एयर इंडिया ने हैदराबाद से शिकागो (अमेरिका) के बीच पहली नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू की है। पहली उड़ान 13 जनवरी 2021 को रात 9:30 बजे शिकागो से रवाना हुई, जो 15 जनवरी, 2021 को हैदराबाद में 12:40 बजे (स्थानीय समय) पर पहुंचेगी।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
महाराष्ट्र के नासिक में वन विभाग द्वारा एक तेंदुए को पकड़ा गया है। स्थानीय वन अधिकारी ने कहा कि हमें 4-5 दिन पहले जानकारी मिली थी। हमने कल एक पिंजरा लगाया और जानवर को पकड़ लिया। हम इसकी जांच के बाद वन नियमों के अनुसार एक माइक्रोचिप लगाकर छोड़ देंगे।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
कोविड वैक्सीन की पहली खेप पंजाब के लुधियाना पहुंच गई है। 16 जनवरी को वैक्सीन लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उपायुक्त वरिंदर शर्मा ने बताया, "36 हज़ार वैक्सीन हमें मिली हैं। हमारे हेल्थ केयर वर्कर्स,डॉक्टरों का पंजीकरण हो गया है। 156 केंद्रों में वैक्सीन लगाई जाएगी।"
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि आज कुल 382 पक्षियों की मौत हुई है। नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। 8 जनवरी से अब तक विभिन्न पक्षियों की कुल 3,378 मौतें दर्ज की गई हैं। अब तक राज्य में 9 जिलों में बर्ड फ्लू का पता चला है।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
वॉट्सएप की नई प्राइवेट पॉलिसी को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका में कोर्ट से मांग की गई है कि नई प्राइवेट पॉलिसी पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
बेंगलुरु में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भले ही इस समय आप लोग सीमा पर न हों, भारत में आपकी बहुत बड़ी भूमिका है। समाज आपसे प्रेरणा लेता है। आपके अनुभव का लाभ इस देश को मिल सकता है।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
पोल्ट्री बाजारों से लिए गए नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं होने पर दिल्ली सरकार ने पोल्ट्री बाजार खोलने का आदेश दिया। साथ ही चिकन के व्यापार और आयात पर लगा प्रतिबंध हटाया।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल यहां जारी थाईलैंड ओपन के दूसरे दौर में हार गई हैं। सायना की इस हार के साथ टूर्नामेंट के महिला एकल में भारत की चुनौती समाप्त हो चुकी है।
दुनिया की 20वीं रैंक्ड खिलाड़ी सायना को स्थानीय खिलाड़ी बुसानान ओ. ने 23-21, 21-14, 21-16 से हराया। यह मैच 68 मिनट चला।
दोनों टीमों के बीच यह अब तक का सातवां मुकाबला था। 12वीं रैंक्ड बुसानान ने चार मैच जीते हैं जबकि सायना के हिस्से तीन मैच आए हैं।
महिला एकल में सायना के अलावा वल्र्ड चैम्पियन पीवी सिंधु ने भी अपनी चुनौती पेश की थी लेकिन उन्हें पहले ही राउंड में हार मिली थी
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
गुरुग्राम के भोंडसी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) परिसर में तैनात एक बीएसएफ के जवान ने गुरुवार को पंखे से लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, सोनू कुमार (38) हरियाणा के भिवानी जिले के हैं। उन्हें पहले कैंपस अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
राहुल गांधी ने पूछा- चीन हमारे क्षेत्र के अंदर क्या कर रहा है? भारतीय क्षेत्र के अंदर चीनी लोग क्यों बैठे हैं? पीएम को इसके बारे में कहने के लिए कुछ क्यों नहीं मिला? पीएम इस बात को लेकर पूरी तरह से चुप क्यों हैं कि चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर बैठे हैं।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- आप(मोदी सरकार) किसानों का दमन कर रहे हैं। आप मुट्ठी भर व्यवसायों की मदद कर रहे हैं। जब कोरोना आता है, तो आप आम आदमी की मदद नहीं करते हैं। आप किसके प्रधानमंत्री हैं? क्या आप भारत के लोगों के प्रधान मंत्री हैं या 2-3 चुने हुए व्यवसायी के हैं?
