रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली पुलिस और मोदी सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं जब उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से हमला किया। जिस तरह से सांसद जेबी माथेर को पुरुष कांस्टेबलों ने घसीटा और उन्हें पीटा वह मोदी सरकार की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
म्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने मंगलवार को आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कर्मियों की तैनाती की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। डीजीपी ने बेस कैंपों की सुरक्षा के हर संभव इंतजाम करने और संचार नेटवर्क को मजबूत करने के निर्देश दिए।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने यहां मंगलवार को कहा कि त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर 23 जून को होने वाले उपचुनाव से राज्य में भाजपा के शासन का अंत हो जाएगा, जिसका समापन अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के साथ होगा। एक रोड शो में भाग लेने के बाद अभिषेक बनर्जी ने अगरतला में कहा, "आपके (भाजपा) के पास प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, आयकर है, हमारे पास लोगों का समर्थन है। सीबीआई ने मेरी पत्नी (रुजिरा नरूला) से पूछताछ के लिए इस दिन (मंगलवार) को चुना, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि मैं यहां (त्रिपुरा) आऊं।"
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को यहां आयोजित एक समारोह में इस्कॉन श्री राजाधिराज गोविंद मंदिर और सांस्कृतिक परिसर का उद्घाटन किया। यह परियोजना तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम की प्रतिकृति है और श्रीला प्रभुपाद को उनकी 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक श्रद्धांजलि के रूप में बनाया गया है।
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, "मंदिर हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण प्रतीकों में से रहे हैं। एक स्तर पर वे पवित्र स्थान हैं। वहां उपासक परमात्मा की उपस्थिति महसूस करते हैं, चाहे वह स्पंदनों के रूप में हो या ऊर्जा के रूप में या तीव्र भक्तिपूर्ण भावनाओं के आवेग के रूप में हो। ऐसे स्थान पर आकर कोई भी दुनिया और उसके शोर को पीछे छोड़ सकता है और शांति की अनुभूति कर सकता है। अन्य स्तर पर, मंदिर अक्सर पूजा स्थलों से और आगे के स्थान भी होते हैं। वे कला, वास्तुकला, भाषा तथा ज्ञान परंपराओं के संगम स्थल या पवित्र संगम के बिंदुओं की तरह होते हैं।"
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
उत्तरी- पश्चिमी दिल्ली में हिलांबी कलां रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को एक महिला ने अपने 3 और 7 साल के दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, एआईसीसी सचिव प्रणव झा और एनएसयूआई प्रमुख नीरज कुंदन सहित पार्टी के अन्य नेताओं को वसंत कुंज पुलिस थानों में 8 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया है
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
मुंबई के जुहू बीच पर तीन किशोरों के डूबने की आशंका है। एफआरटी टीम द्वारा तलाशी अभियान जारी है। नौसेना के गोताखोर बुलाए गए।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि मोदी सरकार भारतीय सेनाओं की गरिमा-परम्परा-अनुशासन की परिपाटी से खिलवाड़ कर रही है! सेनाओं में रेग्युलर भर्ती रोक 4 साल के ठेके पर फौज भर्ती देश की सुरक्षा के लिए सुखद संदेश नहीं! चार साल की नौकरी के बाद भर्ती हुए युवाओं के भविष्य का क्या होगा?
