दिल्ली में ऑड-ईवन नियम के तहत बाजार खोले जा रहे हैं, परन्तु दुकानदारों को कम खरीदारों के चलते समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जनपथ के एक दुकानदार मनोज कुमार ने बताया, "अभी सामान्य स्थिति से दूर हैं, लोग बाजार नहीं आ रहे। यह मार्केट पर्यटकों पर निर्भर है। सिर्फ 10% काम चल रहा है।"
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
केरल के मुख्यमंत्री ने कहा है कि 2 अक्टूबर तक ग्राम कार्यालयों से सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा दी जाएंगी। 1,666 ग्राम कार्यालयों में से 126 वर्तमान में स्मार्ट हैं। 342 वर्तमान में स्मार्ट बन रहे हैं। केरल के सभी ग्राम कार्यालय अगले 5 वर्षों में स्मार्ट हो जाएंगे।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
कोविशील्ड टीके की दो खुराक के बीच अंतराल को कम करने की वकालत करने वाले कुछ अध्ययनों की खबरों पर आज सरकार की ओर से नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि इसमें हड़बड़ी की जरूरत नहीं है। समयावधि बढ़ाने के लिए भारतीय परिप्रेक्ष्य में उचित वैज्ञानिक अध्ययन की जरूरत होगी।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
मुकुल रॉय के टीएमसी में वापस जाने पर बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें मीर जाफर बता दिया। बीजेपी सांसद ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में प्रवेश करने के लिए एक मीर जाफ़र रखी थी, इतिहास में मीर जाफ़र होता है जो पूरी जाति को, पूरी देश को खत्म कर देता है। मुकुल रॉय एक मीर जाफ़र है।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने कहा कि रथ के कुल 42 पहियों में से 39 का निर्माण हो चुका है, करीब 200 मजदूर काम कर रहे हैं। वे अलग-अलग आइसोलेशन में रहते हैं, सामान्य जनता से उनका न्यूनतम संपर्क होता है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के आदेश के अनुसार भक्तों की उपस्थिति के बिना रथ यात्रा का आयोजन करेंगे। यह पिछले साल की तरह होगा। रथ खींचने वाले सभी लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा। सख्त प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। घरों में बैठे लोग जुलूस को ऑनलाइन देख सकते हैं।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा पिछले 7 साल के दौरान पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई वृद्धि को पूर्ण रूप से वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कमी का लाभ लोगों को दिया जाना चाहिए और पेट्रोल-डीजल की दरों को उसी के अनुसार कम किया जाना चाहिए।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज मुकुल राय के टीएमसी में वापस आने के मौके पर दावा किया अभी बीजेपी से और लोग आएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि जब जानकारी आएगी हम आपको बता देंगे। साथ ही ममता ने कहा हम उन पर विचार नहीं कर रहे हैं जिन्होंने बीजेपी के लिए, पैसे के लिए पार्टी की आलोचना की और चुनाव से पहले धोखा दिया। हम केवल उन लोगों पर विचार करेंगे जो सौम्य, शांत हैं और कभी कटुता नहीं दिखाई
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। उनकी कुर्सी खतरे में है और पद बचाने के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
कोलकाता में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मैं आज टीएमसी में शामिल हुआ हूं। वर्तमान परिस्थितियों में कोई भी भारतीय जनता पार्टी में नहीं रहेगा।
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम मुकुल रॉय का स्वागत करते हैं। वह पार्टी में अहम भूमिका निभाएंगे।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, “15 तारीख से हम हरियाणा में सीरो सर्वे कराने जा रहे हैं। इससे हमें पता लगता है कि कितने प्रतिशत जनता में एंटीबॉडी बन चुकी है। भविष्य के लिए योजना बनाने में इससे मदद मिलेगी। इस बार के सीरो सर्वे मे 6 साल से ऊपर के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।”
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, “अब तक 24.61 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स की पहली डोज़ पर अच्छा काम किया गया, अब हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि इनको दूसरी डोज़ समय पर लगे।”
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ सरकार अभियान चला रही है, 5 जून से दिल्ली के अंदर 14 नर्सरी में औषधीय पौधों को मुफ्त में वितरित किया जा रहा है। आज हमने एक नर्सरी में ग्रीन हाउस तैयार करने की शुरूआत की, जिससे आधुनिक तरीके से पौधों को जल्दी विकसित कर सकें।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, “मैं कांग्रेस के किसी भी प्रयास के अंदर कोई रोड़ा नहीं बनना चाहता। मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि अगर किसी और को PCC प्रधान बनाकर कांग्रेस मजबूत होती है तो आज ही कर दिया जाए। मैं कभी भी पार्टी की एकजुटता और मजबूती में रोड़ा नहीं बनूंगा।”
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “ऑक्सीजन, राशन, परीक्षा या वैक्सीन का मसला हो, सभी में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। अरविंद केजरीवाल ने गरीब लोगों का राशन घर पहुंचाने की बात कही थी तो आज केंद्रीय मंत्री आकर गाली-गुफ्तार करने लगे।”
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 356 है, जिसमें 56 की मौत हुई है।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
