बीसीसीआई ने आज श्रीलंका के खिलाफ 3-3 मैच की वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। वनडे के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बरकरार रखा गया है, जबकि टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी गई है।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
मुंबई के एफएंडबी अस्पताल के डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में कहा कि उनके शव को उनके साथी लेकर आए थे। शाम 4.20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रात करीब नौ बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। ईसीजी से मौत की पुष्टि हुई। उसके शरीर पर गर्दन पर गला घोंटने के गहरे निशान के अलावा और कोई निशान नहीं पाया गया।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के जन्मदिन पर आज मुंबई में उनके घर के बाहर हजारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सलमान खान जैसे ही घर की बालकनी पर आए भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों को संभालने के लिए वहां तैनात पुलिस को जमकर लाठीचार्ज करना पड़ा।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
महाराष्ट्र विधानसभा में पारित प्रस्ताव पर पलटवार करते हुए कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक की एक इंच भी महाराष्ट्र को नहीं दी जाएगी। कर्नाटक सरकार जमीन के हर टुकड़े की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के आधार पर राज्यों का गठन किया गया। महाराष्ट्र के राजनेता ऐसी हरकतें कर रहे हैं क्योंकि उनका मामला SC के समक्ष लंबित है।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मनाली में वशिष्ठ के पास तकनीकी खराबी के कारण ड्राइवर सहित 9 पर्यटकों को ले जा रहे एक ट्रैवलर बस में अचानक आग लग गई। मनाली पुलिस ने बताया कि सभी यात्री और चालक बचने में सफल रहे। सभी पर्यटक दिल्ली के थे और सभी सुरक्षित हैं।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विधानसभा के सचिव के पद से एक व्यक्ति की बर्खास्तगी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है, जिसमें कहा गया है कि अध्यक्ष या उनके अधीन किसी भी प्राधिकारी के पास सदन के सचिवालय में नियुक्तियां करने का कोई अधिकार नहीं है। न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह की पीठ ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 187, जो यह प्रावधान करता है कि किसी राज्य के विधानमंडल के सदन या प्रत्येक सदन में एक अलग सचिवीय कर्मचारी होगा, इस प्रकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधानसभा के लिए कोई प्रयोज्यता (एप्लीकैबिटी) नहीं है।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
झारखंड के खलारी-पिपरवार कोयलांचल में नक्सलियों के टेरर फंडिंग नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चतरा जिला पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के सब जोनल कमांडल अनूप उर्फ छोटू राम सहित सात हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, देशी कट्टा, दो दर्जन कारतूस, 98 हजार रुपये, बोलेरो जीप, मोटरसाइकिल और नक्सली संगठन के पर्चे सहित कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर टंडवा के एसडीपीओ शंभु सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने पिपरवार और सिमरिया थाना क्षेत्र से इन्हें गिरफ्तार किया। इन नक्सलियों ने एक सप्ताह पूर्व पिपरवार थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में कोल व्यवसायी के घर फायरिंग की थी। इलाके के कई व्यवसायियों, ठेकेदारों और ट्रांसपोर्टरों से रकम की मांग की गई थी। संगठन का सब जोनल कमांडर अनूप लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोसमाही साइडिंग पर कोयला व्यवसायी दिलशेर खान की हत्या व अन्य नक्सल मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ चतरा और लातेहार के विभिन्न थाना क्षेत्र में आठ मामले दर्ज हैं। इसके अलावा जिन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें सुनील उरांव, नंदलाल मुंडा, अर्जुन मानकी, चिरंजीवी कुमार, संजय भुइयां और वीरेद्र उरांव शामिल हैं। चतरा एसपी राकेश रंजन ने बताया कि इन नक्सलियों ने क्षेत्र के कई कोल व्यवसायियों और ठेकेदारों को व्हाट्सएप कॉल के जरिए रकम की मांग की थी।
आईएएनएस