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
इस देश के किसान इस देश की रीढ़ हैं। अगर किसी को लगता है कि आप किसानों को दबा सकते हैं और यह देश समृद्ध होता रहेगा, तो उन्हें हमारे इतिहास को देखना होगा। जब भी भारतीय किसान कमजोर होते हैं, भारत कमजोर होता है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार केवल किसानों की उपेक्षा नहीं कर रही है, यह उन्हें नष्ट करने की साजिश है क्योंकि वे अपने 2-3 दोस्तों को फायदा पहुंचाा चाहती है।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
नीति आयोग के सदस्य डॉ.वी.के.पॉल ने कहा, “देशभर में हमारा कार्यक्रम (वैक्सीनेशन का) करीब 3,000 सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण से शुरू होगा और 15-20 दिन बाद इसे बढ़ाकर 5,000 सेंटर से ज्यादा कर दिया जाएगा। बाद में इस संख्या को जितना बढ़ाने की जरूरत होगी, वो बढ़ाई जाएगी।”
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, “मेरा सरकार से आग्रह है कि सभी लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण की मुफ्त व्यवस्था कराई जाए। योगी आदित्यनाथ जी से मेरा आग्रह है कि सबसे पहले वे टीकाकरण की शुरूआत अपने आप से करें। ताकि उत्तर प्रदेश की जनता में किसी तरह के अस्थिरता की स्थिति न हो।”
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
मदुरै में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “तमिल कल्चर को देखना काफी प्यारा अनुभव है। मुझे खुशी है कि जल्लीकट्टू को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बैल और युवा दोनों सुरक्षित हैं और सभी का ध्यान रखा जा रहा है।”
राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां आया हूं क्योंकि मुझे लगता है कि तमिल संस्कृति, भाषा और इतिहास भारत के भविष्य के लिए आवश्यक हैं और इसका सम्मान करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुझे तमिलनाडु के लोगों से बहुत प्यार और स्नेह मिला है और यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उनके साथ खड़ा रहूं और उनके इतिहास, संस्कृति और भाषा की रक्षा करूं।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूला में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर राज्य सिंचाई विभाग द्वारा बांध का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया, "यह परियोजनाएं NABARD के माध्यम से स्वीकृत हैं। जांच में पाया गया है कि जहां निर्माण कार्य हो रहा है वह क्षेत्र भारतीय सीमा के अंदर है।"
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
कर्नाटक सरकार में बगावत के बीच राज्य के सीएम बीएस येदियुरप्पा, “मैं उन सभी विधायकों से अनुरोध करता हूं, जिन्हें कोई परेशानी है वह हमारे आलाकमान से बात करें। उन्हें कोई नहीं रोक रहा है। यहां और वहां प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है, यह पार्टी फोरम में अच्छा नहीं होगा, कोई भ्रम पैदा न करें।”
सीएम येदियुरप्पा ने आगे कहा, “हमें राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इसे कोई नहीं रोक सकता। केंद्रीय नेताओं के आशीर्वाद से, मैं राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करूंगा। महीने के अंत में विधानसभा शुरू हो रही है और मार्च में हम बजट सत्र को बुलाएंगे।”
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने अवनियापुरम के जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “16 जनवरी को दिल्ली में 81 जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। एक जगह पर लगभग 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। हफ्ते में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को वैक्सीन लगाई जाएगी।”
सीएम केजरीवाल ने कहा, “शुरुआत में हम 81 सेंटर पर वैक्सीनेशन शुरू कर रहे हैं, इसे कुछ दिनों में बढ़ाकर 175 सेंटर कर दिया जाएगा। पूरी दिल्ली में 1,000 सेंटर वैक्सीनेशन के लिए तैयार किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार से हमें अब तक 2,74,000 वैक्सीन की डोज मिली हैं, ये लगभग 1,20,000 स्वास्थ्य कर्मियों के लिए काफी हैं। दिल्ली में 2,40,000 स्वास्थ्य कर्मियों ने रजिस्टर किया है।”
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के जिला अस्पताल में मरीजों के वार्ड में कुत्ते बेड पर दिखे। सीएमओ ने कहा, "यह बहुत गलत बात है कि हमारे चिकित्सालय के अंदर वार्ड में कुत्ते घुसते हुए पाए गए हैं। जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
सेना प्रमुख एम.एम.नरवणे ने कहा, “पिछला वर्ष हमारे देश और सेना के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा, सेना उत्तरी सीमा पर सुरक्षा में दृढ़ता से डटी रही और साथ ही कोविड महामारी का सामना सक्षम रूप से करती रही।”
