दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कहा कि पाक समर्थित आतंकी मॉड्यूल से संबंध होने के संदेह में हिरासत में लिए गए इम्तियाज और मोहम्मद जलील नाम के दो व्यक्तियों को आज रिहा कर दिया गया है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले ने बुधवार को गोरखपुर में कहा कि आरपीआई पहले से एनडीए में है, इसलिए उत्तर प्रदेश के चुनाव में पार्टी को साथ रखना चाहिए और कुछ सीटें देनी चाहिए। इसके बारे में मैंने जे.पी.नड्डा से बात की है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद कथित हिंसा के मामले में टीएमसी नेता और नंदीग्राम सीट पर विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के चुनाव एजेंट रहे शेख सूफियान को सीबीआई ने गुरुवार को तलब किया है। सूत्रों के अनुसार उनसे बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के बारे पूछताछ की जा सकती है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने के लिए गृह सचिव राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है जो हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर को खोलने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा से बात करेगी।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
भारतीय तटरक्षक जहाज राजरतन ने अपने सर्वीलेंस मिशन के दौरान गुजरात के इलाके में भारतीय समुद्र में पाकिस्तान की एक नौका को पकड़ा है। गुजरात में डिफेंस पीआरओ की जानकारी के मुताबिक इस नौका का नाम अल्लाह पवक्कल है। नौका पर 12 लोग भी पकड़े गए हैं।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में वायरल बुखार और डेंगू के केसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को फिरोजाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 69 नए मरीज भर्ती किए गए। प्रधानाचार्य एस अनेजा ने बताया कि हालांकि बीते 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई है लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि इस समय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 459 मरीज भर्ती हैं।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
बिहार में बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के सांसद मद से खरीदी गई एम्बुलेंस से शराब जब्त होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं क्या कह सकता हूं? आपको उन लोगों से पूछना चाहिए जो इसे रोकने के लिए जिम्मेदार हैं। जब मरीजों के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो उसमें बालू ढोया जा रहा था। अब शराब ढोई जा रही है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज अचानक डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों से मुलाकात की और उन समस्याओं पर चर्चा की जिनका वे सामना कर रहे हैं और ऐसे मुद्दों को हल करने के लिए क्या किया जा सकता है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
राजस्थान के बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने मेवात क्षेत्र को 'मिनी पाकिस्तान' बताते हुए कहा कि मंदिरों के ऊपर मस्जिदें बनाई जा रही हैं। लड़कियों का अपहरण किया जा रहा है। एससी समुदाय के लोगों की जमीन छीनी जा रही है। मैं अतिशयोक्ति नहीं करूंगा यदि कहूं कि मेवात क्षेत्र आतंकवादियों का एक बड़ा केंद्र बन गया है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली की अदालत ने बॉलीवुड गायक-अभिनेता यो यो हनी सिंह (हिरदेश सिंह) को उनकी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा दायर एक नए आवेदन पर नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें यूएई में उनकी कंपनियों के स्वामित्व वाली अचल और चल संपत्ति पर तीसरे पक्ष का अधिकार बनाने से रोकने की मांग की गई थी।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली में संसद टीवी के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है, जिससे 'संसद टीवी' का शुभारंभ अधिक प्रासंगिक हो जाता है। जब लोकतंत्र की बात आती है, तो भारत की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे लिए लोकतंत्र सिर्फ एक संवैधानिक ढांचा नहीं है, बल्कि एक आत्मा है, यह 'जीवन धारा' है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
मुंबई क्राइम ब्रांच ने आज एस्प्लेनेड कोर्ट के समक्ष पोर्नोग्राफी केस के मामले में 1500 पन्नों का पूरक आरोप पत्र पेश किया। व्यवसायी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण बहाल करने के लिए अध्यादेश जारी करेगी। यह 50% आरक्षण सीमा को पार नहीं करेगा। यह अध्यादेश आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार के निर्णय की तर्ज पर जारी किया जाएगा।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
अभिनेता सोनू सूद के घर और परिसरों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है। खबर है कि टीम सोनू सूद के घर और परिसरों पर आयकर सर्वे के लिए पहुंची है। बता दें कि सोनू सूद पिछले साल लगे लॉकडाउन में हजारों लोगों की मदद कर चर्चा में आए थे।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
अफगानिस्तान में सफल होने के बाद चीन, पाकिस्तान के भारतीय सीमाओं पर और अधिक आक्रामक होने की संभावना पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि अफगानिस्तान में क्या होगा यह तो समय ही बताएगा, किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि तालिबान इतनी तेजी से देश पर कब्जा कर लेगा। अभी और उथल-पुथल हो सकती है।"
