हालात

बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, बडगाम में फेंका ग्रेनेड, एक नागरिक घायल, सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी

आतंकवादियों ने बडगाम के गोपालपोरा चदूरा इलाके में ग्रेनेड फेंका जिसमें एक नागरिक करण कुमार सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मुंबई: आज शाम करीब 7:45 बजे मोती छाया बिल्डिंग, नाने पाड़ा, मुलुंड में एक घर की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1227 नए मामले दर्ज किए गए, इस दौरान 8 मरीजों की मौत भी हुई

J&K: आतंकवादियों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष पर ग्रेनेड फेंका, जिससे एक पुलिस कर्मी मामूली रूप से घायल हो गया

बिहार कैबिनेट का विस्तार कल सुबह 11.30 बजे होगा

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने बडगाम के गोपालपोरा चदूरा इलाके में ग्रेनेड फेंका जिसमें , एक नागरिक घायल

आतंकवादियों ने बडगाम के गोपालपोरा चदूरा इलाके में ग्रेनेड फेंका जिसमें एक नागरिक करण कुमार सिंह घायल हो गया।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

बांग्लादेश के पुराने ढाका के चौकबाजार इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकाल रहे दो गुट आपस में भिड़े,  पुरानी रंजिश में चले पत्थर, कई गाड़ियों में तोड़फोड़

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकाल रहे दो गुट आपस में भिड़ गए। लखनऊ के संयुक्त आयुक्त पीयूष मोर्दिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान पहली यात्रा के पुरुषों के समूह ने पिछली किसी रंजिश के चलते दूसरी यात्रा पर पथराव किया। इसमें कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुईं, एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है। केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

मुंबई पुलिस ने फोन कर मुकेश अंबानी को मारने की धमकी देने वाले 56 वर्षीय बिष्णु विदु भौमिक को गिरफ्तार किया

मुंबई पुलिस ने फोन कर मुकेश अंबानी को धमकी देने वाले 56 वर्षीय बिष्णु विदु भौमिक को गिरफ्तार किया और आईपीसी की धारा 506 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने अपने निजी फोन से 8 अलग-अलग नंबरों पर सुबह 10:39 से दोपहर 12:04 बजे के बीच 9 कॉल किए। वह बोरीवली वेस्ट का रहने वाला है।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

श्रीनगर के लाल चौक पर CRPF ने 750 वर्गमीटर के तिंरगा झंडा का प्रदर्शन किया

हिमाचल प्रदेश के शिमला के बोइल्यूगंज में मदरसे के छात्रों ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली

कर्नाटक के शिवमोग्गा में तनाव, धारा 144 लागू, टीपू सुल्तान समर्थकों द्वारा सावरकर के बैनर हटाने पर विवाद

सेना ने मई 1984 से हिमस्खलन के बाद लापता दिवंगत लांसनायक चंद्र शेखर के अवशेष बरामद किये, बैज से हुई पहचान

भारतीय सेना के एक गश्ती दल ने ग्लेशियर में तैनाती के दौरान 29 मई 1984 से हिमस्खलन के कारण लापता दिवंगत लांसनायक चंद्र शेखर के नश्वर अवशेषों को बरामद किया। सेना की उत्तरी कमान ने कहा कि स्वर्गीय चंद्र शेखर की पहचान उनकी सेना की संख्या वाली पहचान डिस्क की मदद से की गई थी जो नश्वर अवशेषों के साथ उलझी हुई थी। आधिकारिक सैन्य रिकॉर्ड से अधिक विवरण बरामद किया गया।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस पर औपचारिक परेड आयोजित हुआ

उत्तर प्रदेश: 34 बटालियन PAC ने वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस मनाया 

75 वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने 6 महाद्वीपों, 3 महासागरों और 6 समय क्षेत्रों में फहराया तिरंगा

