कांग्रेस ने पार्टी के संसदीय दल को व्हिप जारी कर निर्देश दिया है कि सत्र के दौरान पार्टी के सभी लोकसभा सदस्य प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10.30 बजे संसद भवन के कक्ष संख्या 25 में मिलेंगे। इस दौरान सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश राजन गोगोई के नेतृत्व वाली पीठ मामले की सुनवाई करेगी।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
मिलिंद देवड़ा और बाकी कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रिहा कर दिया गया है। पुलिस डीके शिवकुमार को हवाई अड्डे पर ले जा रही है। उसे जबरन बेंगलुरु वापस भेजा जा रहा है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे अभी भी विश्वास है कि वे सभी वापस आ जाएंगे। कांग्रेस-जेडीएस) सरकार सुरक्षित रहेगी। उनमें से कोई भी पार्टी नहीं छोड़ रहा है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सिख फॉर जस्टिस संगठन पर प्रतिबंध लगाया है, जो अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन आदि में विदेशी राष्ट्रीयता के कुछ कट्टरपंथी सिखों द्वारा संचालित एक फ्रिंज समूह है, जो यूएपीए, अधिनियम 1967 के प्रावधान 3 (1) के तहत गैरकानूनी है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक वांटेड खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा को भारत-इंग्लैंड विश्व कप मैच के दौरान देखा गया था। वह सिख फॉर जस्टिस से भी जुड़े हुए हैं।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट कर कहा कि मुंबई पुलिस द्वारा मंत्रियों और विधायकों को परेशान किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार का ये कदम इस शक को और बढ़ाता है कि बीजेपी होर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रही है, ये देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था पर काला धब्बा है.
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
नितेश राणे को सिंधुदुर्ग अदालत से जमानत मिल गई है। उन्हें 20000 रुपये के मुचकले पर जमानत मिली है। बता दें कि नितेश राणे को इंजीनियर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और कीचड़ डलवाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
कैबिनेट ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम 2012 में संशोधन को मंजूरी दी।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
झारखंड की विपक्षी पार्टियों ने बुधवार को विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति जताई। विपक्षी पार्टियों की एक बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चाके कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर पर हुई, जिसमें कांग्रेस, आरजेडी और अन्य दलों के नेताओं ने भाग लिया।
राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएमपी) अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बैठक में भाग नहीं लिया। बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में हेमंत सोरेन ने कहा, “हम आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने पर सहमत हुए हैं। हम भाजपा सरकार को एकजुट होकर उखाड़ फेंकने पर सहमत हुए हैं।”
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने कहा कि आज 2 और विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। उनके नाम डॉ के सुधाकर और श्री एमटीबी नागराज है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने कहा कि मैंने कोई इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है, मैं रात भर ऐसा नहीं कर सकता। मैंने उन्हें 17 तारीख तक का समय दिया है। मैं पूरी प्रक्रिया से गुजरूंगा और उसके बाद फैसला लूंगा।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
राहुल गांधी ने अमेठी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनकी बातों को सुना। वहां पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “अमेठी आकर बहुत खुश हूं, अमेठी आना घर आने जैसा लगता है।” लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार राहुल गांधी अमेठी पहुंचे हैं।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
कर्नाटक में राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के नेता बेंगलुरु में राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद समेत कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
मुंबई में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बागी विधायकों से मिलने के लिए डीके शिव कुमार होटल में पहुंचे थे। पुलिस ने इलाके में धारा 144 लगा रखा था।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
कर्नाटक में राजनीतिक संकट को लेकर एक बार फिर लोकसभा में हंगामा हुआ है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन जौधरी ने यह मुद्द एक बार फिर उठाया। उन्होंने कहा कि मंत्री डीके शिवकुमार को विधायकों से मुंबई के एक होटल में नहीं मिलने दिया गया। होटल पहुंचते ही मंत्री को पुलिस ने घेर लिया और बुकिंग भी रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मार्शल लॉ लागू हो चुका है और मंत्री ही अपने विधायकों से नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
राहुल गांधी अमेठी पहुंच गए हैं। अमेठी में वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार राहुल गांधी अमेठी पहुंचे हैं।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
