दुनिया के 110 देशों ने भारत में निर्मित कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सिन को मान्यता दी है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों के हवाले से दी है।
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
जम्मू-कश्मीर के हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए चार में से दो लोगों मोहम्मद अल्ताफ भट और मुदासिर गुल के शवों को कब्र से निकाल लिया गया है। उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर सरकार ने श्रीनगर के एडीएम से मुठभेड़ की जांच के आदेश दिए हैं।
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
आम आदमी पार्टी नेता और पार्टी की पंजाब इकाई के प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि आप के एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें सांसद और विधायक शामिल हैं, को करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमति नहीं दी गई। पंजाब और केंद्र सरकार के बीच मैच फिक्सिंग के कारण हमें 'राजनीतिक मंजूरी' नहीं मिली है।
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज कहा कि दूसरे राज्य में हुई एक घटना को लेकर अमरावती, नांदेड़ और मालेगांव में दंगे भड़के। इन दंगों में कुछ बुरे लोग शामिल थे। पुलिस इसकी जांच करेगी और सच्चाई सामने आएगी। लेकिन इन दंगों के जवाब में देश पर शासन करने वाली पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोगों ने एक और तरह का दंगा किया। उन्होंने अमरावती में दुकानों पर हमला किया और छोटे उद्यमों को जबरन बंद कर दिया।
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
जेएनयू में अब जल्द ही पीएचडी दाखिले शुरू किए जाएंगे। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह परिणाम जारी किए हैं। छात्र वेबसाइट से अपना परीक्षा परिणाम पता कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा में सफल रहे छात्रों को अब वाइवा वॉयस राउंड देना होगा। इसमें में सफल रहे छात्र फीस का भुगतान करने के साथ ही दाखिला ले सकेंगे। वाइवा वॉयस राउंड के लिए जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। पीएचडी दाखिले की फाइनल मेरिट सीबीटी स्कोर के 70 प्रतिशत और वाइवा के 30 प्रतिशत वेटेज के आधार पर तैयार की जाएगी।
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
प्रसिद्ध फुटबॉल कमेंटेटर और लेखक नोवी कपाड़िया का गुरुवार को 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से जूझ रहे थे। कपाड़िया, जिन्हें व्यापक रूप से भारतीय फुटबॉल की आवाज माना जाता है, वह एक बीमारी से पीड़ित थे। बीमारी के चलते वह पिछले दो साल से अपने घर में रह रहे थे और पिछले एक महीने से उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक ट्वीट में कहा, "हम प्रसिद्ध पत्रकार और फुटबॉल कमेंटेटर नोवी कपाड़िया के निधन से दुखी हैं। उनके योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा यमुना की गंदगी पर चिंता जाहिर करने और 2025 तक यमुना की सफाई पूरी करने पर दिल्ली कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, "मुख्यमंत्री प्रदूषण संकट से दिल्लीवासियों के ध्यान भटकाने के लिए 2025 तक यमुना सफाई करने की दुहाई दे रहे हैं।" दरअसल सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता कर यमुना की सफाई पर अपनी बात रखी जिस पर उन्होंने कहा कि, यमुना नदी को इतना गंदा होने में 70 साल लगे। दो दिन में इसकी सफाई नहीं हो सकती, वहीं हमने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। हम छह एक्शन पॉइंट्स के जरिये इसपर काम कर रहे हैं, जिसकी निगरानी मैं खुद कर रहा हूं।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि, प्रदूषण संकट से दिल्लीवालों का ध्यान भटकाने के लिए 2025 तक यमुना सफाई करने की दुहाई दे रहे हैं। जबकि 2015 सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री ने 4 साल में सम्पूर्ण यमुना सफाई का वायदा किया, परंतु पिछले 7 वर्षों में करोड़ो रुपये खर्च करने के बाद भी झूठे वायदों के अलावा यमुना सफाई से संबधित कोई योजना शुरू नहीं की गई।
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकवादी को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकवादी की पहचान जोहैब मन्ना के रूप में हुई है और उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
एनआईए के सूत्रों के मुताबिक, साल 2020 से ही उस आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी आईएसआईएस और आईएसआईएल जैसे आतंकी संगठनों के संपर्क में रहा है।
