
असम सरकार ने बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में असम ट्री आउटसाइड फॉरेस्ट (सस्टेनेबल मैनेजमेंट) रूल्स, 2022 के तहत वन क्षेत्रों के बाहर पेड़ों की कटाई को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने कहा कि 2002 के पुराने नियमों में छूट प्राप्त 11 प्रजातियों की तुलना में पेड़ों की 71 प्रजातियों, जिनमें आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले/आमतौर पर उगाए जाने वाले पेड़ों की प्रजातियां और छायादार पेड़ शामिल हैं, को पूर्व पंजीकरण और पूर्व काटने की अनुमति से छूट दी जाएगी।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
दिल्ली पुलिस की टीमों ने बुधवार को दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में उस घर की तलाशी ली, जहां आफताब अमीन पूनावाला अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर के साथ रहता था। आफताब पर इस साल मई में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने का आरोप है। इस बीच, रोहिणी में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में बुधवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं किया गया, जिसकी गुरुवार को होने की संभावना है।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
स्पेन ने कतर में फुटबॉल विश्व कप के चौथे दिन बुधवार को कोस्टारिका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसने ग्रुप-ई में अपने पहले मैच में कोस्टारिका को 7-0 से हरा दिया।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आज कांग्रेस विजन डाक्यूमेंट की कड़ी में निगम में एक हाउस टैक्स विजन - "पिछला माफ, अगला हाफ, गांव में पूर्ण साफ और एम.सी.डी से भ्रष्टाचार पूरा साफ" मीडिया के समक्ष पेश किया। कांग्रेस ने दिल जीता है, दिल्ली भी जीतेंगे, दिल्ली को बनाएंगे "मेरी चमकती दिल्ली"।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
दिल्ली के नरेला इलाके स्थित ओयो होटल के कमरे में 38 वर्षीय एक विवाहित व्यक्ति ने कहासुनी के बाद कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान गीता (39) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान प्रवीण उर्फ सीटू के रूप में हुई है, जिसने मंगलवार को अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद की जान लेने की भी कोशिश की थी। प्रेमिका की मौत हो गई और प्रवीण का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
पंजाब के जालंधर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कार सवार चार महिलाओं ने एक व्यक्ति से पता पूछने के बहाने उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया। इसके बाद इन महिलाओं ने व्यक्ति का यौन शोषण किया। पीड़ित व्यक्ति लैदर के एक कारखाने में मजदूर के रूप में काम करता है। हालांकि, पीड़ित की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पीड़ित ने दावा किया कि जब वह उन्हें पता बता रहा था तब महिलाओं ने उसकी आंखों में कुछ छिड़कर उसका अपहरण कर लिया। उसने बताया कि महिलाएं सफेद कार में सवार थीं। युवक ने कहा कि उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने यात्रा के मध्य प्रदेश में पहुंचने पर कहा कि विधायकों को खरीद कर बीजेपी ने ग़लतफ़हमी पाल ली, कि उसने हमें लोगों के दिलों से दूर कर दिया। रुपयों में ईमान बिकता होगा, प्यार और विश्वास नहीं। जनता खुद जवाब देगी।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
कतर में खेले जा रहे फीफा विश्वकप में एक और बड़ा उलटफेर हुआ है। एशियाई टीम जापान ने जर्मनी को 2-1 से हरा दिया है। जर्मनी को इस बार भी विश्वकप का दावेदार माना जा रहा है।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
मध्यप्रदेश में राहुल गांधी ने कहा कि हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की क्योंकि विपक्ष की आवाज उठाने के सभी लोकतांत्रिक तरीके बंद हो गए थे। हम चुनाव के जरिए उन तक नहीं पहुंच सकते, वे भ्रष्ट विधायकों को खरीदते हैं जैसे उन्होंने मप्र में खरीदा, प्रेस भी उनका है
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश में महंगाई, बेरोजगारी को खत्म करना और सद्भाव को बढ़ाना है। राहुल गांधी का देश के लिए संदेश स्पष्ट है, उसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए कारवां चल पड़ा हैं। ये यात्रा(भारत जोड़ो यात्रा) आजादी के बाद सबसे बड़ी यात्रा है:
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस की एक नेता ने ईडब्ल्यूएस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने EWS मुद्दों पर केंद्र के फैसले को बरकरार रखने के फैसले की खिलाफत की है।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, “आज अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई है। देश में जो भी युवा महंगाई, रोजगार और संविधान के लिए काम करना चाहता हैं अगर वे आपस में बातचीत करते रहें तो देश में कुछ अच्छा कर सकेंगे।”
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हमारे सामने है और इसे बचाने के लिए हमसे जो बनेगा वो हम करेंगे।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में स्पेशल भोजन देने वाले वीडियो पर अदालत ने आपत्ति जताई है। कोर्ट ने जेल अधिकारियों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में होटल से लाया हुआ स्पेशल खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक गांव में पुलिस ने एक 11 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया है। थाना नंदग्राम गाजियाबाद में 20 नवंबर को लड़की के लापता होने और अपहरणकर्ताओं द्वारा 30 लाख रुपये फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया गया था।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
ओडिशा के जाजपुर के धनेश्वर के पास एक कबाड़ी गोदाम में आग लग गई। मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद हैं।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि तेजस्वी यादव मेरी उम्र के हैं। हम तब से फोन पर बात कर रहे हैं जब हम सरकार में थे और वह विपक्ष में थे। आज हम पहली बार मिलेंगे और पर्यावरण, उद्योग, जलवायु संकट समेत अच्छे काम के बारे में चर्चा करेंगे।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
राजस्थान के जोधपुर में 100 से अधिक पाकिस्तानी प्रवासियों को भारत की नागरिकता मिल गई है। एक पाकिस्तानी प्रवासी ने बताया, "मुझे आज नागरिकता मिली है। हम यहां 23 पहले आए थे। हमें आज नागरिकता मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। हम इसके लिए रास्थान सरकार का धन्यवाद करते हैं।"
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “देश से डर, नफरत, बेरोजगारी और महंगाई को खत्म कर, हम न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे। आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र से होती हुई मध्यप्रदेश पहुंच गई है। और, इस तिरंगे को श्रीनगर में लहराने से हमें कोई ताकत नहीं रोक पाएगी।”
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को जेवर टोल प्लाजा के समीप टायर फटने से एक ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत व दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कचहरी के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल पर वकील ने हमला किया। ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि हमने नगर निगम, पुलिस विभाग और कुछ प्राइवेट कैमरों की फुटेज ली है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि अधिवक्ता द्वारा किया गया कार्य न्याय और विधि के अंदर नहीं आता। कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया है और कार्रवाई जारी है।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
दिल्ली के पालम इलाके के एक घर में दो बहनों, उनके पिता और उनकी दादी समेत एक ही परिवार के चार लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Nov 2022, 7:46 AM IST