राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु के वर्तमान राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं वर्तमान में नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इनके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
अफगानिस्तान टी-20 टीम की घोषणा के बाद कप्तान राशिद खान ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि चयन समिति और एसीबी ने उस टीम के लिए मेरी सहमति नहीं ली है जिसकी घोषणा एसीबी मीडिया ने की है।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने आज बताया कि आरे बचाओ आंदोलन में भाग लेने वाले 29 नागरिकों के खिलाफ दर्ज मामले को आज औपचारिक रूप से वापस ले लिया गया और आज उन्हें अदालत में बंद कर दिया गया है।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
छत्तीसगढ़ के सुकमा में आज 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली मुया सोढ़ी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि उसके आत्मसमर्पण की बात सुनकर नक्सली संगठनों ने मुया को बदनाम करने की कोशिश में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज कराए हां। उनका शीर्ष नेतृत्व चरमरा रहा है।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
दिल्ली के चांदनी चौक में ठेले पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ ठेले पर सामान ढोने वाले कल हड़ताल करेंगे। एक ठेला खींचने वाले व्यक्ति ने बताया, “अधिकारियों की हर महीने तनख्वाह आती है, हम मज़दूर आदमी हैं, हमारी दिन की तनख्वाह आती है। हम लोग कहां जाएंगे, यह हमारी ज़िंदगी का सवाल है।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ को शिक्षा मंत्रालय की भारत के श्रेष्ठ मेडिकल विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में इस साल दूसरा स्थान मिला है। पीजीआईएमईआर के निदेशक डॉ जगत राम ने कहा कि हम 2017 से दूसरी रैंक हासिल कर रहे हैं। यह गर्व का क्षण है। हमने कई मापदंडों में सुधार किया है।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीच सड़क पर नशे में धुत्त एक मॉडल ने जमकर हंगामा किया और सेना की एक गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने मॉडल को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में थाने से छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मॉडल अपनी दो दोस्तों के साथ दिल्ली से आई थी। पुलिस ने कहा कि महिला नशे की हालत में थी और उसने काफी हंगामा किया। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सेना की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
ब्रिक्स समिट में अपने संबोधन में रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका के अफगानिस्तान से चालने जाने के बाद संकट बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को अपने पड़ोसी देशों के लिए खतरा नहीं बनना चाहिए।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज पांच देशों के समूह ब्रिक्स (BRICS) के सालाना शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गई। वर्चुअल तरीके से आयोजित होने वाले इस शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान के ताजा हालात पर व्यापक रूप से चर्चा किए जाने की उम्मीद है।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
MRSAM सिस्टम के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के कार्यक्रम में राजस्थान के जैसलमेर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “रक्षा क्षेत्र में हो रहा ये विकास वास्तव में भारत और इजराइल की घनिष्ठ साझेदारी में एक नई ऊंचाई का प्रतीक है।”
उन्होंने कहा, “यह प्रणाली खराब मौसम में भी 70 किलोमीटर की रेंज तक, कई लक्ष्यों को एक साथ भेदने में सक्षम है। अनेक कड़े परीक्षणों में इसकी सफलता इसकी विश्वसनीयता का प्रमाण है। मेरा विश्वास है कि यह मिसाइल सिस्टम हमारे एयर डिफेंस सिस्टम में एक गेम चेंजर साबित होगा।”
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा, “प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2,26,111 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक 7,42,65,099 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01% से कम है।”
उन्होंने कहा, “प्रदेश में कल 9,68,512 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई गईं। अब तक कुल 6,98,22,355 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई गई हैं। इनमें से 1,36,70,519 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है। अब तक 8,34,92,874 डोज़ लगाई गईं हैं।”
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
