कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसान के परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से परिवार संतुष्ट नहीं हैं,वे दोषी के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। सभी जानते हैं कि यह कौन है। उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है क्योंकि उसके पिता गृह राज्य मंत्री हैं। हम यहां दबाव बनाने और इन परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आए हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि परिजनों की चिंता यह है कि वे समझ नहीं पा रहे हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या लिखा है। वे न्याय और इसमें शामिल व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। सब जानते हैं किसने किया।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हिंसा पीड़ितों के परिवार से मिलने के बाद कहा कि आज राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला दीपेंद्र हुड्डा के साथ लखीमपुर नरसंहार में जान गंवाने वाले किसान लवप्रीत सिंह के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। न्याय मिलने तक कांग्रेस पार्टी नहीं रुकेगी।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
आज देर शाम लखीमपुर खीरी पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पलिया कलां में मृतक किसान लवप्रीत के परिवार से मुलाकात के बाद निघासन में मृतक पत्रकार रमन कश्यप के परिवार से भी मिले। राहुल गांधी ने कहा कि पत्रकारों पर हमला संविधान पर हमला है और पत्रकारों की हत्या संविधान की हत्या है।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
कांग्रेस नेता हरीश रावत के नेतृत्व में 1000 वाहनों में सवार उत्तराखंड कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता कल रामनगर से हिंसा प्रभावित लखीमपुर खीरी जाएंगे।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
अमेरिका के टेक्सास के अर्लिंग्टन में आज एक हाई स्कूल में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं। अर्लिंग्टन एंड मैन्सफील्ड पुलिस सहित कई कानून प्रवर्तन एजेंसियां स्कूल में पहुंच गई हैं।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
अमेरिका के टेक्सास में टेक्सास हाई स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी हुई है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार इस फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा पर स्वत: संज्ञान लिया। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ कल मामले की सुनवाई करेगी।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
लखीमपुर जा रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णम को मुरादाबाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सचिन पायलट ने कहा पुलिस हमें लेकर जा रही है और पूछने पर बता नहीं रही है कि कहां लेकर जा रही है।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सीतापुर से लखीमुपर खीरी के लिए निकल चुके हैं। यहां वो पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। लखीमपुर के लिए रवाना होने से पहले राहुल और प्रियंका गेस्ट हाउस के बाहर मौजूद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मिले।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सीतापुर पहुंच चुके हैं। यहां वो प्रियंका गांधी से मिलेंगे और फिर लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
लखीमपुर खीरी मामले पर राकेश टिकैत ने कहा कि जिन्होंने किसानों को कुचला वो नेता नहीं हो सकते वो खूंखार लोग हैं। FIR दर्ज़ हो गई पर अभी गिरफ़्तारी नहीं हुई। सरकार के पास 7-8 दिन का समय है। जो मंत्री दिल्ली में बैठकर बयान दे रहे हैं वो अपनी जुबान पर लगाम दें। गिरफ़्तारी के बाद बयान दें।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
पंजाब के गुरदासपुर DIG BSF प्रभाकर जोशी ने कहा कि कल रात 3 जगह ड्रोन की घटनाएं हुई। ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से आए थे। हमारे जवानों द्वारा ड्रोन पर फायरिंग की गई। जिसके बाद ड्रोन लौट गए। मैंने रात को ही मौके पर पहुंचकर पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाए। अभी तक कुछ रिकवर नहीं हुआ है:
