हालात

बड़ी खबर LIVE: पश्चिम बंगाल में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़, तीन महिलाओं की मौत

पश्चिम बंगाल के बर्धमान के आसनसोल में बुधवार शाम बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ मच गई, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए हैं। भगदड़ भीड़ उमड़ने के कारण हुई।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग से ईरान को हटाने के लिए  वोटिंग से भारत ने बनाई दूरी

यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के दावे का समर्थन किया

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में हाबरा नगर पालिका की झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगी, 50 घर जल कर खाक

विदेश मंत्री जयशंकर और UN महासचिव ने न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

गोएयर की मुंबई-गोवा फ्लाइट तकनीकी कारणों से वापस लौटी, सुरक्षित लैंडिंग हुई

पश्चिम बंगाल में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़, तीन महिलाओं की मौत

पश्चिम बंगाल के बर्धमान के आसनसोल में बुधवार शाम बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ मच गई, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए हैं। भगदड़ भीड़ उमड़ने के कारण हुई।

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

असम के करीमगंज में पुलिस ने भारी मात्रा में 20 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज दिल्ली पहुंचे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

बिहार में सारण के छपरा इलाके में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या 20 हुई

दिल्ली में नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक करने के तीनों आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक करने के तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। द्वारका जिला पुलिस के जांचकर्ता द्वारका तेजाब हमले के मामले में अभियुक्तों को पकड़ने के लिए फोरेंसिक और तकनीकी सुराग का उपयोग कर रहे हैं। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले हैं कि एसिड एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा गया था।

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

बंगालः लालन शेख मौत मामले में CBI ने हाईकोर्ट से की पुलिस केस खारिज करने की मांग

सीबीआई ने बुधवार सुबह कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर बोगतुई नरसंहार के मुख्य आरोपी लालन शेख की हिरासत में मौत के संबंध में पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने की मांग की।

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

पंजाब के नकोदर में कपड़ा व्यापारी और उसके गार्ड के दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 3 शूटर गिरफ्तार, अमेरिका का अमनदीप पुरेवाला निकला मास्टरमाइंड

पटना से सटे दानापुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने  गैंगवार की जताई आशंका

हशीश तस्करी में शामिल ड्रग कार्टेल का दिल्ली में पर्दाफाश, आरोपी राजेश कुमार 30 किलो ए-ग्रेड हशीश के साथ गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंचे, यात्रा के दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व से हो सकती है मुलाकात

तवांग झड़प पर सीएम भूपेश का मोदी सरकार से सवाल, चीन को कब दिखाएंगे 'लाल आंख'?

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा, चीन लगातार हमारी सीमाओं पर अतिक्रमण कर रहा है।

सीएम बघेल ने कहा कि अब बात सिर्फ पाकिस्तान तक की नहीं है, अगर दूसरे देश भी ऐसा कर रहे हैं तो भारत को उन्हें भी 'लाल आंख' दिखानी होगी। सरकार आपत्ति भी दर्ज नहीं करा पा रही है।

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

मुंबई: बोरीवली पुलिस ने गोराई स्थित वियाग्रा बेचने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया, पांच लोग गिरफ्तार

एनआईए ने कोयंबटूर ब्लास्ट समेत इस साल 2 दिसंबर तक 497 मामले दर्ज किए: नित्यानंद राय 

 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस साल 2 दिसंबर तक कोयंबटूर ब्लास्ट को मिलाकर कुल 497 केस दर्ज किए हैं। इन मामलों में पिछले सालों में बढ़ोत्तरी भी देखी गई है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में ये जानकारी दी है। बता दें कि एनआईए देशविरोधी गतिविधियों और आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच करती है।

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

विपक्ष को जनता के मुद्दे को उठाना चाहिए था पर उन्होंने केवल हंगामा किया: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

अब मेसी फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल जीतकर फीफा कप हासिल करे: दुकानदार, हावड़ा

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र चेक कर सकते हैं शेड्यूल

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं परीक्षा 2023 और बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक, बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023, 14 फरवरी 2023 से शुरू होकर 20 फरवरी 2023 तक चलेगी। वहीं बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023, 1 फरवरी 2023 से शुरू होकर 11 फरवरी 2023 तक चलेगी।

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

सरकारी सूत्रों का कहना है कि एम्स दिल्ली सर्वर हमला चीन से हुआ, 5 सर्वरों से डेटा सुरक्षित रूप से पुनर्प्राप्त किया गया

हरिद्वार: बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मंत्री विनोद आर्य के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

