चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन ने अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, रॉबर्ट सी ओ ब्रायन और जॉन आर बोल्टन सहित 28 अमेरिकी व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
अमेरिका में बाइडेन युग की शुरुआत हो गई है। जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली। शपथ के बाद उन्होंने कहा कि मैं आपको यह वचन देता हूं, मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बनूंगा। मैं उन लोगों के लिए भी उतनी ही मेहनत से लड़ूंगा जिन्होंने मेरा समर्थन नहीं किया है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में जो बाइडेन ने कहा कि “मुझे पता है कि हमें विभाजित करने वाली ताकतें गहरी हैं और वास्तविक हैं। लेकिन मुझे यह भी पता है कि वे नई नहीं हैं। हमारा इतिहास हम सभी समान हैं के अमेरिकी आदर्शों और लंबे समय तक हमें तड़ने वाले नस्लवाद, राष्ट्रवाद, भय, प्रदर्शन जैसी बदसूरत वास्तविकता के बीच एक निरंतर संघर्ष का रहा है।”
उन्होंने कहा कि “अमेरिका कई बार परीक्षाओं से गुजरा है और हम और मजबूत होकर निकले हैं। हम अपने जुड़ाव की मरम्मत करेंगे और एक बार फिर से जुड़ेंगे। कल की चुनौतियों को पूरा करने के लिए नहीं बल्कि आज और कल की चुनौतियों के लिए। हम केवल अपनी शक्ति के उदाहरण से नहीं बल्कि अपने उदाहरण की शक्ति से आगे बढ़ेंगे।”
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
अमेरिका में बाइडेन युग की शुरुआत हो गई है। अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली। शपथ के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज मेरे अंदर सिर्फ अमेरिका और लोगों को एकजुट करने की बात चल रही है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद जो बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा कि “यह अमेरिका का दिन है, यह लोकतंत्र का दिन है। आज हम एक उम्मीदवार की जीत का नहीं, बल्कि लोकतंत्र के कारणों का जश्न मना रहे हैं। लोकतंत्र अमूल्य है, लोकतंत्र की जीत हुई है और तमाम रुकावटों के बीच लोकतंत्र ने जीत दर्ज की है। हिंसा ने लोकतंत्र की जड़ें हिलाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही।
बाइडेन ने कहा, “मैं अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों का शुक्रिया अदा करता हूं कि सहनशीलता ही हमारे संविधान की बुनियाद और ताकत है। मैं हर देशप्रेमी का शुक्रिया अदा करता हूं। हम लोग एक पूर्ण संघ हैं, अमेरिका एक महान देश है, हम अच्छे लोग हैं। शांति और युद्ध एक दूसरे से बहुत दूर हैं। हमें बहुत कुछ करना है, बहुत सारी चीजें दुरुस्त करनी है। बहुत सारी चीजों को वापस लाना है। नई चीजें करनी हैं।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
अमेरिका में बाइडेन युग की शुरुआत हो गई है। अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली। उनसे पहले भारतीय मूल की कमला हैरिस ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
अमेरिका में बाइडेन युग की शुरुआत हो गई है। कमला हैरिस ने अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है। थोड़ी देर में जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
अमेरिका में अब से थोड़ी देर में बाइडेन युग की शुरुआत होने जा रही है। जो बाइडेन और कमला हैरिस शपथ ग्रहण के लिए कैपिटल हिल पहुंच चुके हैं। दोनों का वहां तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आधिकारिक स्वागत किया गया। थोड़ी देर में शपथ ग्रहण की शुरुआत होने वाली है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
अमेरिका में अब से थोड़ी देर में बाइडेन युग की शुरुआत होने जा रही है। जो बाइडेन और कमला हैरिस शपथ ग्रहण के लिए कैपिटल हिल पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में शपथ ग्रहण की शुरुआत होने वाली है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के मामले में अभिनेता कंगना रनौत को जुहू पुलिस ने 22 जनवरी को पूछताछ के लिए तलब किया है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