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
तमिल सुपरस्टार अजित के आवास के सामने एक महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की और आरोप लगाया कि उनकी (अजित) और उनकी अभिनेता पत्नी शालिनी की यात्रा के दौरान उनका एक वीडियो बनाने के बाद उन्होंने एक निजी अस्पताल में एक नर्स के रूप में अपनी नौकरी खो दी है।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीतापुर के लिए रवाना हो गए हैं। वो सीतापुर से प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ और पंजाब के सीएम के साथ लखीमपुर जा रहे हैं।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
लखनऊ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “हमें अपनी गाड़ी में लखीमपुर खीरी जाना है। ये चाहते हैं कि हम इनके साथ इनकी गाड़ी में जाएं। देश का नागरिक हूं आप मुझे क्यों नहीं जाने दे रहे हैं? पहले इन्होंने कहा कि आप अपनी गाड़ी में जा सकते हैं, अब बोल रहे हैं कि आप पुलिस की गाड़ी में जाएंगे।”
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
लखनऊ में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “जिन किसानों की मौत हुई है पत्रकार समेत प्रत्येक के परिवार को हम पंजाब सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये देंगे। मैं आज राहुल गांधी के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचा हूं। घटनास्थल पर जाना है। किसानों और पत्रकारों को मार गिराया गया है। मुझे दुख है कि किस तरह योजना बनाकर हमला हुआ। किसानों को मारा जाएगा तो हम चुप नहीं बैठ सकते।”
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल ने आज मुंबई के डोंगरी इलाके से करीब 15 करोड़ रुपये की 7 किलो हेरोइन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रसांत कुमार ने कहा, “राज्य सरकार का स्पष्ट निर्देश था कि किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्शा न जाए और पूरे पारदर्शी तरीक से कार्रवाई की जाए।”
उन्होंने कहा, “अब लखीमपुर खीरी में 5-5 के ग्रुप में लोगों को जाने की अनुमति दे दी गई है। राज्य सरकार का उद्देश्य हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।”
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
सचिन पायलट ने कहा, “हम कोई क़ानून नहीं तोड़ रहे हैं। हम प्रियंका गांधी और लखीमपुर के किसानों से मिलने जाना चाहते हैं। उन किसानों के परिवार से मिलकर उनके आंसू पोंछना चाहते हैं। इसके लिए हमको बार-बार रोका जा रहा है। मैं अधिकारियों से आग्रेह करता हूं कि हमको जाने दें।”
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली में अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शेर्मन और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, “पिछले दशकों और पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों की गति में नियमित वृद्धि हुई है। हम द्विपक्षीय और क्वाड स्तर पर सकारात्मक और रचनात्मक दोनों एजेंडा जारी रखने के लिए तत्पर हैं।”
अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शेर्मन ने कहा, “भारत और अमेरिका जानते हैं कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र और दुनिया भर में शांति और स्थिरता बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखना और मजबूत करना है। हमारी एक अपरिहार्य साझेदारी है।”
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी है। यूपी सरकार के गृह विभाग ने यह जानकारी दी है।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लखीमपुर खीरी हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों से मिलने के लिए हवाई मार्ग से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए रवाना हो गए है।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, “धारा 144 में 5 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं हो सकते। उससे कम लोग जा सकते हैं। कल भी मुझे गलत तरीके से रोका गया था। हमलोग पीड़ित परिवार तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। आखिर ऐसी क्या बात है जिसे राज्य सरकार छुपाना चाहती है? ऐसा क्या है जिससे किसी को बचाना चाहती है?”