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
WHO की 10 सदस्यीय टीम चीन के वुहान पहुंच गई है। वुहान से कोरोना वायरस कैसे फैला, यह टीम इस बात की जांच करेगी। यह टीम पता लगाएगी कि वुहान में किस जगह से यह वायरस फैला।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
असम के गुवाहाटी में लोगों ने बिहू त्योहार मनाया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, "बिहू पूरे भारत में मनाया जाता है। इसके नाम अलग-अलग हैं, जैसे पोंगल, लोहड़ी, मकर संक्रांति। इसको माघ बिहू बोला जाता है, धान की पहली खेती की खुशी में ये मनाया जाता है।"
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान किया। एक पंडित ने बताया, "आज सूर्य आराधना का महापर्व मकर संक्रांति है। उत्तर भारत में इसे खिचड़ी के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन खिचड़ी खाने का विशेष महत्व होता है।"
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल (13 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,42,32,305 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,43,191 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,946 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,12,093 हो गई है। 198 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,51,727 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,13,603 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,46,763 है।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
कोहरे की वजह से उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हुआ है। आगरा की तरफ से आ रही एक मैक्स पिकअप डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गया। इसके बाद पीछे से आ रही तीन स्लीपर बस एक दूसरे से टकराती चली गईं। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “देश वासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें।”
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू और भोगी की हार्दिक शुभकामनाएं। फसलों से जुड़े इन त्यौहारों के उल्लास के बीच ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि फसल उगाने वाले अन्नदाताओं को न्याय मिले।”
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
सिंघु बॉर्डर पर ठंड और कोहरे की वजह से ऑटो चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एक ऑटो चालक ने बताया, "सवारी का इंतजार बहुत देर से कर रहे हैं, लेकिन सवारी नहीं मिल रही है। कोहरे की वजह से गाड़ी धीरे चलानी पड़ती है और डर भी लगता है। पहले बहुत काम था अब काम नहीं है।"
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,310 है जिसमें 101 सक्रिय मामले और 4,200 डिस्चार्ज मामले और 9 मौतें शामिल हैं।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में लोगों ने मकर संक्रांति के मौके पर बाबूघाट पर हुगली नदी में स्नान किया।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बहस के बाद महाभियोग प्रस्ताव को पास कर दिया है। 197 के मुकाबले 232 वोटों से महाभियोग का प्रस्ताव पास हो गया। 10 रिपब्लिकन सांसदों ने भी महाभियोग के पक्ष में वोट दिया। अब ट्रंप के खिलाफ सीनेट में 19 जनवरी को यह प्रस्ताव लाया जाएगा।
ट्रंप समर्थकों द्वारा कैपिटोल पर किए गए हमले को लेकर उपजे विवाद के बाद राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ यह महाभियोग लाया गया। अमेरिका के इतिहास में डोनाल्ड ट्रंप ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए हैं, जिनके खिलाफ एक ही कार्यकाल में दो बार महाभियोग प्रस्ताव पारित हुआ है।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने इससे पहले एक प्रस्ताव पारित कर देश के उपराष्ट्रपति माइक पेंस से अपील की थी कि वह निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पद से हटाने के लिए 25वां संशोधन लागू करें। मंगलवार को इस प्रस्ताव को 205 के मुकाबले 223 वोटों से पारित किया गया था। प्रस्ताव में पेंस से अपील की गई थी कि वह कैबिनेट से 25वां संधोशन लागू करने के लिए कहें। इस संशोधन को पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या के मद्देनजर 50 साल से अधिक समय पहले पारित किया गया था। अगर कोई व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर सेवा देने उपयुक्त नहीं रह जाता, तो उसकी जगह किसी और की नियुक्त किए जाने का प्रावधान करने के लिए इस संशोधन का इस्तेमाल किया जाता है।
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 14 Jan 2021, 8:03 AM IST