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुजरात के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है कि अमरेली जिले में मोतियाबिंद के असफल ऑपरेशन के मामले में राज्य ने क्या कार्रवाई की है। दिसंबर के पहले सप्ताह में, अमरेली शहर के शांताबा जनरल अस्पताल में कई वरिष्ठ नागरिकों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था, तब 25 लोगों ने जलन, धुंधलापन या पूरी तरह ²ष्टिहीन होने की शिकायत की थी। उनमें से कुछ को राजकोट, भावनगर और अहमदाबाद के सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन दूसरे ऑपरेशन के बाद भी उनकी ²ष्टि वापस नहीं आई।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2022-23 के यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रिया लगभग पूरी होने को है। वहीं उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएचडी पाठ्यक्रमों में एडमिशन करने के लिए विभिन्न विभागों ने इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है। पीएचडी कराने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय कुछ विभाग 30 दिसम्बर से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू कर रहे है तो कुछ जनवरी के प्रथम सप्ताह से यह प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सात जनवरी को मेघालय और त्रिपुरा का दौरा करेंगी और चुनाव प्रचार से जुड़े कई राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी, पार्टी नेताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तृणमूल के त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष पीयूष कांति विश्वास ने कहा कि मेघालय और त्रिपुरा दोनों में, बनर्जी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी और कुछ राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। बनर्जी ने इससे पहले अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और अन्य नेताओं के साथ 12-13 दिसंबर को मेघालय का दौरा किया था और पूर्वोत्तर राज्य में पार्टी का कायाकल्प करने के लिए कई कार्यक्रमों में भाग लिया।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि देश के उत्तरी हिस्सों में 31 दिसंबर से शीत लहर की स्थिति देखी जाएगी। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने कहा कि मुख्य रूप से दक्षिण हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड अधिक हैं। जेनामणि ने कहा, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड से शीतलहर जारी रहने का अनुमान है। साथ ही घना कोहरा बना रहेगा। 29 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
असम राइफल्स की मोरेह बटालियन ने नशीले पदार्थों की सीमा पार तस्करी को नाकाम कर दिया। मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के पास जवानों ने 12.60 करोड़ रुपये मूल्य की 23.4200 किलोग्राम प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। असम राइफल्स की तरफ से ये जानकारी दी गई है।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को एक दुकानदार की हत्या के बाद बढ़े तनाव को देखते हुए कन्नड़ जिले में मंगलुरु पुलिस आयुक्तालय के चार पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया। दरअसल, कृष्णापुरा के रहने वाले अब्दुल जलील की बदमाशों ने शनिवार रात हत्या कर दी थी, जिससे सांप्रदायिक रूप से तनाव पैदा हो गया। हालांकि पुलिस ने मामले को सुलझा लिया और घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदर दास मोदी और उनका परिवार मंगलवार को कर्नाटक के मैसूरु जिले के कड़ाकोला गांव के पास कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल हो गए। घटना तब हुई जब दामोदर दास कार से अपने परिवार के साथ बेंगलुरु से पर्यटन स्थल बांदीपुर की ओर जा रहे थे। सूत्रों ने कहा कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, इस महीने की शुरूआत में विधानसभा द्वारा पारित 14 राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल को हटाने वाले विधेयक को विचार के लिए राष्ट्रपति के पास भेजने की तैयारी कर रहे हैं। खान, जो वर्तमान में राज्य से बाहर की यात्रा कर रहे हैं और 2 जनवरी को अपने सरकारी आवास लौटेंगे, और इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, उनके कार्यालय को जो बिल मिला है, उसे सलाह के लिए उनके कानूनी सलाहकार के पास भेजा गया है और खान यात्रा से लौटने के बाद इस पर गौर करेंगे।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के सीईओ के. महेश का तबादला कर दिया है और उन्हें यूटीसीएस में विशेष निदेशक के पद पर भेज दिया है। सचिव समाज कल्याण गरिमा गुप्ता को डीयूएसआईबी का प्रभार दिया गया है।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