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लखीमपुर घटना पर बोलते हुए कहा, “अभी तक हत्यारों को गिरफ़्तार क्यों नहीं किया है? आखिर क्या मज़बूरी है? उन्हें क्यों बचाया जा रहा है? इतनी भीड़ के सामने कोई इतने लोगों को कुचलते हुए निकल जाए और पूरा सिस्टम उस हत्यारे को बचाने में लग जाए..ऐसा तो फिल्मों में हम देखा करते थे।”
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
विपक्षी दलों द्वारा लखीमपुर खीरी जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, “स्थिति नियंत्रण हो जाए, अंतिम-संस्कार हो जाए। यह सब चीजें हो जाती हैं तो उनको जाने दिया जाएगा।”
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
किसानों के विरोध के कारण दिल्ली-यूपी सीमा पर यूपी गेट, गाजीपुर सीमा पर यातायात की गति धीमी है, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी जाती है। यह जानकारी दिल्ली यातायात पुलिस ने दी है।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
पुलिस द्वारा प्रियंका गांधी से बदसलूकी पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरे परिवार का कोई भी हो, मैं या प्रियंका या कोई भी हमें मार दीजिए, गाड़ दीजिए, काट दीजिए, हमारे साथ बुरा बर्ताव कीजिए, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी ट्रेनिंग ही ऐसी है। सालों पुरानी ट्रेनिंग है, यह ट्रेनिंग हमारे परिवार ने दी है। मुद्दा किसानों का है, उसकी बात करते रहेंगे।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, “मुकदमा दर्ज होने के बाद केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है? क्या देश का गृहमंत्री हत्या करवाएगा,लोगों को उकसाएगा तो उनके लिए अगल कानून है? तत्काल गिरफ्तार किया जाए और अजय मिश्रा को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए।”
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रेस को संबोधित कर रहे हैं। वह लखीमपुर खीरी मामले पर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ समय से देश के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है। किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है। उनकी हत्या की जी रही है। बीजेपी के मंत्री की बात हो रही है, उनके बेटे की बात हो रही है। उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। दूसरी तरफ पूरे देश के किसानों पर एक के बाद एक आक्रमण हो रहा है।"
राहुल गांधी ने कहा, “किसानों पर पहला हमला भूमि अधिग्रहण बिल को रिवर्स करने का था। दूसरा हमला, सरकार ने यह जो तीन नए कृषि कानून लाए हैं। किसानों का जो कुछ भी है उनसे छीना जा रहा है। यह चोरी सभी के सामने हो रही है। यही वजह है कि देश के किसान दिल्ली के बाहर बैठे हुए हैं।”
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “कल प्रधानमंत्री जी लखनऊ में थे, लेकिन प्रधानमंत्री जी लखीमपुर खीरी नहीं जाए पाए। आज दो मुख्यमंत्रियों के साथ हम लखनऊ जाने की कोशिश करेंगे। लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश करेंगे। पीड़ित परिवारों से मिलने की कोशिश करेंगे।”
उन्होंने कहा, “लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है यह केवल 5 लोगों को रोकती है, हम 3 लोग जा रहे हैं। हमने उनको चिट्ठी लिख दिया है। विपक्ष का काम दबाव बनाने का है ताकि कार्रवाई हो।”
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गेस्ट हाउस के बाहर (जहां कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को हिरासत में रखा गया है) कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें लखीमपुर खीरी की घटना के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जाते समय हिरासत में लिया गया था।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस को संबोधित करेंगे। लखीमपुर खीरी मामले पर बात करेंगे। उन्होंने लखीमपुर जाने के लिए यूपी सरकार से अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी गई।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
जनता पर महंगाई की मार जारी है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों ने प्रति सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये का इजाफा किया है। तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 15 रुपये का इजाफा किया है। इस इजाफे के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 14,09,825 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 57,68,03,867 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
देश में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजलके दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे और डीजल की कीमतों में 34 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इजाफे के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 102.94 रुपये हो गया है। इसके अलावा डीजल का भाव 91.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बारामूला के क्षेत्र रफियाबाद में भारतीय सेना ने स्वास्थ्य केंद्रों को ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर दिए। डांगीवाचा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने बताया, “हम भारतीय सेना को धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमको कंस्ट्रेटर दिए। अगर कोविड की दूसरी लहर आई तो उस समय इससे काफी मदद मिलेगी।”
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी और फीस अधिक होने की वजह से प्रदेश में 29,374 बच्चे निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में शिफ्ट हुए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने बताया, ''सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ा है। निजी स्कूलों से 29,374 बच्चे सरकारी स्कूलों में शिफ्ट हुए हैं।''
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभा चुके अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। त्रिवेदी ने रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था।
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 06 Oct 2021, 8:02 AM IST