प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बुधवार को कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके बेलघरिया में अर्पिता मुखर्जी के एक आवास से 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की भारतीय मुद्राएं और तीन किलोग्राम सोना बरामद की हैं।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
राजस्थान के अलवर स्थित हैवल्स कंपनी में भीषण आग लग गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी दो में से एक प्लैट को ईडी ने सील कर दिया है। ईडी ने आज उस फ्लैट से 15 करोड़ रूपये बरामद किए ।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
देश में मंकीपाक्स के बढ़ते खतरे के बीच नोएडा में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्ध महिला का नमूना लेकर लखनऊ स्थित किग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) भेजा गया था। बुधवार शाम प्राप्त रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के एक और घर से भारी मात्रा में कैश मिला है। ईडी की टीम मौके पर पहुंची है। पैसे गिनने के लिए यहां भी मशीनें मंगाई गई हैं। अब तक 15 करोड़ रूपये बरामद किए गए हैं।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में एक बार फिर बादल फटने की खबर आ रही है। अमरनाथ गुफा के पास बुधवार को बादल फट गया है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस पर एनडीआरएफ और सुरक्षा बलों की टीम बचाव कार्य में जुट गई है। साथ ही बचाव दल ने लगभग 4,000 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया है। स्थिति कंट्रोल में बताई जा रही है।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के कोलकाता के बेलघरिया टाउन क्लब स्थित आवास पर कैश काउंटिंग मशीन लाई गई। आज एक तलाशी अभियान में ईडी ने उनके आवास से भारी मात्रा में नगद बरामद किया है।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
संसद में गांधी प्रतिमा के पास विपक्ष के निलंबित सांसदों का 50 घंटे तक दिन-रात का धरना जारी है। सभी विपक्षी दलों ने 20 राज्यसभा सांसदों और 4 लोकसभा सांसदों सहित 24 निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। निलंबन वापस लेने तक 50 घंटे तक दिन-रात धरना जारी रहेगा।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के 38 विधायकों के बीजेपी के संपर्क में होने के मिथुन चक्रवर्ती के बयान पर टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा कि मैंने सुना है कि मिथुन चक्रवर्ती को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुझे लगता है कि वह मानसिक रूप से बीमार थे न कि शारीरिक रूप से। समस्या यह है कि वह राजनीति नहीं जानते।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
गुजरात में जहरीली शराब कांड को लेकर बोटाद के एसपी करनराज वाघेला ने कहा कि यह रासायनिक त्रासदी है, ग्रामीणों ने केमिकल का सेवन किया था। हमने तुरंत कार्रवाई की। 10 से अधिक गांव प्रभावित हुए, हमें ऐसे लोग मिले जिन्होंने इस रसायन का सेवन किया। फिलहाल 60 लोगों को भर्ती कराया गया जबकि बोटाद जिले में 30 मौतें हुईं। अगर कोई मरीज मिलता है तो हम कड़ी नजर रख रहे हैं, हम उन्हें अस्पताल भेजेंगे। अब तक 10 आरोपित गिरफ्तार हुए हैं और 2 प्राथमिकी दर्ज हुई है। घटना अहमदाबाद से शुरू हुई। आगे की जांच चल रही है। 2 लोगों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में पूरे राज्य में मार्च 2022 तक सभी राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन और गणेश उत्सव और दही हांडी (कृष्ण जन्माष्टमी) के संबंध में दर्ज सभी मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया गया है। कोविड दिशानिर्देशों के उल्लंघन के मामले भी वापस लिए जाएंगे। हमारा स्वास्थ्य विभाग मंकीपॉक्स के लिए अलर्ट पर है और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि PMLA एवं ED के अधिकारों पर माननीय उच्चतम न्यायालय का फैसला निराशाजनक एवं चिंताजनक है। देश में पिछले कुछ वर्षों से जो तानाशाही का माहौल बना हुआ है, इस फैसले के बाद केन्द्र सरकार द्वारा ED का राजनीतिक इस्तेमाल और अधिक करने की संभावना बढ़ जाएगी।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सदन को बताया कि वर्ष 2022 के दौरान कोई भी कश्मीरी पंडित कश्मीर घाटी छोड़कर नहीं गया है। अभी भी घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों की संख्या 6,514 है।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस सांसदों ने आज संसद में महंगाई और अन्य मुद्दों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि क्या आप ब्रेकिंग न्यूज सुनना चाहते हैं? इस समय 38 TMC विधायकों के हमारे साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, जिनमें से 21 सीधे हमारे संपर्क में हैं।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजघाट में DTC बस डिपो पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद रहे।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में एक 13 साल के बच्चे में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखे हैं. जिसके बाद से डॉक्टरों ने बच्चे को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा है। और उसका सैंपल पुणे टेस्ट के लिए भेजा गया है। एक हफ्ते बाद जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्चे को मंकीपॉक्स है या नहीं?
