शिरोमणि अकाली दल ने तीन कृषि कानूनों के अधिनियमन के एक वर्ष पूरा होने पर 17 सितंबर को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ता, किसानों के साथ तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर संसद तक विरोध मार्च निकालेंगे।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
एनसीपी प्रमुख शरद पवार, उनकी पत्नी प्रतिभा पवार, उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास 'वर्षा' पहुंचकर भगवान गणेश का 'दर्शन' किया।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
गुजरात के सीएम पद से विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद नए सीएम के नाम पर बीजेपी में हलचल तेज है। लेकिन इस बीच चर्चा के केंद्र में रहे गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने खुद को सीएम की रेस से बाहर कर लिया है।
नवसारी से सांसद सीआर पाटिल ने कहा कि विजय रूपाणी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. स्वाभाविक रूप से मेरे सहित नए मुख्यमंत्री के लिए मीडिया में ढेरों नाम हैं। मैं इस वीडियो के माध्यम से स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं ऐसी किसी भी दौड़ में नहीं हूं।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
पिछले साल 7 अगस्त 2020 को कोझीकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना का संभावित कारण पायलट द्वारा एसओपी का पालन न करना था।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
गुजरात के सीएम पद से विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद बीजेपी में हलचल तेज है। गांधीनगर में जहां बैठकों का दौर जारी है, वहीं बाहर नए सीएम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। रेस में मनसुख मंडाविया, नितिन पटेल, पुरुषोत्तम रुपाला के साथ लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल का नाम भी चर्चा में है।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि निपाह संक्रमित की संपर्क सूची से 20 और लोगों के परीक्षण के परिणाम निगेटिव आए हैं। एनआईवी पुणे में 2 नमूनों का परीक्षण किया गया और शेष 18 का परीक्षण कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में विशेष रूप से स्थापित प्रयोगशाला में किया गया। इसके साथ ही 108 सैंपल निगेटिव पाए गए।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
नेशनल कांफ्रेंस ने दिल्ली में रहस्यमय परिस्थितियों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य एस त्रिलोचन सिंह वजीर की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। त्रिलोचन सिंह का शव 10 सितंबर को पश्चिमी दिल्ली के एक फ्लैट से बरमाद हुआ था।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। अगले दो दिनों में ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
गुजरात के मुख्यमंत्री पद से विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद नए सीएम को लेकर जहां अटकलें तेज हैं, वहीं बीजेपी में हलचल बढ़ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और नितिन पटेल गांधीनगर बीजेपी दफ्तर पहुंचे हैं। पार्टी ने कल विधायक दल की बैठक बुलाई है।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
गुजरात के मुख्यमंत्री पद से विजय रूपाणी ने आज इस्तीफा दे दिया है। रुपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हैं। इस बीच गांधीनगर बीजेपी दफ्तर में हलचल तेज हो गई है। थोड़ी देर पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया वहां पहुंचे हैं।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
केंद्र सरकार ने देश में खाने के तेल की कीमतों में लगी आग के बाद अब बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 11 सितंबर से क्रूड पाम ऑयल, क्रूड सोयाबीन ऑयल और क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर आयात शुल्क 2.5% तक घटाने का फैसले किया है। इस फैसले से त्योहारी सीजन में लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
भारत मौसम विभाग के आरके जेन्नामणि ने कहा कि दिल्ली में भारी बारिश कल सुबह तक जारी रहेगी। यह दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और राजस्थान को कवर करेगा। पूर्वी राजस्थान और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले सिस्टम के और तेज होने की संभावना है। दिल्ली में 17-18 सितंबर तक ताजा बारिश होगी।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
विजय रुपाणी के इस्तीफ़ा देने पर गुजरात के विपक्षी दल के नेता परेश धनानी ने कहा, “गुजरात की जनता ने बीजेपी सरकार को हटाने का ठान लिया है। राज्य की जनता ने सोचा है कि अब ऐसी सरकार लाएंगे जो गांव, गरीब और किसान की बात सुने।”
