
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं 15 अगस्त से शुरू होंगी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि COVID19 वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले लोगों के लिए ही मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं 15 अगस्त से शुरू होंगी।
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
रंगारंग कार्यक्रम के साथ टोक्यो ओलंपिक का समापन हो गया है। 23 जुलाई को शुरू हुए टोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह की शुरुआत आतिशबाजी के साथ हुई। अगला ओलंपिक गेम्स 3 साल बाद पेरिस में होगा।
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
मध्य प्रदेश विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से प्रारंभ होगा। 12 अगस्त तक चलने वाले सत्र के सुचारू संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस मौके पर असंसदीय शब्द एवं वाक्यांश संग्रह पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। सर्वदलीय बैठक में सदन के नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान विधानसभा सचिवालय द्वारा सदस्यों के उपयोग के लिए तैयार की गई असंसदीय शब्द एवं वाक्यांश संग्रह पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह के अनुसार, सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में कुल 1184 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई है, जबकि ध्यानाकर्षण की 236, स्थगन प्रस्ताव की 17, शून्यकाल की 40, अशासकीय संकल्प की 14 एवं 139 अविलंवनीय लोक महत्व की चर्चा की आठ, याचिकाओं की 15 तथा शासकीय विधेयकों की तीन तथा लंबित विधेयकों की दो सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
बिहार के वैशाली जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य का इलाज चल रहा है। घटना शनिवार रात महुआ गांव की है। रविवार की सुबह पीड़ित की मौत हो गई।
मृतक की पहचान मुन्ना शाह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी जिला पुलिस को मिलते ही महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पूनम कुमारी मौके पर पहुंची। मृतक की परिजन अनीता देवी ने अपने बयान में कहा कि मुन्ना शाह ने शनिवार को दो अन्य लोगों के साथ शराब का सेवन किया था।
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
23 जुलाई को शुरू हुआ टोक्यो ओलंपिक अपने समापन पर पहुंच चुका है। टोक्यो ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी जारी है। समापन समारोह की शुरुआत आतिशबाजी के साथ हुई। पूरे ओलंपिक स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
रत और इंग्लैंड के बीच यहां ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन के खेल को बारिश के कारण शुरू होने में देरी हो रही है। यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से पहले सत्र का खेल अबतक शुरू नहीं हो सका है। इंग्लैंड की दूसरी पारी शनिवार को 303 रनों पर ऑल आउट हो गई थी और भारत को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य मिला था।
भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 52 रन बना लिए थे और अब उसे जीत के लिए 157 रनों की जरूरत है और उसके नौ विकेट शेष हैं। रोहित शर्मा 34 गेंदों पर 12 रन और चेतेश्वर पुजारा 13 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बेहटा जयसिंह गांव में भुगतान मांगने पर एक 45 वर्षीय निर्माण श्रमिक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि पीड़ित मलखान अपने दिहाड़ी के लिए पूछने गया था, लेकिन कुछ लोगों ने बहस के बाद उसकी पिटाई कर दी।
उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा, “हमारी असली लड़ाई है कि उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर जाए। अगर उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर जाएगा तो सभी के भाग्य खुलेंगे। लेकिन ये पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने विकास को रोक दिया। इन्हें विकास पसंद ही नहीं है? इनका विकास केवल विज्ञापन में है।”
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री सी.एन.अश्वथ नारायण ने कहा, “कर्नाटक राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए दिशानिर्देश जारी करने वाला पहला राज्य है। समाज जिन समस्याओं का सामना कर रहा है, इससे उन सभी समस्याओं का समाधान होगा और सभी नागरिक सशक्त होंगे।”
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
पश्चिम बंगाल के कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के लिए कोरोना वैक्सीन का कोटा बढ़ाने की अपील की है।
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने कहा, “ओलंपिक में आखिर में कुश्ती होती है और सबकी निगाहें कुश्ती पर होती हैं कि कुश्ती हमें जरूर मेडल देगी। 4 ओलंपिक से हम कुश्ती में लगातार मेडल दे रहे हैं। देशवासी प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें, कुश्ती 2024 में भी आपको 3-4 मेडल जरूर देगी।”
बजरंग पुनिया ने आगे कहा, “हमारे देश में खेल विश्वविद्यालय बनेंगे तो हम और मेडल जीत सकते हैं। सब जगह विश्वविद्यालय में खेल होते हैं। हमारे यहां खेल के सेंटर होते हैं, अगर विश्वविद्यालय में खेल होंगे तो हम और मेडल जीत सकते हैं। स्कूलों में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने की ज़्यादा जरूरत होती है।”
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव हुआ है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, "लोग काफी परेशान हैं। सरकार ने बोट की व्यवस्था की है, उसी से आना-जाना हो रहा है। पानी लगातार बढ़ रहा है।"
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने कहा, “जब मैं स्टेडियम गया, तो खेल कभी भी योजना का हिस्सा नहीं था, न ही देश के लिए खेल रहा था और न ही पदक जीत रहा था। मेरे परिवार या मेरे गांव में कोई भी खेल में नहीं है। बाद में मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत की और सभी से बहुत समर्थन मिला।”
नीरज ने कहा, “मैं ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता था, लेकिन जब तक मैं स्वर्ण पदक के बारे में निश्चित नही हुआ, तब तक मुझे आराम नहीं मिला। अन्य प्रतिभागी बहुत अच्छे थे और किसी भी थ्रो के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। जैसे ही मैंने उनका आखिरी प्रयास देखा, मुझे पता था कि मुझे गोल्ड मिल रहा है और मैंने जश्न मनाया।”
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल पर एक बस और ट्रक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 39,070 नए मामले सामने आए, 43,910 रिकवरी और 491 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
उत्तर प्रदेश के मऊ में एक कार के अनियंत्रित हो कर गड्ढे में गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग घायल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है और घायलों का इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर के चनेनी में लोग काफी समय से तवी नदी पर पक्का पुल बनने का इंतजार कर रहे हैं। चनेनी के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने बताया, "मैंने यहां पुल की जरूरत के लिए पत्र लिखा है, इससे 600-700 लोगों की आबादी को सीधे फायदा होगा। उम्मीद है कि इस पर जल्दी काम शुरू होगा।"
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 709 नए मामले सामने आए और 3 मौतें हुईं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 44,239 है जिसमें 12,681 सक्रिय मामले, 31,393 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 165 मौतें शामिल हैं।
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। अनंतनाग जिले से छापेमारी की तस्वीरें सामने आई हैं।
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 08 Aug 2021, 8:03 AM IST