जैसा कि भारत अपने 75 वें स्वतंत्रता दिवस को चिह्न्ति करता है, भारतीय नौसेना के युद्धपोत छह महाद्वीपों, तीन महासागरों और छह अलग-अलग समय क्षेत्रों में तिरंगा फहरा रहे हैं। भारतीय प्रवासी और अन्य शीर्ष नेतृत्व और मेजबान देश के स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारतीय तिरंगा फहराने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत 15 अगस्त को विभिन्न बंदरगाहों पर पहुंचे।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह

पंजाब: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह चल रहा है।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

गुरुग्राम में क्लब के बाउंसरों ने सेना के जवान समेत तीन लोगों को बेरहमी से पीटा

गुरुग्राम में बाउंसरों से मारपीट के एक अन्य मामले में एक ताजा मामला सेक्टर-29 से सामने आया है, जहां एक नाइट क्लब के बाहर चार बाउंसरों ने सेना के जवान समेत तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी.रमना ने स्वतंत्रता दिवस पर सर्वोच्च न्यायालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

ध्वजारोहण के लिए पहुंचे बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण, तभी राष्ट्रीय ध्वज का टूटा डंडा

आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में बहादराबाद के बुड्डाहेड़ी गांव में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के लिए पहुंचे, योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण। उनकी मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज जिस डंडे से बंधा था वह टूट गया। गनीमत यह रही कि युवाओं ने ध्वज को जमीन पर नहीं गिरने दिया। इसके बाद दोबारा ध्वजारोहण किया गया।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार के बोदाहेरी मोहिउद्दीनपुर गांव के मदरसा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई दी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वतंत्रता दिवस पर पानीपत के समालखा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

तेलंगाना के मंत्री के टी रामाराव ने स्वतंत्रता दिवस पर राजन्ना सिरसिला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

ITBP के जवानों ने जम्मू में पैंगोंग त्सो के तट पर स्वतंत्रता दिवस मनाया

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने निकाली आज़ादी गौरव यात्रा, बापू को दी श्रद्धांजलि

ध्वजारोहण के बाद कांग्रेस नेताओं ने पार्टी मुख्यालय से 30 जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति तक मार्च निकाला, जहां महात्मा गांधी शहीद हुए थे। मार्च का नेतृत्व राहुल गांधी ने किया। इस दौरान प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा, पवन बंसल, केसी वेणुगोपाल समेत सभी बड़े नेता हाथों में तिरंगा लिए मार्च में शामिल हुए। गांधी स्मृति पहुंचकर राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेस नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद मार्च समाप्त किया गया। महात्मा गांधी को उनके श्रद्धांजलि देने के बाद वहां एकत्र सभी कांग्रेस नेताओं ने देश की अखंडता, एकता और विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

हम उन शहीदों को भी याद करते हैं जिनकी वजह से हमें आजादी मिली है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैं पूरे देशवासियों को बधाई देना चाहता हूं। भारत की आजादी को लेकर न जाने कितने लोग शहीद हो गए। जहां हम 15 अगस्त की आजादी की खुशियां मना रहे हैं, वहीं हम उन शहीदों को भी याद करते हैं जिनकी वजह से हमें आजादी मिली है।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने निवास स्थान पर ध्वजारोहण किया

दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने निवास स्थान पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उनकी पत्नी सविता कोविंद भी मौजूद रहीं।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

बिहार के हर एक युवा के दिल में जो ख्वाहिश थी, हम मिलकर उसे पूरा कर रहे हैं: तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन के अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 10 लाख नौकरियां दी जाएगी और इसको आगे बढ़ाकर 20 लाख भी किया जाएगा। बिहार के हर एक युवा के दिल में जो ख्वाहिश थी, हम मिलकर उसे पूरा कर रहे हैं।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

गुजरात: राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अरावली के मोडासा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