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
लॉरेंस बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने कहा कि अदालत ने शर्तों के साथ ट्रांजिट रिमांड दिया है - पंजाब पुलिस उसे ले जाने से पहले उसका मेडिकल टेस्ट करवाएगी, सुरक्षा के सभी उपायों को ध्यान में रखा जाएगा, उसे हथकड़ी पहनाई जाएगी और उसे बुलेट प्रूफ वाहन में ले जाया जाएगा।
वकील ने आगे कहा कि उसे ले जाने से लेकर कोर्ट में पेश करने तक की पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कोर्ट ने एक विस्तृत आदेश पारित किया है कि पंजाब पुलिस उसके जीवन और सुरक्षा के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होगी और उसके साथ कोई दुर्घटना नहीं होनी चाहिए।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड मिली।पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने मानसा कोर्ट में पेश करेगी।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
बिहार प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को लिखे पत्र में कहा कि भारत सरकार नियमित रूप से सीटीईटी परीक्षा आयोजित कर रही है, इसलिए विभाग ने एसटीईटी परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं बदरपुर थाने की तरफ जा रहा था लेकिन पुलिस ने वहां जाने से रोक दिया। सत्ता पक्ष विपक्ष को दबाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। वे 'कांग्रेस मुक्त भारत' कहते रहते हैं, लेकिन वे इसे हासिल नहीं कर सकते। इसलिए वे ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को उनके खिलाफ ईडी, आई-टी विभाग या सीबीआई का उपयोग करके परेशान किया जा रहा है। विपक्षी दलों के लिए एक मंच पर एक साथ आने पर विचार करने का समय आ गया है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
कांग्रेस नेता और राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हम दो अलग-अलग थानों में हिरासत में लिए गए कांग्रेसी नेताओं से मिलने जा रहे थे लेकिन हमें ऐसा नहीं करने दिया जा रहा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। आज देश में यह खतरनाक स्थिति है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टीवी राइट्स स्टार स्पोर्ट इंडिया एक बार फिर हासिल करने में सफल रही। वहीं, टूर्नामेंट के डिजिटल राइट्स वॉयकाम-18 को मिले हैं। स्टार इंडिया ने 23575 करोड़ रुपये में अगले 5 साल के लिए IPL राइट्स अपने नाम किए हैं जबकि वॉयकाम 18 ने 23758 करोड़ रुपये में डिजिटल राइट्स खरीदे हैं।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
रांची में बीते शुक्रवार को हुई हिंसा-उपद्रव में शामिल आरोपियों की तस्वीरों और उनके नाम-पते के साथ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर होडिर्ंग्स लगाये गये हैं। रांची पुलिस ने राज्यपाल रमेश बैस के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की है। राज्यपाल ने सोमवार को राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा सहित राज्य के वरीय पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को तलब कर हिंसा की घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
बिहार के औरंगाबाद जिले के हरि बारी गांव में एक बालकनी गिरने से 24 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना सोमवार रात की है, जब लोग दुल्हन के घर की बालकनी से जयमाला समारोह (शादी समारोह का हिस्सा) देख रहे थे, जो काफी पुराना था।
घायलों में से कुछ की पहचान उर्मिला कुंवर, पुतुल देवी, शर्मिला देवी, किरण कुमारी, उषा सिंह, सरस्वती देवी, रणधीर सिंह और अन्य के रूप में हुई है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
दिल्ली में कोरोना के रोजाना मामले 1000 के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,118 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 500 मरीज़ ठीक हुए और 2 मरीज़ों की मृत्यु हुई।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरिजीत गंगोपाध्याय, जिन्होंने पिछले साल नवंबर से पश्चिम बंगाल में कई सीबीआई जांच का आदेश दिया है, अब इन सभी मामलों में केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच की प्रगति से निराश हैं।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक और मनीष चतरथ पार्टी नेताओं से मिलने के लिए बदरपुर पुलिस स्टेशन जाते समय अपोलो अस्पताल के बाहर रोका गया।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
