राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को एक वायरल वीडियो में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब द्वारा कथित तौर पर एक महिला के बालों पर थूकने के मामले में पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया है। आयोग जावेद हबीब को भी नोटिस भेजेगा।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
तेलंगाना पुलिस ने एक परिवार के चार सदस्यों द्वारा कथित आत्महत्या से संबंधित एक मामले में टीआरएस विधायक वनमा वेंकटेश्वर राव के बेटे वनमा राघवेंद्र राव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी कोठागुडेम सुनील दत्त ने कहा कि आईपीसी की धारा 302, 306 और 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है, उसे पकड़ने के लिए 8 टीमों का गठन किया गया है।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
जोहानसबर्ग टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया है। अफ्रीका ने कप्तान डीन एलगर के 96 रन की मदद से 240 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन टेस्ट मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है, जिसके कारण वीवीआईपी को गंभीर सुरक्षा जोखिम का सामना करना पड़ा।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
पिछले दो वर्षों में जम्मू-कश्मीर में सड़कों और राजमार्गों सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, जो हर साल नवंबर से अप्रैल तक वाहनों के यातायात के लिए बंद रहता था, इस साल जनवरी में भी खुला है, क्योंकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को अत्याधुनिक स्नो कटर और अन्य मशीनरी से लैस किया गया है।
बीआरओ के लिए सबसे बड़ी चुनौती श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड पर 11,643 फीट की ऊंचाई पर स्थित रणनीतिक जोजिला र्दे को खुला रखना है। इस बार बीआरओ ने दिसंबर के बाद भी इसे खुला रखकर इतिहास रच दिया है।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
कश्मीर में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद दो आतंकवादियों और उनके दो सहयोगियों को चार पिस्तौल सहित हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि 22 दिसंबर, 2021 को आतंकवादियों ने श्रीनगर के सफाकदल इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाकर मार डाला।
घटना के बाद श्रीनगर पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान श्रीनगर शहर में कुछ संदिग्धों की आवाजाही का पता चला।
पुलिस ने कहा, "घटनाओं के विश्लेषण और विश्वसनीय मानव खुफिया के आधार पर श्रीनगर पुलिस ने भगत बरजुल्ला क्षेत्र में आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया। इसके बाद श्रीनगर पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ विशेष नाके लगाए और एलईटी/जेएम के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीआरएफ/एमजीएच ऑफशूट के दो आतंकवादियों को बरजुला ब्रिज पर पकड़ लिया।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 3,121 कोरोना के नए केस मिले हैं। इसके साथ ही यूपी में 225 दिनों के बाद रिकॉर्ड नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 27 मई को 3,178 मरीज मिले थे।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, “कोविड मरीजों की सेवा करते हुए हमारे कई डॉक्टर और हेल्थ वर्कर्स भी कोविड से ग्रस्त हुए हैं। मैंने आज यहां AIIMS में कोविड से ग्रस्त डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।”
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
दिल्ली में उत्तर पूर्व जिला प्राधिकरण ने दो बाजारों, सोनिया विहार द्वितीय पुष्ता मार्केट और करावल नगर में मुकुंद विहार मार्केट में कोविड-19 के उल्लंघन पाए जाने पर इन बाजारों को बंद कर दिया है।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
'बुली बाई' के निर्माता और ऐप के मुख्य ट्विटर अकाउंट धारक नीरज बिश्नोई को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा असम से दिल्ली लाया गया। नीरज बिश्नोई 'बुली बाई' मामले में मुख्य आरोपी है, जिसे दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ टीम ने असम में गिरफ़्तार किया था।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
केरल स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि केरल में ओमिक्रोन के 50 और मामलों की पुष्टि हुई है। 45 मामले कम जोखिम वाले देशों से और 5 उच्च जोखिम वाले देशों से आए हैं। संपर्क (ट्रेसिंग) के माध्यम से कोई मामला दर्ज़ नहीं किया गया है। राज्य में ओमिक्रोन के कुल मामले अब 280 हो गए हैं।”
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “अस्पतालों में कोविड के 2,075 मरीज दाखिल हैं। कुल 403 कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। पॉजिटिविटी दर 23.17 फीसदी और मृत्यु दर 1.18 फीसदी है। अंतरराज्यीय सीमा की आवाजाही के लिए RT-PCR अनिवार्य है। अगले 15 दिनों में पाबंदियां बढाएंगे। मैं कल PM से भी मुलाकात करूंगीं।”