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस ने कल 4 ठिकानों पर छापेमारी कर 6 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर प्रयागराज से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। सभी 6 संदिग्धों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। हिरासत में लिए गए 6 लोगों में से 3 को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग ने बताया कि ट्रांजैक्शन एडवाइजर को एयर इंडिया के विनिवेश के लिए वित्तीय बोलियां प्राप्त हुई हैं। प्रक्रिया अब अंतिम चरण में चली गई है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टीबरेवाल ने चुनाव आयोग के नोटिस पर कहा कि मैंने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कई कारें नॉमिनेशन में मेरा पीछा कर रही थीं, लेकिन जनता जो करती है मैं उसे रोक नहीं सकती। मैंने केवल स्थानीय लोगों के साथ 'कीर्तन' में भाग लिया। वे (टीएमसी) डरे हुए हैं क्योंकि मैंने ममता बनर्जी के नामांकन को चुनौती दी थी।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि जब आप महात्मा गांधी की तस्वीर देखेंगे तो आपको उनके आसपास 2-3 महिलाएं नजर आएंगी। क्या आपने मोहन भागवत की ऐसी कोई तस्वीर देखी है? ऐसा इसलिए है क्योंकि उनका संगठन महिलाओं को दबाता है और हमारा संगठन उन्हें एक मंच देता है। मोदी-आरएसएस ने किसी महिला को देश का पीएम नहीं बनाया, कांग्रेस ने बनाया है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
राहु गांधी ने ट्वीट कर कहा, “लक्ष्मी की शक्ति- रोज़गार, दुर्गा की शक्ति- निडरता, सरस्वती की शक्ति- ज्ञान, बीजेपी जनता से यह शक्तियां छीनने में लगी है। भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हमारा संकल्प है कि ये शक्तियां जनता तक पहुंचाने की लड़ाई लड़ेंगे।”
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य त्रिलोचन सिंह वजीर की कथित हत्या के मामले में जम्मू से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में अब तक डेंगू के 34 मामले आए हैं। पिछले साल सितंबर के पूरे महीने में 188 मामले थे। सरकार डेंगू को लेकर सतर्क है। लोगों की अस्पताल में भर्ती कम हो रही है। अस्पताल में जो बच्चे आ रहे हैं, वहां ज़्यादातर बच्चे दिल्ली के बाहर से हैं।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं बाकी विचारधारों के साथ कोई ने कोई समझौता कर सकता हूं, मगर मैं आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसके नए प्रतीक चिन्ह और नए झंडे का अनावरण किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में डर का माहौल बना दिया है। आज देश में किसी भी महिला सड़क पर सुरक्षित नहीं महसूस नहीं कर रही है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के पास शक्ति नहीं है। पीएम मोदी कहते है किसी ने जमीन नहीं ली, लेकिन सच्चाई है कि हिंदुस्तान की जमीन पर चीन ने कब्जा किया है। पीएम मोदी में शक्ति नहीं है और डटकर मुकाबला नहीं कर सकते हैं। लेकिन कांग्रेस एक इंच भी नहीं डरती है। कांग्रेस पार्टी डटकर मुकाबला करती है।
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी धर्म की दलाली करती है लेकिन खुद को हिंदू पार्टी बोलती है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, “हमने ड्रग्स के ख़िलाफ योजना बना दी है। अब हम इसके ख़िलाफ़ सख़्ती से कार्रवाई करेंगे। बहुत ख़बरें आ रही हैं कि बहुत लड़कियां भी ड्रग्स ले रही हैं। यह समाज के लिए ठीक नहीं है। हम बच्चों के अभिभावकों से भी इस मामले में मदद मांगेंगे।”
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का नया लोगो अनावरण किया।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
नरेंद्र दाभोलकर हत्यामामले में पुणे की अदालत ने 5 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 120 (बी), 34 के साथ-साथ यूएपीए की धारा 16 और आर्म्स एक्ट की धारा 3 (25), 27 (1), 27 (3) के तहत आरोप तय किए। आरोपी संजीव पुनालेकर के खिलाफ धारा 201 आईपीसी के तहत आरोप तय करना।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “कोविड की वजह से दिल्ली की रेवेन्यू पर भी बहुत बुरा असर रहा है। 2020-21 में जो हमारा बजट अनुमान था उससे 41फीसदी कम रेवेन्यू मिला। 2021-22 में जो बजट अनुमान है उनसे अभी हम 23 फीसीद नीचे हैं। जबकि इस साल हमने पिछले साल से भी कम अनुमान रखा था।”
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, “यह एक सहयोग राशि है। किसी भी संस्थान और संगठन को आगे ले जाने के लिए सहयोग की जरूरत पड़ती है। कोई भी राजनीतिक पार्टी सहयोग से चलती है, तो यह भी सहयोग राशि है।”
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर मंतर के पास भड़काऊ नारेबाजी के मामले में मुख्य आयोजक प्रीत सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली पुलिस द्वारा आतंकियों के पकड़े जाने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा, “देश में और खासकर मुंबई में आतंकियों का पकड़े जाना खतरे की घंटी है। ऐसे लोगों को ढूंढना बहुत जरूरी है क्योंकि अब हम ऐसी घटना नहीं होने देना चाहते। ऐसे लोगों को खत्म कर देना चाहिए।”
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
DDMA द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली में 8वीं तक के स्कूलों को फिलहाल बंद रखने का फैसला किया गया है। वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 50 फीसदी क्षमता के साथ चलती रहेंगी। दिल्ली में बिजेनस टू बिजनेस और बिजनेस टू कस्टमर एग्जिबिशन को इजाजत दी गई है। इसके अलावा 50 फीसदी क्षमता के साथ ऑडिटोरियम और एसेम्बली हॉल्स में इवेंट आयोजित हो सकेंगे।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पिछले 3 साल से दिवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।”