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
सदन से कांग्रेस के निलंबित सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि हम पिछले 6 दिनों से लोकसभा में महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहे हैं लेकिन हमें निलंबित कर दिया गया है और कल से हमें सदन में जाने की अनुमति भी नहीं दी गई। इसका विरोध करने के लिए हम संसद के प्रवेश द्वार पर बैठे हैं।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि 2024 में बीजेपी नहीं आएगी, इसलिए पुराना घर (संसद) तोड़कर नया घर (सेंट्रल विस्टा) बना रहे हैं। क्योंकि उनका पुराना घर में जाना फिर से नहीं हो पाएगा। लेकिन किसी भी घर में चले जाए अगर भाग्य खराब हो जाएगा तो भाग्य ठीक नहीं होगा।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य के खिलाफ एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया। इस मामले में सत्येंद्र जैन और अन्य दो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में अपना बयान दर्ज कराने के बाद दिल्ली में ईडी दफ्तर से निकल चुकी हैं। आज लगातार दूसरे दिन वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए ईडी दफ्तर पहुंचीं थीं।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मुद्दा किसी एक व्यक्ति का किसी एक दल का नहीं है। मुद्दा ये है कि भारत सरकार के एजेंसी का जिस तरह दुरुपयोग हो रहा है। उसके विरोध में सब लोग हैं। आज देश में महंगाई पर बेरोजगारी पर सदन में चर्चा नहीं हो रही है। 19 सांसदों को सस्पेंड किया गया।
उन्होंने कहा, “विपक्ष को धरना देने से रोका जा रहा है। लोगों को गिरफ़्तार किया जा रहा है। विरोध प्रकट करने का विपक्ष के पास क्या जरिया है? जनता को पता होना चाहिए कि केंद्र सरकार का जिस प्रकार का रवैया है वो लोकतंत्र के हित में नहीं है।”
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
ईडी का दुरुपयोग और महंगाई समेत कई मुद्दों पर संसद से विजय चौक तक मार्च निकाल रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज जो दोनों सदनों से 23 सांसदों को निलंबित किया गया है उन्हें इस आदेश को वापस लेना चाहिए। जो लोग महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहे हैं उन्हें सस्पेंड कर आवाज बंद करने का काम ठीक नहीं है। इसके लिए हम लड़ेंगे।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को नारे लगाने, कागज फाड़ने और कल कुर्सी की ओर फेंकने के लिए चालू सप्ताह के शेष भाग के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “सिलेंडर ₹1053 का क्यों?, दही-अनाज पर GST क्यों?, सरसों का तेल ₹200 क्यों? महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल पूछने के अपराध में ‘राजा’ ने 57 MPs को गिरफ्तार और 23 MPs को निलंबित किया। राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से डर लगता है, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बखूबी आता है।”
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तारी के ईडी के अधिकार को बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा कि ईडी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया मनमानी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के कई प्रावधानों की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के मुताबिक, ईडी द्वारा की जाने वाली जांच, गिरफ्तारी और संपत्ति को अटैच करने के अधिकार बरकरार रहेगा। इसके साथ ही अदालत ने कहा है कि जांच के दौरान ED, SFIO, DRI अधिकारियों (पुलिस अफसर नहीं) के