जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आज शाम करीब 7.45 बजे अज्ञात आतंकवादियों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) कश्मीर की ओर एक ग्रेनेड फेंका, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ गोवा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कुछ स्थानीय नेताओं के कारण गठबंधन नहीं हो सका। कल हमारे महासचिव और एक मंत्री गठबंधन के बारे में बात करने के लिए गोवा जाएंगे। हम कांग्रेस के साथ मिलकर मणिपुर का चुनाव लड़ेंगे।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
कर्नाटक में कोरोना का कहर जारी है। यहां बीते 24 घंटे में कोविड के 27156 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 14 और मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान 7827 मरीज ठीक भी हुए हैं। इन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
उच्चत्तम न्यायालय ने सोमवार को सुपरटेक से कहा कि वह अपने 40 मंजिला टावरों दोनों टावरों को गिराने के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा तय की गई बिल्डिंग डिमोलिशन फर्म के साथ एक हफ्ते के भीतर समझौते को क्रियान्वित करे।
उच्चत्तम न्यायालय ने पिछले साल अगस्त में, नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था।
नोएडा प्राधिकरण का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र कुमार ने न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ और सूर्यकांत की खंडपीठ को अवगत कराया किएजेंसी ने इस काम को अंजाम देने के लिए एडिफिस इंजीनियरिंग के नाम को अंतिम रूप दिया है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों व अन्य समस्याओं पर दिल्ली कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला किया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जनता को भृमित करने का आरोप लगाया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि, कोविड ऑमिक्रॉन संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर नियंत्रण पाने की बजाय सीएम अपने चुनावी पर्यटन में लोकलुभावनी घोषणाएं करके वहां की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। दरअसल दिल्ली में कोरोना के मामले कम आने लगे हैं, हालांकि दिल्ली में जांच की भी संख्या घट गई है।
दिल्ली कांग्रेस के अनुसार, दिल्ली में 30 प्रतिशत संक्रमण दर पहुंचने के बावजूद अरविन्द केजरीवाल पिछले 30 दिनों में सिर्फ 16 दिन बाहर रहे, एक सप्ताह कोविड संक्रमित होने के अलावा बाकी दिन दिल्लीवालों के बचाव के लिए कुछ नहीं किया, जिस कारण राजधानी में हर तीसरा व्यक्ति कोविड संक्रमित है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
केंद्रीय बजट की घोषणाओं से कुछ दिन पहले, कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की खराब आर्थिक नीति के कारण देश में बेरोजगारी दर 7 फीसदी तक पहुंच गई है और थोक महंगाई दर बढ़कर 7 फीसदी हो गई है। 13.56 प्रतिशत, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 74 प्लस पर आ गया है। 84 प्रतिशत परिवारों की आय 2021 में घट गई जबकि कुछ व्यक्तियों की संपत्ति नौ गुना बढ़ गई। कांग्रेस ने मांग की है कि जिस तरह कॉरपोरेट टैक्स को 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी किया जाए, उसी तरह मध्यम और निम्न आय वर्ग को भी राहत दी जानी चाहिए।
पार्टी ने मांग की है कि सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की कमी करनी चाहिए, जबकि आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरों को या तो छूट दी जानी चाहिए या इन्हें तर्कसंगत बनाया जाना चाहिए क्योंकि इन वस्तुओं पर उच्च दरें 'प्रतिगामी' हैं।
वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, "देश में 84 फीसदी घरों की आय 2021 में घटी, लेकिन साथ ही भारतीय अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 142 (39 फीसदी की वृद्धि) हो गई।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15622 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12402 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वहीं 9 मरीजों की मौत भी हुई है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
पूर्वोत्तर राज्यों असम और मणिपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार को मध्यम तीव्रता के दो भूकंप आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को 28 मिनट के भीतर आए भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
एनसीएस के आंकड़ों के अनुसार, 3.5 तीव्रता का पहला भूकंप दक्षिणी असम में आया। 3.8 तीव्रता का दूसरा भूकंप सतह से 20 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया, जिससे मणिपुर के कांगपोकपी जिले और आसपास के क्षेत्रों में झटका लगा।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बुधवार तक हल्की बारिश हो सकती है। चेन्नई और आसपास के जिलों में सोमवार को और कई तटीय क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि तिरुवल्लुर जिले के एक या दो स्थानों पर भी भारी बारिश होगी।
शहर के कई हिस्सों में बारिश के बाद गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो औसत 29.3 डिग्री से काफी कम है। चेन्नई के मौसम विज्ञान उप महानिदेशक एस. बालचंद्रन ने कहा कि उत्तरी तटीय क्षेत्र और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के अंदरूनी इलाकों में भी मंगलवार को मध्यम बारिश होगी।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
देश में मार्च महीने से 12 से 15 साल तक के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण शुरू किया जा सकता है। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के प्रमुख एनके अरोड़ा के मुताबिक मार्च में 15 से 18 साल वालों के टीका देने के बाद इनके लिए टीकाकरण शुरू किया जा सकता है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
गोवा में राजभवन को 23 जनवरी तक विजिटर्स के लिए बंद कर दिया गया है। राज्यपाल के आधिकारिक आवास पर कई कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद सोमवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