उद्योगपति मुकेश अंबानी को मिली धमकी, धमकाने वाले ने तीन बार की कॉल

पहली बार बेंगलुरू के ईदगाह मैदान में फहराया गया तिरंगा

आजादी के बाद पहली बार सोमवार को बेंगलुरू के विवादित ईदगाह मैदान में तिरंगा फहराया गया। राजस्व विभाग से जुड़े बेंगलुरू उत्तर उपमंडल अधिकारी शिवन्ना ने ध्वजारोहण किया। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जमीर अहमद खान, बेंगलुरु सेंट्रल सांसद पी.सी. मोहन और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रशासन ने जनता के लिए 300 कुर्सियों की व्यवस्था की थी। ध्वजारोहण के बाद, बीबीएमपी स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया और राजस्व विभाग के साथ-साथ बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अधिकारियों ने जनता को मिठाई बांटी।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

हम एकजुट होकर देश के लिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। इस यात्रा का मकसद यही है कि जिन देशवासियों, नेताओं ने इस देश की आज़ादी के लिए जान न्यौछावर की और जिनकी वजह से हम आज़ाद हैं उनको याद करें। हम एकजुट होकर देश के लिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

राहुल-प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आज़ाद ने दिल्ली में 'आज़ादी गौरव यात्रा' निकाली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने दिल्ली में 'आज़ादी गौरव यात्रा' निकाली।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

पंजाब: BSF और पाकिस्तान रेंजर्स ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया

दिल्ली में आईटीओ, लालकिला मेट्रो स्टेशन सुरक्षा कारणों से बंद 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले के पास अपने दो स्टेशनों को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया। दिल्ली मेट्रो ने जानकारी दी, "दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुसार, आईटीओ और लालकिला मेट्रो स्टेशनों को सुरक्षा कारणों से अगले निर्देश तक बंद कर दिया गया है।"

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोलकाता में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का संदेश।

मध्य प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मध्य प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष 'भस्म आरती' की गई

हमें हमारे देश की हर भाषा पर गर्व होना चाहिए: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि हमने देखा है कि कभी कभी हमारी प्रतिभा भाषा के बंधनों में बंध जाती है। ये गुलामी की मानसिकता का परिणाम है। हमें हमारे देश की हर भाषा पर गर्व होना चाहिए।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

आने वाले 25 साल के लिए हमें उन पंच प्राण पर अपनी शक्ति को केंद्रित करना होगा: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि आने वाले 25 साल के लिए हमें उन पंच प्राण पर अपनी शक्ति को केंद्रित करना होगा। 2047 जब आज़ादी के 100 साल होंगे, आज़ादी के दिवानों के सारे सपने पूरे करने का जिम्मा उठाकर चलना होगा:

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

महाराष्ट्र: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में RSS मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

आज देश ने खोज खोज कर ऐसे वीरों, महापुरुषों, बलिदानियों, सत्याग्रहियों को याद किया, नमन किया: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान के हर कोने में उन सभी महापुरुषों को याद करने का प्रयास किया गया, जिनको किसी न किसी कारणवश इतिहास में जगह न मिली, या उनकों भुला दिया गया था। आज देश ने खोज खोज कर ऐसे वीरों, महापुरुषों, बलिदानियों, सत्याग्रहियों को याद किया, नमन किया:

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

बिहार: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पटना में विधान सभा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

आज हम सब देशवासियों के लिए ऐसे हर महापुरुष को, हर त्यागी और बलिदानी को नमन करने का अवसर है: PM मोदी

लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान का कोई कोना, कोई काल ऐसा नहीं था, जब देशवासियों ने सैंकड़ों सालों तक गुलामी के खिलाफ जंग न की हो, जीवन न खपाया हो, यातनाएं न झेली हो, आहुति न दी हो। आज हम सब देशवासियों के लिए ऐसे हर महापुरुष को, हर त्यागी और बलिदानी को नमन करने का अवसर है।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया, बोले-आज देश के हर बलिदानी को नमन करने का दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं। बहुत-बहुत बधाई। मैं विश्व भर में फैले हुए भारत प्रेमियों को, भारतीयों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 15 Aug 2022, 7:56 AM IST