दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में गड़बड़ी फैलाने के आरोप में किसानों ने एक संदिग्ध शख्स को पकड़ा है। किसानों ने आरोप लगाया कि शख्स ने बताया है कि 26 तारीख को मंच पर मौजूद 4 नेताओं को गोली मारने के निर्देश हैं। उन नेताओं की फोटो इस गैंग को दी गई है। शख्स ने बताया कि योजना है कि 26 जनवरी को रैली शुरु होते ही सबसे पहले पुलिस की वर्दी में शामिल गैंग के साथ हवा में फायरिंग करेंगे। उसके बाद किसानों की भीड़ में शामिल गैंग के दूसरे सदस्य पुलिस की तरफ फायरिंग करेंगे, जिससे लगे कि किसानों ने पुलिस पर फायरिंग की है। इसी दौरान मंच पर मौजूद 4 किसान नेताओं को निशाना बनाकर गोली मारी जाएगी।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने आज शक के आधार पर आंदोलन के अंदर से एक युवक को पकड़ा। किसानों ने बताया कि इस युवक ने अफवाह फैलाई कि आंदोलन स्थल पर किसी लड़की से छेड़छाड़ हुई है। इसके बाद मामले की पूछताछ की गई। इस पर युवक गड़बड़ा गया।
कड़ाई से पूछताछ में इस युवक ने बताया कि वह 10 लोगों के एक गैंग का सदस्य है, जिसे इस आंदोलन में गड़बड़ी फैलाने के लिए भेजा गया है। इस गैंग में 10 लोग हैं, जिनमें दो लड़किया भी हैं। युवक ने बताया कि उनका काम आंदोलन में गड़बड़ी फैलाने का था। उन्हें इसके लिए ट्रेनिंग दी गई थी। युवक का कहना है कि कुछ दिन में हथियार भी आने वाले थे। एक-दो हथियार आ भी चुके हैं।
युवक को धरना स्थल पर 19 तारीख को भेजा गया था। इस गैंग का काम यह बताना था कि किसानों के पास हथियार हैं या नहीं। इन लोगों ने जब रिपोर्ट दी कि किसानों के पास हथियार नहीं हैं तो उसे कहा गया कि 26 तारीख को पहले हवाई फायरिंग होगी, उसके बाद चार लोगों को गोली मारनी थी। वह चार लोग कौन हैं, जिन्हें गोली मारनी है, उसके बारे में अभी नहीं बताया गया है। 10 लोगों के इस गैंग को एक लैंडलाइन नंबर से फोन पर निर्देश मिलते थे।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने एक संदिग्ध शख्स को पकड़ा है। किसानों ने आरोप लगाया कि शख्स की आंदोलन में गोली चलाने की योजना थी। किसानों ने एजेंसियों पर आंदोलन को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
अमेरिकी सीनेट ने रक्षा मंत्री के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा नामित सेवानिवृत्त जनरल लॉयड ऑस्टिन के नाम की मंजूरी दे दी है। ऑस्टिन देश में इस पद पर पहुंचने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी होंगे।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने आज कहा कि पुणे में अब से चार पहिया वाहनों में यात्रा करने वाले परिवार के लिए मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है। यात्री वाहनों के लिए (जैसे कि ओला, उबर) और दोपहिया वाहनों के लिए मास्क अभी भी अनिवार्य रहेंगे।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खमैनी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने की खबर पर ट्विटर ने सफाई दी है। ट्विटर ने कहा है कि खमैनई के नाम का फर्जी अकाउंट सस्पेंड किया गया है।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खमैनी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। खामनेई के ट्विटर एकाउंट से गुरुवार को चेतावनी दी गई थी कि बगदाद एयरपोर्ट के बाहर अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए ईरान के शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी और उनके इराकी लेफ्टिनेंट की कीमत चुकाने से डोनाल्ड ट्रंप नहीं बच सकते हैं
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कृषि कानूनों पर मोदी सरकार के घेरते हुए पूछा कि क्या इस देश में कोई संविधान है? कृषि अनुसूची 7 के तहत एक राज्य का विषय है। केंद्र ने संसद में चर्चा के बिना इसे क्यों बदला? उन्होंने इसे लोकसभा में पारित कराया क्योंकि उनके वहां अधिक सदस्य हैं। राज्यसभा में, इसे अराजकता में पारित किया गया क्योंकि उन्हें लगा कि उल्टा हो सकता है।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
पंजाब की कांग्रेस सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में राज्य के शहीद किसानों के परिजनों को नौकरी देने का ऐलान किया। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में 76 किसानों की मौत हुई है। मैं घोषणा करता हूं कि हम दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन में शहीद पंजाब के किसानों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देंगे।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा कि लंच ब्रेक से पहले किसान नेताओं ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग रखी। सरकार ने कहा कि वो संशोधन के लिए तैयार है। मंत्रियों ने किसान नेताओं से प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कहा। वहीं, हमने सरकार से हमारे प्रस्ताव पर विचार करने को कहा। इसके बाद मंत्री बैठक छोड़कर चले गए।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