प्रयागराज में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने के बाद अन्य आरोपियों के घरों पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी है। पुलिस ने 37 आरोपियों की लिस्ट पीडीए को भेजी है। जिन आरोपियो के घर बिना इजाजत के बने हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि जैसे 8 साल पहले युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियों का झांसा दिया था, वैसे ही अब 10 लाख सरकारी नौकरियों की बारी है। ये जुमलों की नहीं, 'महा जुमलों' की सरकार है। प्रधानमंत्री जी नौकरियां बनाने में नहीं, नौकरियों पर 'News' बनाने में एक्सपर्ट हैं।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन गैंगस्टरों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने अपना आज भी बयान दर्ज कराया। राहुल गांधी ईडी दफ्तर से निकल गए हैं। लंच के बाद फिर ED दफ्तर आएंगे।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
सीबीआई कोर्ट ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी और बचाव पक्ष के वकील की दलील सुनने के बाद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर आदेश 18 जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
थोक महंगाई दर के मोर्चे पर देश की जनता को झटका लगा है। मई महीने में थोक मुद्रास्फीति दर ने फिर से 15 फीसदी के ऊपर रही और यह 15.88 फीसदी पर पहुंच गई। अप्रैल महीने में यह 15.08 फीसदी पर रही थी। थोक मुद्रास्फीति पिछले साल अप्रैल से लगातार 14वें महीने दोहरे अंकों में बनी हुई है। थोक महंगाई का यह नया उच्च स्तर बीते 9 साल में सबसे अधिक है। वहीं, पुराने आंकड़ों को देखें तो अप्रैल में मुद्रास्फीति का जो डाटा सामने आया था, वह बीते 30 सालों में अप्रैल महीने के दौरान सर्वाधिक है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने कहा, “शांति बनी हुई है, एहतियात के रूप में फोर्स तैनात है। मुकदमा दर्ज है, 70 नामजद है। उन्हीं की गिरफ्तारी होगी जो अपराधी हैं जिन्होंने बच्चों को उकसा कर ये सब करवाया है उन पर कार्रवाई नहीं होगी। बेकसूर लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। हम आगे के लिए तैयारी भी कर रहे कि किसी भी तरह की खुराफाती ना हो। संवाद की प्रक्रिया जारी रहेगी।”
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
पटना की एमपी/एमएलए कोर्ट ने RJD विधायक और अनंत सिंह को एक मामले में दोषी पाया, जहां पुलिस ने उनके आवास से एके -47 बंदूक और अन्य हथियार बरामद किए थे। पुलिस ने अगस्त 2019 में की गई छापेमारी में विधायक के आवास से यह हथियार जब्त किए थे।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
महाराष्ट्र में राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "इस केस में 2015 में इन्होंने खुद क्लीन चिट दी थी अब वापस क्या हो गया। गांधी परिवार को जान बुझकर प्रताड़ित करने का षडयंत्र हो रहा है।"
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अग्निपथ योजना का ऐलान किया। सेना में बहाली के लिए इस योजना का ऐलान किया गया। इस योजना के तहत तीनों चार साल के लिए भर्ती होगी। इस योजना के तहत युवकों को सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा। चार साल में 6 महीने की ट्रेनिंग भी शामिल होगी।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
CBI की एक टीम तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी का कोयला घोटाले मामले में बयान दर्ज करने के लिए पहुंची है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, इमरान प्रतापगढ़ी और अन्य को पुलिस हिरासत में लिया गया है। सभी नेताओ को अज्ञात गंतव्य पर ले जाया जा रहा है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हम लोगों को जाने नहीं दिया जाएगा क्योंकि उनका उद्देश्य है कि इस सत्याग्रह में ज्यादा लोग ना जुड़ें। इसके बावजूद बॉर्डर पर लोग खड़े हैं और हर सड़क पर लोग दिखेंगे। किसी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाना और रात भर उसे बैठाना, कहीं ऐसा कानून नहीं है।
उन्होंने कहा, “कानून के मुताबिक तो पूछताछ के बाद व्यक्ति भेज देते हैं और अगली तारीख देते हैं। कांग्रेस पार्टी के लोग डरने वाले नहीं है, यह सत्याग्रह करते रहेंगे और अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।”
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “हम लोग आराम से पैदल जा रहे थे और मैं सुरक्षाकर्मियों के साथ जा रहा था लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया तो अब हमारे पास बैठने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।”
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
