भूपेश बघेल के साथ-साथ टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद की शपथ ली। टीएस सिंहदेव पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। उन्हें राज्यपाल आनंदबेन पटेल ने पद की शपथ दिलाई।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल ने शपथ ले ली है। राज्य की 5वीं सरकार में भूपेश बघेल तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। रायपुर में उन्हें राज्यपाल आनंदबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
रायपुर में थोड़ी देर में भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के सीएम पद की शपथ लेंगे। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। भूपेश बघेल के शपथग्रहण समारोह में मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद है। वहीं कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और पीएल पुनिया भी मौजूद है।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
मुंबई के अंधेरी इलाके में सोमवार शाम ईएसआईसी कामगार अस्पताल के 9वीं मंजिल पर आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अभी तक फायर ब्रिगेडकर्मियों ने 47 लोगों को रेस्क्यू किया है। जबकि अस्पताल में कुछ लोगों के फंसे होने संभावना। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। जो आग बुझाने में लगी हुईं हैं।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
आज छत्तीसगढ़ के सीएम के रूप में भूपेश बघेल शपथ ले रहे हैं। इस समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी रायपुर पहुंच गए हैं। इनके अलावा पूर्व सीएम रमन सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा भी पहुंचे हैं।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इसे चर्चा का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। ऐसा मालूम होता है कि कि इस मुद्दे पर जो बहस करते हैं वो खुद को सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर मानते हैं। सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। तब तक संसद को इस पर कोई कानून बनाने का अधिकार नहीं है।”
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटे के अंदर ही कमलनाथ ने कर्जमाफी की फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। इस आदेश के साथ ही किसानों को सरकारी और सहकारी बैकों द्वारा दिया गया 2 लाख रुपए तक का अल्पकालीन फसल ऋण माफ हो जाएगा।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण के फौरन बाद सीएम कमलनाथ द्वारा राज्य के किसानों की कर्जमाफी के फैसले पर कांग्रेस ने कहा कि इसे कहते हैं वादा निभाना, कांग्रेस सरकार को एक दिन भी नहीं लगा किसानों को दिया वचन निभाने में।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण के फौरन बाद कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य के किसानों की कर्जमाफी के फैसले पर खुशी जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि अभी एक राज्य में कर्जमाफी का फैसला हुआ है, बहुत जल्द दो और राज्यों में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
मध्य प्रदेश में किसानों से किया हुआ वादा कांग्रेस ने निभा दिया है। सीएम बनते ही कमलनाथ ने किसानों की कर्जमाफी फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
रायपुर में थोड़ी देर में भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के सीएम पद की शपथ लेंगे। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में शामिल होने के लिए राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी रायपुर पहुंच गए हैं।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
मध्य प्रदेश के भोपाल में शपथग्रहण खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य की जनता को धन्यवाद कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मध्य प्रदेश वासियों का हार्दिक अभिनंदन।आपने सत्य और प्यार के रास्ते पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी को विजयी बना कर एक बड़ा संदेश दिया है। आपकी प्रगति हमारा संकल्प है। हम पूरी लगन से आपकी सेवा करेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई। आपकी आवाज बुलंद रहे।”
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
कथित जासूसी और बिना वैध दस्तावेजों के आरोप में पाकिस्तान की जेल में 6 साल से कैद भारतीय नागरिक हामिद निहाल अंसारी को कल रिहा किया जाएगा। मुंबई के रहने वाले हामिद अंसारी के पास मैनेजमेंट साइंस की डिग्री है। उन्हें नवंबर 2012 में पाकिस्तान के कोहाट में हिरासत में लिया गया था। कथित तौर पर साल 2012 में फेसबुक पर हुई दोस्ती ने उन्हें गैर-कानूनी तरीके से अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान पहुंचा दिया। अब 6 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद पाकिस्तान ने उन्हें छोड़ने का फैसला लिया है।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल शाम 4.30 बजे शपथ लेंगे। उनके शपथ लेने से पहले शपथग्रह समारोह की जगह बदल दी गई है। बारिश की वजह से अब शपथग्रहण समारोह साइंस कॉलेज की जगह बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत दूसरे दलों के कई बड़े नेता मौजूद थे।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