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रवीण डबास (24) के रूप में हुई है, जिसके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम था।
इस मामले में पुलिस अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दो चार्जशीट पहले ही दायर की जा चुकी हैं और मामला निचली अदालत में विचाराधीन है।
स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह ने कहा कि आरोपी नौ महीने से फरार था और एक गुप्त सूचना के बाद उसे पकड़ लिया गया।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक तरफ जहां मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो वहीं स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने की भी खबर आ रही है। अलग-अलग अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली के सबसे बड़े ओमिक्रॉन के सरकारी अस्पताल एलएनजेपी में भी स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हैं। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के एक दर्जन से अधिक डॉक्टर्स अब तक संक्रमित हो चुके हैं, ऐसे में अस्पताल अपने स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढ़ा सकता है।
दिल्ली में बुधवार को 10 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए, ऐसे में दिल्ली में स्वास्थ्य कर्मियों के बड़ी संख्या में संक्रमित होने की जानकारी सामने आ रही है। एलएनजेपी अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने जानकरी देते हुए बताया, अस्पताल में करीब 14 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हुए हैं, लेकिन किसी स्वास्थ्य कर्मी की हालत गंभीर नहीं है साथ ही सभी का उपचार जारी है।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
राकेश टिकैत ने कहा, "जो यह खबर चल रही है कि पीएम मोदी बच गए, उनकी जिंदगी बच गई। यह लगता है पूरी तरह से एक स्टंट है। यह पूरी तरह से सहानुभूति हासिल करने का सस्ता तरीका खोजने की कोशिश की गई थी।"
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अमित देशमुख ने कहा कि अभी मॉल और सिनेमा हाल को बंद करने का कोई विचार नहीं है। अगर व्यापक जनहित में आवश्यकता हो तो हमें कुछ कदम उठाने होंगे, जिस पर मंत्री मंडल में चर्चा होगी और अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री का होगा।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
दिल्ली में लागातार कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि देश की राजधानी होते हुए दिल्ली ने सबसे पहले सबसे ज्यादा प्रतिबंध लगा दिए हैं, ऐसा लगता नहीं है कि अभी लॉकडाउन की जरूरत है।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण देश में कोरोना की स्थिति पर चुनाव आयोग के अधिकारियों को जानकारी देने के लिए चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
छत्तीसगढ़ सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए 8 जनवरी को रायपुर में होने वाली स्वच्छता रैली और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के सूरत गैस लीक हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सूरत में हुए गैस लीक हादसे से जिनके प्रियजनों की जान गयीं, उन्हें शोक संवेदनाएं। अन्य पीड़ितों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए सही जांच होनी चाहिए।”
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 797 और 465 मामले हैं। ओमिक्रोन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर फिर रिकॉर्ड टूटे हैं। 24 घंटे में 90 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत हो गई है।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में में कल कोरोना वायरस के लिए 14,13,030 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 68,53,05,751 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, मुरादाबाद में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
दिल्ली में चांदनी चौक की लाजपत राय मार्केट में आग लग गई है। दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
गुजरात के सूरत में हुए गैस लीक हादसे में मरने वालो की संख्या 6 हो गई है। सिविल अस्पताल के इंचार्ज सुपरिटेंडेंट डॉ.ओमकार चौधरी ने बताया कि हमारे पास 6 लोग मृत लाए गए और 20 लोग जिंदा लाए गए हैं।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा हुआ है। सचिन इलाके में विश्व प्रेम डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल के पास टैंकर से गैस का रिसाव होने से मिल के 4 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई है। वहीं, 25 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है।
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 06 Jan 2022, 8:19 AM IST