
एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने बापू नाडकर्णी के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि उनकी मौत से भारतीय क्रिकेट जगत ने एक शानदार ऑलराउंडर खो दिया है। बापू नाडकर्णी के निधन से क्रिकेट के एक युग का अंत हो गया। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि!
महाराष्ट्र के नागपुर संभाग के बोतीबुरी-उमरेद लाइन पर आज शाम एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वे सभी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।
एक टेस्ट मैच में लगातार 21 ओवर मेडन डालने का रिकार्ड बनाने वाले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर बापू नाडकर्णी का आज 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। नाडकर्णी के रिश्तेदारों ने बताया कि बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों के कारण उनका निधन हुआ।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुल्कर ने उनके निधन पर दुख जताया है। तेंदुल्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, “श्री बापू नाडकर्णी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं एक टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडन ओवर करने के उनके रिकॉर्ड के बारे में सुनकर बड़ा हुआ हूं। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना। रेस्ट इन पीस सर।”
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने दरियागंज हिंसा मामले में जमानत याचिका पर अदालत द्वारा दिए गए आदेश को संशोधित करने के लिए दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट कल मामले की सुनवाई करेगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आतंकियों को दिल्ली लाने के दौरान पकड़े गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देविंदर सिंह की जांच एनआईए द्वारा किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा है कि विवादित डीएसपी की जांच वही एनआईए करेगीजिसकी अगुवाई गुजरात के रहने वाले वाईसी मोदी कर रहे हैं। उन्होंने ही 2002 के दंगों में नरेंद्र मोदी को और सोहराबुद्दीन मामले में अमित शाह को क्लीन चिट दिया था। उन्हें इस मामले की जांच का जिम्मा देविंदर सिंह को बचाने के लिए सौंपा गया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरा मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हरा दिया है। भारत के 340 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 304 रन बनाकर आलआउट हो गई।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 300 रन पर 9विकेट खो दिया है। टीम इंडिया जीत से बस एक विकेट दूर है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 261 रन पर 7 विकेट खो दिया है। कुलदीप के बाद शमी ने भी एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके, जिसके बाद मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 38 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 222 रन बना लिए हैं। एश्टन एगर (0 रन) और एश्टन टर्नर (1 रन) क्रीज पर हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है।ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा है। जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को 46 रन पर आउट किया। ऑस्ट्रेलिया ने 30.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 178 रन बना लिए हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। ऑ्स्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है। कप्तान फिंच 33 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 15.1 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 82 रन बना लिए हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाए 340 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 341 रनों का टारगेट दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 3.2 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 20 रन बना लिए हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे आज राजकोट में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 340 रन बना लिए हैं।
निर्भया की मां ने निर्भया केस के दोषियों को नया डेथ वॉरंट जारी होने पर नाराजगी जताई। बोलीं-तारीख पर तारीख दे रहे हैं। जब तक मेरी बेटी के दोषियों को फांसी नहीं होती, मुझे संतुष्टि नहीं मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि जो दोषी चाहते हैं वहीं उन्हें मिल रहा है। दोषियों का अधिकार है लेकिन हमारा कुछ भी अधिकार नहीं है।
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की याचिका पर सुनवाई करने के बाद नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। खबरो के मुताबिक, अब उन्हें 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी।
दिल्ली विधानसभा के 70 सीटों में से 57 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। नरेला से नील दमन खत्री, तिमारपुर से सुरेंद्र सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से राजकुमार भाटिया, बादली से विजय भगत, रिठाला से मनीष चौधरी, बवाना-किराड़ी रविंद्र कुमर इंद्राज, मुंडका से मास्टर आजाद सिंह, किराड़ी- अनिल झा, सुल्तानपुर माजरा (एससी)- रामचंद्र छावरिया, मंगोलपुरी (एससी)- कर्म सिंह करमा, शालीमार बाग- श्रीमती रेखा गुप्ता, शकूरबस्ती- एससी वत्स, वजीरपुर- महेंद्र नाथ पाल, सदर बाजार- जय प्रकाश, चांदनी चौक- सुमन कुमार गुप्ता, बल्लीमारान- श्रीमती लता सोढ़ी, करोलबाग (एससी)- योगेंद्र चंदौलिया, पटेलनगर- प्रवेश रतन, मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा, रोहणी से विजेंद्र गुप्ता को बीजेपी ने टिकट दिया है।