भोपाल के जम्बूरी मैदान में थोड़ी देर में कमलनाथ राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शपथग्रहण में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच गए हैं।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
कमलनाथ के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भोपाल पहुंच गए हैं। उनके साथ दूसरे दलों के नेता मभी मौजूद हैं। इनमें फारूक अब्दुल्ला और शरद यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के जयपुर में शपथग्रहण समारोह के बाद राज्य की जनता को शुक्रिया कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करने के लिए राजस्थान वासियों का हृदय से आभार। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके संघर्ष के सफल होने पर हार्दिक बधाई। राजस्थान की सेवा करना कांग्रेस पार्टी के लिए गौरव की बात है। हम अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाएंगे।”
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
राफेल सौदे को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “शपथपत्र में हमने डेटा और जानकारी दी है। हमें लगता है, अर्थ निकालने में कहीं समस्या हुई और हम चाहते हैं कि कोर्ट इसे देखे और सही करे, यही हमारी कोर्ट से अपील है, हम उनके इस पर फैसला करने की प्रतीक्षा करेंगे।”
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
राज्यसभा में राफेल के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा देखने को मिला है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई है।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
सचिन पायलट ने भी शपथ ले ली है। सचिन पायलट को राजस्थान में डिप्टी सीएम बनाया गया है।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
जयपुर में अशोक गहलोत ने राजस्थान के सीएम पद की शपथ ले ली है।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
जयपुर में शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहुंच गए हैं।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
जयपुर में थोड़ी देर में अशोक गहलोत और सचिन पायलट शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई नेता पहुंचे हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शपथग्रहण समारोह में पहुंची हैं।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जयपुर पहुंच गए हैं। जयपुर के अल्बर्ट हॉल में थोड़ी देर में शपथग्रहण शुरू होगा।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
आरजेडी सांसद मनोझ झा ने राफेल मुद्दे पर पर राज्यसभा में अटॉर्नी जनरल के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
कांग्रेस सांसद सुनील जाखड़ ने राफेल मुद्दे पर लोकसभा में पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
राजस्थान में शपथग्रहण की तैयारी पूरी हो चुकी है। जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल में सुबह 10 बजे शपथग्रहण का आयोजन किया जाएगा। अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद की और सचिन पालट डिप्टी सीएम पद की शपत लेंगे। इससे पहले गहलोत और पायलट के आवास पर उनके समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। लोग अपने नेता को बधाई दे रहे हैं। फूल और मालाएं पहना रहे हैं। उनका सम्मान कर रहे हैं।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जयपुर में आयोजित हो रहे शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत कई दूसरे विपक्ष दलों के नेता भी इस समारोह में शिरकत कर सकते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से संजय सिंह भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। नेताओं के अलावा इस शपथग्रहण समारोब में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
शपथग्रहण समारोह से पहले अशोक गहलोत ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “एक बार जब कैबिनेट को लेकर फैसला हो जाए। मुख्यमंत्री कैबिनेट की सालाह पर काम करना शुरू कर देंगे। जनता के हित में जो कुछ भी होगा वह किया जाएगा। घोषणापत्र हमारी पहली प्राथमिकता होगी।”
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
शपथग्रहण समारोह से पहले जयपुर में सचिन पायलट के आवास पर भी समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। शपथग्रहण से पहले पायलट ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “राज्य और लोगों के लिए यह नई शुरूआत है। लोगों ने हम पर भरोसा किया है। आज से ही काम शुरू हो जाएगा। जैसे ही कैबिनेट बनेगा और बेहतर ढंग से काम होगा और लोगों से किए गए वोदों को हम पूरा करेंगे और उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।”
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद आज संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही 11 बजे शुरू होगी। राफेल मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन और सीपीआईएम सांसद मोहम्मद सलीम ने राफेल मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। शुक्रवार को भी राफेल मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरा था। इस दौरान संसद में जमकर हंगामा हुआ था।
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 17 Dec 2018, 8:40 AM IST