जोहैब मन्ना कथित तौर पर भोले-भाले युवकों का ब्रेनवॉश करता था और उन्हें आतंकवादी संगठनों में भर्ती करता था, खासकर आईएसआईएस में। उसने 'कुरान सर्ल' नाम से एक ग्रुप बनाया था और युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाता था।
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
कांग्रेस ने गुरुवार को चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर सरकार पर एक बार फिर हमला बोला और आरोप लगाया कि चीन ने डोकलाम के पास तीन गांव बसाए हैं। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 'राष्ट्रीय सुरक्षा' के साथ अक्षम्य और खुला समझौता किया है। पार्टी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत की 'प्रादेशिक अखंडता' एक बार फिर बेनकाब हो गई है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, "प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री ने हमारे सशस्त्र बलों की अद्भुत वीरता और अदम्य साहस को कम कर दिया है, जिन्होंने अदम्य साहस और बलिदान के साथ चीनी घुसपैठ और आक्रामकता का सामना किया।"
उन्होंने कहा, "हम प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि वे पर्दे के पीछे न छुपें और लोगों को जवाब दें।"
वल्लभ ने कहा कि चीनी सैन्य घटनाक्रम पर नए उपग्रह चित्र (सैटेलाइट इमेज), पिछले एक साल में भूटानी क्षेत्र में चीनी गांवों के कथित निर्माण को दिखाते हैं, कई नए गांवों को लगभग 100 वर्ग किमी (25,000 एकड़) के क्षेत्र में फैला हुआ देखा जाता है। उन्होंने कहा कि इन गांवों का निर्माण मई 2020 और नवंबर 2021 के बीच किया गया है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये नए गांव डोकलाम पठार के पास स्थित हैं जहां 2017 में भारत और चीन का आमना-सामना हुआ था, जिसके बाद चीन ने इस क्षेत्र में सड़क निर्माण गतिविधि को फिर से शुरू करने के लिए भारतीय सुरक्षा तंत्र को दरकिनार कर दिया।
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
दिल्ली के प्रदूषण पर बोलते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में हम इलेक्ट्रिक बसें लाने की योजना बना रहे हैं। हम ई-व्हीकल पॉलिसी लेकर आए हैं। दिल्ली में लगभग 1,500 प्रदूषित उद्योग थे उन्हें हमनें PNG में बदल दिया है।
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगर दिल्ली के लोग ऐड़ी चोटी का भी ज़ोर लगा दें तो ये 70% प्रदूषण दिल्ली के लोग कम नहीं कर सकते। इसके लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से निवेदन कर रहा हूं कि इसके लिए एक ज्वाइंट मीटिंग करके एक ज्वाइंट एक्शन प्लान बनाना पड़ेगा।
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
सीमा सुरक्षा बल के टीआरजी के.के. गुलिया ने कहा, “हम 21वें ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन करने जा रहे हैं। दिल्ली के वज़ीराबाद वाटर स्पोर्ट्स क्लब में 22 नंवबर से 26 नवंबर तक चैंपियनशिप चलेगी। कुल 490 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसमें 33 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।”
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “अगर दिल्ली के लोग ऐड़ी चोटी का भी ज़ोर लगा दें तो ये 70% प्रदूषण दिल्ली के लोग कम नहीं कर सकते। इसके लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से निवेदन कर रहा हूं कि इसके लिए एक ज्वाइंट मीटिंग करके एक ज्वाइंट एक्शन प्लान बनाना पड़ेगा।”
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
कोरोना पीड़ितों को मुआवजा नहं देने पर सुप्रीम कोर्ट में गुजरात सरकार घिर गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कोविड पीड़ितों को मुआवजा नहीं देने पर गुजरात के सीएम और स्वास्थ्य सचिव को तलब कर लिया है।
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
हरियाणा के गुरुग्राम में खुले में नमाज अदा करने के विवाद पर सदर बाजार गुरुद्वारा समिति ने मुस्लिम को गुरुद्वारे में नमाज अदा करने की अनुमति दी। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ने बताया, "गुरुद्वारे में नमाज़ अदा करने की व्यवस्था की है। कोई भी यहां आकर नमाज़ अदा कर सकता है।"
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक के बाद कहा, “21 साल से जो मामले लंबित पड़े थे, उसपर सहमति बनी है। हमारे सिचाई विभाग की 5700 हेक्टेयर भूमि पर दोनों राज्यों का संयुक्त रूप से सर्वे होगा। जो ज़मीन उत्तर प्रदेश के काम की है वो उ.प्र. को मिल जाएगी।”