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने ने कहा, “अफगानिस्तान का भविष्य केंद्रीय चिंता का विषय बना हुआ है, हम नागरिकों, विदेशी नागरिकों,अन्य देशों के वीजा धारकों को सुरक्षित निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो अफ़ग़ानिस्तान छोड़ना चाहते हैं।”
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन ने कहा, “9/11 आतंकवाद के बर्बर कृत्यों की याद दिलाता है। भारत एक उभरती हुई इंडो-पैसिफिक महाशक्ति है। हम दोनों व्यापार और आर्थिक कल्याण के लिए इंडो-पैसिफिक में समुद्री लाइनों के लिए फ्री और ऑपेन एक्सेस पर निर्भर हैं।”
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद विजय रूपाणी ने कहा, “मेरा मानना है कि अब गुजरात की विकास यात्रा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नए उत्साह और ऊर्जा के साथ नए नेतृत्व में आगे बढ़नी चाहिए। ये ध्यान रखकर मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद के दायित्व से त्यागपत्र दिया है।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे पार्टी के द्वारा अब जो भी ज़िम्मेदारी मिलेगी, मैं नई ऊर्जा के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में अवश्य काम करता रहूंगा।”
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
ऑस्ट्रेलिया के साथ 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर मंत्री पायने और डटन के साथ गहन चर्चा की। हमने रक्षा सहयोग और वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई सहित व्यापक सहयोग के लिए विभिन्न संस्थागत फ्रेमवर्क पर चर्चा की।”
उन्होंने कहा, “हमने अफ़ग़ानिस्तान, हिंद प्रशांत में समुद्री सुरक्षा, बहुपक्षीय स्वरूपों में सहयोग और अन्य संबंधित विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।”
रक्षा मंत्री ने आगे कहा, "हमने अफ़ग़ानिस्तान, हिंद प्रशांत में समुद्री सुरक्षा, बहुपक्षीय स्वरूपों में सहयोग और अन्य संबंधित विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।"
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विजय रुपाणी ने कहा कि मैं बीजेपी को आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने ने शनिवार को ही राज्यपाल से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके साथ डिप्टी सीएम नितिन पटेल भी राज्यपाल के यहां गए थे।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
उत्तराखंड के देहरादून में चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने कहा,''संवाद में कोई कमी है तो पहले उसे दूर करेंगे। कमेटी पूरी बात सुनेगी उसके बाद सरकार को निर्णय लेना है। सरकार इसपर गंभीर है।''
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाने वाला दूसरा अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
शनिवार की सुबह लगातार भारी बारिश से राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे दैनिक यात्रियों पर असर पड़ा और यातायात बाधित हुआ।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज जो रॉयल चेलेंजर बेंगलोर (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व करते हैं वे आईपीएल के दूसरे चरण के लिए लंदन से चार्टर प्लेन के जरिए यूएई जाएंगे।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
बलात्कार और बेरहमी से पीटी गई 30 वर्षीय महिला की अस्पताल में स्तिथि गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है, वहीं अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले को संज्ञान में लिया है।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
भारी बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट का बुरा हाल है। एयरपोर्ट के अंदर और बाहर लबालब पानी भरा हुआ है। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
अमेरिका पर आतंकी संगठन अलकायदा के हमले (9/11) की आज 20वीं बरसी है। ऐसी खबर थी तालिबान आज ही अपनी सरकार बनाने के जश्न का कार्यक्रम रखेगा, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि तालिबान ने इसे टाल दिया है। इससे पहले रूस ने कहा था कि अगर तालिबान ने 9/11 की बरसी पर कार्यक्रम रखा तो वह शामिल नहीं होगा।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
एनसीपी नेता नवाब मलिक, “केंद्र ने राज्य सरकार को सूचित किया है कि त्योहारों में भीड़ न जुटे इसे लेकर कानून व्यवस्था बनाएं या कोई कदम उठाएं। मोदी सरकार एक तरफ राज्य सरकार को लिखित निवेदन भेजती है। राज्य सरकार जब इसे लेकर कदम उठाती है तो बीजेपी के नेता उस पर सवाल उठाते हैं। ये उचित नहीं।”
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
करनाल में स्थानीय प्रशासन और किसान नेताओं की संयुक्त प्रेस वार्ता में अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने कहा, “कल की वार्ता सकारात्मक वातावरण में हुई। आम सहमति से निर्णय हुआ है कि सरकार 28 अगस्त को हुए घटना की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से न्यायिक जांच करवाएगी। जांच 1 महीने में पूरी होगी।”