कर्नाटक में राजनीतिक संकट पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र में मार्शल लॉ है, एक मंत्री (कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार) जिनके पास होटल में बुकिंग है (मुंबई में) उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।”
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
कर्नाटक में राजनीतिक संकट के बीच बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात की है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
उत्तराखंड के खानपुर से बीजेपी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बीजेपी विधायाक हथियारों के साथ 'मुझको राणा जी माफ करना' गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वही विधायक हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी से के साथ उसकी पिटाई कर दी थी।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बुधवार को बजट पेश किया। सीएम अशोक गहलोत ने किसान कल्याण कोष बनाने का ऐलान किया है, जिसके लिए 1 हजार करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया गया है। इसके अलावा हर ग्राम पंचायत में नंदी गाय आश्रयों की स्थापना करने का भी ऐलान किय गया है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
उत्तर प्रदेश के खनन घोटाला मामले में सीबीआई ने बुलंदशहर के डीएम अभय कुमार सिंह के आवास पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में नगदी बरामद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि नोटों की गिनती के लिए सीबीआई टीम ने मशीन मंगाई है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
गुजरात के अहमदाबाद जिले के एक गांव में 25 साल के दलित युवक की उसके ससुरालवालों हत्या कर दी है। खबरों के मुताबिक, दलित युवक ने उच्च जाति की युवती के साथ शादी की थी। पुलिस ने बताया कि हरीश सोलंकी अपनी पत्नी उर्मिलाबेन को लेने के लिए अपने ससुराल गया था। इसी दौरान हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। पूरे मामले की जांच जारी है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद 8 जुलाई को बाना-सेप्पा क्षेत्र में 5 इमारतों गिर गई हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई लोगों के लापता होने की भी खबर है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 पर सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। जल्द ही इस पर सुनवाई हो सकती है। बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर कोर्ट जल्द सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, “मैं अपने दोस्तों से मिले बिना नहीं लौटूंगा। वे मुझे कॉल करेंगे। उनका दिल टूटेगा। मैं संपर्क में हूं, हम दोनों के दिल धड़क रहे हैं।”
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में तिवरे बांध पर एनडीआरएफ का तलाशी अभियान 8वें दिन भी जारी है। अब तक 20 शव बरामद किए जा चुके हें। तीन लोग अभी भी लापता है, जिनकी तलाश जारी है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टरों कमलजीत सिंह और सुनील मलिक को गिरफ्तार किया है। 2 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टलें, 4 मैगजीन और 2 दर्जन कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों अपराधी 55 अपराधों में में शामिल हैं।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
बेंगलुरु के पुलिकेशी नगर में निर्माणाधीन इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। 7 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
रेनेसां मुंबई कन्वेंशन सेंटर होटल में कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार की बुकिंग को किसी इमरजेंसी का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
गुजरात में दलित युवक की सवर्णों द्वारा हत्या करने के मामले को लेकर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
उत्तराखंड के ऋषिकेश में भारी बारिश की वजह से गंगा नदी खतरे के निशान के पास 338.05 मीटर पर पहुंच गई है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
राहुल गांधी के लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वे अमेठी के लिए रवाना होंगे। अमेठी में वे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के अमेठी दौरे पर रहेंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद वे पहली बार अमेठी दौरे पर जा रहे हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मैं बैठक करूंगा।”
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
डीके शिवकुमार ने कहा, “मैंने यहां एक कमरा बुक किया है। मेरे दोस्त यहां रुके हुए हैं। एक छोटी सी समस्या हो गई है, हम बातचीत करेंगे। धमकी देने का कोई सवाल नहीं है, हम एक दूसरे से प्यार और सम्मान करते हैं।” मुंबई पुलिस ने डीके शिवकुमार को होटल के अंदर जाने से रोक दिया है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
कर्नाटक के बेंगलुरु के पुलिकेशी नगर में निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अब तक 8 लोगों को इमारत के मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौजूद है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 10 Jul 2019, 7:46 AM IST