हालात

बड़ी खबर LIVE: त्रिपुरा के अगरतला में कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी

त्रिपुरा के अगरतला में कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन पर आज अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए हैं। उनका अगरतला के जीबी पंत अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

एक महीने में बिहार सरकारी नौकरी देने वाला सबसे बड़ा राज्य होगा- तेजस्वी

गुजरात के जामनगर में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे सभी 27 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

गुजरात के जामनगर के कलेक्टर सौरभ पारघी ने बताया कि मोती खावड़ी के पास होटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। होटल स्टाफ को मिलाकर अंदर 27 लोग थे। सभी सुरक्षित हैं। 2-3 लोगों ने सांस फूलने की शिकायत की है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

दिल्ली में 3 नाबालिग लड़कियों से रेप के मामले में 2 महिलाओं समेत 4 लोग गिरफ्तार 

दिल्ली में कोरोना की डरावनी रफ्तार, 24 घंटे में 2726 नए केस आए, 6 लोगों की मौत

केरल के कोझीकोड के हाइलाइट मॉल में उमड़ी लोगों की भीड़, फिल्म थल्लूमाला का होना था प्रमोशन, हुआ रद्द

जम्मू-कश्मीर के रजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए जवान निशांत मलिक की मौत

मुंबई के खार इलाके में एक दुकान पर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग

स्वतंत्रता दिवस 2022 से पहले दिल्ली में संसद भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक रौशन से जगमगाए

त्रिपुरा के अगरतला में कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया, अस्पताल में इलाज जारी

त्रिपुरा के अगरतला में कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन पर आज अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए हैं। उनका अगरतला के जीबी पंत अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

दिल्ली में बढ़ा यमुना का जलस्तर, खतरे के निशान के पास पहुंचा, लोगों को सचेत रहने की चेतावनी जारी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बोट क्लब प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि जलस्तर चेतावनी रेखा के पास है। हमने लोगों को सावधान करने के लिए नदी के उस पार नावें, मोटरबोट लगाई हैं। इससे विस्थापित हुए लोगों को आश्रय और भोजन दिया गया।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

CBI को पशु तस्करी मामले में TMC के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल की 10 दिन की हिरासत मिली

अफगानिस्तान के काबुल में धर्मगुरू शेख रहीमुल्ला हक्कानी की मदरसे में विस्फोट में मौत,  इस्लामिक अमीरात ने की पुष्टि

अफगानिस्तान के काबुल में आज धार्मिक मौलवी शेख रहीमुल्ला हक्कानी की हत्या कर दी गई। इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की है। कथित तौर पर हक्कानी की आज काबुल में उनके मदरसे में विस्फोट में मौत हो गई।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

आज संविधान के जरिये बनी संस्थाओं को किया जा रहा कमजोर, हर हाल में बचाना जरूरी- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे संविधान के माध्यम से कई संस्थान बनाए गए हैं। लोग इन संस्थाओं से लाभ ले रहे थे लेकिन आज उन्हें कमजोर किया जा रहा है और उनका दुरुपयोग किया जा रहा है और इसलिए मैं संविधान को बचाने की बात करता हूं।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

TMC की युवा और छात्र इकाई कल और परसों बंगाल के हर जिले में ED-CBI की भेदभावपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी

टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने देवव्रत मंडल की गिरफ्तारी पर कहा कि हम सत्ताधारी पार्टी के सभी लोगों के साथ भी ऐसे ही व्यवहार की उम्मीद करते हैं। उन पर भी कई आरोप लगे हैं लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं हो रहा है। हिमंत बिस्वा सरमा का नाम झारखंड के विधायकों ने लिया था लेकिन कोई सीबीआई-ईडी इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। हमें अब सिर्फ न्यायपालिका पर भरोसा है। कल के बाद परसों टीएमसी युवा और छात्र विंग हर जिले में ईडी और सीबीआई की भेदभावपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना में नाव पलटने से 3 की मौत, 17 लापता, 15 लोगों का बचाया गया

उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना नदी में यात्रियों से भरी एक नाव के पलट जाने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग लापता हैं। करीब 15 लोगों का बचाया गया। बांदा के एसपी ने बताया कि नाव तेज हवा के कारण पलट गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें यहां पहुंच रही हैं।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड और तीन पुलिस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

CBI ने पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार TMC नेता अनुब्रत मंडल को विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने CWG2022 में स्वर्ण पदक विजेता नयनमोनी सैकिया को सम्मानित किया

उत्तर प्रदेश के बांदा में यात्रियों से भरी नाव यमुना नदी में पलटी, 2 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने संकटग्रस्त द्वीप राष्ट्र में बच्चों, परिवारों की सहायता के लिए श्रीलंका दौरे की पुरस्कार राशि दान की

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले की खबर बेहद दुःखद है- राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले की खबर बेहद दुःखद है। शहीद हुए जवानों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, ये देश आपके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। मैं घायल जवानों के जल्द स्वस्थ्य होने और शहीद जवानों की आत्मा की शांति की कामना करता हूं एवं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।”

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

PM के 'रेवड़ी कल्चर' वाले बयान केजरीवाल का निशाना, बोले- गरीब के खाने पर टैक्स, अमीरों का 5 लाख करोड़ कर्ज माफ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पीएम मोदी के 'रेवड़ी कल्चर' वाले बयान पर केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी ठगा सा महसूस कर रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार ने गरीब के खाने पर भी टैक्स लगा दिया है, वहीं बड़े व्यापारियों का 5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले के बाद राजौरी में सुरक्षा बढ़ाई गई

