चुनाव आयोग ने क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव द्वारा "अवांछनीय सार्वजनिक बयान" दिए जाने को लेकर दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि राजेश देव को चेतावनी जारी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें चुनाव से संबंधित किसी भी कार्य में नहीं लगाया जाए।
बता दें कि एक दिन पहले क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश दवे ने मीडिया के सामने दावा किया था कि बीते दिनों दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाला शख्स आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ था।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
मुंबई के मालाबार हिल्स इलाके में हैंगिंग गार्डन के पास एक आवासीय इमारत में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मुंबई फायर ब्रिगेड के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि तेज गर्मी और धुएं के कारण इमारत में फंसे हुए करीब 17-18 लोगों को बिना किसी नुकसान के बचा लिया गया।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
मुंबई के मालाबार हिल्स इलाके में हैंगिंग गार्डन के पास एक इमारत में लगी आग से अब तक 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। आशंका है कि अभी भी कई लोग इमारत के अंदर फंसे हुए हैं।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली के जामिया नगर थाने के एसएचओ उपेंद्र सिंह ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को एक पत्र लिखकर जामिया के गेट नं- 7 पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को वहां से हटाने के लिए कहा है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
चुनाव आयोग ने एक टेलीविजन चैनल पर अपने भाषण में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपों के प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर बीजेपी नेता सांबित पात्रा को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने उनसे 6 फरवरी की शाम 5 बजे तक जवाब देने के लिए कहा है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
कर्नाटक की बीजेपी सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर चल रही खबरों पर सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार, कल केवल 10 सदस्य ही मंत्री पद की शपथ लेंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि वह दिल्ली में अपने नेताओं से मिलेंगे और फिर मंत्रिमंडल में अन्य लोगों को शामिल करने का निर्णय लेंगे। नेताओं के समर्थकों के भारी दबाव पर उन्होंने कहा कि उमेश कट्टी को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर कोई संदेह नहीं है, उन्हें मंत्री पद दिया जाएगा, लेकिन कल के विस्तार में उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करना मुश्किल है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
मुंबई के मालाबार हिल्स इलका में हैंगिंग गार्डन के पास एक इमारत में आग लग गई है। 12 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। मुंबई फायर ब्रिगेड के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अब तक तीन व्यक्तियों को बचाया गया है। अभी भी बचाव अभियान जारी है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
बिहार के सुपौल में सीपीआई नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव किया गया है, जिसमें उनके घायल होने की खबर है। घटना उस समय हुई जब कन्हैया सुपौल में एक रैली को संबोधित करने के बाद सहरसा की ओर जा रहे थे। बता दें कि कन्हैया कुमार संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ पूरे बिहार में यात्रा पर हैं।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने साल 2012 के निर्भया गैंगरेप के एक दोषी अक्षय ठाकुर की दया याचिका खारिज कर दी है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली के मटियामहल में एक चुनावी सभा में राहुल गांधी ने देश में छाए बेरोजगारी संकट के लिए पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि आने वाले बस कुछ ही दिनों में देश के युवा ऐसा हाल करेंगे कि पीएम मोदी अपने घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं में बेरोजगारी की वजह से आने वाले दिनों में भारत को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
राहुल गांधी ने दिल्ली के मटियामहल इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी केवल समुदायों के बीच लड़ाई पैदा करने के बारे में सोचते हैं और फिर भी वे खुद को देशभक्त कहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और मोदी देशभक्ति का प्रचार कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि पूरे देश में देशभक्ति है। देश के विकास के लिए काम करें और विकास समुदायों की एकता के बिना नहीं हो सकता है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
