भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केरल के चथन्नूर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा नफरत की विचारधारा है और वे देश को नष्ट कर रहे हैं, भारत की सबसे बड़ी ताकत, सहनशीलता की ताकत को छीन रहे हैं। महात्मा गांधी ने एक महाशक्ति को अहिंसा से हराया, यही है भारत की असली ताकत।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
शराबबंदी के बाद राज्य में पकड़ी जा रही ब्रांडेड विदेशी शराब की 90 प्रतिशत खेप नकली या तय मानक के अनुरूप नहीं है। इसका खुलासा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की केमिकल लैब की जांच रिपोर्ट से हुई है। विभाग के अधिकारी बताते हैं कि बिहार में शराबबंदी के बाद चोरी छिपे बिहार में पहुंचाई जा रही है। यहां आने वाली शराब में 90 फीसदी शराब नकली है।
नकली शराब की पहचान उसके रि-यूज्ड बोतल, रैपर, ढक्कन और सील से भी हो जाती है। अशुद्ध होने की वजह से यह नकली शराब स्वाद में भी बहुत कड़वी होती है। यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।
उत्पाद विभाग के रसायन निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि राज्य के किसी भी जिले से अवैध शराब की खेप पकड़े जाने पर उसका सैंपल जब्त कर जांच के लिए लैब में भेजा जाता है। इस जांच में 90 प्रतिशत से अधिक शराब इंडियन मेड फारेन लिकर (आइएमएफएल) के मानकों पर असफल साबित हुए हैं।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
गाजियाबाद नगर निगम में कुत्तों के रजिस्ट्रेशन का काम है इस वक्त तेजी से चल रहा है। लोग ऑनलाइन बैठकर अपने कुत्तों के रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कुत्तों का वैक्सीनेशन कार्ड अपलोड करना बहुत जरूरी है। बिना वैक्सीनेशन कार्ड के उसके करीब 400 कुत्तों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल हुए हैं। अभी तक करीब 3000 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जिनमें 50 परसेंट से ज्यादा वह कुत्ते हैं जिनको खतरनाक नस्ल का माना जाता है। इनमें रॉटविलर, साइबेरियन हस्की, जर्मन शेफर्ड जैसी नस्लों के कुत्तों को पालना लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शहर में कुल 20 हजार से ज्यादा कुत्ते हैं। इनमें से अब तक करीब 3000 का पंजीकरण हुआ है। जिसमें से इनमें करीब 50 फीसदी खतरनाक नस्ल के हैं। शहर में कुल 70 नस्लों के कुत्ते पाले जा रहे हैं।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने मयूरभंज जिले के खूंटा इलाके से एक अंतरराज्यीय पूर्व-सक्रिय सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़ किया और मास्टरमाइंड सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को दी। क्राइम ब्रांच के आईजी अमितेंद्र नाथ सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरोपियों की पहचान विशाल खंडेलवाल (मास्टरमाइंड), तपन कुमार पात्रा, अजय कुमार पात्रा, निगम पात्रा, सुधांशु दास और अजू पात्रा के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि सोमवार को संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी की गई। शिकायत मिलने के तुरंत बाद, ओडिशा अपराध शाखा ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसने मयूरभंज जिले के एक इलाके में छापेमारी कर रैकेट का भंडाफोड़ किया।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
राजधानी देहरादून के माजरी माफी इलाके में आबकरी विभाग के प्रवर्तन टीम ने रेड करते हुए शराब से भरे एक बड़े अवैध गोदाम को पकड़ा है। मौके से लगभग 150 पेटी शराब पकड़ी गई है। इसकी अनुमानित कीमत 25 लाख से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बीते 1 वर्ष से इस गोदाम से बाहर से लाई गई शराब को वितरित किया जा रहा था। वहीं विभाग के अधिकारियों को यह भी शक है कि हो सकता है। इस शराब में मिलावट कर भी आगे वितरित की जा रही हो। क्योंकि मौके से रैपर और पैकेजिंग का सामान भी मिला है। राजधानी देहरादून के बिल्कुल महत्वपूर्ण इलाके में स्थित इस बड़े साला गोदाम के पकड़े जाने के बाद सवाल पुलिस पर भी उठ रहे हैं। कि आखिर उसे इतनी बड़ी जानकारी कैसे नहीं मिल पाई। आबकारी निरीक्षक रीना, उप आबकारी निरीक्षक उमराव राठौर, हेड कांस्टेबल राकेश नाथ, प्रीति, गोविंद, आफताब, हिशाम, नीलम, ज्योति भी शामिल रहे। मौके पर संयुक्त आबकारी आयुक्त गढ़वाल मंडल रमेश चौहान भी पहुंचे।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर ट्वीट कर कहा कि, इस कमरतोड़ महंगाई में बच्चों की शिक्षा और परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। 500 रुपए कमाने वाले अब महज 300 ही कमा रहे हैं। इन कठिन परिस्थितियों में, मैं अपने ऑटो चालक भाइयों के साथ खड़ा हूं और महंगाई के खिलाफ़ आवाज़ उठाता रहूंगा।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को अपने संविधान में संशोधन करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा, "हमारा विचार है कि संशोधन मूल उद्देश्य को कमजोर नहीं करेगा। हम प्रस्तावित संशोधन को स्वीकार करते हैं।"
कोर्ट ने कहा कि बीसीसीआई द्वारा प्रस्तावित संशोधन हमारे मूल निर्णय की भावना से अलग नहीं है और स्वीकार किया जाता है। कोर्ट के इस फैसले के साथ बीसीसीआई को राहत मिली है। अब पद पर सौरव गांगुली और जय शाह बने रह सकते है।
क्या कहता है BCCI का मौजूदा संविधान?