केंद्र पेंशन खत्म करने के लिए अग्निपथ योजना लेकर आई: अरविंद केजरीवाल

रेवड़ियों बाले बयान पर केजरीवाल का मोदी सरकार पर तंज- केंद्र की हालत ज्यादा खराब तो नहीं हो गई

तेजस्वी का दावा- 2020 विधानसभा चुनाव में किए हर वादे को करेंगे पूरा

चेन्नई: पोरूर इलाके में चाकू की नोक पर कार में महिला से बलात्कार, 6 गिरफ्तार

बिहार: 24 अगस्त को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी नीतीश-तेजस्वी सरकार 

पंजाब: पठानकोट में रक्षा बंधन के मौके पर बहनों ने जेल में बंद भाइयों को राखी बांधी

हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर क्षेत्र में फटा बादल, लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर क्षेत्र में बादल फटने और लगातार बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

बंगाल SSC के पूर्व सलाहकार शांति प्रसाद सिन्हा और SSC के पूर्व अध्यक्ष अशोक साहा को 17 अगस्त तक CBI हिरासत में भेजा गया

कर्नाटक: कोप्पल जिले के हुलिहैदर गांव में दो गुटों के बीच हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल 

कर्नाटक के कोप्पल जिले के हुलिहैदर गांव में दो गुटों के बीच हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। मामले की जांच कर रही पुलिस।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

जम्मू-कश्मीर: हर घर तिरंगा रैली का आयोजन त्राल -पुलवामा में किया गया

केंद्र ने गोवा, त्रिपुरा में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसरों की स्थापना को अधिसूचित किया  

दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनका परिवार उपराष्ट्रपति भवन पहुंचा

जम्मू-कश्मीर: सेना के कैंप पर आत्मघाती हमले के दौरान सेना के तीन जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी से 25 किलोमीटर दूर सेना के कैंप पर आत्मघाती हमला करने वाले दो आतंकवादियों को मार गिराने के दौरान सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, राइफलमैन मनोज कुमार और राइफलमैन लक्ष्मणन डी शहीद हो गए।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

नोएडा में महिला से मारपीट-दुर्व्यवहार मामले में 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी खारिज

नोएडा में महिला से मारपीट-दुर्व्यवहार मामले में श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज हो गई है। 16 अगस्त को धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की सुपुर्दगी) के तहत एक अन्य मामले में सुनवाई होगी।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

पंजाब: पुलिस ने लुधियाना में 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले फ्लैग मार्च निकाला 

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ नगर निगम ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया

कांग्रेस 17 से 23 अगस्त तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभी मंडियों, खुदरा बाजारों और अन्य स्थानों पर "महंगाई चौपाल" का आयोजन करेग

कांग्रेस 17 से 23 अगस्त तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभी मंडियों, खुदरा बाजारों और अन्य स्थानों पर "महंगाई चौपाल" का आयोजन करेगी और इसका समापन 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की "महंगाई पे हल्ला बोल" रैली में होगा।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

दिल्ली: जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली 

हिमाचल प्रदेश: मंडी में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव, आम जनजीवन प्रभावित 

CBI ने पशु तस्करी केस में TMC के बीरभूम जिला प्रमुख अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू के आनी प्रखंड में भारी बारिश के कारण आई अचानक आई बाढ़, एक ढांचा बहा 

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे ख़ूबसूरत दिन, आज देश भर में राखी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि हर भाई-बहन के बीच का प्यार हमेशा बना रहे।”

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

मध्य प्रदेश: रक्षा बंधन के अवसर पर उज्जैन में महाकाल मंदिर में 1.25 लाख से अधिक लड्डुओं का भोग लगाया गया

नीतीश जी ने जो बातें कह दी हैं ये तो सोचना भी अब संभव नहीं है कि वे NDA में वापस जाएंगे: आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा

आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि नीतीश जी ने जो बातें कह दी हैं ये तो सोचना भी अब संभव नहीं है कि वे NDA में वापस जाएंगे। लोक जीवन में मुद्दों पर बात होनी चाहिए कि नीतीश जी को ये निर्णय क्यों लेना पड़ा, क्यों हम साथ आए? महत्वपूर्ण ये कि देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल, 24 घंटे में 16,299 नए मामले सामने आए

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,299 नए मामले सामने आए और 19,431 लोग ठीक हुए। अभी देश में 1,25,076 सक्रिय मामले हैं और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.58% है।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोजगारी नहीं दिखती?: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोजगारी नहीं दिखती? अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी। जनता के मुद्दों पर जवाब तो देना ही पड़ेगा।”

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

उत्तराखंड सरकार ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को "राज्य ब्रांड एम्बेसडर" नियुक्त किया

दिल्ली: नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की 

दिल्ली में नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे आज देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

पीएम मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी

जम्मू-कश्मीर में 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम, आर्मी कैंप में घुस रहे 2 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद

स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर के परगल में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है। कुछ आतंकियों ने आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग में दो आतंकियों को मार गिराया है। इस दौरान तीन जवान शहीद हो गए।

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 11 Aug 2022, 8:18 AM IST