मुंबई से गुरुवार को लापता हुआ अजमेर ब्लास्ट में दोषी जलीस अंसारी कानपुर से गिरफ्तार हो गया है। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि जलीस अंसारी को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमने नागरिकता कानून में जरूरी बदलाव को लेकर केंद्र को प्रस्ताव भेजा है, जिससे की सभी को लिए यह स्वीकार्य हो सके। जनगणना हो रही है,यह पुराने तरीके से होगी। हर नागरिक की गिनती होगी, चाहे वह हिंदू, मुस्लिम सिख आदि कुछ भी हो।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे आज राजकोट में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 38.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए हैं। कोहली 65 रन और केएल राहुल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
निर्भया केस में तिहाड़ जेल अथॉरिटी ने जानकारी दी है कि दोषी मुकेश को उसकी दया याचिका खारिज होने के बारे में जानकारी दे दी गई है। वहीं दोषी पवन के वकील ने कोर्ट को जानकारी दी है कि हाई कोर्ट द्वारा उसे नाबालिग मानने की याचिका खारिज होने के बाद उसने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे आज राजकोट में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 28.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए हैं। शिखर धवन 96 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
निर्भया केस के एक दोषी मुकेश की राष्ट्रपति से दया याचिका खारिज होने के बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के पास फाइल भेज दी है। वही निर्भया की मां ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा कि यह बिल्कुल गलत है कि उन्होंने समय पर काम किया, 7 साल हो गए घटना हुए, 2.5 साल हो गए सुप्रीम कोर्ट से फैसला आए, 18 महीने हो गए रिव्यू पिटीशन खारिज हुए, जो काम जेल को, सरकार को करना चाहिए था वो हमने किया।
दिल्ली हाई कोर्ट ने 2015 के चुनाव में अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे गलत जानकारी देने के आरोप में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन रद्द किया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे आज राजकोट में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 24 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए हैं। शिखर धवन 59 और कोहली 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के 20 शिक्षकों की सीएए के विरोध में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया।
देश भर में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं जुमे की नामाज पढ़के बाद जामा मस्जिद पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में गुरूवार को रिहा हुए चंद्रशेखर आजाद भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ताकत है। सभी धर्मों के लोग, जो हमारा समर्थन करते हैं, को बड़ी संख्या में हमारे साथ मिलकर यह साबित करना चाहिए कि ये विरोध अकेले मुसलमानों के नेतृत्व में नहीं हैं।
बता दें कि गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद रिहा हुए थे। कोर्ट ने कहा जमानत देते हुए कहा था कि अगले 24 घंटे में दिल्ली को छोड़ना होगा और 4 हफ्तों तक दिल्ली से दूर रहना होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे आज राजकोट में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 45 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 19 रन और शिखर धवन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में विश्व भारती विश्वविद्यालय ने 3 सदस्यीय कमिटी का गठन किया है। यह कमिटी बीजेपी नेता स्वपन दासगुप्ता को लॉक करने की घटना को देखेगी। इसके साथ ही यह कमिटी 15 जनवरी को यूनिवर्सिटी के 2 स्टूडेंट्स ग्रुप्स के बीच झड़प के मामले की भी जांच करेगी
दिल्ली के सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने निर्भया केस पर कहा कि दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी कामों को कुछ घंटों में हमने पूरा किया है। हमने इस मामले से संबंधित किसी भी कार्य में देरी नहीं की। दिल्ली सरकार की शायद ही इसमें कोई भूमिका हो। हम चाहते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।
सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद आज फिर जामा मस्जिद पहुंचे। इससे पहले रविदास मंदिर पहुचं थे, जहां उन्होंने कहा कि मैं यहां रविदास मंदिर विजिट करने के लिए आया हूं। इसके बाद मैं गुरुद्वारा जाऊंगा और चर्च जाऊंगा और बाद में एक बजे जामा मस्जिद जाऊंगा। इसका उद्देश्य सीएए और एनआरसी का विरोध करना है और लोगों को यह बताना है कि ऐसे काले कानून हम पर लागू नहीं किए जा सकते।
बता दें कि गुरुवार को जेल से रिहा होने के बाद चंद्रशेखर ने ऐलान किया था कि कल शुक्रवार को दोपहर 1 बजे वह दिल्ली की जामा मस्जिद जाएंगे और उसके बाद वह रविदास मंदिर के साथ ही गुरुद्वारा और चर्च भी जाएंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज राजकोट में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्बेबाजी करने का न्योता दिया है। बता दें कि पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह से हराया था और सीरीज में बने रहने के लिए भारत को आज का मैच जीतना होगा।
ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में दूसरे वनडे के लिए केएस भरत को बैक-अप विकेटकीपर के रूप में नामित किया है।
पंजाब सरकार ने राज्य विधानसभा में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव निकाला और विधानसभा ने इस प्रस्ताव को पास भी कर दिया।
निर्भया केस में दोषी मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति से खारिज हो गई है। बता दें कि गृह मंत्रालय ने दोषियों में से एक मुकेश सिंह की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेजा था। इससे पहले निर्भया की मां ने रोते हुए कहा कि अब तक, मैंने कभी राजनीति के बारे में बात नहीं की, लेकिन अब मैं कहना चाहती हूं कि जिन लोगों ने 2012 में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था, आज वही लोग मेरी बेटी की मौत पर राजनीतिक लाभ के लिए खेल खेल रहे हैं।