कृषि कानून के मसले पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 11वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा खत्म हो गया है। आज की बैठक में सरकार ने किसानों से कहा कि हम इससे बेहतर कुछ नहीं कर सकते। किसान तीनों नए कृषि कानूनों को वापल लेने पर अड़े हैं।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी के राजपथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान घातक कोविड-19 वायरस के खिलाफ वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया भी दिखाई जाएगी।
भारत में दो स्वदेशी वैक्सीन, कोविशिल्ड और कोवैक्सीन तैयार की गई हैं। देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी 2021 से शुरू हो चुका है। अब तक भारत में 1,53,032 लोग जानलेवा वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं देश में कुल 1,06,25,428 कोरोना पॉजिटव मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से निकाली जाने वाली झांकी में दिखाया जाएगा कि कैसे भारत हर स्तर पर रणनीतिक कार्यप्रणाली और बहुप्रचारित सामूहिक व्यवहार परिवर्तन को अपनाकर कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हुआ है।
झांकी का विषय (थीम) कोविड के खिलाफ लड़ाई में आत्मनिर्भर भारत अभियान है।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम आज भी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार जी भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं, सरकार के लोग शराब बिकवाते हैं, अपराधियों को संरक्षण देते हैं। हिम्मत है तो गिरफ़्तार करो:
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति ने निर्णय लिया है कि जून 2021 तक निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाएगा। कांग्रेस कार्यसमिति ने किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहने का निर्णय किया। इसे लेकर हमने प्रस्ताव पास किया है। कार्यसमिति ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए ऊपर से नीचे के स्तर तक की कार्ययोजना तैयार की है।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ चर्चा के बाद ज्यादातर ने कहा कि चुनावों में बड़ी संख्या में CAPF की तैनाती की जाए और पोलिंग स्टेशन पर वीडियोग्राफी हो ताकि सुरक्षित वोटिंग हो सके। उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए भी कहा:
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
महाराष्ट्रः नासिक में महानगर पालिका बिल्डिंग में आग लग गई, दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच विज्ञान भवन में कृषि कानूनों पर बैठक शुरू हुई। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सोमप्रकाश मौजूद हैं।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में लगातार सक्रिय मामले घट रहे हैं इसकी संख्या 1,88,688 है। रिकवरी मामलों की कुल संख्या 10,283,708 है और रिकवरी रेट बढ़कर 96.78% हो गया है।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा कि सरकार का रवैया थोड़ा और सकारात्मक होगा तो बेहतर हो सकता है। सरकार ने जो प्रस्ताव दिया था उसमें पुराने प्रस्ताव से थोड़ा फर्क था इसीलिए वह प्रस्ताव हम आमसभा में ले गए थे। चर्चा के बाद उन लोगों ने उसे मानने से इनकार कर दिया।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई। सोनिया गांधी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर में संसद सत्र चलने वाला है। जनता की चिंता के बहुत सारे ऐसे मुद्दे हैं जिन पर पूरी तरह से बहस और चर्चा की जरूरत है। क्या सरकार सहमत होगी कि यह देखा जाना बाकी है। किसानों का आंदोलन जारी है और सरकार ने चौंकाने वाली असंवेदनशीलता और अहंकार को दिखाया है।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,545 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,06,25,428 हुई। 163 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,53,032 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,88,688 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,02,83,708 है।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल (21 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,01,48,024 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,00,242 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
दिल्ली के आईटीओ के पास एक इमारत में लगी आग, आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर दमकल की लगभग 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,349 है जिसमें 64 सक्रिय मामले, 4,276 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 9 मौतें शामिल हैं
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
कर्नाटक का शिमोगा जिला गुरुवार की देर रात तेज धमाके की से दहल उठा। विस्फोट इतना भीषण था कि कई घरों के शीशे टूट गए, वहीं कई लोगों की जान भी चली गई। डाइनामाइट विस्फोट की इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि कर्नाटक सरकार पीड़ितों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध करा रही है।
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 22 Jan 2021, 8:03 AM IST