पाकिस्तान में गधों की संख्या चालू वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 100,000 बढ़कर 56 लाख हो गई है। पिछले साल यह संख्या करीब 55 लाख थी। पाकिस्तान ने आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 में ये जानकारी दी है। पाकिस्तान गधों को चीन निर्यात करता है जिनकी खाल का इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करने के कांग्रेस के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को शुक्रवार सुबह उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाइश के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है और उन्हें सूचित किया गया है कि उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बारामूला की नूरबाग कॉलोनी में पिछली रात 15 घरों में आग लगने के बाद भारतीय सेना के जवानों ने कई लोगों की जान बचाई। 46 RR के कमांडर मेजर निखिल कुमार ने कहा, ''स्थानीय लोगों की मदद करके बहुत खुशी और संतुष्टि मिलती है। भरोसा है कि लोगों और सेना का विश्वास और बढ़ेगा।''
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर के निजी अस्पतालों में वैक्सीन नहीं होने से वैक्सीनेशन रोक दिया गया है। कानपुर नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया, ''अभी निजी अस्पतालों में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है क्योंकि सरकार ने कहा है कि डायरेक्ट कंपनियों से खरीदें। अभी कंपनियां दे नहीं रही हैं।''
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई के पी.डी.हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 12वीं कक्षा की राज्य बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
दिल्ली में प्रधानमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रवाना हो चुके हैं। यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
मुंबई पुलिस ने मालवानी में इमारत का निर्माण करने वाले ठेकेदार रमजान शेख को गिरफ्तार किया है। इस इमारत के बुधवार रात गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने भवन मालिक रफीक सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
उत्तर प्रदेश में बदलाव की अटलों के बीच सीए योगी दिल्ली में हैं। दिल्ली में सीएम योगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेता के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, ''मोदी सरकार आम जनता को लूटना बंद करे। पिछले 5 महीनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 44 बार बढ़ाए गए। 250 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हैं।''
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
अब बैंक के ग्राहकों को एटीएम से किसी महीने में फ्री लिमिट से ज्यादा का लेनदेन महंगा पड़ेगा। रिजर्व बैंक ने ग्राहकों से लिए जाने वाले कस्टमर चार्ज और गैर बैंक एटीएम चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। आरबीआई ने एटीएम से लेनदेन पर इंटरचेंज फीस बढ़ा दिया है। इसका मतलब यह है कि आप यदि अपने बैंक की जगह किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालते हैं तो फ्री लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर आपका ज्यादा पैसा कटेगा। यह बढ़त 1 अगस्त, 2021 को लागू होगा।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने को लेकर अमृतसर में पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज देशभर के पेट्रोल पंपों के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुबली में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी आज देशभर में तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
अभिनेता दिलीप कुमार को आज मुंबई के पी. डी. हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
देश में कोरोना वायरस के 91,702 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,92,74,823 हुई। 3,403 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,63,079 हो गई है। 1,34,580 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,77,90,073 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,21,671 है।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-2 में एक कॉल सेंटर में आग लगई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
हरियाणा के रेवाड़ी में 10 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। डीएसपी ने बताया, ''कल गांव में 10 साल की बच्ची के साथ रेप की सूचना मिली। रेप करने वालों में 10-12 साल के बच्चे और एक बालिग लड़का है। पिछले महीने की 24 तारीख को सभी ने मिलकर रेप किया और वीडियो बना लिया।''
उन्होंने कहा, “वीडियो वायरल होने के बाद कल घर वालों के संज्ञान में आया। कुल 7 बच्चे थे। FIR दर्ज करके बच्चों को अभिरक्षा में लिया गया। एक बालिग लड़के को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। एक लड़का गिरफ्तार होना बाकी है। जिन लड़कों ने वीडियो वायरल किया है उनकी तलाश कर रहे हैं।”
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
मुंबई में बारिश का दौर जारी है। बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश के बाद शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। अंधेरी सबवे में भी पानी भर गया है।
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 11 Jun 2021, 8:05 AM IST