कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि आज बड़े उद्योगपतियों का अरबों का कर्ज माफ किया जा रहा है। लेकिन, अगर एक किसान या छोटा व्यापारी, छोटा सा भी कर्ज न लौटा पाए तो उसे 'Defaulter' बताकर जेल में डाल देते हैं। भारत जोड़ो यात्रा, हर अन्याय के खिलाफ है। राजा के ये ’दो हिंदुस्तान' भारत स्वीकार नहीं करेगा।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज एक कार्यक्रम में कहा कि हम कब तक डरेंगे? हम कब तक सहेंगे? डीआरआई, ईडी, आईटी से डरने की जरूरत नहीं है। यदि आपको अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है, तो छत्तीसगढ़ सरकार के प्रमुख के रूप में मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ राज्य में किसी भी थाने में प्राथमिकी दर्ज करें, कार्रवाई की जाएगी।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आजकल सवाल करना गुनाह हो गया है। यदि आप इन दिनों कोई प्रश्न पूछते हैं तो आपको धर्म-विरोधी या राष्ट्र-विरोधी करार दिया जाएगा। इस देश में आज प्रश्न पूछना प्रतिबंधित हो गया है।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
मध्य प्रदेश की पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 151 की सोसाइटी से एक महिला को गिरफ्तार किया है। बीते रविवार को मध्य प्रदेश के जनपद भिंड आई पुलिस ने नोएडा की क्राइम ब्रांच पुलिस टीम के साथ मिलकर एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है की ये ऑनलाइन वैवाहिक साइट के जरिए फ्रॉड करती थी और कई लोगों को उसने अभी तक करोड़ों का चूना लगा चुकी है। मामले के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 151 के जेपी अमन सोसाइटी में टावर 19 के फ्लैट नंबर 1205 में रहने वाली पल्लवी सोनवाल को कल मध्य प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया है और अपने साथ मध्य प्रदेश ले गई है। पल्लवी सोनवाल और उसका पति जॉन जूलियस इन दोनों पर आरोप है कि यह लोग ऑनलाइन वैवाहिक साइट पर अलग-अलग लड़के-लड़कियों की फोटो डालकर लोगों से बातचीत करते थे और फिर लड़के या लड़की के विदेश से आने की सूचना उन्हें देते थे। यह लोगों को यह कहकर ठगते थे कि वापस आते समय एयरपोर्ट पर कस्टम ने लड़के या लड़की को रोक लिया है और लाखों रुपए के रूप में उन्हें पेनाल्टी जमा करनी होगी जो बाहर आने के बाद वापस कर दी जाएगी। रिश्ते की लालच में आए परिवार जन पैसों को इन दोनों को ट्रांसफर कर दिया करते थे तब ये लोग नंबर बंद कर फरार हो जाते थे। यह दोनों ऐसे कई पीड़ितों को करोड़ों का चूना लगा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक जॉन जूलियस पहले ही एक मामले में जेल में है और अब भिंड में मिली एक शिकायत के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस ने पल्लवी सोनवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को 10 यूट्यूब चैनलों के 45 वीडियो को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।
23 सितंबर को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम 2021 के प्रावधानों के तहत संबंधित वीडियो को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए गए थे। अवरुद्ध वीडियो की कुल दर्शकों की संख्या 1 करोड़ 30 लाख से अधिक थी।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज रात टोक्यो के लिए रवाना होंगे। प्रधान मंत्री ने ट्वीट किया, "मैं पूर्व पीएम शिंजो आबे, एक प्रिय मित्र और भारत-जापान मित्रता के एक महान चैंपियन के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आज रात टोक्यो की यात्रा कर रहा हूं।"
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
अंकिता भंडारी के लिए आज पूरा उत्तराखंड रो रहा है। मगर जरा सोचिए उस पिता के दिल पर क्या बीत रही होगी जिसने अपनी बेटी को खोया है। वो बेटी जो अपने पिता की मदद करना चाहती थी। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी पूरी तरह से टूट चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी बेटी की हत्यारोपियों को फांसी नहीं मिलती वे लक्ष्मणझूला थाने से वापस नहीं जाएंगे। अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने थाने में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी बेटी 28 अगस्त को वनंत्रा रिसोर्ट में नौकरी करने के लिए आई थी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को पूर्व राज्य मंत्री के बेटे पुलकित आर्य और उसके साथियों ने मार दिया। जब तक उनकी बेटी के हत्यारोपियों को मौत की सजा नहीं मिलती है, तब तक वह थाने से घर वापस नहीं जाएंगे।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्यवाही एक नए न्यायाधीश को ट्रांसफर करने के खिलाफ दायर की गई थी। मामले में जांच एजेंसी से जवाब मांगते हुए न्यायमूर्ति योगेश खन्ना ने आगे की सुनवाई 28 सितंबर के लिए सूचीबद्ध की।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में कथित वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को सोमवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
मेघालय के री भोई जिले में एक रबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं हैं। आग पर काबू पाने के लिए कोशिश जारी है।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्यवाही एक नए न्यायाधीश को ट्रांसफर करने के खिलाफ दायर की गई थी।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
अंकिता भंडारी कल पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। अंकिता को उनके भाई ने मुखाग्नि दी थी। जिसके बाद अब सभी लोग इस दुख की घड़ी में अंकिता के परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। इसी कड़ी में अब प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत आज दोपहर अंकिता भंडारी के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे। जहाँ उन्होंने अंकिता के परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। हरीश रावत ने कहा कि अंकिता पूरे प्रदेश की बेटी थी। उसे न्याय जरूर मिलेगा। आरापियों को सजा जरूर होगी उन्हें विश्वास है।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हुई है। मेरी संवेदनाएं उनके साथ है। सरकार की तरफ से संभव मदद मृतक के परिवार की जाएगी।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने बंबई उच्च न्यायालय द्वारा देशमुख की जमानत याचिका पर फैसला नहीं करने और उसे लंबित रखने पर नाराजगी व्यक्त की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत के आवेदनों को आठ महीने तक लंबित रखना जमानत के न्यायशास्त्र के अनुरूप नहीं है।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अभी कुछ घंटों में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जापान के टोक्यो के लिए रवाना होंगे। PM बुडोकन में राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे, जिसके बाद वे टोक्यो के अकासाका पैलेस जाएंगे
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के इटौंजा में कुम्हारवां रोड पर गद्दीनपुरवा के पास तालाब में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 37 घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। यह जानकारी आईजी लक्ष्मी सिंह ने दी है।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 129 मामले और सितंबर के महीने में अब तक कुल 281 मामले दर्ज किए गए, जबकि अगस्त में डेंगू के 75 मामले सामने आए।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 50,000 रुपए के जमानत बांड पर अदालत द्वारा अंतरिम जमानत मिलने के बाद अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से बाहर निकलीं।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से शहीद हुए छह सैन्य कर्मियों में पाकिस्तानी सेना के दो मेजर शामिल थे।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “समस्त देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ दुर्गा आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। जय माता दी।”
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 19वां दिन है। केरल के पलक्कड़ जिले के शोरनूर से राहुल गांधी समेत अन्य भारत यात्रियों ने पदयात्रा की शुरुआत की।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सैलानियों से भरी टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गई है। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 लोग घायल हो गए। घायलों को पहले बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 26 Sep 2022, 7:51 AM IST