
दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड मे भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी पर उनके समर्थक भड़क गए हैं। समर्थकों की भारी भीड़ एसीबी दफ्तर के बाहर जुटी हुई है और हंगामा कर रही है।
दिल्ली वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके कारोबारी भागीदारों से संबंधित विभिन्न स्थानों पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की छापेमारी में कुल 24 लाख रुपये नकद, 2 अवैध हथियार और कारतूस हुए हैं।
दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड मे भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आज हुई छापेमारी के दौरान उनके ठिकानों से भारी कैश के साथ कई सबूतों की बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई की एक विशेष अदालत ने दो अलग-अलग आदेशों में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गंगोपाध्याय की हिरासत की मांग करने वाली एजेंसी की याचिका को मंजूरी दे दी। दोनों को करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया गया है।
चटर्जी और गंगोपाध्याय दोनों की जमानत याचिका खारिज करते हुए विशेष अदालत ने केंद्रीय एजेंसी को दोनों को 21 सितंबर तक हिरासत में लेने का निर्देश दिया। जुलाई के अंत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के बाद चटर्जी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि गंगोपाध्याय को गुरुवार शाम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र को संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत पीएम केयर्स फंड को स्टेट घोषित करने की मांग वाली याचिका पर विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए और समय दिया। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने सरकार से इस मामले में विस्तृत जवाब मांगते हुए कहा: यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसके लिए उचित प्रतिक्रिया की आवश्यकता है।
मामले की अगली सुनवाई अगले साल 31 जनवरी को होगी।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक के मामले में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। लखनऊ एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक कराने वाले गिरोह के मास्टर माइंड व सरगना सैयद सादिक मूसा व उसके करीबी सहयोगी योगेश्वर राव को दबोच लिया। मूसा पर उत्तराखंड पुलिस ने दो लाख और योगेश्वर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। दोनों को एसटीएफ उत्तराखंड पिछले 15 दिन से तलाश रही थी। एसटीएफ एसएसपी विशाल विक्रम सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों को दबोचा है। उनके पास से नकदी बरामद की है। दोनों को उत्तराखंड एसटीएफ को सुपुर्द करने की तैयारी चल रही है। एसटीएफ के कार्यवाहक एसएसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य की 2021 में परीक्षा का पेपर लीक मामले में देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रेड मारी और जांच कर रही है। बताया गया है कि रेड के दौरान अमानतुल्ला के ठिकाने से विदेशी पिस्टल ब्रेटा बरामद की गई है। इस पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। साथ ही 12 लाख रुपये कैश भी मिला है।
निमार्णाधीन इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर यहां शुक्रवार को दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पिछले तीन दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। कुछ दिन पहले अहमदाबाद में 7 मजदूर की मौत हो गई थी।
सूरत के पुलिस उपायुक्त सागर बागमार ने मीडिया को बताया कि पैलेडियम रेजीडेंसी के टावर पर काम चल रहा है, तभी लिफ्ट पर काम कर रहे मजदूरों में से एक ने अपना संतुलन खो दिया और गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा कर्मचारी भी 14वीं मंजिल से फिसल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
एक 18 वर्षीय हैकर ने कंपनी 'उबर' के सर्वर में घुसकर सेंध लगा दी। साथ ही हैकर ने पोस्ट में कहा, "उबर अपने कर्मचारियों को कम वेतन देता है।" हालांकि, कर्मचारियों को लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है। हैकर ने कंपनी के इंटरनल कम्युनिकेशन सिस्टम स्लैक पर एक मैसेज पोस्ट कर खुद को उबर के कर्मचारियों से अवगत कराया।
हैकर ने कहा, "मैं घोषणा करता हूं कि मैं एक हैकर हूं और उबर को संबंधित डेटा का सामना करना पड़ रहा है। ट्विटर पर प्रसारित संदेश के स्क्रीनशॉट को लोगों ने पढ़ा।"
हैकर ने कंपनी की गोपनीय जानकारी साझा करते हुए कहा कि उबर अपने ड्राइवरों को कम भुगतान करता है।
थाना दादरी पुलिस ने 2 अभियुक्त दीपक और शहजाद को गिरफ्तार किया है। शहजाद के कबाडी के गोदाम से 210 किलोग्राम गांजा और 2 वाहन बरामद हुए है। अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया की वो दोनो नीरज उर्फ कालू और बंटी के साथ मिलकर बाहर से अवैध गांजा लेकर आते हैं। जिसे शहजाद के गोदाम में लाकर रखते हैं। फिर अपनी स्विफ्ट गाड़ी से जगह - जगह पर बेचते हैं। उससे प्राप्त धन को बराबर हिस्सों में बांट कर अवैध लाभ प्राप्त करते हैं। बरामदगी के आधार पर 466/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। वाछिंत अभियुक्त नीरज उर्फ कालू और बंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग से टीम गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
बिहार की राजधानी पटना में एडीजी जे.एस. गंगवार ने बेगूसराय में फायरिंग की घटना को लेकर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में बेगूसराय पुलिस ने विभिन्न टीमों के सहयोग से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल 2 पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
दिल्लीके जंगपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक मकान के ढह जाने से आठ लोग दब गए, जिसमें छह को दमकलकर्मियों ने बचा लिया। दो अभी भी फंसे हुए हैं। दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकलकर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।
दमकल अधिकारी ने कहा, "दमकल कर्मियों ने मलबे में दबे छह लोगों को बचा लिया है। दो लोग अभी भी वहां फंसे हैं। बचाव अभियान जारी है।" स्थानीय पुलिस ने भी दमकल की मदद के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा है। मकान कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव देखा गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में समान ड्रेस कोड की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है।
गुजरात के वापी जीआईडीसी के वलसाड इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगई। फायर बिग्रेड को बुलाया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स में इलाज जारी है। वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। राजू श्रीवास्तव के भाई ने बताया कि राजू श्रीवास्तव में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बीते महीने 10 अगस्त को अचानक सीने में दर्द होने और जिम में कसरत के दौरान गिर जाने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें हार्ट अटैक आया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।
गुजरात के अहमदाबाद के मेमनगर स्टेशन पर एक बस में आग लग गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस स्टॉप को तुरंत खाली करा लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
लखनऊ में दीवार हादसे पर संयुक्त आयुक्त पीयूष मोरदिया ने कहा कि हमें लगभग 3 बजे हादसे की सूचना मिली जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन सेवा और पुलिस द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इसमें 9 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 1 व्यक्ति घायल हुआ था। मृतक में 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे हैं।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आयुक्त रोशन जैकब ने शहर में भारी बारिश के बाद जलजमाव की समस्या का निरीक्षण किया। वीडियो इंजीनियरिंग कॉलेज, जानकीपुरम और रिवरफ्रंट कॉलोनी के आसपास के क्षेत्रों की हैं।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में देर रात बारिश के कारण एक घर की छत गिरने तीन लोगों की मृत्यु हो गई और एक घायल है। घायल महिला की पहचान 20 साल, 4 साल और 6 साल के तीन बच्चों की मां के रूप में हुई है। तीनों बच्चों की हादसे में मृत्यु हो गई। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 9वां दिन है। केरल कोल्लम में तिरंगे को सलामी देने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत पार्टी वरिष्ठ नेताओं यात्रा की शुरुआत की। हजारों की संख्या में लोग पदयात्रा से जुड़ रहे हैं। पदयात्रा में जनसैलाब उमड़ रहा है।
बिहार के बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चलती ट्रेन से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम केशव बताया जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने चार में से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 16 Sep 2022, 7:56 AM IST