राहुल गांधी ने कहा कि स्वर्गीय शीला जी ने कभी भी बहानेबाजी नहीं की, लेकिन केजरीवाल हर काम के लिए बहाने बनाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह का भाषण न सुनें, क्योंकि वह जो बोलते हैं, सिर्फ कचरा बोलते हैं। वहीं युवाओं के बेरोजगारी के लिए मोदी जी ने युवाओं को पकौड़ा बेचने के लिए कहा है। जो शख्स परीक्षा पर छात्रों के साथ चर्चा करता है, उसने कभी अपनी डिग्री नहीं दिखाई है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
मटियामहल में कांग्रेस की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने सवाल किया कि आखिर मोदी काल में ऐसा क्या हुआ कि चारों तरफ हिन्दू-मुस्लिम तनाव है। इसका कारण बेरोजगारी है, क्योंकि युवाओं को नहीं पता कि उन्हें नौकरी मिलेगी या नहीं। मोदी की राजनीति के लिए बेरोजगारी ऑक्सीजन है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली के मटियामहल में कांग्रेस की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने कहा कि अगर देश में हिंदु-मुस्लिम एकता नहीं होती तो देश को कभी आजादी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि बिना एकता के ये देश आगे नहीं बढ़ सकता। और जो इसके उलट सोचते हैं, तो वे देश को बनाना नहीं चाहते।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मटियामहल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली की असली इमारत शीला दीक्षित ने खड़ी की थी और केजरीवाल सरकार सिर्फ मॉडलिंग कर रही है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मटियामहल सीट पर एक सभा में बोलते हुए प्रियंका गांधी ने लोगों को आज से 20 साल पहले की दिल्ली याद दिलाई। उन्होंने कहा कि आप याद करें 20 साल पहले की दिल्ली, जब यहां ब्लू लाइन बसें नहीं थी, मेट्रो नहीं थी, फ्लाइओवर नहीं थे। और फिर शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आई, जिन्होंने पूरी दिल्ली की तस्वीर बदलकर रख दी।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली चुनाव के लिए मटियामहल में कांग्रेस की चुनावी सभा में प्रियंका गांधी ने बीजेपी नेताओं के भड़काउ नारों पर घेरते हुए कहा कि ऐसे नारे कभी देश को जोड़ नहीं सकते, कभी देश का भला नहीं कर सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पता चला है कि बीजेपी ने अपने प्रचार पर 5200 करोड़ तो सीएम केजरीवाल ने 611 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली के मटियामहल में कांग्रेस की चुनावी सभा में प्रियंका गांधी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये देश एक बागचा है और कुछ लोग इस बागीचे को उजाड़ना चाहते हैं और अब जनता को तय करना है कि वो किसे चाहती है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
बीजेपी सांसद परवेश वर्मा द्वारा एक न्यूज चैनल पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए चुनाव आयोग ने उन पर सार्वजनिक सभा, सार्वजनिक जुलूस, सार्वजनिक रैली, रोड शो करने या किसी तरह का कोई साक्षात्कार देने से 24 घंटे के लिए रोक लगा दिया है। इससे पहले भी परवेश वर्मा पर 96 घंटे के लिए प्रतिबंधित लगाया गया था।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
चुनाव आयोग ने दिल्ली के कोर्ट परिसरों में मोहल्ला क्लीनिक बनाने के दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल के वादे को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उन्हें चेतावनी जारी की है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली के कोंडली में राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार सको घेरते हुए कहा कि हिंदुस्तान का युवा किसी भी परिस्थिती लड़ने के लिए तैयार है। मोदी और केजरीवाल बेरोजगार के मुद्दे पर कुछ नहीं बोलते हैं। आज का बेरोजगार युवा गली गली में घुम रहे हैं, ये मोदी की देन है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी और केजरीवाल जी लोगों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाते हैं। लेकिन उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत में हर कोई देशभक्त है। ये लोगों को बांटने का तरीका है।
राहुल गांधी ने आगे कहा, “पांच साल से देश का माहौल बिगड़ गया है। बहुत से लोग इसका कारण नरेंद्र मोदी, RSS और BJP को बताएंगे। मगर मैं थोड़ा सा बदल कर कहना चाहता हूं कि देश की जनता खासकर युवा को रास्ता नहीं दिख रहा है।”
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
उन्होंने कहा, “हमारे देश का युवा बेरोजगारी से डरा है। इतनी साल पढ़ाई की और पिछले पांच साल से रोजगार नहीं मिल रहा है। उनके दिल में गुस्सा है जिसका फायदा नरेंद्र मोदी उठाते हैं।”