तालिबानी सरकार में शामिल हक्कानी नेटवर्क के आतंकियों को ब्लैकलिस्ट करने पर तालिबान ने अमेरिका को धमकी दी है। तालिबान ने कहा है कि हक्कानी के कुछ सदस्य जो हमारी सरकार में शामिल हैं, उन्हें अमेरिका के अधिकारी टारगेट पर होने की बात कह रहे हैं। ऐसे बयान देकर वे दोहा समझौते का उल्लंघन कर रहे हैं यह किसी के हित में नहीं है। तालिबान ने कहा है कि हक्कानी साहब के परिवार के लोग इस्लामिक अमीरात की सरकार में शामिल हैं, यह कोई अलग नाम या संगठन नहीं है।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
मुंबई: जमीन हड़पने के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आर्थर रोड जेल में बंद बिल्डर और फिल्म फाइनेंसर यूसुफ लकड़ावाला की मौत हो गई है।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। राहुल गांधी ने कहा, “मैं माता के दर्शन करने आया हूं। मैं कोई राजनीतिक बयान नहीं देना चाहता।”
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, कल जोरहाट में ब्रह्मपुत्र नदी में दो नावों के टकराने और उनमें से एक के पलट जाने के बाद दो व्यक्ति अभी भी लापता हैं और 87 यात्रियों को बचा लिया गया है और उन्हें जीवित पाया गया है।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
उत्तराखंड के बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार ने आदेश जारी कर कहा, “सभी जिला अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्यालय में ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जींस, टी-शर्ट नहीं पहनना चाहिए। आदेश की अनुपालना सुनिश्चित की जाए अन्यथा उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।”
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा, “मसूर और सरसो को छोड़कर बाकी फसलों का रेट 2% बढ़ा है जबकि महंगाई हर साल 7-8% बढ़ रही है। इसका मतलब है कि हमें 5% का नुकसान लगातार हुआ है। हर 7 साल में हमारी कमाई आधी हो जाती है। पिछले साल सरसो एमएसपी से महंगी बिकी है।”
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "जनता से संवाद बनाना हमारा पहला लक्ष्य है जिससे जनता की सुनवाई तेजी से हो। सभी समस्याओं का सरलीकरण करना है, फिर समाधान करना है और फिर निस्तारण करना है।"
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
26 अगस्त को अफगानिस्तान से एयरलिफ्ट कर आईटीबीपी क्वारंटीइन सुविधा में पहुंचे 35 लोगों को 14 दिन का क्वारंटीन पूरा होने के बाद आईटीबीपी के छावला कैंप से छुट्टी दे दी गई है।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
BPR&D मुख्यालय में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा, “साइबर स्पेस से दुनिया के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। इसपर हमारी निर्भरता बढ़ी हैं, चुनौतियां भी बढ़ी हैं। हम विश्वस्तरीय परिवर्तन नहीं लाएंगे तो पिछड़ जाएंगे।”
उन्होंने कहा, “साइबर अपराधों से निपटने के लिए कई प्रावधान किए हैं,कानूनी ढ़ांचे को मज़बूत किया है। हमारे सामने अभी कई कानूनी चुनौतियां हैं। साइबर अपराध से निपटने के लिए नई तकनीकी और उपकरणों के विकास के लिए अनुसंधान और विकास की गतिविधियों को शुरू किया है।”
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार के ऐलान 24 घंटे बाद संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बड़ी बात सामने आई है। बुधवार को जारी किए गए इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान के बड़े शहरों पर तालिबान के कब्जे से पहले सरकार विरोधी तत्वों ने पूरे अफगानिस्तान में बड़े हमले किए थे। हालांकि, इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि हमले करने वाले सरकार विरोधी तत्व कौन थे। रिपोर्ट के अनुसार, 16 मई से 31 जुलाई के बीच अफगानिस्तान में 18 फिदायीन हमले हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 16 हमले ऐसे थे जिनमें कार में आईईडी रखकर अफगानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया था।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा, “एनआईए की चार्जशीट से एंटीलिया मामले पर सवलिया निशान खड़े हो गए हैं। सचिन वजे को मुख्य आरोपी बनाया गया। पूरी तरह से पहले दिन से जो हम कह रहे थे कि परमवीर सिंह को बचाने के एवज में उनके जरिए अनिल देशमुख पर आरोप लगाया गया।”
उन्होंने कहा, “जो अधिकारी मुख्य आरोपी है, जिसे पूर्व कमिश्नर ने नियुक्त किया। विशेष अधिकार देकर अलग सेल बनाकर मुंबई शहर के क्राइम ब्रांच की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। एंटीलिया केस के बाद उसी की जांच उसी अधिकारी को दिया गया। मामला सामने आया तो उसी कमिश्नर ने मंत्री और सीएम को गुमराह किया।”
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 18,17,639 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 53,68,17,243 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. नंदा ने बताया, “हमारे अस्पताल में डेंगू का सिर्फ 1 मरीज भर्ती है। बुखार के हमारे पास 20 मामले हैं जिसमें 5 बच्चे हैं। बुखार के मामलों में 15-20% की बढ़ोतरी है। OPD में दिन में बुखार के लगभग 100 मामले आ रहे हैं।”