सामने दर्ज बयान भी वैध सबूत मानए जाएंगे। साथ ही बेंच ने यह भी कहा कि आरोपी को ECIR (शिकायत की कॉपी) देना भी जरूरी नहीं है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि यह काफी है कि आरोपी को यह बता दिया जाए कि उसे किन आरोपों के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी के साामने आज फिर अपना बयान दर्ज कराएंगी। इससे पहले दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस से बात की। राजस्थान के सीएम और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेत अशोक गहलोत ने कहा, "आप देख रहे हैं कि ईडी द्वारा जो तमाशा हो रहा है देश के अंदर, पहले राहुल गांधी को पांच दिनों तक लगातार बुलाया गया। ऐसा कभी होता नहीं है। अब सोनिया गांधी को बुला रहे हैं। आज तीसरी बार है जब ईडी ने उन्हें बुलाया है। पता नहीं वह कब तक बुलाएंगे। यह जो ईडी का देश के अंदर आतंक है, इसका फैसला जल्दी होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है। क्यों ना इसका जल्दी फैसला हो।"
उन्होंने कहा, "ईडी का उपयोग सरकारें गिराने के लिए किया जाता है। बड़े स्तर पर ऐसा हुआ है। ऐसा महाराष्ट्र में भी देखा गया है। ईडी सरकारें गिराने का काम तो कर सकती है, लेकिन कैबिनेट बनाने का काम नहीं कर सकती है। 28 दिन से महाराष्ट्र में कैबिनेट नहीं बना है। महाराष्ट्र में सीएम और डिप्टी सीएम बैठे हुए हैं। यह क्या बताता है? लोकतंत्र किस दिशा में जा रहा है? आप लोग सोच सकते हैं।"
अशोक गहलोत ने कहा, "महंगाई और बेरोजगारी की जो स्थिति है देश के अंदर, आर्थिक स्थिति गर्त में जा रही है। इसे लेकर पूरा देश चिंतित है। देश के नौजवान चिंतित हैं। इन मुद्दों पर हम संसद में बहस करना चाहते हैं तो ये (सरकार) करने नहीं दे रहे हैं। 19 सांसदों को कल सस्पेंड कर दिया गया। जहां तक मुझे जानकारी है, कांग्रेस शासन में कभी भी किसी को सस्पेंड नहीं किया जाता था। हम साल 1980 और उससे पहले से देखते आ रहे हैं। 1980 से हम देखते हुए आ रहे हैं। 12-12 दिनों तक संसद की कार्यवाही नहीं चली। बावजूद इसके किसी को सस्पेंड करने की बात नहीं होती थी। आज इन्होंने मजाक बना रखा है।"
गहलोत ने आगे कहा, "यह तमाम जो स्थिति बनी है देश के अंदर इससे पूरा देश घबराया हुआ है। चिंतित है। इनको (सरकार) यह घमंड है कि देश के लोग इनकी इन बातों को भी समर्थन कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने जो जनता से वादे किए थे, उसे भुला दिए। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान जो प्रचार चला था, चाहे वह लोकपाल हो, कालाधन का मुद्दा हो, सरकार बनते ही सुप्रीम कोर्ट के तहत जो एसआईटी बनी थी, कालाधन लाने के लिए वह सब तो गायब ही हो गई।"
कांग्रेस नेता ने कहा, "कल जो मीडिया ने दिनभर एडेंजा चलाया कि ईडी द्वारा सोनिया गांधी के बयान लेने पर हंगामा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि और भी कई मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर हमारी ओर से प्रदर्शन किया गया। लेकिन मीडिया ने ऐसा दिखाने कि कोशिश की कि इन मुद्दों पर हम बात नहीं कर रहे हैं। हाल ही में जयपुर में महंगाई के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन हुआ था। करीब सालभर हो गया, उस समय से महंगाई और बेरोजगारी हमारा मुख्य मुद्दा है। सवाल यह है कि मीडिया उसे कितना दिखा रहा है। मीडिया दबाव के अंदर है। मीडिया के मालिक घबराए हुए हैं कि कब ईडी पहुंच जाए, कब इनकम टैक्स की टीम पहुंच जाए उनके यहां। कब सीबीआई पहुंच जाए, यह स्थिति है।"