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
मुंबई के करार इलाके में एक फरवरी को फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग में एक व्यापारी घायल हो गया था।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
एजीएस सिनेमा द्वारा कथित टैक्स चोरी के मामले में तमिल अभिनेता विजय से आज कुड्डालोर जिले के नेवेली में आयकर विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ की। विजय की नई फिल्म 'बिगिल' का निर्माण एजीएस सिनेमा ने किया था।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
निर्भया केस में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। साथ ही हाई कोर्ट ने दोषियों को एक हफ्ते का समय दिया, जिसमें वह अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
केंद्र सरकार ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में यह मांग की गई थी कि जिन दोषियों ने अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल कर लिया है, उन्हें एक-एक करके फांसी दे दी जाए। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने इस मांग को खारिज करते हुए यह फैसला दिया था कि जब सभी दोषी अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल कर लें, उसके बाद सभी को फांसी दी जाए। दोषियों ने अपनी याचिका में यह दलील दी थी कि एक केस में सजा पाए सभी दोषियों को एक साथ ही फांसी दी जा सकती है। सभी को तब तक फांसी नहीं दी जा सकती जब तक सभी अपने कानूनी अधिकारियों का इस्तेमाल न कर लें।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' ट्रस्ट की स्थापना से संबंधित गजट अधिसूचना जारी की। ट्रस्ट को R-20, ग्रेटर कैलाश पार्ट -1, नई दिल्ली, 110048 में अपने पंजीकृत कार्यालय के साथ पंजीकृत किया गया है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने केंद्र सरकार से नागरिकता संशोधन अधिनियम को निरस्त करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव में एनपीआर में संशोधन की भी मांग की गई है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड तीन मैचों की सीरीज में 1-0 बढ़ बना ली है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
चेन्नई के वंडालूर में 10 बसों में आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। यह बसें एक प्राइवेट बस मैकेनिक के शेड में पार्क थीं।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
निर्भया केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने दोषियों को तुरंत फांसी पर लटकाने की मांग को लेकर आपना फैसला सुना दिया है। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने दोषियों को 7 दिन का समय दिया है। कोर्ट ने कहा कि इन सात दिनों के भीतर दोषी अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करें।
हाई कोर्ट के फैसले पर निर्भया की मां ने कहा, “हाई कोर्ट ने जो फैसला दिया है मैं उसका स्वागत करती हूं। हाई कोर्ट के समय निर्धारित करने से पहले अपराधी इधर-उधर भाग रहे थे पर अब नहीं भागेगें। हाई कोर्ट ने उन्हें एक हफ्ते का समय दे दिया है।”
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान जीडी रमेश रंजन बिहार के आरा के रहने वाले थे। श्रीनगर के परिम पोरा में एक चेक पोस्ट पर आतंकवादियों के हमले में उन्होंने अपनी जान गंवा दी।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को निरस्त हुए 6 महीने हो चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कश्मीर में 2019 में पथराव की 1999 घटनाएं हुईं, वहीं, 2018 में यह आंकड़ा 1458 था और 2017 में 1412 था।”
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि श्रीनगर-बारामूला रोड पर सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। एक घायल आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बजट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रिय प्रधानमंत्री, बजट बेकार है, ऐसे में आपको इस बात पर दिमाग लगाना चाहिए कि कैसे इस दोष से बचा जाए। निर्मला जी द्वारा प्रस्तुत बेकार बजट का उपयोग करें। उन्हें हटाकर उनके ऊपर सारा दोष मढ़ दीजिए।”
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली के शाहीन बाग में राजनीतिक विश्लेषक गुंजा कपूर को प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बुर्के में पकड़ा है। आरोप है कि गुंजा कपूर प्रदर्शन स्थल पर बुर्के में छुपकर वीडियो बना रही थीं। यह वही गुंजा कपूर हैं, जिन्हें पीएम मोदी तक सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
उत्तर प्रदेश कैबिनेट अयोध्या के धन्नीपुर में बाबरी मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
लोकसभा की कार्यवाही लंच के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन की कार्यवाही अब दोपहर 2 बजे शुरू होगी।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