बीसीसीआई के मौजूदा संविधान के मुताबिक, सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को इसी महीने (सितंबर) में अनिवार्य तीन साल की कूलिंग-ऑफ पीरियड के बाद पद को खाली करना था। यह दोनों और संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज, राज्य संघों और क्रिकेट बोर्ड में संयुक्त रूप से छह साल तक पदाधिकारियों के रूप में काम कर चुके हैं। बीसीसीआई के मौजूदा संविधान के मुताबिक, गांगुली का 6 साल का कार्यकाल 2020 में खत्म हो चुका है। बीसीसीआई हालांकि कूलिंग ऑफ क्लॉज में बदलाव करना चाहता है। जस्टिस आरएम लोढ़ा कमेटी ने अपनी अनुशंसाओं में तीन साल के कूलिंग ऑफ पीरियड की अनुशंसा की थी।
अक्टूबर 2019 में BCCI के अध्यक्ष बने थे गांगुली
सौरव गांगुली 2014 में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के संयुक्त सचिव बने थे। उन्होंने एक साल बाद बंगाल राज्य संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके बाद गांगुली ने अक्टूबर 2019 में बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया था।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व चैंपियनशिप के लिए साइनिंग ऑफ गारंटी की अनुमति दी गई है। 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप होने जा रहा है। इसका आयोजन नवी मुंबई, गोवा और भुवनेश्वर में किया जाएगा।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट से कोचीन तक की फ्लाइट को विमान में धुआं दिखने के बाद रद्द कर दिया गया। खबरों के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 442 मस्कट से कोचीन के लिए उड़ान भरने ही वाली थी कि तभी फ्लाइट में धुआं दिखा। इसके बाद विमान का टेक ऑफ रद्द कर दिया गया।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, “आज लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता खतरे में है। अगर हमें इस स्थिति को सुधारना है तो हमें बीजेपी को सत्ता से बाहर रखना होगा और उसके लिए प्रयास जारी हैं। आज सवाल देश को बचाने का है और इसके लिए हमें उन सभी को एकजुट करना है जो देश को बचाना चाहते हैं।”
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हिजाब मुसलमानों के लिए जरूरी धार्मिक प्रथा है। अगर सरकारी स्कूल अन्य धार्मिक प्रतीकों की अनुमति दे रहे हैं, तो इसको क्यों नही दिया जा रहा है। महिला अपने सर पर पहन रही है अपने दिमाग पर नहीं। अगर कोई लड़की हिजाब पहनना चाहती है तो आप उसे क्यों रोकना चाहते हैं?
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
गुजरात के अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा हुआ है। एस्पायर-2 नाम की इमारत में 7वीं मंजिल से लिफ्ट टूटने की वजह से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। विश्वविद्यालय के पास की यह घटना है।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिजली सब्सिडी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने बताया कि उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी, जो इसके लिए आवेदन करेंगे। आज से ही इसके लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग फ्री बिजली नहीं लेना चाहते हैं। ऐसे में अब दिल्ली में उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों को 5-5 लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सवजियान इलाके में मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। सेना द्वारा बचाव अभियान जारी है। कई घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा के बाहर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने से पहले उनके नेताओं के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। एसपी विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने आज विधानसभा पर धरना का कार्यक्रम तय किया था। ये धरना शांतिपूर्ण धरना था मगर प्रदेश सरकार तानाशाही से इस धरने को दबाने का काम कर रही है।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
महाराष्ट्र के सांगली में ग्रामीणों द्वारा बच्चा चोर होने के संदेह में 4 संतों पर हमला किए जाने की खबरों पर, सांगली के एसपी दीक्षित गेदाम ने कहा, "हमें कोई शिकायत/औपचारिक रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन वायरल वीडियो और तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। आवश्यक कार्रवाई करने के लिए लिया जाना।"
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “चीन ने अप्रैल 2020 की यथास्थिति बहाल करने की भारत की मांग को मानने से इनकार कर दिया है। पीएम ने बिना किसी लड़ाई के चीन को 1000 वर्ग किलोमीटर जमीन दी है। क्या भारत सरकार बता सकती है कि इस क्षेत्र को कैसे पुनः प्राप्त किया जाएगा?”
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
US मीडिया के मुताबिक, पुलिस बम दस्ते ने मंगलवार देर रात बोस्टन में पूर्वोत्तर विश्वविद्यालय के परिसर को संदिग्ध पैकेजों की जांच के लिए सील कर दिया। वहां पर विस्फोट और कम से कम एक व्यक्ति को मामूली चोट की अपुष्ट खबरें थीं।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 8वां दिन है। तिरुवनंतपुरम के नवाइकुलम से पदयात्रा आगे निकल गई है। पदयात्रा शुरू करने से पहले कैंप में तिरंगे को सलामी दी गई। पदयात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हजारों की संख्या में लोग पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं।
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 14 Sep 2022, 7:44 AM IST