दिल्ली के ईडी दफ्तर राहुल गांधी पहुंच गए हैं। उनसे आज दूसरे दिन पूछताछ होनी है। इस बीच सड़क पर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से राहुल गांधी निकल गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी साथ हैं। थोड़ी देर में वह ईडी दफ्तर में पेश होंगे। इस बीच कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपने आवास से रवाना हुए। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने राहुल गांधी की आज भी पेशी होनी है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा, “हम कानून के दुरुपयोग का विरोध कर रहे हैं, अगर ईडी कानून का पालन करता है, तो हमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन ईडी कानून का पालन नहीं कर रहा है। हम पूछ रहे हैं कि अनुसूचित अपराध क्या है? कोई उत्तर नहीं। किस पुलिस एजेंसी ने एफआईआर दर्ज की है? कोई जवाब नहीं, एफआईआर की कॉपी नहीं।”
जाहिर है, वे कानून का पालन नहीं कर रहे हैं और लोकतंत्र में हमें विरोध करने के हकदार है। क्या कोई बीजेपी नेता है, जिसके खिलाफ पिछले 4-5 सालों में ईडी ने मामला दर्ज किया है? क्या कोई बीजेपी शासित राज्य है, जहां ईडी ने मामला दर्ज किया है।”
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
असम में गुवाहाटी के डीसीपी पश्चिम नबनीत महंत ने कहा, गुवाहाटी में बोरागांव के पास निजारापार इलाके में आज हुए भूस्खलन में चार की मौत। जहां भूस्खलन हुआ वहां चार मजदूर रह रहे थे। वे मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। उनके शव बरामद किए गए।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बीजेपी, कांग्रेस के खिलाफ ऐसा बर्ताव कर रही है कि लग रहा है हम आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तानाशाही चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंची हैं। आज फिर नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होंगे।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग के पास अतिरिक्त सुरक्षा बलों को सीआरपीसी में धारा 144 के साथ वहां और अन्य क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ED की जांच के मद्देनजर कांग्रेस नेताओं ने कल विरोध प्रदर्शन किया था।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से आज फिर दिल्ली में ईडी दफ्तर में पूछताछ होनी है। इससे पहले कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है और चार अहम सवाल पूछे हैं। प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रजातंत्र का संघर्ष जारी है। हम सिर्फ यह कहेंगे कि मोदी जी पिछले 8 सालों में अगर आप प्रदेश सरकार में विधायकों की खरीद फरोख्त की जांच करवा लेते, आपको तो पैसे का भी पता होगा, बहुत रिकवरी हो जाती।
कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने ईडी को इलेक्शन मैनेजमेंट करार देते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट यानी ईडी और मोदी सरकार का डर, इन सबके बीच मैं आपके सामने चार सवाल लेकर आया हूं।
पहला सवाल, आखिर मोदी सरकार और बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी और कांग्रेस क्यों हैं?
दूसरा सवाल, क्या जनता के मुद्दे उठाने वाली मुखर आवाज को दबाने का षड्यंत्र है ईडी की कार्रवाई?
तीसरा सवाल, क्या राहुल गांधी मोदी सरकार द्वारा चंद धन्नासेठों के हित साधने में रोड़ा बने हैं?
चौथा सवाल, बीजेपी सरकार हजारों करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च कर, 40-50 मंत्री लगाकर, सारे मीडिया पर दबाव डालकर, केवल एक आवाज राहुल गांधी पर ही हमलावर क्यों है?
सुरजेवाला ने कहा कि यह चार सवाल वह हैं, जिन्हें देश को जानना बेहद जरूरी है। इन सवालों के जवाब जानें और समझें कि आखिर क्यों मोदी सरकार कांग्रेस की एकजुटता और राहुल गांधी की बुलंद आवाज से डर गई है। कांग्रेस नेता ने चारों सवालों का जवाब देते हुए बताया कि आखिर क्यों मोदी सरकार और बीजेपी राहुल गांधी और कांग्रेस को निशाना बना रही है।
सुरजेवाला ने कहा, पहले सवाल का जवाब है, जब चीन ने हमारे देश की सरजमीन पर कब्जा किया, हमारे जवान शहीद हुए तो प्रधानमंत्री जी ने सर्वदलीय बैठक में कहा, न कोई घुसा है न कोई आया है। तब विपक्ष की एकमात्र आवाज राहुल गांधी ने सरकार के झूठ को घेरा। देश की माटी और शहीद जवानों के लिए आवाज उठाई। आज दो साल बीत जाने के बावजूद चीन को भारत मां की सरजीन से खदेड़ नहीं पाए। इसलिए राहुल गांधी से उन्हें परेशानी है।
दूसरे सवाल का जवाब, महंगाई से हो रही जनता की बदहाली पर राहुल गांधी ने लगातार सरकार को घेरा। पेट्रोल-डीजल के दामों पर, रसोई गैस और सीएनजी-पीएनजी के दामों पर, बढ़ते खाने पीने की वस्तुओं के दामों पर, लगातार मध्यम वर्ग, नौकरी पेशा लोग, देश के गरीब, दलित, पछड़े और देश के आदीवासी की आवाज उठाई और सरकार को घेरा। इन सबका जवाब सरकार के पास नहीं है, इसलिए राहुल गांधी से उन्हें परेशानी है।