लोकसभा में पीएम मोदी द्वारा राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट का ऐलान करने पर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “संसद का बजट सत्र 11 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में पीएम मोदी चाहते तो 8 फरवरी के बाद भी इसका ऐलान कर सकते थे। लगता है बीजेपी दिल्ली चुनाव की वजह से डर गई है। यही वजह है कि पीएम मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट बनाने का ऐलान कर दिया।”
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के परिम पोरा में आतंकवादियों ने एक चेक-पोस्ट पर हमला किया। हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। इस दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। एक घायल आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया है। साथ ही मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली हाई कोर्ट ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह 1998 से रह रहे अवैध कब्जेदारों को 15 दिनों के भीतर मकान खाली करने के लिए कहें और अगर वे खाली नहीं करते हैं, तो इन अवैध कब्जेदारों का सामान घर से निकाल कर सड़क पर रख दें।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद से घाटी में नेताओं को हिरासत में रखे जाने का मुद्दा कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला समेत कई नेताओं को अवैध तरीके से कश्मीर में हिरासत में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को छोड़ा जाना चाहिए। इस मुद्दे पर कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों को सांसदों ने लोकसभा से वॉकाउट किया।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाली महिला के चार महीने के बच्चे की मौत के मद्देनजर पर इस वर्ष के बहादुरी पुरस्कार विजेताओं में से एक, जेन गुणरतन सदावर्ते ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा, “अधिकारियों से बच्चों और शिशुओं को प्रदर्शन और आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए दिशा-निर्देश दिया जाए।”
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
कश्मीर के मुद्दे पर विपक्षी सांसद लोकसभा में हंगामा कर रहे हैं। सांसद नारेबाजी कर रहे हैं, ‘फारूक अब्दुल्ला कहां, जवाब दो जवाब दो’।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सियाचिन में जवानों को जरूरत के हिसाब से कपड़े खाने नहीं मिलने के मुद्दे को उठाया है। उन्होंने सदन में कहा कि सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जवानों को जरूरत के हिसाब से कपड़े और खाने नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विज्ञापन करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन जवानों को जरूरी जीचें मुहैया नहीं करा रही है। यह बेहद शर्मनाक है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे, जिनमें से 1 हमेशा दलित समुदाय से होगा। सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाले ऐसे अभूतपूर्व निर्णय के लिए, मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।”
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “अपने सीमित अधिकार में केजरीवाल ने जो दिल्ली के लिए काम किया है वो स्वागत योग्य है मैं तो चाहता हूं अगर राज्य के मुख्यमंत्री ने कोई अच्छा काम किया है तो पीएम मोदी को इसके लिए केजरीवाल की पीठ थपथपानी चाहिए।”
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आरक्षण के मामले में राज्य सरकार को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि रोक का अंतरिम आदेश जारी नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट 17 मार्च से मामले में अंतिम सुनवाई करेगा।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
राम मंदिर के निर्माण के लिए पीएम मोदी द्वारा ट्रस्ट की घोषणा के बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से खबर आ रही है कि वह भी बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए एक ट्रस्ट का निर्माण करेगा। इसका नाम इंडो इस्लामिक कल्चर ट्रस्ट होगा।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
देश में भुखमरी बढ़ने पर लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार को घेरा है। इस मुद्दे को उठाते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “ग्लोबल हंगर इंडेक्स में दुनिया में 117 देश के अंदर भारत का स्थान 102 पर है। 2014 में भारत का स्थान 54 था। 54 से घटकर यह 102 पर पहुंच गया है। इसका मतलब यह है कि इस क्षेत्र में सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।”