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
क्योडो न्यूज के हवाले से रॉयटर्स ने बताया है कि जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा इस महीने के अंत में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के नेताओं की क्वाड बैठक के लिए अमेरिका (वाशिंगटन) का दौरा करेंगे।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
28 अगस्त को किसानों पर लाठीचार्ज के बाद अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के करनाल में किसानों का धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है। सरकार ने जिले में मोबाइल, इंटरनेट और SMS सेवाएं आज रात 11:59 बजे तक निलंबित कर दी है।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
उत्तर प्रदेश में हरतालिका तीज के अवसर पर प्रयागराज में महिलाओं ने संगम में स्नान किया और पूजा की। एक महिला ने बताया, ''आज तीज व्रत है इसलिए हम लोग संगम नहाने आए हैं। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यहां आकर गंगा में नहाती आती हैं। आज के दिन हम लोग निर्जला व्रत रहते हैं।''
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
असम के जोरहाट में ब्रम्हापुत्र नदी पर हुई नाव दुर्घटना में बचाव कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया, ''जैसे ही पता चला हमारी टीम पहुंची। 2 नावों में टक्कर होने से एक नाव पलट गई। नाव में लगभग 70 लोग सवार थे। 3 लोगों को चोट लगी थी जिसमें 1 महिला की मौत हुई है।''
एनडीआरएफ अधिकारकी ने बताया, “ऑपरेशन रातभर चला है, फिर से ऑपरेशन शुरू कर रहे हैं। नाव सर्च करेंगे। लापता लोगों की सही संख्या के बारे में अभी जानकारी नहीं है। हमने नाव को काटकर सर्च किया, पूरे क्षेत्र की छानबीन की गई। कोई शव नहीं मिला। सामान, महिलाओं के 2 पर्स मिले हैं। कैरी बैग और 2 हेलमेट मिला है।”
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
उत्तर प्रदेश के आगरा-कानपुर हाईवे पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आगरा ग्रामीण के एसपी ने बताया, “भागूपुर फ्लाईओवर पर फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया गया। अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अवनीश शर्मा ने कहा, “ग्वालियर में ट्रिपल मर्डर मामले में 2 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया। मृतकों में एक वृद्ध पुरूष, 55 वर्षीय महिला और 10 वर्ष की बच्ची शामिल हैं। मामले में 2 लोगो को गिरफ़्तार किया गया है।”
उन्होंने कहा, “ये संपत्ति संबंधित अपराध था। सोना, चांदी और नकद के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना में इस्तेमाल चाकू और कट्टा जब्त किए गए हैं।”
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
मध्य प्रदेश के भोपाल में गाय के गोबर से बनी गणेश की मूर्तियों की मांग काफी बढ़ रही है। कांता यादव ने बताया, "गाय के गोबर को हिन्दू धर्म में पवित्र माना जाता है, इसी थीम पर हमने गाय के गोबर से गणेश जी बनाए हैं। हमने सोशल मीडियो पर वीडियो अपलोड किया जिससे हमें अन्य राज्यों से भी ऑर्डर मिले हैं।"
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में वायरल बुखार और डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.सी. गर्ग ने बताया, "कल से हमारा घर-घर सर्च अभियान चला है। काफी संख्या में बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक डेंगू के 4 मामले सामने आए हैं।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
यूपी के मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने कहा, “डेंगू के अभी तक जनपद में 33 मामले मिले हैं जिसमें से 15 सक्रिय मामले हैं और 18 मरीज़ ठीक होकर घर जा चुके हैं। ज़िले में हर मकान का दौरा किया जाएगा और लोगों से बुखार, टीबी, वैक्सीनेशन के बारे में डेटा एकत्रित किया जा रहा है।”
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
अफगानिस्तान के पंजशीर की लड़ाई में तालिबान का साथ देने के आरोपों से घिरे पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका में कार्रवाई की मांग उठी है। अमेरिकी सांसद एडम किनजिंगर ने कहा है कि अगर तालिबान की मदद पाकिस्तान कर रहा है तो उसे दी जा रही मदद बंद करनी देनी चाहिए और प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। अमेरिका के फॉक्स न्यूज चैनल के अनुसार, पंजशीर में पाकिस्तान की स्पेशल फोर्सेज, उनके हेलिकॉप्टर और ड्रोन तालिबान की मदद कर रहे हैं।
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 09 Sep 2021, 8:01 AM IST