बिहार की राजधानी पटना के पटना साहिब गुरुद्वारा से दर्शन कर वापस लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर पथराव के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि देश मोदी सरकार की वैक्सीन नीति की क्रोनोलॉजी को समझ चुका है। मोदी सरकार स्पष्ट नीति बनाने की बजाय झूठे दावे करने में व्यस्त रही।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने काला जादू कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के नाम पर ठगी करने के आरोप में नेपाल के एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। नीतीश राणे को गिरफ्तारी से अंतिम राहत दी गई थी। न्यायूमर्ति सी वी भदंग ने बहुप्रतीक्षित निर्णय सुनाया।
हालांकि, अदालत के अनुरोध पर, अभियोजन पक्ष ने आश्वासन दिया कि वह अपनी पहले की प्रतिबद्धता को जारी रखेगा और 27 जनवरी तक नितेश राणे के खिलाफ किसी भी कठोर कदम से परहेज करेगा।
अन्य बातों के अलावा, 39 वर्षीय नितेश राणे को एक सत्तारूढ़ शिवसेना नेता संतोष परब के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में आरोपित किया गया है - जो कथित तौर पर सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली शहर में 18 दिसंबर (2021) को हुआ था। यह इलाका राणे परिवार का राजनीतिक गढ़ है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
रेलवे की ओर से सोमवार को रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक 396 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। जबकि, 10 ट्रेनों को रीशेड्यूल और 4 ट्रेनों के रूट्स डायवर्ट किए गए हैं। जबकि कोहरे की वजह से दिल्ली पहुंचने वाली 5 ट्रेनें लेट रहीं।
रेलवे ने सोमवार को सभी प्रभावित होने वाली ट्रेनों की लिस्ट अपडेट कर दी है। इस सूची के मुताबिक, 396 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है। वहीं 18 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है। कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किए गए हैं। रेलवे ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार समेत कई अन्य राज्यों की 4 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया है। जबकि 10 ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया गया है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से सांसद संजीव बालियान ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत से मुलाकात कर सबको चौंका दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाने के अभियान में जुटे संजीव बालियान ने सोमवार को सिसौली में नरेश टिकैत के घर जाकर उनसे मुलाकात कर नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है।
उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर चुनाव में उतरी भाजपा के लिए पहले और दूसरे चरण का चुनाव काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस इलाके में किसान और जाट ही जीत हार का फैसला करते हैं, इसलिए भाजपा किसान संगठन और किसान नेताओं को मनाने की लगातार कोशिश कर रही है। रविवार को भाजपा के एक दिग्गज नेता ने यह बताया था कि उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान शाह जाट नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस लिहाज से बालियान-टिकैत की मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
लगातार पांचवें दिन, ओडिशा ने 10,000 से अधिक कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 10,489 व्यक्ति वायरस से संक्रमित पाए गए। राज्य ने रविवार को 11,177 मामले, शनिवार को 10,856 मामले, शुक्रवार को 10,273 मामले और गुरुवार को 10,059 मामले दर्ज किए थे। राज्य के सूचना और जनसंपर्क विभाग के अनुसार, कुल मामलों में से 6,082 क्वारंटीन में है, जबकि 4,407 स्थानीय संपर्क मामले हैं।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तरीख बदल दी है। राज्य में अब 20 फरवरी को मतदान होगा। पहले पंजाब में 14 फरवरी को वोटिंग होनी थी लेकिन संत रविदास जयंती की वजह से लगभग सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव की तारीख बदलने की मांग की थी।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बड़े-बड़े षडयंत्र और साजिश की जा रही हैं। हमारे परिवार की हमसे ज़्यादा चिंता भाजपा को है। हमारा घोषणा पत्र भाजपा के घोषणा पत्र के बाद आएगा।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, "आदिवासी बच्चियों के लिए शांति देवी जी ने उम्र भर जो काम किया उसे देश कभी नहीं भुलाएगा। वे सही मायने में एक गांधीवादी समाज सेविका थीं जो सत्य और न्याय के पथ पर चलती रहीं। उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी शोक संवेदनाएं।"
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
झारखंड के 33 मजदूर दक्षिण अफ्रीकी देश माली में बंधक बन गए हैं। इन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर आंध्र प्रदेश निवासी केएसपपी नामक एक ब्रोकर माली की राजधानी बमाको ले गया था। चार महीने से वहां की किसी कंपनी में काम कर रहे इन मजदूरों को आज तक वेतन नहीं मिला है। ब्रोकर ने भी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। रविवार को मजदूरों ने एक वीडियो संदेश जारी कर भारत और झारखंड सरकार से अपनी रिहाई और वतन वापसी की गुहार लगायी है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लगातार पांचवें दिन कड़ाके की ठंड जारी रही। मौसम विभाग ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर ठंडे की स्थिति के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
दिल्ली में 13 जनवरी से लगातार ठंड के दिनों की रिकॉडिर्ंग हो रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 16 और 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तरी राजस्थान में भी दिन के दौरान मध्यम कोहरा और हल्के बादल छाए रहे। साथ ही क्षेत्र में हल्की हवाएं चल रही हैं। इन स्थितियों के कारण दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
उत्तराखंड में हरक सिंह रावत ने कहा, "कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। मैं कांग्रेस पार्टी के लिए काम करूंगा।"
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,58,089 नए मामले आए और 1,51,740 रिकवरी हुईं। और 385 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
मशहूर रहे बिरजू महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया। 83 वर्षीय बिरजू महाराज की हार्ट अटैक के चलते मौत की खबर मिली है। कथक नृत्य के जरिए सामाजिक संदेश देने के लिए बिरजू महाराज को हमेशा याद किया जाएगा। कला जगत की कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 17 Jan 2022, 8:07 AM IST