उन्होंने बताया, “पूर्व एसडीएम आयुश सिन्हा इस दौरान छुट्टी पर रहेंगे। हरियाणा सरकार मृतक किसान सतीश काजल के 2 परिवारजनों को करनाल ज़िले में डीसी रेट पर सेंक्शन पोस्ट पर नौकरी देगी।”
करनाल में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा, “आज आंदोलन स्थल खाली हो जाएगा, इस पर हमने सभी लोगों की राय ले ली है। सभी ने अपनी सहमति जताई है। संयुक्त मोर्चे की बैठक अब यहां नहीं दिल्ली में होगी। दिल्ली का आंदोलन वैसे ही जारी रहेगा। हमारी तरफ से ये किसानों की जीत है।”
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
झारखंड के सरायकेला के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने कहा, “भाकपा माओवादियों के एक और षड्यंत्र को विफल किया गया। सूचना के आधार पर सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की एक टीम ने सर्च ऑपरेशन में 9 सितंबर को एक सीरीज में लगे 25 बम का पता लगाया और उन्हें नष्ट किया।”
उन्होंने बताया, “10 सितंबर को सुबह भी रुगुडीह से डोडारदा जाने वाले कच्चे रास्ते पर 25 सीरीज बम मिले।”
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 33,376 नए मामलों और 308 मौतों में केरल के 25,010 नए मामले और 177 मौतें हैं।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि ''आजादी के बाद उन्होंने गांधीवादी सिद्धांतों को आगे बढ़ाया। उनके जन आंदोलनों का उद्देश्य गरीबों, दलितों के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करना था।''
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
हरियाणा के करनाल के मिनी सचिवालय पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। 28 अगस्त को हुए लाठीचार्ज के बाद जिला प्रशासन द्वारा घायल प्रदर्शनकारियों को मुआवजा देने और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों ने 7 सितंबर को मिनी सचिवालय का घेराव किया था।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
राजस्थान के बाड़मेर के एसपी आनंद शर्मा ने बताया, “शहर के पास महादेव पेट्रोल पंप के नजदीक एक बोलेरो कैंपर में एक ही परिवार के 18 लोग सवार थे, रोडवेज बस से इनकी टक्कर हुई। 4 महिलाओं की दुर्घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। 10 लोग घायल हुए। 1 को जोधपुर रेफर किया, 9 का बाड़मेर के राजकीय चिकित्सालय में इलाज जारी है।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
पंजाब में इस बार गणेश चतुर्थी पर चॉकलेट से बनी हुई इको-फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति का ट्रेंड बढ़ रहा है। लुधियाना में चॉकलेट गणेश मूर्ति तैयार करने वाले चमन शर्मा ने बताया, ''मुझे चॉकलेट के गणेश जी बनाते हुए 5-6 साल हो गए। ये हमने प्योर बेल्जियम चॉकलेट से तैयार किया है।''
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
डॉ प्रसन्न कुमार, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय जिला चिकित्सालय ने कहा, “वाराणसी में डेंगू और वायरल बुखार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हमारे OPD में 400-450 मरीज़ आ रहे हैं जिसमें वायरल बुखार के मामले हैं। डेंगू के 2 वार्ड हैं, अभी डेंगू के 8 मरीज दाखिल हैं।"
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश के आगरा में डेंगू के मामले बढ़ने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार ने कहा, “इस समय हमारे पास 16 मामले हैं, जिसमें से 6 विभिन्न चिकित्सालयों में हैं बाकी अपने घर पर हैं। कोई भी मृत्यु अब तक दर्ज़ नहीं की गई है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।”
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 725 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 69,751 है जिसमें 12,347 सक्रिय मामले, 57,171 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 233 मौतें शामिल हैं।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, उत्तराखंड में जोशीमठ से 31 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण पश्चिम (WSW) में आज सुबह 05:58 बजे रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के बड़े भाई रोहल्लाह सालेह की हत्या के बाद तालिबान उनका शव नहीं दे रहा है। रोहुल्लाह के भतीजे इबादुल्ला सालेह ने बताया कि तालिबान ने गुरुवार को उनके चाचा की हत्या कर दी थी। जब उनका शव मांगा गया तो तालिबान ने देने से इनकार कर दिया। तालिबान ने कहा कि हम उसे दफनाने नहीं देंगे, उसका शरीर सड़ जाना चाहिए।
खबरों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि रोहुल्लाह सालेह पंजशीर से काबुल जाने की फिराक में थे। तालिबानियों को इसकी खबर लग गई और उन्होंने सालेह को घेरकर बंदी बना लिया और फिर बेरहमी से हत्या कर दी। उनकी हत्या की खबर शुक्रवार शाम को सामने आई।
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 11 Sep 2021, 7:59 AM IST