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रामगढ़ के पास रजरप्पा थाना क्षेत्र में बस और कार की टक्कर के बाद आग लग गई। कार में सवार सभी पांचों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “हम नई शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए तैयार हैं। क्रांतिकारी परिवर्तन हैं। समिति का गठन किया गया है क्योंकि हमने प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए इसके कार्यान्वयन पर निर्णय नहीं लिया है।”
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा महाराष्ट्र से आरोपी आतंकी को गिरफ्तार किए जाने पर राज्य के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा, “मैंने मुंबई के पुलिस कमिश्नर और उनके अधिकारियों की बैठक बुलाई है। जानने के बाद संभव है तो बोलूंगा,नहीं है तो नहीं बोलूंगा। एटीएस चीफ भी आज मुझसे मिलने वाले हैं।”
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
बिहार के फारबिसगंज में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पंचायत के आदेश पर एक युवक और युवती को बुरी तरह से सरेआम पीटा गया। लोगों ने प्रेमी जोड़े को न केवल कथित तौर पर बुरी तरह पीटा बल्कि नग्न कर पासपड़ोस में घुमाया। प्रेमी पर अवैध संबंधों का आरोप भी लगाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
हरियाणा के पलवल हथीन विधानसभा के चिल्ली गांव में रहस्यमयी बुखार की वजह से पिछले 10 दिनों में 8 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं, ग्रामीण हो रही मौतों को डेंगू बुखार के कारण बता रहे है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू बुखार से मौतों की पुष्टि नहीं की है। गांव में बच्चों की हुई मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव की सुध ली है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें घरों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और बुखार से पीड़ित लोगों के बच्चों की डेंगू और मलेरिया की जांच की जा रही हैं।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक भी की।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
एलजेपी सांसद प्रिंस राज मामले में एफआईआर पर चिराग पासवान ने कहा, “जो दोषी है उसे सजा मिलनी चाहिए। एफआईआर में मेरा नाम आया है, जहां कहा गया है कि मेरी जानकारी में था। मैं तो कह ही रहा हूं कि मेरी जानकारी में था। मैं पहला व्यक्ति हूं जिसने सलाह दी कि ये आपराधिक मामला है इसलिए पुलिस में जाना चाहिए।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह अब खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। उनके इस्तीफे के बाद आप ने प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की घोषणा भी की।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
महाराष्ट्र की पुणे सिटी पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने वडगांव इलाके से एक 60 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर 3 लाख रुपये में मेफेड्रोन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 27,176 नए मामले आए, 38,012 रिकवरी हुई और 284 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश के मथुरा में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। सीएमओ रचना गुप्ता ने बताया, ''ज़िले में इस समय डेंगू है। जांच कराई जा रही है। सभी से अपील है कि सरकारी अस्पताल में ही भर्ती हों। अभी तक 287 मरीज चिन्हित हुए थे लेकिन डेंगू से किसी के मौत की सूचना नहीं है।''
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 16,10,829 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 54,60,55,796 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश के बागपत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, "बीजेपी के चाचा जान (असदुद्दीन ओवैसी) उत्तर प्रदेश आ गए हैं। ये उसका सहारा लेंगे इनका उसको आशीर्वाद है। वह गाली देगा ये मुकदमा दर्ज नहीं करेंगे। वह किसानों को यहां बरबाद करेगा। ये सब A और B टीम है। आपको इनकी चाल समझने की जरूरत है।”
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सीएमओ नानक सरन ने कहा, “प्रयागराज जिले में इस वक्त 97 डेंगू के मामले हैं, जिसमें से 9 मरीज भर्ती है और 16 सक्रिय मामले हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 27 और शहरी क्षेत्र में 67 डेंगू के मामले हैं। डेंगू से हमारे यहां अब तक कोई मृत्यु नहीं हुई है।”
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर सामान बेचने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी ने बताया, "दोनों आरोपियों को होटल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली सामान बेच रहे थे।"
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गाजियाबाद के सीएमओ ने बताया, "गाजियाबाद में इस वक्त डेंगू के 21 मामले हैं। 1 मरीज सरकारी अस्पताल और 20 जिले के विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती है। रोज 4-5 डेंगू के मरीज आ रहे हैं।"
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,185 नए मामले सामने आए और 2 मौतें हुईं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,068 है, जिसमें 13,525 सक्रिय मामले, 60,297 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 246 मौतें शामिल हैं।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
अफगानिस्तान के काबुल में अफगान मूल के भारतीय कारोबारी का अपहरण कर लिया गया है। वहीं, सहयोगी ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि तालिबानियों ने कारोबारी को अगवा कर लिया है। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंढोक ने बताया कि तालिबानी लड़ाकों ने काबुल में अफगान मूल के एक भारतीय कारोबारी का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया। उनका नाम बंसरी लाल अरेन्देही है। बंसरी सिख समुदाय के हैं।
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 15 Sep 2021, 7:59 AM IST