पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत में भीषण आग लगने की खबर है। ये आग ‘दि 42’ नाम की इस इमारत की उपरी मंजिलों पर लगी है। आग की सूचना मिलते ही अग्नीशमन विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। शुरुआती जानकारी में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
धान की तैयार फसल की खरीद नहीं होने और कई जगहों पर धान खरीद के बाद भुगतान नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों किसानों ने शनिवार को बाराबंकी से लखनऊ के लिए एक विरोध मार्च निकाला। किसानों ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए फसल नहीं खरीदे जाने की बात कही। किसानों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सहित सभी लोग किसानों के बारे में बात करते हैं, लेकिन धान खरीदा नहीं जा रहा है।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
सीबीआई के डीएसपी अश्विनी कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में सीबीआई द्वारा किए गए ट्रांसफर के फैसले को चुनौती दी है। अश्विनी कुमार ने दावा किया है कि जानबूझकर उन्हें इसके लिए चुना गया, क्योंकि वे उस मामले में की जांच कर रहे थे, जिसमें सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना कथित रूप से जुड़े हुए हैं।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
छत्तीसगढ़ के जशपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राज्य की जनता से कई वादे किए। राहुल गांधी ने कहा, “हम आपको सरकारी रोजगार देंगे। छत्तीसगढ़ में 60 हजार सरकारी शिक्षकों, 13 हजार लेक्चरर की पोस्ट खाली है। हम इन पोस्ट को भरेंगे और छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार दिलवाएंगे।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने मंच से राज्य की रमन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा सरकार ने आदिवासियों की जमीन को छीन लिया। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ में आपसे बिना पूछे जमीन, पानी छीन लिया जाता है। मोदी जी के आने के बाद ये पूरे हिंदुस्तान की कहानी है। भ्रष्टाचार तब होता है जब किसान, आदिवासी से बिना पूछे जमीन छीन ली जाती है और उसे मुआवजा नहीं दिया जाता है।”
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। राजस्थान में 7 दिसंबर को चुनाव होना है। इस बीच वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के झालरापाटन से शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी और कालाधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम से पूछा, “क्या आपने माल्या, ‘मेहुल भाई’, नीरव मोदी को गेहूं उगाते देखा है? मोदीजी किसान का अपमान मत करो। पहले आपने नोटबंदी करके किसान का पैसा बटोर कर सूट-बूट वाले मित्रों को देने का घोटाला किया। अब कह रहे हो कि किसान का वो पैसा काला धन था। किसान का ये अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”
हाल ही में पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कुछ लोग गेहूं के बोरे में नोट को छिपाकर रखते थे। रैली में इस बयान के जरिए पीएम मोदी नोटबंदी को सही ठहराने की कोशिश कर रहे थे। पीएम मोदी के इसी बयान पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में 32 प्रत्याशियों के नाम हैं। राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होगा।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
विज्ञापन और रंगमंच की दुनिया की मशहूर शख्सियत एलेक पद्मसी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। एलेक ने मुंबई में आखिरी सांस ली। लिरिल गर्ल, सर्फ में ललिता जी और हमारा बजाज जैसे विज्ञापन एलेक के द्वारा ही तैयार किए गए थे।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में फरार चल रहीं बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की संपत्ति पुलिस जब्त कर रही है। बेगुसराय में मंजू वर्मा के घर पर बड़ी संंख्या पुलिस पहुंची है और संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई जारी है।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
बिहार के नवादा जिले के राजौली में पारंपरिक दवा की दुकान पर धमाका हुआ है। इस धमाके में पांच लोग घायल हो गए हैं। यह धमाका कैसे हुआ इस बात की खबर नहीं लग पाई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में फरार चल रहीं बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की संपत्ति जब्त करने के लिए पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस लगा दिया है। इससे पहले पुलिस का बयान आया था कि अगर मंजू वर्मा हाजिर नहीं हुईं तो उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। 11 बजे तक 18.5 फीसदी मतदान हुआ है।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। भोपाल में घोषणापत्र जारी करने के मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जोटली और सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। 7 दिसंबर को तलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
कर्नाटक के हुबली में नेशनल हाइवे- 63 पर ट्रक और बस की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
नोएडा के रजनीगंधा चौक के पास डिवाइडर से स्कूल बस टकरा गई है। हादसे में 12 बच्चे घायल हो गए हैं। ड्राइवर और कंडक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के चुनाव में 536 सरपंच हलकों के लिए 427 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 4,048 पंच वार्डों के लिए 5,951 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 17 Nov 2018, 8:37 AM IST