भारतीय टीम ने बर्मिंघम में इंग्लैंड को 336 रनों से रौंदा है। भारतीय टीम ने एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत ने इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य दिया था. दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 271 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में आकाशदीप ने 6 विकेट लिए।
Published: 06 Jul 2025, 8:01 AM IST
भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मुकाबले का पांचवां और आखिरी दिन है। इंग्लैंड के सामने 608 रन का अंसभव सा लक्ष्य है। भारत जीत की दहलीज पर पहुंच गया है। इंग्लैंड का नौवां विकेट जोश टंश के तौर पर गिरा। वह रविंद्र जडेजा का शिकार बने। टंग ने 29 गेंदों में दो रन बनाने के बाद सिराज को कैच थमाया।
Published: 06 Jul 2025, 8:01 AM IST
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज के दवा संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 42 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 30 जून को हुए विस्फोट में झुलसे एक व्यक्ति की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि डीएनए जांच के जरिए हुई।
अधिकारी ने बताया कि पाशमिलाराम स्थित संयंत्र में विस्फोट के बाद आठ लोग लापता हैं।
Published: 06 Jul 2025, 8:01 AM IST
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी जंगलराज चल रहा है... मैं समझता हूं कि यह पूरी सरकार और नीतीश कुमार फेल है। निश्चित तौर पर बिहार की जनता को इन्हें(NDA) हटाना चाहिए क्योंकि ये लोग सत्ता में बैठकर केवल अपनी व्यवस्थाएं देख रहे हैं। बिहार की जनता जाग गई है और जनता वहां के जंगलराज को खत्म करेगी।"
Published: 06 Jul 2025, 8:01 AM IST
झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को मुहर्रम जुलूस की तैयारी के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर घोड़थंभा पुलिस चौकी के अंतर्गत चाकोसिंघा इलाके में सुबह करीब 11:30 बजे हुयी।
Published: 06 Jul 2025, 8:01 AM IST
यूपी के सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र में मुहर्रम के मौके पर कथित रूप से दूषित शरबत पीने और अन्य चीजें खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 75 से ज्यादा लोग बीमार हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नानौता थाना क्षेत्र के शेखजादगान मोहल्ले के निवासी शबी हैदर (60) के रूप में हुई है।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि शनिवार शाम नानौता कस्बे के एक मोहल्ले में मुहर्रम के मातमी जुलूस के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिरयानी और शरबत का सेवन किया था जिसके बाद करीब 75 लोगों को उल्टियां होने लगीं एवं अन्य समस्याएं हुईं।
Published: 06 Jul 2025, 8:01 AM IST
5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के 5वें दिन का खेल बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। भारत को मैच जीतने और सीरीज 1-1 से बराबर करने के लिए 7 विकेट की जरूरत है।
Published: 06 Jul 2025, 8:01 AM IST
हिमाचल प्रदेश के DCP मनाली, के.डी. शर्मा ने बताया कि कुल्लू जिले के रोहतांग दर्रे के राहनीनाला के पास एक कार के सड़क से फिसलकर पहाड़ से नीचे गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। मृतकों और घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
Published: 06 Jul 2025, 8:01 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मंडी का थुनाग बाजार हाल ही में आई बाढ़ और बादल फटने से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वीडियो ड्रोन से ली गई है।
Published: 06 Jul 2025, 8:01 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी और उद्योगपति एलॉन मस्क ने 'अमेरिका पार्टी' के नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी अमेरिका के लोगों को एक पार्टी सिस्टम से मुक्ति दिलाएगी। मस्क की इस घोषणा के बाद अमेरिका की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है।
Published: 06 Jul 2025, 8:01 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 06 Jul 2025, 8:01 AM IST