
जयपुर में खेले हए टी 20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव की पारी की बदौलत ने भारत ने 165 के लक्ष्य को आखिरी ओवर की दो गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को आज श्रीनगर में उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। एएनआई सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह प्रेस कॉलोनी में हैदरपोरा मुठभेड़ के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थीं।
पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतंत्र को कमजोर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के कई कदमों पर चिंता व्यक्त की। राज्यपाल ने ट्वीट किया कि उन्होंने सत्तारूढ़ सरकार द्वारा बीएसएफ और सीएपीएफ पर सुनियोजित हमले के संबंध में हस्तक्षेप की मांग की।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने गृह मंत्रालय के सूत्रों के आधार पर कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के गोपालपोरा में आज एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान अफाक सिकंदर लोन और इरफान मुश्ताक लोन के रूप में हुई है, दोनों लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा से संबंधित हैं।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज कहा कि दिल्ली में 21 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन का काम बंद कर दिया गया है। स्कूल, कॉलेज और इंस्टीट्यूट को अगले आदेशों तक बंद किया गया हैं। दिल्ली में हम पब्लिक ट्रासपोर्ट की 1,000 नई बसें लेकर आ रहे हैं। हमारा काम है काम करना, वो हम करते रहेंगे।
मध्य प्रदेश के इंदौर के सीएमएचओ डॉ बीएस सेतिया ने बताया कि एक 59 वर्षीय पुरुष की 9 तारीख को कोविड जांच की गई, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए। 10 तारीख को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और 14 तारीख को उनकी मृत्यु हो गई। इन्हें कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगी थी। 3-4 महीने में यह पहली मृत्यु दर्ज़ की गई है।
छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव ने आज रायपुर में कहा कि 22 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने पर फैसला लेंगे।
मार्टिन गुप्टिल (70) की शानदार पारी की वजह से यहां जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार को टी20 सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 165 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। टीम की ओर से गुप्टिल और मार्क चैपमैन ने 77 गेंदों में 109 रनों की साझेदारी की। भारत की ओर से आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट चकटाए। वहीं, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले, बल्लेबाजी करने आई कीवी टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 41 रन जोड़े। इस दौरान, डेरिल मिशेल खाता खोले बिना भुवनेश्वर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद, गुप्टिल और चैपमैन ने पारी को संभालते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर अच्छे शॉट खेले, जिससे न्यूजीलैंड ने 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए।
इस बीच, चैपमैन ने 45 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया। दोनों ने तेज गति से रन बनाते हुए टीम के स्कोर को 13वें ओवर में 100 के पार पहुंचा दिया। लेकिन, चैपमैन छह चौके और दो छक्कों की मदद से 50 गेंदों में 63 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम की ओर से गुप्टिल और मार्क चैपमैन ने 77 गेंदों में 109 रनों की साझेदारी की।
चौथे नंबर पर आए ग्लेन फिलिप्स बिना खाता खोले अश्विन के शिकार बन गए। अश्विन ने कीवियों को एक ही ओवर में दो झटके दिए। पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए टिम सेफर्ट ने गुप्टिल के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस बीच, गुप्टिल ने भी 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
आखिरी के पांच ओवरों में कीवी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस दौरान, गुप्टिल तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 42 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद छठे नंबर पर रचीन रवींद्र बल्लेबाजी के लिए आए। इस बीच, सेफर्ट (12) रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर आउट हो गए। इसी के साथ आखिर में रवींद्र (7), मिशेल सेंटनर (4) और कप्तान टीम साउदी (0) के रनों की बदौलत टीम का स्कोर 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन पर पहुंच गया।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के पोम्बे और गोपालपोरा इलाके में मुठभेड़ अब भी जारी है। इन दोनों गावों में अब तक चार आतंकवादी मारे गए हैं। इन दोनों जगहों पर मुठभेड़ जारी है। कश्मीर के IGP विजय कुमार ने यह जानकारी दी है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के पोम्बे इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की संभावना है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के बाद ऑल राउंडर काइल जैमीसन भी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह भी अब अपने कप्तान की तरह टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
यूपी में चारों तरफ 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा गूंज रहा है। चित्रकूट में प्रियंका गांधी ने कहा कि 40 फीसदी की भागीदारी एक शुरुआत है और लोकसभा के चुनाव में हमारी ये कोशिश रहेगी कि 50 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया जाये। उन्होंने आगे कहा कि जब आपका शोषण किया जा रहा है, और आप पर अत्याचार किया जा रहा है, आपको पीटने वालों से अपना हक मांगेंगे तो वो हक कभी नहीं मिलेगा.. अपने हक के लिए लड़ना पड़ेगा। जो सरकार आपके लिए कुछ कर ही नहीं रही है तो उसे आगे क्यों बढ़ाना?