हिमाचल प्रदेश CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भर्ती घोटाले के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में कार्रवाई जारी है।हमने SIT का गठन किया और कार्रवाई करेंगे। भाजपा ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। मैंने अधिकारियों से बात की है और पहली ही कैबिनेट में OPS (पर फैसला) हो जाएगा।”
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
मुंबई में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले के आरोपी शीज़ान खान की बहन और मां भी तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने मीरा रोड के श्मशान घाट पहुंचीं।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
बाधरा ब्लॉक समिति के 40 वर्षीय एक सदस्य को गुरुग्राम के सेक्टर-31 स्थित एक गेस्ट हाउस में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो सोमवार शाम गेस्ट हाउस के वॉशरूम में कथित रूप से लटका हुआ पाया गया था। उन्होंने कहा कि पीड़ित हरियाणा के चरखी दादरी जिले में बाधरा ब्लॉक समिति के वार्ड एक का विजयी उम्मीदवार था। समिति के कुछ सदस्य पिछले दो दिनों से सेक्टर-31 स्थित हिमालय गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
असम के जोरहाट जिले में तीन वन अधिकारियों समेत कम से कम 13 लोगों पर हमला करने वाले एक तेंदुए को मंगलवार को वन विभाग ने पकड़ लिया। घटना जोरहाट के चेनीजन स्थित रेन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के आसपास हुई। वन अधिकारियों के मुताबिक, तेंदुआ जंगल से बाहर निकल आया और लोगों पर हमला करने लगा।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ कहा, “मोदी जी ने साल का अंतिम गिफ्ट दिया है। दूध के दाम फिर बढ़ गए हैं। 1 साल में 5 बार दूध के दाम बढ़ाने का रिकॉर्ड बनाया है। ये है मोदी जी का Wonderful साल।”
उन्होंने कहा, “ मोदी जी आज चाहें तो पेट्रोल के दाम 14 रुपए कम कर सकते हैं। मई 2022 से अब तक कच्चे तेल की कीमतें 32 डॉलर प्रति बैरल कम हो चुकी हैं, लेकिन मोदी सरकार ने पेट्रोल के दाम कम नहीं किए।”
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
भारत बायोटेक की नेजल कोविड वैक्सीन की कीमत निजी अस्पतालों के लिए 800 रुपये और सरकारी अस्पतालों के लिए 325 रुपये होगी।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
दिल्ली जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक दिल्ली हवाईअड्डे पर कोविड ड्यूटी पर तैनात करने के अपने आदेश को वापस ले लिया। प्राधिकरण का कहना है कि जरूरत पड़ने पर हवाई अड्डे पर नागरिक सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कोविड से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के विधायकों ने राज्य सरकार की नीतियों और राज्य के मंत्रियों द्वारा कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ नागपुर में विधान भवन की सीढ़ियों पर पारंपरिक लोक गीत गाकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। चूरू में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल चूरू में न्यूनतम न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, “आज देशभर के कई अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ है, मैंने कोविड वार्ड निरीक्षण किया, जैसी व्यवस्था यहां है वैसी ही व्यवस्था बाकी के अस्पताल की है। आने वाले दिनों में कोरोना केस अगर बढ़े तो उसके लिए हम पूरी तरह से तैयार होने चाहिए।”
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड के बीच लखनऊ में लोग गरमा गरम चाय का लुत्फ उठाते दिखे। एक राहगीर ने कहा, "मैं काम के लिए जा रहा हूं, ठंड बढ़ गई है ऐसे में गरम चाय पीने का आनंद है, हम यहां हमेशा चाय पीते हैं।"
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
गुजरात के नडियाद में अपनी बेटी के अश्लील वीडियो के प्रसार का विरोध करने पर बीएसएफ के एक जवान की हत्या कर दी गई। 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डिप्टी SP वीआर बाजपेयी ने कहा, "चकलासी के एक गांव में मृतक अपने परिवार के साथ 24 दिसंबर की रात ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने वाले 15 वर्षीय लड़के के घर गए थे।"
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
गुजरात में एटीएस गुजरात द्वारा खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय तट रक्षक (ICG) ने 10 चालक दल के साथ एक पाकिस्तानी नाव को हथियार, गोला-बारूद और 300 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 40 किलोग्राम नारकोटिक्स ले जाते हुए पकड़ा है।
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 27 Dec 2022, 7:40 AM IST