सूचना तकनीक पर संसद की एक समिति ने अपने समक्ष पेश होने आए ट्विटर के अधिकारियों से मिलने से इनकार कर दिया है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली समिति ने फैसला लिया है कि समिति ट्विटर के अधिकारियों से तब तक बात नहीं करेगी, जब तक कंपनी के सीईओ या कोई अन्य बड़ा अधिकारी बात करने नहीं आता।
बता दें कि सोमवार को ट्विटर इंडिया के अधिकारियों के साथ कंपनी के कई बड़े अधिकारी संसदीय समिति के समक्ष पेश होने आए थे, लेकिन काफी देर तक इंतेजार कराने के बाद संसदीय समिति ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया।
गौरतलब है कि बीते दिनों ट्विटर पर भारतीय यूजर्स के हितों की रक्षा के लिए संसदीय समिति द्वारा बुलाए जाने पर ट्विटर के अधिकारियों ने पेस होने से इनकार कर दिया था।
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम प्रधानमंत्री जी को कहना चाहते हैं, वह बीजेपी के पीएम नहीं हैं, वह इस देश के लोगों के पीएम हैं। जिस तरह पीएम विपक्षी राज्यों की सरकारों से बर्ताव करते हैं, ऐसे बर्ताव करते हैं, जैसे प्रधानमंत्री हिन्दुस्तान के नहीं, पाकिस्तान के हैं।”
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को दिल्ली आएंगी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात करेंगी।
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। नायडू के धरने को विपक्षी दलों के कई नेताओं समर्थन मिला है। वहीं लखनऊ रैली से पहले राहुल गांधी भी धरना स्थल पर पहुंचे थे।
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। आंध्र प्रदेश भवन पर की जा रही एक दिन की भूख हड़ताल के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह पहुंचे हैं। इस अनशन को समर्थन करने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी नेता माजीद मेनन पहुंचे हैं।
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
यूपी में हापुड़ लिंचिंग केस के शिकार कासिम के बेटे की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को नोटिस जारी किया है। याचिका में यूपी के बाहर के किसी अधिकारी से एसआईटी जांच करवाने का निर्देश दिए जाने का आग्रह किया गया है।
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
पश्चिम बंगाल बीजेपी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दियाा है। याचिका में उस आदेश को चुनौती दी गई थी कि रिहायशी इलाकों, शिक्षण संस्थानों के आसपास माइक और लाउडस्पीकर नहीं बजेंगे।
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “हर रक्षा सौदे में एंटी करप्शन क्लाज होता है। ‘द हिंदू’ ने खबर दी है कि पीएम मोदी ने एंटी करप्शन क्लाज हटा दिया। इससे स्पष्ट होता है कि पीएम मोदी ने लूट करवाई”
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “मैं आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा हूं। वह किस तरह का पीएम है? उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों से किए अपने वादों को पूरा नहीं किया। पीएम मोदी जहां भी जाते हैं वहां झूठ बोलते हैं। उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है।”
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार से राज्य को विशेष दर्जा देने और 2014 में इसके विभाजन से पहले किए सभी वादों को पूरा करने की मांग को लेकर सोमवार को यहां एक दिवसीय अनशन शुरू किया। इस अनशन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला नायडू के समर्थन में पहुंच गए हैं। इनके साथ एनसीपी के माजीद मेनन भी अनशन स्थल पर पहुंचे हुए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी दलों के कई नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है।
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आंध्र प्रदेश भवन में एक दिन की भूख हड़ताल शुरू कर दी है। लखनऊ रैली से पहले राहुल गांधी चंद्रबाबू नायडू के अनशन स्थल पर आएंगे।
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
जम्मू-कश्मीर के उरी में आर्मी कैंप के पास संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सेना और पुलिस ने मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “अगर आप हमारी मांगों को पूरा नहीं करते हैं, तो हम जानते हैं, उन्हें कैसे पूरा करवाया जा सकता है। यह आंध्र प्रदेश की जनता के आत्मसम्मान के बारे में है। जब हमारे आत्मसम्मान पर हमला किया जाएगा, हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैं इस सरकार को, खासतौर से प्रधानमंत्री को चेतावनी देता हूं कि एक व्यक्ति पर हमले बंद किए जाएं।”
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आंध्र प्रदेश भवन में एक दिन की भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने आगे कहा, “आज हम केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए यहां आए हैं। धरने से एक दिन पहले कल प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश (गुंटूर) का दौरा किया था मैं पूछता हूं, क्या जरूरत है?”
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आंध्र प्रदेश भवन पर एक दिन की भूख हड़ताल शुरू की।
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
गुजरात के नवसारी में पुलिस ने 3.5 करोड़ रुपये मूल्य के पुराने नोट बरामद किये हैं। मामले के जांच अधिकारी शैलेषगिरी गोस्वामी के मुताबिक इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं जिस कार से नोट मिले, उसे भी सीज कर दिया गया है।
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अपने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर आज दिल्ली में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सीएम अपने मंत्रियों, पार्टी के विधायकों, एमएलसी और सांसदों के साथ धरना देंगे। वह 12 फरवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। बता दें, टीडीपी राज्य के बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश से किए गए अन्याय का विरोध करते हुए पिछले साल बीजेपी नीत एनडीए से बाहर हो गई थी। इससे पहले उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 11 Feb 2019, 8:23 AM IST