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच जारी है। टीम इंडिया पहले खेलते हुए 50 ओवर में 347 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को 348 रनों का लक्ष्य दिया है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
पीएम मोदी ने लोकसभा में राम मंदिर के निर्मण के लिए ट्रस्ट के गठन का ऐलान कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि ट्रस्ट का नाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होगा। उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट श्रीराम मंदिर के निर्माण और उससे संबंधित फैसले लेने के लिए होगा। सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी सहमित प्रदान कर दी है। पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद बीजेपी सांसदों ने लोकसभा में जय श्रीराम के नारे लगाए।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले आरोपी कपिल गुर्जर के चाचा अजब सिंह ने कहा, “हमारे परिवार में कोई भी 'आप' पार्टी का सदस्यता नहीं है, एक मुद्दा बना कर हमारे बच्चे को फंसाया जा रहा है, इन्हें चुनाव जीतना है चाहे किसी का बच्चा मरे, बाप मरे या बेटी मरे। कपिल का किसी पार्टी के साथ कोई लेना-देना नहीं है।”
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
झारखंड के बीजेपी सांसदों ने राज्य में आदिवासियों की हत्या को लेकर संसद परिसर के अंदर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को बिना किसी बात के कारावास में रखा गया है और जम्मू-कश्मीर में लाखों लोगों को बंद कर दिया गया है। इसे 6 महीने हो चुके हैं। 6 महीने पहले हम पूछ रहे थे कि यह कब तक चलेगा? अब हम पूछ रहे हैं कि हम अभी भी लोकतंत्र हैं या नहीं।”
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
शाहीन बाग में गोली चलाने वाले युवक की आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ तस्वीर सामने आने पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “मुद्दा साफ है आज आम आदमी पार्टी बेनाकाब हुई है। आम आदमी पार्टी के सदस्य ने जिसने पिछले साल पार्टी जॉइन किया था, उसने शाहीन बाग में इसलिए गोली चलाई क्योंकि ये उनकी साजिश थी ताकि यहां तनाव बढ़े।”
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली के शाहीन बाग में गोली चलाने वाले आरोपी कपिल गुर्जर के पिता गजे सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस और बीजेपी नेताओं के सभी दावों को झूठा करार दिया है। मीडिया से बात करते हुए कपिल गुर्जर के पिता ने कहा कि मेरे और मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का आम आदमी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं साल 2012 तक बीएसपी में था और 2012 ही मैंने राजनीति से संन्यास ले लिया था।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जौहर पार्क से पुलिस ने सीएए प्रदर्शनकारियों को हटा दिया है। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। प्रदर्शनकारियों ने भी पथराव किया है। फिलहाल इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव तरुण ने शाहीन बाग शूटर कपिल गुर्जर की आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ तस्वीर सामने आने पर कहा, “इस तस्वीर से स्पष्ट हो गया है कि इस षड्यंत्र के पीछे केजरीवाल का दिमाग है, उनके दोस्त और उनके साथ चलने वाले लोगों ने ये षड्यंत्र रचा था।”
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कहा, “मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या यह दिल्ली का बेटा है जो दिल्ली को जलाना चाहता है, जो पहले शाहीन बाग में बैठता है फिर वहां सनसनी फैलाने के लिए अपने कार्यकर्ता को भेजता है। शाहीन बाग में बैठे लोग भी तुम्हारे और यहां गोली चलाने वाला कपिल गुर्जर भी तुम्हारा।”
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। दिल्ली के दंगल में आज भी कई नेताओं की रैलियां है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज कोंडली और हौज काजी में चुनावी सभा को संबोधित करें। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह कोंडली, त्रिलोकपुरी, कृष्णा नगर और गांधी नगर में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल पर हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन स्थल पर फायरिंग करने वाला आरोपी कपिल गुर्जर आम आदमी पार्टी का सदस्य है। कपिल के पिता गजे सिंह भी आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। पुलिस ने बताया कपिल एसआईटी की पूछताछ में यह बात बताई है।
गौरतलब है कि पुलिस ने कपिल गुर्जर को शाहीन बाग के प्रदर्शन स्थल से गिरफ्तार किया था, जब उसने वहां पर फायरिंग कर दी थी। जामिया के बाद शाहीन बाग में फायरिंग की घटना हुई थी।
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 05 Feb 2020, 7:50 AM IST