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “यमुना नदी को इतना गंदा होने में 70 साल लगे, 2 दिन में नहीं हो सकती सफाई। मैंने दिल्ली के इन चुनावों में लोगों से वादा किया था कि अगले चुनावों तक इसे साफ कर दिया जाएगा। हमने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। हमारे पास इस पर 6 एक्शन पॉइंट हैं, मैं व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा, "हम यमुना नदी को साफ करने के लिए छह सूत्री कार्य योजना लागू करेंगे, जिसे हम फरवरी 2025 तक पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, “यमुना में बिना साफ किए हुए सीवर गिरा दिए जाते हैं। दिल्ली में हमारे पास 600 MGD सीवर साफ करने की क्षमता है, लेकिन हमें 750-800 MGD की ज़रूरत है। सीवर ट्रीटमेंट के नए प्लांट बनाने, पुराने प्लांटों की क्षमता बढ़ाने और टेक्नोलॉजी बदलने का काम कर रहे हैं।”
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, “पोम्बई, कुलगाम एनकाउंटर में शीर्ष आतंकवादी और हिजबुल मुजाहिद्दीन का जिला कमांडर शाकिर नजर जो 2018 से सक्रिय था और 2 अन्य आतंकवादी मारे गए। यह बड़ी कामयाबी है।”
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
उत्तर भारत में सर्दी आने से कानपुर के चिड़ियाघर में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। कानपुर चिड़ियाघर अधिकारी कमल शर्मा ने बताया, “यहां अक्टूबर से मार्च तक साइबेरियन पक्षी बड़ी संख्या में आते हैं। इसके अलावा यहां 38 प्रजाति के प्रवासी पक्षी आते हैं।”
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “5 राज्यों में 44 जिलों के 7287 गांव जहां अभी तक टेलीकॉम सेवा नहीं है वहां टेलीकॉम सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री ने 6,466 करोड़ रुपए के पैकेज की मंजूरी दी है। वहां 4जी सेवा दी जाएगी। 18-24 महीनों में इस कार्य को पूरा किया जाएगा।”
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के पास बैठक करने तक का समय नहीं है। भाजपा आरोप लगाते घूम रही है। हम प्रदूषण कम करने के लिए काम कर रहे हैं।”
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में फिर उछाल देखने को मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 470 लोगों की मौत हो गई है और 11,919 नए केस सामने आए हैं।
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “महंगाई जैसी समस्याओं का सबसे ज्यादा बोझ महिलाओं पर पड़ रहा है। इसलिए राजनीतिक भागीदारी के जरिए महिलाओं के लिए, महिलाओं के द्वारा नीतियों का बनना बहुत जरूरी है। टिकटों में 40% हिस्सेदारी इसकी शुरुआत है।”
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
ऑस्ट्रेलिया पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच गहरी दोस्ती है, समय के साथ हमारे संबंध और आगे बढ़ेंगे। हम अंतरिक्ष, विज्ञान, डिजिटल प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में बहुत प्रगति कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए सम्मान की बात है कि पीएम मोदी 'सिडनी डायलॉग' को संबोधित कर रहे हैं।”
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के जवानों ने ज़रूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान किया। आर्मी चिकित्सा अधिकारी ने सुबू जैन ने बताया, "पुंछ में जो जवान हैं वो यहां रक्तदान कर रहे हैं। हमने 50 यूनिट ब्लड संग्रह किया है। जिसे जिला अस्पताल पुंछ और ज़िला अस्पताल राजैरी में दिया जाएगा।"
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारतीय सेना ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत गरीब लड़कियों को मुफ्त सिलाई मशीनें बांटी। चौधरी मुमताज खटाना, बीडीसी अध्यक्ष लर्नू ने बताया, "40 लड़कियों को सिलाई मशीन दी गई हैं। इन्हें 2 महीने तक ट्रेनिंग भी दी गई थी।"
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
मुंबई में एंटी नारकोटिक्स सेल के डीसीपी दत्ता नलवाडे ने कहा, “एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट ने एक महिला पेडलर को 50 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ़्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि ड्रग्स कोल्हापुर के एक गांव मे तैयार किया जाता है। लोकल पुलिस के साथ एएनसी की टीम ने छापेमारी की।”
उन्होंने कहा, “वहां एएनसी की टीम को एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल करने वाले 39 लीटर केमिकल मिला। इस कार्रवाई में 2 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है, मामले में जांच जारी है।”
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
दिल्ली की हवा आज भी बेहद खराब श्रेणी में है। राजधानी में AQI 362 पर पहुंच गया है। उधर, बिगड़ते हालात को देखते हुए स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 18 Nov 2021, 7:57 AM IST