तीसरे सवाल का जवाब, डूबती अर्थव्यवस्था और गिरते रुपये, एमएसएमई की बदहाली को लेकर, छिनती नौकरियों को लेकर, चौथरफा 45 साल की सबसे भयंकर बेरोजगारी को लेकर युवाओं के गुस्से को लेकर राहुल गांधी ने सवालों की झड़ी लगाकर मोदी सरकार को घेरा, इसलिए राहुल गांधी से इन्हें परेशानी है।
चौथे सवाल का जवाब, कोरोना काल में जब मोदी जी ने अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया। उस समय राहुल गांधी ने समय रहते न केवल सरकार को चेताया बल्कि सरकार को देर से ही कार्यवाही और मदद के लिए मजबूर किया। जब सरकार कोरोना टीके से प्राइवेट कंपनियों को हजारों करोड़ का मुनाफा कमवा रही थी तो राहुल गांधी ने सरकार को बाध्य किया कि टीकाकरण मुफ्त हो, मोदी सरकार ऐसा करने पर मजबूर हुई। जब लाखों मजदूर हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर जाने को मजबूर थे तो सरकार को कठघरे में खड़ी करने वाली आवाज का नाम राहुल गांधी है। इसलिए राहुल गांधी से इन्हें परेशानी है।
जब लाखों किसान न्याय की गुहार के लिए राजधानी दिल्ली के बाहर 8 महीने बैठे रहे, जब मोदी सरकार किसानों को आतंकवादी और नक्सलवादी बता रही थी, जब 700 किसान कुर्बानी के लिए दिल्ली की सीमा पर मजबूर हो गए तो ट्रैक्टर यात्रा कर किसान और खेत मजदूर की आवाज उठाकर, राहुल गांधी ने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलकर किसान की आवाज उठाई और सरकार को मजबूर किया कि वह तीनों काले कानून वापस ले। इसलिए राहुल गांधी से इन्हें परेशानी है।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जाजमऊ के शीतला बाजार में सुप्रीम प्लाईवुड गोदाम में आग लगी। फायर अधिकारी ने बताया, "घटना सुबह करीब 3:10 बजे की है। हमने आग पर लगभग काबू पा लिया है। करीब 6 दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का काम कर रही है और 2 गाड़ी रास्ते में हैं जो यहां आ रही हैं।"
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
दिल्ली के ईडी दफ्तर में आज फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ होनी है। इस बीच दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अकबर रोड के पास के इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। इसके मद्देनजर इलाके में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
दिल्ली ट्राफिक पुलिस ने कहा, कृपया सुबह 7 से 12 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड जाने से बचें। विशेष इंतजामों के कारण इन सड़कों पर यातायात आवाजाही नहीं हो सकेगी। कृपया गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से सुबह 7 से 12 बजे के बीच बचें।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, विशेष ट्राफिक व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
त्रिपुरा के अगरतला में मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एक इंटर्न ने बताया, "हमें अधिक काम दिया जा रहा है और वेतन कम है। 2015 से हमारे वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती तब तक हम काम नहीं करेंगे।"
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार के मुताबिक, 10 जून को राज्य में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज सुबह 7 बजे तक कुल 337 आरोपी गिरफ्तार हुए। प्रयागराज से 92, सहारनपुर से 83, हाथरस से 52, मुरादाबाद से 40, फिरोजाबाद से 18 और अंबेडकरनगर से 41 को गिरफ्तार, 13 प्राथमिकी दर्ज।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
मध्य प्रदेश के इंदौर जिला कलेक्टर कार्यालय में 2 लोगों द्वारा तलवार लेकर कार्यालय में घुसने का मामला सामने आया। सुरक्षा में तैनात जवान ने बताया, “इन दोनों लोगों ने शराब पी हुई है और नशे में हैं। हम लोग इन्हें पुलिस के हवाले करेंगे और वे आगे की कार्रवाई करेगी।”
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
असम के तिनसुकिया में रेलवे विभाग और जिला प्रशासन ने श्रीपुरिया गांव के पास रेलवे भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसमें करीब सौ से ज्यादा अतिक्रमणों की पहचान कर उन्हें धवस्त किया।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने आए तीन आतंकी एनकाउंटर में मारे गए हैं। यह एनकाउंटर श्रीनगर के बेमिना इलाके में हुआ। एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। एनकाउंटर में मारे गए दो आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी भी शामिल हैं। दोनों पाकिस्तानी थे।
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 14 Jun 2022, 8:12 AM IST