उन्होंने आगे कहा कि मैं यहां आपसे इसलिए बात करने आई हूं कि अपना मन बना लीजिए। आप आधी आबादी हैं। तो एकजुट होकर आप अपना हक क्यों नहीं मांग रही हैं? राजनीति में आपकी भागीदारी सुनिश्चित है। महिलाएं लड़ेंगी और लड़ने से समाज और राजनीति में एक बहुत बड़ा बदलाव आएगा। कोई ऐसा राजनैतिक दल नहीं होगा जो उन्हें रोक पाएगा। आशा बहनें सिर्फ अपना मानदेय बढ़ाने की बात कह रही थीं। आपका शोषण किया जा रहा है। जो आपका शोषण कर रहे हैं, उन्हीं से हक मांगेंगे तो नहीं मिलेगा। आपको लड़का पड़ेगा। राजनीति में आजकल बहुत क्रूरता और हिंसा है। लखीमपुर में मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल दिया. सरकार ने अत्याचारी की मदद की। हिंसा को खत्म करने के लिए महिलाओं का राजनीति में आना जरूरी है। महिलाओं में करुणा भाव होता है। राजनीति में हिंसा, क्रूरता, अत्याचार और शोषण खत्म करने के लिए महिलाओं का आगे आना जरूरी है। आप आगे आइए ताकि हम राजनीति, समाज और पूरे देश को बदल सकें।
प्रवासी कश्मीरी पंडितों के एक संगठन ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के हैदरपोरा में हाल ही में हुई मुठभेड़ को 'हत्याकांड' करार दिया और इस घटना की जांच की मांग की।
प्रवासी कश्मीरी पंडितों के सुलह, वापसी और पुनर्वास मामलों से जुड़े संगठन के अध्यक्ष सतीश महलदार के अनुसार, "हैदरपोरा की स्पष्ट रूप से घटना का मामला प्रतीत होता है।"
उन्होंने दावा करते हुए कहा, "यह हत्या एक इंसान की दूसरे द्वारा द्वेष के साथ की गई अन्यायपूर्ण हत्या है। सोमवार की मुठभेड़ में मारे गए चार लोगों में से दो के परिवारों ने पुलिस के बयान का स्पष्ट रूप से खंडन किया है।"
उन्होंने कहा कि आतंकवाद का स्पष्ट रूप से मानवाधिकारों पर बहुत वास्तविक और प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है, जिसके पीड़ितों के जीवन, स्वतंत्रता और शारीरिक अखंडता के अधिकार पर विनाशकारी परिणाम होते हैं।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अब इस गाज़ीपुर से दिल्ली के गाज़ीपुर बॉर्डर तक सफर आसान होगा। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के शिलान्यास से पहले मैंने कहा था कि रफ्तार बढ़ती है तो अर्थव्यवस्था बढ़ती है। इसके किनारे मंडियां बननी थी, वो नहीं बनीं।समाजवादी सरकार बनने पर किसानों को मंडियां उपलब्ध होंगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंंने ट्वीट कर कहा कि 'मित्रों के लिए और संपत्ति नहीं, जनता के लिए सही नीति बनाओ।' राहुल ने अपने ट्वीट में सुप्रीम कोर्ट के भूखमरी से संबंधित खबर को भी पोस्ट किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अदालत से जुड़े मामलों को लेकर टेलीविजन पर बहस के कंटेन्ट पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि टीवी पर बहस किसी भी चीज की तुलना में अधिक वायु प्रदूषण पैदा कर रही है।
बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम गंगा नदी (उपधारा) में एक नाव के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर: बारामुला के पलहालन पट्टन के पास CRPF पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। इस हमले में 2 CRPF जवान और एक नागरिक घायल हुए हैं।
प्रदूषण का स्तर लगातार 'उच्च' बना हुआ है, वहीं ठंड भी बढ़ रही है, जिसके चलते सांस लेने संबंधी बीमारियों की शिकायत करने वाले रोगियों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक पहले से ही सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों की हालत इस साल काफी ज्यादा खराब हो गई है।
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ वेद प्रकाश ने कहा कि प्रदूषक, पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे पार्टिकुलेट मैटर, श्वासनली और फेफड़ों में बाधा डालते रहते हैं, जिसके परिणामस्वरूप सूजन होती है।
हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि आयोग ने जो सुझाव दिया है उसे लागू किया है और जो भी आदेश दिया जाएगा उसका पालन किया जाएगा।
वायु प्रदूषण के मसले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल ने प्रदूषण से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। एसजी ने बताया कि गाड़ियों के पॉलेयूशन सर्टिफिकेट होने के बाद ही चल सकेंगी, जीके पास पलूशन सर्टिफिकेट नहीं होगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी पेट्रोल पंप पर पलूशन चेक करने की व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली-NCR में 30 नवंबर तक 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। प्राइवेट आफिस से भी इसको अपनाने के लिए बोला गया है। केंद्रीय कर्मचारी कार पूल करेंगे।
जीका वायरस के प्रसार को खत्म करने के लिए निवारक उपायों को बढ़ाते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक निगरानी तेज कर दी है और संचरण के स्तर को कम करने के लिए पूरे राज्य में घर-घर सर्वेक्षण शुरू किया है। जीका को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए कड़े नियंत्रण तंत्र के तहत, स्वास्थ्य कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर स्वच्छता, राज्यव्यापी निगरानी अभियान, लार्वा विरोधी रसायनों के छिड़काव, फॉगिंग और सफाई अभियान कर रहे हैं।
सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर वायरल फीवर, वेक्टर जनित बीमारियों और अन्य लक्षणों वाले संक्रमितों की पहचान कर रहे हैं।
अधिकारी पोस्टरों की मदद से जीका को रोकने के लिए निवारक उपायों पर जागरूकता पैदा करने के लिए भी काम कर रहे हैं।
सरकारी अस्पतालों में जीका वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के चंदौली के जफरपुर गांव के पास मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने की वजह से अन्य सवारी ट्रेनें भी बाधित हुई।
दिल्ली की हवा जहरीली है। आज सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई होने वाली है। उससे पहले दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए थर्मल पावर प्लांट को बंद करने के साथ गैर जरूरी ट्रकों के एंट्री पर रोक लग गई है। इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। दफ्तरों में 50 फीसद वर्क फ्राम होम के आदेश हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 17 Nov 2021, 8:16 AM IST