहीं है।
उन्होंने कहा, "जनजागृति करने के लिए हमने यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। पहले जो हमारी भारत जोड़ो यात्रा थी उसमे देशभर के लोग शामिल हुए थे। कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा निकाली गई। और अब इंफाल से मुंबई तक हम यात्रा निकालने जा रहे हैं। राष्ट्रीय समस्याओं के प्रति यह सरकार असंवेदनशीलता दिखा रही है।"
Published: 06 Jan 2024, 8:02 AM IST
कोविड-19 स्थिति पर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव कहते हैं, "हम और अधिक परीक्षण कर रहे हैं। चूंकि हमें यहां कोविड मामले के बारे में जानकारी मिली है, इसलिए हम पूरी जांच कर रहे हैं। हमारा विभाग भी सतर्क है।"
Published: 06 Jan 2024, 8:02 AM IST
तेलंगाना के महबूबनगर के बालानगर चौरास्ता में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार लॉरी ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें छह यात्री सवार थे। एक शिशु समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Published: 06 Jan 2024, 8:02 AM IST
दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है। कोहरे और कड़ाकी की सर्दी की वजह से सुबह के समय बहुत कम लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। आईएमडी के मुताबिक, आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज भी धूप निकलने की संभावना कम है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। हल्की बारिश और गरज के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे।
Published: 06 Jan 2024, 8:02 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 06 Jan 2024, 8:02 AM IST