डॉ एमएम कलबुर्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आज उमादेवी कलबुर्गी (एमएम कलबुर्गी की पत्नी) की मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग से जुड़ी याचिका का निपटारा किया। कर्नाटक सरकार ने कोर्ट को बताया कि इस केस में चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है।
सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों के संसद में उपस्थित न होने के मुद्दे से जुड़ी एक याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता को स्पीकर से संपर्क करने के लिए कहा। कोर्ट ने याचिकाकर्ता अनिल दत्त शर्मा को याचिका वापस लेने और अध्यक्ष के समक्ष प्रतिनिधित्व करने की स्वतंत्रता दी।
भारत में रूसी राजदूत निकोलेय कुदाशेव (कश्मीर के मुद्दे पर चीन द्वारा यूएनएससी में क्लोज्ड डोर मीटिंग बुलाने पर) ने कहा कि जहां तक UNSC के भीतर चर्चा का संबंध है, हम इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के अजेंडे में लाने के पक्ष में कभी नहीं रहे हैं। यह भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौते और लाहौर घोषणा के आधार पर चर्चा करने का द्विपक्षीय मामला है।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं यहां रविदास मंदिर विजिट करने के लिए आया हूं। इसके बाद मैं गुरुद्वारा जाऊंगा और चर्च जाऊंगा और बाद में एक बजे जामा मस्जिद जाऊंगा। इसका उद्देश्य सीएए और एनआरसी का विरोध करना है और लोगों को यह बताना है कि ऐसे काले कानून हम पर लागू नहीं किए जा सकते।
सुप्रीम कोर्ट ने महात्मा गांधी को भारत रत्न देने के लिए भारत संघ को कोई आदेश या निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि महात्मा गांधी किसी भारत रत्न से कहीं बड़े हैं।
जम्मू-कश्मीर के डीएसपी देवेंद्र सिंह को आतंकियों के साथ गिरफ्तार करने पर राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं और जांच एजेंसी पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने फिर ट्वीट कर कहा, “डीएसपी देवेंद्र सिंह को चुप कराने का सबसे अच्छा तरीका है, मामले को एनआईए को सौंप देना।”
उन्होंने आगे कहा कि एनआईए की अगुवाई भी एक और मोदी ही कर रहा है। वाईके मोदी जिसने गुजरात दंगे और हरेन पंड्या मामले की जांच की थी। वाईके की अगुवाई में ये केस उसी तरह है मानो पूरी तरह से दब गया है।
राजस्थान सरकार ने ड्यूटी पर तैनात इलेक्शन ऑफिसर रतन लाल की पत्नी को 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है, जिनकी आज बिजोलिया के लक्ष्मी खेड़ा मतदान केंद्र पर ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई।
दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समितिकी बैठक पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर चल रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा हो रही है।
निर्भया की मां आशा देवी रोते हुए कहा कि अब तक, मैंने कभी राजनीति के बारे में बात नहीं की, लेकिन अब मैं कहना चाहती हूं कि जिन लोगों ने 2012 में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था, आज वही लोग मेरी बेटी की मौत पर राजनीतिक लाभ के लिए खेल खेल रहे हैं।
प्रिंसिपल सेक्रटरी (जनरल एडमिन डिपार्टमेंट, केरल) केआर ज्योतिलाल ने कहा कि केरल गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई मीटिंग में हिस्सा लेगा। इस मीटिंग में जनगणना, एनपीआर को लेकर बातचीत की जाएगी और सुझाव लिए जाएंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा कर दी है कि उनका प्रदेश इस बैठक में हिस्सा नहीं लेगा।
रेल मंत्री पीयूष गोयल थोड़ी देर में अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ करेंगे। तेजस एकसप्रेस का कमर्शल रन 19 जनवरी से शुरू होगा।
पिछले सप्ताह ईरान द्वारा इराक में अमेरिकी सैनिकों पर किए गए मिसाइल हमले में 11 अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे। न्यूज एजेंसी एएफपी ने सेंट्रल कमांड की सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार के कारोबार की फ्लैट शुरुआत हुई। सेंसक्स 3.54 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 41,929.02 पर खुला और निफ्टी 15 अंक गिरकर 12,328.40 पर खुला।
यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेफ बोरेल फॉन्टेल्स ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से दिल्ली में मुलाकात की।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह ठंडी रही। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। शहर में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारी भविष्य निधि के कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने दिल्ली के एक अकाउंटेंट ललित को गिरफ्तार किया है।
अब संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटा दिया है। यूएन ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रह सकती है। इसके पहले वर्ल्ड बैंक जैसी कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भारत के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को घटा चुकी हैं।
तमिलनाडु के मदुरै जिले के अलंगनल्लूर शहर में आज जल्लीकट्टू प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में 700 से अधिक बैल हिस्सा ले रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी (निलंबित) देवेंद्र सिंह से एनआईए लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट को सीआईएसएफ को सौंपने का आदेश दिया है। डीजीपी के आदेश के मुताबिक, इन दोनों संवेदनशील हवाई अड्डों को 31 जनवरी तक सीआईएसएफ को सौंप दिया जाना है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 17 Jan 2020, 7:29 AM IST