थोड़ी देर में जो बिडेन अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। जो बिडेन और कमला हैरिस कैपिटल हिल पहुंच चुके हैं।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को बधाई दी है। जो बाइडेन अब से कुछ देर बाद राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। ओबामा ने बाइडेन को बधाई देते हुए कहा कि ये आपका समय है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
सरकार ने किसानों को प्रस्ताव दिया कि एक निश्चित समय के लिए कानून पर रोक लगा दी जाए और एक कमेटी का गठन किया जाए, जिसमें सरकार और किसान दोनों हों। आजतक के मुताबिक किसान संगठन इस प्रस्ताव पर नहीं राजी हुए।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
केंद्र सरकार ने किसानों के सामने तीनों नए कृषि कानूनों को स्थगित करने का पेशकश की है। द हिंदू की खबर के मुताबिक किसान सरकार के इस प्रस्ताव पर अलग से बैठक कर रहे हैं।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
बीजेपी ने बुधवार को रांची में वेब श्रृंखला 'तांडव' के निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात ने बुधवार को रांची के अरगोड़ा पुलिस स्टेशन में 'तांडव' के निर्देशक अली अब्बास जफर और वेब श्रृंखला के पूरे स्टार कास्ट के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करवाई।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
किसान संगठन और सरकार के बीच लंच ब्रेक खत्म होने के बाद अब तक बैठक नहीं शुरू हो पाई है। 10वें दौर की बातचीत में 40 किसान नेता शामिल हुए हैं।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के पुल्ला गांव में रहस्यमय बीमारी के मामले बुधवार सुबह 9 बजे तक बढ़कर 29 हो गए। हालांकि, इनमें सक्रिय मामले केवल छह थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम गोदावरी जिले के संयुक्त कलेक्टर हिमांशु शुक्ला ने आईएएनएस से कहा, "आधी रात के बाद से कोई नया मामला नहीं है।"
पुल्ला में सोमवार से रहस्यमय बीमारी के मामले सामने आ रहे हैं। यह एलुरु शहर से 30 किमी उत्तर पूर्व में है।
छह सक्रिय मामलों में से दो पुल्ला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और चार एलुरु जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
इस रहस्यमयी बीमारी की चपेट में आए 23 लोगों को अबतक डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसी सिलसिले में पुला, भीमाडोलु और एलुरु के अस्पतालों में लगभग 100 बेड की व्यवस्था की गई है।
जिला प्रशासन ने तीन जनरल फीजीशियन, 17 पीएचसी डॉक्टरों, 10 एएनएम और 30 आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) टीकाराम मीणा ने चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें केरल विधानसभा चुनाव अप्रैल की शुरुआत या मध्य में कराने की सिफारिश की गई है। मीणा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "अप्रैल के मध्य से पहले चुनाव का आयोजन आदर्श होगा, क्योंकि अप्रैल के मध्य तक पवित्र रमजान माह शुरू हो जाएगा। साथ ही सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई को हैं और हमारे पास ऐसे स्कूलों की कमी होगी, जिनका उपयोग मतदान केंद्र के रूप में किया जाता है।"
चुनाव आयोग के अधिकारियों का एक दल शीघ्र ही राज्य में पहुंचेगा और चुनावों के संचालन के बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ बैठक करेगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दो चरण के मतदान की संभावनाएं हैं और चुनाव आयोग के अधिकारी राजनीतिक दलों सहित हितधारकों से व्यापक प्रतिक्रिया मांगेंगे और एक निर्णय पर पहुंचेंगे।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में तांडव वेब सीरीज को लेकर IPC की धारा 153 (A) 295 (A) 505 IPC के तहत FIR दर्ज। निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ हुआ मामला हुआ दर्ज।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि यह समय है कि प्रधानमंत्री को वास्तविकता जानना चाहिए और नौकरशाहों द्वारा बताए गए शौचालयों, आवास और शौच मुक्त जगहों के आंकड़े नहीं दोहराए। पूर्व वित्त मंत्री ने गुजरात के सूरत में एक ट्रक द्वारा 15 प्रवासी मजदूरों को कुचले जाने के संदर्भ में यह टिप्पणी की। चिदंबरम ने एक बयान में कहा, "गुजरात में 15 प्रवासी निर्माण श्रमिकों का मारा जाना भारत में गरीबों की वास्तविकता की दिशा में आंखे खोलने वाला है।"