उत्तराखंड के हरिद्वार में बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मंत्री विनोद आर्य के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। एसपी क्राइम रेखा आर्या ने कहा, “घटना 2 दिसंबर की है,डाक पत्र से शिकायत की गई थी, इसमें धारा 377,307, 504,506 लगाई गई है।"

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

दिल्ली: कांग्रेस सांसद ने तेलंगाना में चुनाव रणनीतिकार के कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया

शरद पवार को धमकी देने वाला बिहार का शख्स गिरफ्तार

90 से अधिक पूर्व नगरसेवकों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे को पत्र लिखकर बीएमसी में भ्रष्टाचार, पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया 

हिमाचल के CM सुक्खू,उपमुख्यमंत्री,कांग्रेस के सभी विधायक और पार्टी अध्यक्ष 15-16 दिसंबर को राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार एन.चौहान ने कहा, “हिमाचल प्रदेश CM एसएस सुक्खू,उपमुख्यमंत्री,कांग्रेस के सभी विधायक और पार्टी अध्यक्ष 15-16 दिसंबर को राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। उसके बाद CM दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष से मिलने की कोशिश करेंगे।”

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

भारत-चीन सीमा संघर्ष के मुद्दे पर 17 विपक्षी दलों ने राज्यसभा से वाकआउट किया

SC ने बिलकिस बानो के वकील से कहा, 11 दोषियों की समय से पहले रिहाई का मामला होगा सूचीबद्ध, न दोहराएं

तवांग झड़प मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार नहीं हुई सरकार, कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा से किया वॉकआउट

संसद शीतकालीन सत्र चल रहा है। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी ने तवांग झड़प मुद्दे पर आज चर्चा की मांग की थी, लेकिन सरकार तैयार नहीं हुई। इसके बाद सदन से अधीर रंजन चौधरी और सोनिया गांधी समेत अन्य कांग्रेस सांसदों ने वॉकआउट किया। टीएमसी सांसदों ने भी इस मुद्दे पर वॉकआउट किया।

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

भारत और चीन के बीच अप्रैल 2020 से जो तनाव चल रहा है उस पर संसद में एक बार भी चर्चा नहीं हुई- कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “भारत और चीन के बीच अप्रैल 2020 से जो तनाव चल रहा है उस पर संसद में एक बार भी चर्चा नहीं हुई है। हमारे जांबाज सिपाही चीन को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं मगर चीन सरहद पर क्यों तनाव बढ़ा रहा है, इस पर संसद में व्यापक चर्चा की जरूरत है।”

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

सभी बिल को प्राथमिकता के आधार पर संसद में पेश किया जाएगा: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी 

संसद शीतकालीन सत्र: भारत-चीन विवाद, अन्य मुद्दों पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे के कक्ष में विपक्षी नेताओं की बैठक

भारत-चीन विवाद और अन्य मुद्दों पर संयुक्त रणनीति बनाने के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में विपक्षी नेताओं की बैठक चल रही है।

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन

बिहार के सारण में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत

बिहार के सारण जिले के छपरा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई है। एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुझे यह भी जानकारी मिली है कि कुछ और लोगों का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा है।

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

तमिलनाडु: सीएम एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में राजभवन में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली

दिल्ली: बीजेपी संसदीय दल की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंचे

तमिलनाडु: क्रिसमस के लिए मदुरै के विलाचेरी गांव के कलाकार रंगीन मिट्टी और पेपरमेश गुड़िया बना रहे

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने लिया फैसला

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सुलझाने में शामिल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाई गई

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सुलझाने में शामिल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्पेशल CP एच.एस. धालीवाल, DCP स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, DCP राजीव रंजन के लिए Y श्रेणी की सुरक्षा को मंजूरी दी गई है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है।

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

संसद शीतकालीन सत्रL कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने LAC मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीन के साथ सीमा पर स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

असम: गुवाहाटी शहर की पुलिस ने कल रात एक एंबुलेंस से 14 करोड़ रुपये से अधिक की भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया 

उत्तर प्रदेश: कानपुर में तापमान में गिरावट, ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तापमान में गिरावट, ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान के सवाई माधोपुर के भाडोती से हुई

तवांग झड़प के मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खड़गे सुबह 10 बजे विपक्षी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

भारत और चीन के बीच में फिर तनाव चरम पर है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। कोशिश को भारतीय सैनिकों ने विफल तो कर दिया, जमीनी स्तर पर स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। इस मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज सुबह 10 बजे विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 14 Dec 2022, 8:14 AM IST