अशोक गहलोत ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट में ईडी को लेकर सैकड़ों केस निलंबित है। हम चाहते हैं कि इस मुद्दे पर कोर्ट जल्द अपना फैसला दे। ईडी ने जो आतंक की स्थिति बना रखी है वह देशहित में नहीं है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट को आगे आकर जल्दी से अपना फैसला देना चाहिए।"
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रेस से बात करते हुए कहा, "ईडी इस मामले की कई सालों से जांच करती आ रही है। एक समय में यह सुनने में आया था कि इस मामले में कुछ भी नहीं है और जांच को ईडी बंद करने जा रही है। लेकिन बंद नहीं किया। फिर इस मामले में राहुल गांधी को ईडी ने बुलाया और तकरीबन 30 घंटे से ज्यादा, पांच दिनों में उनसे बातचीत की। मेरी समझ में नहीं आता कि केस एक है, परिवार एक है। परिवार के दो लोगों का नाम जो उसमें लिखा है, उसमें जब राहुल गांधी से पांच दिनों तक कई घंटो तक आपने बातचीत की, उसी केस के लिए सोनिया जी को फिर बुलाने की क्या जरूरत थी?"
गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा, "राहुल गांधी चलो जवान हैं, लेकिन सोनिया गांधी की उम्र और जिस तरह से वह सालों से बीमार चलती आ रही हैं, और किस तरह से वह पिछले 6 महीनों में अस्पताल में भी कई दिनों तक भर्ती रहीं, घर में भी बीमार रहीं। एक बीमार लीडर को, जिसकी उम्र भी काफी है वह इस प्रेशर को कैसे झेलेगा। जो एजेंसी होती हैं, उनका प्रेशर तो कोई जवान नहीं झेल सकता, और विशेष रूप से सोनिया गांधी, भले संगठन में इतने साल, और एक राजनीतिक परिवार में रहने के नाते राजनीतिक जानकारी हासिल की हों, लेकिन यह सब टेक्निकल चीजों के बारे में एक नॉनटेक्निकल आदमी कैसे बता पाएगा।"
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध मामला सामने आया है। मरीज को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मरीज की त्वचा पर चकत्ते और तेज बुखार जैसे वायरस के लक्षण हैं। मरीज का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। देश में मंकीपॉक्स के कुल चार केस सामने आ चुके हैं।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज फिर से हम सदन में जो महंगाई का मुद्दा 7 दिन से लगातार उठा रहे हैं उसे फिर से उठाएंगे। मैं खुद चैयरमैन से मिला और कहा कि आप हमें इस पर चर्चा की इजाजत दें, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं।
उन्होंने कहा, “ED बार-बार धमकी दे रही है, कांग्रेस को बदनाम और परेशान करने की कोशिश कर रही है। सोनिया गांधी की तबियत ठीक नहीं है, लेकिन फिर भी परेशान किया जा रहा है। उन्हें लगता है ऐसा करने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा, लेकिन हम पीछे नहीं हटने वाले हैं।”
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज फिर नेशल हेराल्ड मामले में अपना बयान दर्ज कराएंगी। इस बीच दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में यहां सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के ब्रयीहर्ड कठपोरा इलाके में मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सेना संयुक्त तौर पर ऑपरेशन चला रहे हैं।
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
राजस्थान के जोधपुर जिले के बावड़ी में बारिश से जमा पानी में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। एसडीएम कंचन राठौर ने बताया, "बावड़ी के गोविंदपुरा स्थित गवारियो की ढाणी में 4 बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई है।"
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 27 Jul 2022, 7:42 AM IST