सरकार पर आरोप लगाते हुए, पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने पूछा कि, "मजदूर सड़क के किनारे क्यों सो रहे थे? क्या ठेकेदार उन्हें निर्माण स्थल के पास आश्रय देने के लिए बाध्य नहीं है? वे अपने बच्चों को कहां रखते हैं, कहां नहलाते हैं, खाते हैं? खुले में सड़क के किनारे?"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री को वास्तविकता के प्रति आंखे खोलनी चाहिए और नौकरशाहों द्वारा दिए गए शौचालय, आवास और ओडीएफ के 'आंकड़े' को नहीं दोहराना चाहिए।"
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के वकील ए.पी. सिंह ने कहा है 'आज सुप्रीम कोर्ट ने 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड को रोकने की याचिका पर कहा कि दिल्ली में क़ानून व्यवस्था बनाए रखना दिल्ली प्रशासन की ज़िम्मेदारी है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का बुधवार सुबह दिल्ली में लीवर की बीमारी के कारण निधन हो गया। वे राजस्थान के चौथे विधायक हैं जिनकी पिछले छह महीने में मृत्यु हो गई। विधानसभा में उदयपुर जिले की वल्लभनगर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले शक्तावत ने सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे राजस्थान में उनके पैतृक गांव भिंडर में होगा।
48 वर्षीय शक्तावत को दिसंबर 2020 में लीवर की बीमारी के इलाज के लिए आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह इजाल के दौरान कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन बाद में वह ठीक हो गए थे। हालांकि, वह पिछले 37 दिनों से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे।
इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पायलट और अन्य नेताओं ने विधायक की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त की।
गहलोत ने बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक भी रद्द कर दी।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार में, संविधान और हमारी व्यवस्था में आप सभी भली-भांति जानते हैं कि न्यायपालिका का क्या महत्व है। हम सभी लोग जहां इस देश में एक तरफ पार्लियामेंट पर निर्भर हैं तो दूसरी ओर न्यायपालिका पर हमारा विश्वास है। समय-समय पर बहुत सारी बातें उठती हैं, अफवाहें उठती हैं लेकिन हमेशा हमारा यह मत रहा है अगर हमने न्यायपालिका पर विश्वास खो दिया तो फिर कुछ नहीं बचेगा। संविधान की सुरक्षा न्यायपालिका से होती है और हम न्यायपालिका का आदर-सम्मान करते हैं। अपना पूरा विश्वास न्यायपालिका में रखते हैं। इस संदर्भ में यह कहते हुए बड़ा कष्ट हो रहा है कि ऐसी गैर-जिम्मेदाराना बात हुई है जहां पर न्यायपालिका ने, जो कुछ चल रहा है, कोई केस चल रहा है जिसमें ये लोग संबंधित हैं। उसके बारे में जो टिप्पणी आई है वह टिप्पणी बहुत ही कष्टदायक है। सवाल यह उठता है कि जो बात हुई है क्या उससे यह स्पष्ट होता है कि न्यायपालिका पर दबाव डालने का प्रयास किया गया है? जो अवैध है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
पवन खेड़ा ने आगे कहा देश के साथ जो खिलवाड़ प्रधानमंत्री जी, अमित शाह साहब एवं अर्नब गोस्वामी (जो खुद को पत्रकार कहते हैं, लेकिन मैं उन्हें पत्रकार नहीं कहूँगा) ने मिलकर जो किया वो पूरा देश स्तब्ध होकर देख रहा है
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि 73 साल के इतिहास में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ होते हुए इस देश ने नहीं देखा। आजाद हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री, उनके कार्यालय, गृहमंत्री एवं पूरी सरकार की मर्यादा को छिन्न-भिन्न होते हुए भी यह देश देख रहा है। न्यायपालिका पर, देश के संविधान की शपथ लेने वालों पर ऐसा प्रश्न चिन्ह पहले कभी नहीं लगा। 73 सालों में ऐसी गंदगी जहां संविधान परंपरा, परिपाटी, नियम, कानून सब देश के सर्वोच्च नेतृत्व के हाथों छिन्न भिन्न हो रहे हैं।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
कृषि कानून के मसले पर सरकार और किसान संगठनों के बीच दसवें दौर की वार्ता जारी है। विज्ञान भवन में ये बैठक हो रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल सरकार की ओर से बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
