
राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी रहा वहीं पश्चिमी हिस्सों में मंगलवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक जालौर में 16 मिलीमीटर, बाड़मेर में 13.2 मिलीमीटर, डबोक (उदयपुर) में 11.6 मिलीमीटर, भीलवाड़ा में 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम केन्द्र के अनुसार मंगलवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिलानी में 40.7 डिग्री, बीकानेर में 40.4 डिग्री, फलोदी में 40.2 डिग्री, फतेहपुर में 39.3 डिग्री और राज्य के अन्य प्रमुख स्थानों पर 38.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST
श के कई राज्यों में मानसून की बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से राजधानी के बाजारों में टमाटर की कीमतें 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को कई सब्जी विक्रेताओं ने यह जानकारी दी।
आजादपुर मंडी, गाजीपुर मंडी और ओखला सब्जी मंडी सहित दिल्ली की प्रमुख थोक सब्जी मंडियों में भी टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST
टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को नया कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। द्रविड़ ने टी20 विश्व कप के बाद कोच पद छोड़ दिया था।
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी।
उप जिलाधिकारी आकाश सिंह ने बताया कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव निवासी रानी देवी (19) तथा शिवाकांत (12) खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, कि इसी दौरान बारिश होने लगी, तभी गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से रानी देवी तथा शिवाकांत की मौके पर ही मौत हो गई।
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST
कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले को लेकर मंगलवार को कहा कि कश्मीर घाटी के बाद अब जम्मू क्षेत्र आतंकवादी गतिविधियों का नया केंद्र बन गया है और सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए उपयुक्त कदम उठाना चाहिए।
पार्टी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस मामले पर सरकार को देश को भरोसे में लेना चाहिए कि वह आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठा रही है।
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST
सरकार बड़ी कंपनियों को अन्य स्रोतों की ओर देखने से रोकने के लिए वस्तुओं व सेवाओं की खरीद के 45 दिन के भीतर एमएसएमई को भुगतान करने की आवश्यकता में ढील दे सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश कर सकती हैं। इसकी घोषणा बजट में की जा सकती है।
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट जल्द ही एक अभियान शुरू कर रहा है। जिसके तहत सड़कों पर नाबालिग अगर दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाते हुए पकड़े गए तो उनके अभिभावकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। साथ ही एक साल तक वाहन का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया जाएगा।
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर लेकर जा रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
इस घटना में माता-पिता भी घायल हो गए हैं जिनका उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में जारी है । उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद ट्रक आगे जाकर पलट गयी।
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST
मुंबई के वर्ली हिट एंड रन एक्सीडेंट मामले में मुख्य आरोपी मिहिर शाह को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिहिर शाह की मां और बहन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी मिहिर को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया था।
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश के हरदोई में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे बनी झोपड़ी में बस घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि सरकार चाहती है कि ऐसे ही अमीरों के बच्चों के माध्यम से आम लोगों को कुचला जाए और सरकार आरोपियों को हिफाजत में रखे। इसलिए हिट एंड रन मामले में आरोपी महाराष्ट्र में ऐसे ही घूम रहे हैं।
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST
वकील एडवोकेट विशाल तिवारी ने कहा, "हाथरस भगदड़ की घटना पर हमने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पारित किया है कि वह इस मामले को सूचीबद्ध करने के लिए तैयार है और जल्द ही इस पर सुनवाई होगी। हम मांग करते हैं कि इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ पैनल का गठन किया जाए और दिशा-निर्देश भी तय किए जाएं। सरकार को घटना की स्थिति रिपोर्ट भी तलब करनी चाहिए।"
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में एक बार फिर मॉनसून ने रफ्तार पकड़ी है। दिल्ली-नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली है।
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST
नेपाल में हो रही मूसलाधार बारिश और उसके बाद वहां के कोसी बराज के 56 के 56 गेट खोल दिए गए हैं। रविवार को 3 लाख 94 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है। हजारों की आबादी प्रभावित हुई है।
कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जैसे जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस बार जुलाई महीने में ही कोसी नदी में जलस्तर जबरदस्त तरीके से बढ़ गया है। पिछले 44 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब जुलाई के महीने में तकरीबन 4 लाख क्यूसेक पानी कोसी बराज से छोड़ा गया है।
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 09 Jul 2024, 7:59 AM IST