केंद्र सरकार के साथ होने वाली 10वें दौर की वार्ता के लिए किसान नेता विज्ञान भवन पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता ने बताया, 'हम बैठक और आंदोलन भी करेंगे। मांगें पूरी नहीं होने तक किसान यहां से वापस नहीं जाएंगे।'
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
किसान महापंचायत की ओर से पेश वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि किसान समिति के एक सदस्य के हटने के बाद समिति की ओर से दोबारा कमेटी बनाने के लिए अर्जी दाखिल की गई है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर दखल देने से इनकार कर दिया है। बुधवार को हुई सुनवाई में चीफ जस्टिस की ओर से कहा गया कि ये मामला पुलिस के हाथ में है, पुलिस ही इसपर इजाजत देगी।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया- 'देश की सुरक्षा से जुड़ी अतिगोपनीय बातें एक पत्रकार को बताई गईं। हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए। पत्रकार कहता है ‘हमें फायदा होगा’। यह बहुत गम्भीर मामला है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।' उन्होंने कहा- 'एक तरफ ये सरकार किसानों की सुन नहीं रही दूसरी तरफ जवानों की जिंदगी से खेल रही है। 'जय जवान जय किसान' हमारे देश का नारा है। सिर्फ इसे बार-बार दोहराने से काम नहीं चलेगा।'
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
किसान-केंद्र वार्ता के 10 वें दौरे को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक कानून बनाना होगा और तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करना होगा। हमारा विरोध सरकार और कॉर्पोरेट सिस्टम के खिलाफ है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने किसानों और सरकार के बीच आज होने वाली बैठक से पहले कहा, 'सरकार का रवैया अभी भी नकारात्मक है। इस परिस्थिति में बहुत कुछ होगा ऐसी कोई उम्मीद नहीं है।'
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
कृषि कानून को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार किसानों पर तीखी टिप्पणी करना जारी है। राजस्थान के दौसा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद जसकौर मीणा ने एक बार फिर धरने पर बैठे किसानों की तुलना खालिस्तानियों से की है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
गुरु गोविंद सिंह के 'प्रकाश पर्व' पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा," गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरक रहा है।"
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 13,823 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,95,660 हुई। 162 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,718 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,97,201 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,02,45,741 है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख, डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे कई फोन आए हैं कि अन्य जिलों से बेंगलुरु आने वाले किसानों को पुलिस द्वारा रोका जा रहा है और उन्हें बेंगलुरु आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मैं किसानों से आग्रह करता हूं कि वे जहां भी हों, राजमार्गों, सड़कों को ब्लॉक करें और किसानों के समर्थन में विरोध करें।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
किसान आंदोलन का आज 55वां दिन है। आज एक बार फिर किसानों और सरकार के बीच वार्ता होगी। दोपहर बाद 2 बजे ये वार्ता होगी। वहीं, किसानों की ओर से घोषित ट्रैक्टर रैली को लेकर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,334 है जिसमें 67 सक्रिय मामले, 4,258 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 9 मौतें शामिल हैं
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
पश्चिम बंगाल गे धुपगुड़ी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत की सूचना है। जानकारी के मुताबिक पत्थर ढोने वाले डम्पर के नीचे दबकर 13 लोगों की मौत हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में मातम का माहौल है।
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 20 Jan 2021, 8:01 AM IST